Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर

कानपुर में युवक ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को..

कानपुर में युवक ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कल्याणपुर के मसवानपुर में पंकज गौतम (32) नाम के व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी नेहा (27) को शुक्रवार शाम घर में गोली मार दी। तमंचे से पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी ने बाद में घर की छत पर जाकर खुद को भी गोली मार ली। परिजन दोनों को हैलट लेकर पहुंचे। तबतक दोनों दम तोड़ चुके थे। फरवरी महीने में हुई थी दोनों की शादी बताते हैं कि शहर के ही घंटाघर के स्वरूप नगर की रहने वाली नेहा की शादी फरवरी में ही कपड़ों की सिलाई का ठेका लेने वाले मसवानपुर के पंकज से हुई थी। बताते हैं कि बीते दिवस नेहा ने मायके जाने को लेकर कुछ कहा तो घर में विवाद शुरू हो गया। दोनों में मारपीट हुई फिर पंकज ने घर में रखा तमंचा निकाला और नेहा की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। पत्नी को गोली मारने के बाद वह छत की ओर भागा, वहां जाकर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे एसपी पश्चिम अनिल कुमार...
कानपुर में बीच सड़क पर बिखरीं हजारों मछलियां, बटोरने के चक्कर में सबकुछ भूल गए लोग

कानपुर में बीच सड़क पर बिखरीं हजारों मछलियां, बटोरने के चक्कर में सबकुछ भूल गए लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के अर्मापुर थाना क्षेत्र में गन फैक्ट्री रोड पर आज मंगलवार को अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। दरअसल, मछलियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। फिर क्या था, जिसे देखो अपना काम छोड़कर मछलियां बटोरने में लग गया। जहां मछलियां बिन पानी छटपटा रही थीं। वहीं दूसरी ओर वहां से गुजर रहे लोग मछलियां बटोरने में लग गए। बीच सड़क फैले ट्रक से गिरे पानी में हजारों मछलियां तड़प रही थीं। दफ्तर तक जाना भूल गए मौके से गुजर रहे राहगीर अपने दफ्तर जाना भूल गए, बल्कि जमीन पर पड़ीं मछलियां पकड़ने लगे। इस दौरान जिसको जितना मौका लगा, उतनी मछलियां उठाकर ले गए। मछलियां पकड़ने के चक्कर में लोग इस कदर आपा खो बैठे कि वहां भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई। आम जनता के साथ-साथ पुलिस भी मौका नहीं चूकी। कुछ पुलिस कर्मी भी मछलियां बटोरते हुए नजर आए। कुछ लोग हंगामा भी करने लगे। इसके बाद वहा...
कानपुर के रीजेंसी में कैशियर की मौत पर बवाल, भर्ती से पहले का डेथ सर्टिफिकेट व 5 से 7 लाख बढ़ाया बिल

कानपुर के रीजेंसी में कैशियर की मौत पर बवाल, भर्ती से पहले का डेथ सर्टिफिकेट व 5 से 7 लाख बढ़ाया बिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां रविवार को यूनियन बैंक के कैशियर की गोविंदनगर स्थित रीजेंसी नर्सिंग होम में मौत हो गई। इसके बाद यूनियन बैंक के कर्मचारियों और मृतक के परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में रिशेप्सन पर रखा कंप्यूटर भी तोड़ डाला। मृतक के परिजनों और साथियों का आरोप है कि नर्सिंग होम ने मरीज को भर्ती करने से तीन दिन पहले का डेथ सर्टिफिकेट बनाकर दिया। साथ ही कुछ घंटे में ही अस्पताल का बिल 5 से 7 लाख बढ़ा दिया गया। बताया जाता है कि प्रेम चंद्र शुक्ला (35) परमट में यूनियन बैंक में कैशियर पद पर तैनात थे, उनके एक दो माह की बेटी है और लगभग तीन साल पहले ही शादी हुई थी। घटना को लेकर कई घंटे बवाल बना रहा। मौत से 5 घंटे पहले तक 5 लाख था बिल, बाद में 7 लाख उनको डेंगू होने के कारण 10 दिन पहले ही गोविंद नगर स्थित रीजेंसी अस्पातल में इलाज के लिए भर्...
कानपुर में किसान की पीट-पीटकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

कानपुर में किसान की पीट-पीटकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में वाजिदपुर गांव में गुरुवार सुबह भैंस बांधने के विवाद में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त हुई जब किसान सब्जियां बेचने के लिए जा रहे थे। बताते हैं कि वाजिदपुर निवासी हरी बाबू और प्रदीप राठौर के बीच घर के सामने भैंस बांधने को झगड़ा चल रहा है। दोनों के बीच इसे लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है। बताते हैं कि पुलिस को भी इसकी शिकायत जा चुकी है। दो दिन पहले भी दोनों में विवाद हो चुका है। सुबह तड़के 3 बजे हुई घटना आरोप है कि आज गुरुवार तड़के सुबह करीब 3 बजे हरीबाबू सब्जी बेचने बाइक से जा रहा था। इसी बीच रास्ते में घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के प्रदीप और उसके भाइयों ने उसपर लाठियों से हमला कर दिया। लाठियों के ताबड़तोड़ प्रहार से मौके पर ही वह बेहोश होकर गिर पड़े। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी ...
कानपुर में नर्सिंग होम पर छापा, बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर सील

कानपुर में नर्सिंग होम पर छापा, बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बर्रा-2 क्षेत्र में औषधि विभाग की टीम ने शास्त्री चौराहा स्थित मानदेय नर्सिंग होम पर छापा मारा। वहां फर्जी तरीके से चल रहे मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। बताया जाता है कि इस मेडिकल स्टोर की शिकायत विभाग को लंबे समय से मिल रही थी। औषधि निरीक्षक संदेश मौर्या के नेतृत्व में टीम ने बुधवार छापेमारी की कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि छापे के दौरान हुई कागजों की जांच पड़ताल में संचालक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं दिखा सके। फार्मासिस्ट भी नहीं था मौजूद इस वजह से संचालक को नोटिस जारी की गई है। बताते हैं कि मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं था। औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर को सील किया दिया है। औषधि निरीक्षक मौर्या ने यह भी बताया है कि नर्सिंग होम में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चल रहा था। बताया कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराने क...
कानपुर में पत्रकार की हत्या, सगे भाइयों ने प्रापर्टी के लिए कत्ल कर उन्नाव में फेंकी लाश

कानपुर में पत्रकार की हत्या, सगे भाइयों ने प्रापर्टी के लिए कत्ल कर उन्नाव में फेंकी लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर से एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है जिसमें दो सगे भाइयों ने अपने तीसरे भाई पत्रकार विजय गुप्ता की प्रापर्टी के लालच में गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं ये दोनों भाई इस कदर प्रापर्टी के लालच अंधे हो गए कि हत्या के बाद शव को तेजाब डालकर जला डाला। शातिराना अंदाज में शव को उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया। हत्याकांड में दोनों भाइयों के साथ एक तीसरा साथी भी था। पुलिस का कहना है कि सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं फरार आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। प्रापर्टी को लेकर था भाइयों में विवाद खास बात यह है कि ठीक दिवाली के दिन तीनों भाइयों में विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। तब विजय ने बाद में थाना रायपुरवा पहुंचकर बड़े भाइयों से हत्या का खतरा जताते हुए मदद मांगी थी, लेकिन थाना पु...
कानपुर में सड़क पर गोलियां चलाकर मनाई दीवाली, अब पुलिस को तलाश

कानपुर में सड़क पर गोलियां चलाकर मनाई दीवाली, अब पुलिस को तलाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कुछ लोग कैसे आत्म सुरक्षा के लिए निर्गत शस्त्र लाइसेंस का दुर्पयोग करते हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण दीवाली के दिन कानपुर शहर में देखने को मिला। जहां दो युवकों ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके दीवाली मनाई। इन लोगों ने इस बात की भी परवाह नहीं की, कि उनकी इस हरकत से किसी की जान जा सकती है या कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है, बल्कि कानून से ताक पर रख छोड़ने वाले युवकों ने बेखौफ ढंग से ऐसा करते हुए फोटो और वीडियो भी बनवाए। बाद में खुद की वाहवाही बटोरने के लिए वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर डाला। खुद ही कराई सोशल मीडिया पर वायरल दूसरी ओर यह सबकुछ उस वक्त हुआ जब प्रदेश में पुलिस अलर्ट पर है और बेहद चौकसी का दावा कर रही है। बहरहाल मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फोटो की पहचान करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही ...
बांदा शहर में पति ने पत्नी को गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर

बांदा शहर में पति ने पत्नी को गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में शनिवार की रात को पति ने विवाद के बाद पत्नी को तमंचे से गोली मार दी। गोली पत्नी के हाथ को चीरते हुए कंधे के पीछे जा धंसी। पत्नी को गोली मारने के बाद पति मौके से भाग निकला। बाद में मोहल्ले वालों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि शहर के इंदिरानगर मोहल्ला निवासी सुनीता (45) और उनके पति संजय गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गोली मारने के बाद मौके से भागा पति विवाद के दौरान बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि संजय ने अपनी पत्नी सुनीता पर तमंचे से गोली चला दी। गोली सुनीता के हाथ को चीरते हुए कंधे में जा धंसी। पति संजय घटना के बाद मौके से भाग निकला। गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। किसी तरह से खून से लतपत घायल महिला को पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल ले जाय...
बांदा में बड़ा हादसाः कानपुर के श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत-20 घायल

बांदा में बड़ा हादसाः कानपुर के श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत-20 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज दीपावली पर्व की खुशियों के बीच रविवार तड़के सुबह भीषण हादसा हो गया। इस दौरान तीर्थयात्रियों से भरी बस हादस अनियंत्रित होकर शहर कोतवाली के मवई गांव के पास पलट गई। इससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। घायलों में दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। सभी लोग कानपुर के गजनेर देहात के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो चित्रकूट के अमावस्या मेले में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंचे। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह बताया जाता है कि कोतवाली के मबई गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हो गई। बताते हैं कि बस को संभालने के लिए चालक ने तेज रफ्तार में ब्रेक लगाए। इसके बाद बस पलटा खाते हुए सड़क किनारे जा पलटी। बस में सवार श्रद्धालुओं की चीख-पुकार...
कानपुर में अपह्रत छात्र का शव मिला, दो दोस्तों पर हत्या का आरोप

कानपुर में अपह्रत छात्र का शव मिला, दो दोस्तों पर हत्या का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार दोपहर एक अपह्रत छात्र की तीन दिन बाद नाले में मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी होने पर कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को किसी तरह नाले से निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दीपावली से ठीक दो दिन पहले शव मिलने से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। घर से बुलाकर ले गए थे दोस्त नौबस्ता के आवास विकास निवासी रेखा सिंह ने मोहल्ले में रहने वाले मतलू उर्फ इमरान व मोहित के खिलाफ बेटे अजय उर्फ नीरू (22) के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का कहना था कि बीती 22 अक्टूबर की शाम आरोपी उसके बेटे को उसी की बाइक से एक पार्टी में चलने की बात कहते हुए बहाने से ले गए थे। देर रात दोनों बाइक से लौट आए, ल...