Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर

फतेहपुर में दोहराया उन्नाव कांडः लड़की को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया, कानपुर रेफर

फतेहपुर में दोहराया उन्नाव कांडः लड़की को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया, कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः उन्नाव में दुष्कर्म पीडि़ता की जलाकर हत्या की जघन्य वारदात को लोग भूले भी नहीं थे कि अब कानपुर से सटे फतेहपुर जिले में एक रेप पीड़िता को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया है। शनिवार को फतेहपुर जिले में हुए दूसरे उन्नाव कांड में किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि फतेहपुर के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक हैवान युवक ने घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके उपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्ताल ले जाया गया।  घर में घुसकर दिनदहाड़े की वारदात वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि किशोरी लगभग 90 फीसदी जली है और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बताते हैं कि आग लगाने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया...
कानपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मिनट गंगा की गोद में रहे

कानपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मिनट गंगा की गोद में रहे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से शनिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर उतरे। यहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों तथा केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां से हेलीकाप्टर से सीएसए कालेज पहुंचे। वहां शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहे। फिर पैदल ही प्रधानमंत्री मोदी वहां से सीएम योगी के साथ मीटिंग रूम की ओर चल दिए। वहां प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल गंगा कांउसिल की पहली बैठक में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में हुए शामिल प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा परिषद (राष्ट्रीय गंगा परिषद) के राष्ट्रीय कायाकल्प और संरक्षण व प्रबंधन को लेकर हुई पहली बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में दो राज्यों यूपी और उत्तराख...
कानपुरः गुरुद्वारे के प्रधान की बेटी के शव का पोस्टमार्टम, भारी पुलिस बल तैनात

कानपुरः गुरुद्वारे के प्रधान की बेटी के शव का पोस्टमार्टम, भारी पुलिस बल तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः तीन दिन से लापता शहर के गुरुद्वारा बन्नो साहिब, जवाहर नगर के प्रधान की बेटी का शव मिलने के बाद आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में गंभीरता से कार्रवाई कर रहे पुलिस अधिकारियों ने पोस्टमार्टम हाउस पर भारी पुलिस बल तैनात किया है, ताकि किसी तरह के बवाल या आक्रोश से कोई घटना होने की गुंजाइश न रहे। उधर, परिजनों में घटना को लेकर काफी दुख है। वहीं सिख समाज के लोगों में थाना पुलिस पर लापरवाही बरतने को लेकर नाराजगी भी है। कॅाल रिकार्ड खंगालने में जुटी पुलिस लोगों का कहना है कि अगर पुलिस मामले में तेजी बरतती तो शायद, इस वारदात को टाला जा सकता था और बेटी को सकुशल बरामद किया जा सकता था। बताया जाता है कि पुलिस अधिकारी मामले की बड़ी ही गहनता से जांच करा रहे हैं। सर्विलांस की मदद लेते हुए मोबाइल कॅाल डिटेल भी खंगाली जा रही हैं। आखिरी बार हरप्रीत की किस-किस से बा...
कानपुरःगुरुद्वारे के प्रधान की लापता बेटी का हाइवे पर मिला शव, हत्या की आशंका

कानपुरःगुरुद्वारे के प्रधान की लापता बेटी का हाइवे पर मिला शव, हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के गुरुद्वारा बन्नो साहिब जवाहर नगर के प्रधान गुरबचन सिंह की लापता बेटी हरप्रीत कौर (22) का आज शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव प्रयागराज हाइवे के किनारे पड़ा मिला है। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताते हैं कि हरप्रीत बीती 9 दिसंबर से लापता थी। परिवार वालों ने जीआरपी कानपुर समेत नजीराबाद थाना में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। तीन दिन से थी लापता, प्रयागराज हाइवे पर मिली लाश बताया जाता है कि आज यानि शुक्रवार को इसी लापता बेटी की सगाई होनी थी। मृतका के परिजनों ने पुलिस पर लापवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तीन दिन से लड़की लापता थी, अगर पुलिस मामले में तेजी से कार्रवाई करती तो युवती को जीवित बचाया जा सकता था। उधर, एसएसपी कानपुर अनंद देव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही...
कानपुर पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

कानपुर पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर पहुंचे। यहां कृषि विश्वविद्यालय में हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। वहां से मुख्यमंत्री अफसरों के साथ अटल घाट की ओर रवाना हुए। मुख्यमंत्री योगी कार्यक्रम की तैयारियों को फाइनल टच देने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के आने की तैयारियों को लेकर भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरी तरह से तैयार दिखाई दिए। गंगा का हाल देखने के लिए सीएम स्टीमर से दौरा कर सकते हैं, इसको लेकर भी अधिकारियों ने कमर कस रखी थी। 14 को आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के कार्यों की हकीकत देखने 14 दिसंबर को कानपुर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में अटल घाट पर तैयारियों को अंतिम रूप दिय...
कानपुर के नौबस्ता में व्यक्ति की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या

कानपुर के नौबस्ता में व्यक्ति की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नौबस्ता इलाके में एक व्यक्ति की ईंटों से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक इलेक्ट्रिशियन था और गुरुवार सुबह को उसका शव पड़ा मिला। बताते हैं कि मृतक के परिजन उसके रात तक घर नहीं लौटने को लेकर परेशान थे। सुबह परिवार वालों को जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मूल रूप से जालौन का रहने वाला था मृतक बताया जाता है कि मृतक मूल रूप से जालौन के मजगैन गांव का रहने वाले थे। राजकुमार वर्मा (40) उर्फ राजू नौबस्ता स्थित शंकराचार्य नगर में अपनी बड़ी बहन मुन्नी देवी के साथ किराए पर रहते थे। वह प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे और बुधवार को रोज की तरह काम पर निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे थे। परिवार के लोगों ने उनको काफी तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं...
कानपुर के बारातियों की बस फतेहपुर में हादसे का शिकार, 1 की मौत-कई गंभीर

कानपुर के बारातियों की बस फतेहपुर में हादसे का शिकार, 1 की मौत-कई गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः कानपुर देहात के पुखराया से आई बारातियों की बस फतेहपुर जिले के बिंदकी-खजुहा मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। हादसा बीती रात उस वक्त हुआ जब बस बारातियों को लेकर पुखराया (कानपुर देहात) वापस लौट रही थी। रास्ते में यह बस 40 बारातियों को लेकर ट्रैक्टर से टकरा कर खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। इनमें से 8 को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। वहीं बस चालक की मौत हो गई है। पुखराया वापस लौट रहे थे बाराती बताया जाता है कि बिंदकी नगर के लंका केवटरा मोहल्ला के सुरेंद्र गोस्वामी की बेटी की बारात बुधवार को कानपुर देहात के पुखराया से आई थी। पुखराया के रहने वाले रामलखन गोस्वामी अपने बेटे सुलभ की बारात लेकर यहां आए थे। देर रात अगवानी और जयमाल कार्यक्रम के बाद करीब 40 बाराती बस में बैठकर वापस जाने के लिए निकले। बताते हैं कि इस दौरान ख...
महिला सिपाही का इंसाफः गंदी हरकत पर शोहदे को सरेआम जूते से पीटा

महिला सिपाही का इंसाफः गंदी हरकत पर शोहदे को सरेआम जूते से पीटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के बिठूर में आज मंगलवार सुबह शनिदेव चौराहे के पास सरेराह छात्राओं से गंदी हरकतें करने वाले शोहदे को महिला सिपाही ने तगड़ा सबक सिखाया। महिला सिपाही ने शोहदे को पकड़कर जूते से पीटा। उसके सिर पर ताबड़तोड़ जूते बरसाए, ताकि दोबारा बहू-बेटियों के साथ ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। बाद में इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सभी लोग महिला सिपाही की सराहना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ गया। इसके बाद मनचले के खिलाफ बिठूर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस उसे जेल भेज रही है। वीडियो वायरल, पुलिस ने भेजा जेल बताया जाता है कि सरकार की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर जिलों की पुलिस प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आज बिठूर क्षेत्र में पुलिस की एंटी रोमियो टीम लगी थी। शनिदेव चौराहे पर आज सुबह एक शोहदा खड़ा होकर छात्र...
कानपुर जेल में विधिक साक्षरता शिविर, बंदियों को दी गई कानून की जानकारी

कानपुर जेल में विधिक साक्षरता शिविर, बंदियों को दी गई कानून की जानकारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सचिव चिंताराम ने बंदीजनों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया गया। साथ ही संविधान के मूल कर्तव्यों की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शिवेंद्र पांडेय ने संविधान की प्रस्तावना व संविधान में उल्लेखित मूल कर्तव्यों के संबंध में बंदियों को विस्तार से जानकारी दी। दोबार गलती न करने की सलाह साथ ही कानून संबंधित जरूरी जानकारी भी दी गई। वहीं जेल विजिटर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप द्विवेदी ने बंदियों को अपनी गलती सुधारने व भविष्य में दोबारा गलती न करने की सलाह दी। साथ ही संविधान में मूल कर्तव्यों को धारण करने की सलाह भी दी। कहा कि जीवन में इंसान से गलतियां हो जाती हैं, लेकिन हम सभी को इनसे सीख लेते हुए दोबारा न करने की शपथ लेनी चाहिए। इस मौके पर चिंताराम सचिव जिला वि...
कानपुर के मानवेंद्र स्वरूप करोड़ों की छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप में  गिरफ्तार

कानपुर के मानवेंद्र स्वरूप करोड़ों की छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप में गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः उतराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। कानपुर की शिक्षा जगत की जानी-मानी हस्ती मानवेंद्र स्वरूप को करोड़ों रुपए की छात्रवृत्ति गबन के आरोप में एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोप है कि अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्र/छात्राओं का अपने स्कूल में फर्जी प्रवेश दिखाकर फीस प्रतिपूर्ति के रूप में समाज कल्याण विभाग से करोड़ों रुपए की धनराशि का गबन किया गया है। एसआईटी ने की थी मामले की जांच इसकी जांच एसआईटी द्वारा की गई थी और जांच में काफी हद तक मामला सही पाया गया है। इसके बाद कानपुर के बड़े शिक्षा व्यवसाई मानवेंद्र स्वरूप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ देहरादून जिले के प्रेमनगर थाना में एसआईटी टीम द्वारा धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। उत्तराखंड में हुई है गिरफ्तारी जांच के दौरान छात्र-छात्राओं के भी बयान लिए गए। बताते हैं कि उक्त...