Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर में

Covid-19: कानपुर में 3 और पाॅजिटिव मिले, कुल संख्या 326 पहुंची

Covid-19: कानपुर में 3 और पाॅजिटिव मिले, कुल संख्या 326 पहुंची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में कोरोना पाजिटिव केस मिलने के सिलसिला बना हुआ है। शनिवार को 3 और पाजिटिव केस मिलने से कानपुर में कोरोना पाजिटिव केस की कुल संख्या अब 326 पहुंच गई है। वहीं इनमें से आज 6 मरीजों को स्वस्थ होने के कारण डिस्चार्ज किया गया। इस तरह ठीक हुए मरीजों की संख्या 294 हो चुकी है। यानी जिले में अब कुल एक्टिव केस 23 बचे हैं। बाकी ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं कोरोना वायरस से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। गोविंदनगर, सुजातगंज और बिल्हौर के हैं युवक बताया जाता है कि अहमदाबाद से लौटा सुजातगंज का रहने वाला एक युवक समेत बिल्हौर का एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। एक अन्य युवक भी कोरोना पाजिटिव मिला है। कानपुर के सीएमओ डा. अशोक शुक्ला का कहना है कि जीएसवीएम मेडिकल कालेज की कोविड-19 लैब से 150 सैंपुल की जांच रिपोर्ट आ गई है। इनमें दो युवक पाजिटिव आए हैं। बताया कि दोनों ही युवक मंधन...
कानपुर में झपकी बनकर आई मौत ने मामा को झपटा, भांजा गंभीर

कानपुर में झपकी बनकर आई मौत ने मामा को झपटा, भांजा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लाकडाउन-4 में भी प्रवासी मजदूरों का अपने घरों को लौटने का सिलसिला जारी है जिनके बीच दर्दनाक हादसे हर आम और खास व्यक्ति को झकझोंर कर रख दे रहे हैं। आज शनिवार को कानपुर शहर में ऐसे ही एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। हाइवे पर बाइक से हरियाणा से बिहार जा रहे मामा-भांजे को नींद की झपकी आ गई। इसके बाद वे बाइक से गिर पड़े और बाइक घिसटती हुई दूर तक चली गई। हादसे में मामा की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई, जबकि भांजे को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया है। गुरुग्राम में रहते थे दोनों मामा-भांजे बताया जाता है कि बिहार के सुपौल जिले के सरायगढ़ थाना क्षेत्र के झाझा गांव के रहने वाले 36 वर्षीय रतीराम शर्मा अपने भांजे किशनपुर के ग्राम तुल्लापतरी के रहने वाले 29 साल के सतीश के साथ गुरुग्राम हरियाणा से बिहार वापस घर लौट रहे थे। शुक्र...
कानपुर में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 3 नए मामले, कुल संख्या 311

कानपुर में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 3 नए मामले, कुल संख्या 311

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। साथ ही इससे होने वाली मौतें भी बढ़ रही हैं। गुरुवार शाम को आई एक जांच रिपोर्ट में एक और मृतक के कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई है। दरअसल, एक दिन पहले हैलट के कोविड आइसीयू में कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग की मौत हो गई थी। आज दूसरे दिन 73 वर्षीय इस शख्स की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जिले में अबतक कोरोना से हुई 8वीं मौत है। वहीं गुरुवार को ही मेडिकल कालेज से आई जांच रिपोर्ट में दो नए कोरोना पाजिटिव केस और मिले हैं। इनमें एक ओईएफ कर्मचारी तथा दूसरा केस एक महिला हैं। पुलिस ने बिरहाना रोड के उस इलाके को सील कर दिया है, जहां कोरोना पाॅजिटिव केस मिला हैं। एक अन्य की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर बताते हैं ओईएफ कर्मचारी इस वक्त गंभीर हालत में हैलट के कोविड आइसीयू में वेंटीलेटर पर जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। इसके साथ ही आज कोरोना पाजिटिव...
कानपुर में कोरोना से 7वीं मौत, 8 और पाॅजिटिव मिले, कुल 302 संख्या

कानपुर में कोरोना से 7वीं मौत, 8 और पाॅजिटिव मिले, कुल 302 संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस लगातार मिल रहे हैं। रविवार को जहां एक कोरोना संक्रमित की मौत होने के बाद अबतक मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। इनमें चार महिलाएं और तीन पुरुष हैं। वहीं जिले में आज 8 और कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। इसके बाद जिले में अबतक कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 302 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है। बताया जाता है कि आज सुबह एक 60 वर्षीया महिला की हैलट अस्पताल की कोविड आईसीयू में मौत हो गई। यह महिला बाबूपुरवा की रहने वाली थीं। रविवार को आई रिपोर्ट में बढ़ी संख्या नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उनको कोविड-19 में भर्ती कराया गया था। उनको सांस की बीमारी थी। बताया कि मृतक महिला के शव को सील करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया है। दूसरी तरफ कैंट विधायक सुहेल अंसारी ने कहा ...
Corona: कानपुर में कोरोना संदिग्ध युवती की मौत, मासूम समेत 15 और पाॅजिटिव मिले

Corona: कानपुर में कोरोना संदिग्ध युवती की मौत, मासूम समेत 15 और पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में कोरोना का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को जनरलगंज के एक कपड़ा कारोबारी के 3 साल के बच्चे समेत 15 और कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना पाॅजिटिव कुल मामले 288 हो गए हैं। वहीं हैलट के कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक कोरोना संदिग्ध युवती की मौत हो गई है। बताते हैं कि 34 कोरोना पाॅजिटिव लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। ऐसे में कानपुर शहर में अब कुल एक्टिव केस 248 हैं। कपड़ा कारोबारी की 3 साल की बच्ची भी पाॅजिटिव कानपुर के सीएमओ डा. अशोक शुक्ला ने बताया है कि जीएसवीएम मेडिकल कालेज की जांच रिपोर्ट में 162 और लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कालेज से कुल 95 सैंपुल की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें कानपुर में कुल 15 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। बताते हैं कि कानपुर मेडिकल कालेज की जांच रिपोर्ट में चकेरी के शिव कटरा निवासी जनरलगंज के क...
कानपुर में 5 और पाॅजिटिव केस मिले, कुल 269 हुए

कानपुर में 5 और पाॅजिटिव केस मिले, कुल 269 हुए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज मंगलवार को कानपुर शहर में 5 और कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही शहर में कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 269 हो गई है। इनमें से 33 लोगों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या छह है। जिले में कुल एक्टिव केस 230 हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा अशोक शुक्ला ने दी। 22 और लोगों की होगी जांच बताया कि आज आई जांच रिपोर्ट में मेडिकल कालेज की जांच रिपोर्ट में कुल 4 तथा प्राइवेट लैब से एक कोरोना पाॅजिटिव की पुष्टि हुई। इनमें एक व्यक्ति कर्नलगंज, 1 मुन्नापुरवा, 2 कुली बाजार तथा 1 दलेलपुरवा इलाके का है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की 192 टीमों ने गुजैनी, किदवई नगर, गीतानगर, अनवरगंज मोहल्लों में 14,417 घरों में जाकर लोगों की जांच की। इस दौरान 11 लोग संदिग्ध लक्षणों वाले मिले। 6 लोग ऐसे हैं जो कोरोना पाॅजिटिव पाए ...
कानपुर में आज फिर 14 पाॅजिटिव केस मिले, कुल संख्या 267

कानपुर में आज फिर 14 पाॅजिटिव केस मिले, कुल संख्या 267

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज सोमवार को कानपुर में फिर 14 पाॅजिटिव केस एक साथ सामने आए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। बता दें कि रविवार को शहर में कुल 17 कोरोना पाॅजिटिव केस एक साथ सामने आए थे। जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। आज सोमवार सुबह हैलट के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही एक महिला समेत कुल 14 कोरोना पाजिटिव केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना पाॅजिटिव कुल केस संख्या 267 पर पहुंच गई है। इनमें छह लोगों की जान जा चुकी है तथा 34 ऐसे हैं जो ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इस तरह शहर में अब कोरोना पाॅजिटिव एक्टिव केस 227 हो गए हैं। सीएमओ डाक्टर शुक्ला ने दी जानकारी बताया जाता है कि शहर के चुन्नीगंज की रहने वाली वृद्धा को रविवार सुबह हैलट के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया था। डाक्टरों का कहना है ...
Lockdown-3: कानपुर में शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग ध्वस्त

Lockdown-3: कानपुर में शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग ध्वस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में शासन के आदेशों पर शराब की दुकानें आज से खुल गई हैं, लेकिन शराब के दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल नहीं रखा। ऐसे में दुकानों पर सैकड़ों की भीड़ बिना सोशल डिस्टेंसिंग के खड़ी नजर आई। दरअसल, शराब की दुकानों के खुलने की जानकारी के साथ ही दुकानों पर खरीददारी के लिए होड़ मच गई। रेड जोन में शामिल कानपुर में हॉटस्पॉट और बफर जोन से बाहर शराब बिक रही है। शराब की दुकानों के बाहर भीड़ उमड़ी सरकार ने शराब की दुकानों के खुलने को लेकर पहले ही स्थिति साफ कर दी थी। समय से लेकर बाकी नियम भी निर्धारित कर दिए थे। इसके बाद भी शराब माफियाओं ने पैसा कमाने की जल्दबाजी ने व्यवस्था ध्वस्त करने का काम किया। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की व्यवस्था को दरकिनार किया गया। सुबह से ही लोग लाइन में खड़े नजर आए। लोगों ने दुकानों के बाहर किसी तरह से सोशल डिस्ट...
Corona Blast: कानपुर में एक साथ 17 पाॅजिटिव मिले, मृतक महिला की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव

Corona Blast: कानपुर में एक साथ 17 पाॅजिटिव मिले, मृतक महिला की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में रविवार को आई जांच रिपोर्ट के बाद खलबली मच गई। एक बार फिर रिकार्ड 17 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब कानपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 252 पहुंच गई है। हालांकि, इनमें 19 लोग स्वस्थ हो गए हैं। 5 की मौत हो चुकी है और कुल एक्टिव केस 228 हैं। उधर, मृतक महिला की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद रविवा को महिला के घर वाले इलाके रंजितपुरवा को सील करना शुरू कर दिया गया है। सीएम डा अशोक शुक्ला ने दी जानकारी कानपुर के सीएमओ डा अशोक शुक्ला ने बताया है कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से 158 और लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल से कुल 28 लोगों के सैपुल की जांच रिपोर्ट आई है। इन कुल 186 सैंपुल की जांच रिपोर्ट में 17 केस पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 169 निगेटिव हैं। मरने वाली महिला की रिपोर्ट भी पाजिटिव है। मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है। बताते चलें कि कानपुर में लगातार कोरोना स...
CM योगी की दो टूक, कानपुर में डाक्टरों-पुलिस पर हमला करने वाले भुगतेंगे गैंगस्टर-NSA

CM योगी की दो टूक, कानपुर में डाक्टरों-पुलिस पर हमला करने वाले भुगतेंगे गैंगस्टर-NSA

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में कोरोना पाॅजिटिव के 9 संबंधियों को क्वारंटाइन को लेने पहुंचे डाक्टरों और पुलिस पर हमले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सख्त रुख अख्तियार करते हुए अधिकारियों से स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस संकट की घड़ी में कोरोना से लोगों को बचा रहे डाक्टरों पर पत्थर बरसाने वाले दोषियों को माफ नहीं किया जा सकता है। सीएम ने आदेश दिए हैं कि डाक्टरों और पुलिस टीम पर हमला करने वालों पर रासुका-गैंगस्टर और आईपीएस की धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। अब 7 साल की सजा और 5 लाख जुर्माने की तैयारी दरअसल, कानपुर में डाक्टरों और पुलिस पर पत्थराव की घटना का संज्ञान लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश कोरोना से लड़ रहा है और ऐसे समय में कुछ लोग ऐसा काम कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दा...