Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में कोरोना से 7वीं मौत, 8 और पाॅजिटिव मिले, कुल 302 संख्या

Big news: 53 new corona positive cases found in Lucknow in one day

समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस लगातार मिल रहे हैं। रविवार को जहां एक कोरोना संक्रमित की मौत होने के बाद अबतक मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। इनमें चार महिलाएं और तीन पुरुष हैं। वहीं जिले में आज 8 और कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। इसके बाद जिले में अबतक कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 302 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है। बताया जाता है कि आज सुबह एक 60 वर्षीया महिला की हैलट अस्पताल की कोविड आईसीयू में मौत हो गई। यह महिला बाबूपुरवा की रहने वाली थीं।

रविवार को आई रिपोर्ट में बढ़ी संख्या

नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उनको कोविड-19 में भर्ती कराया गया था। उनको सांस की बीमारी थी। बताया कि मृतक महिला के शव को सील करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया है। दूसरी तरफ कैंट विधायक सुहेल अंसारी ने कहा है कि मृतक महिला के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः कानपुरः पनकी हनुमान मंदिर के बड़े महंत ने देह त्यागी, भक्तों में शोक की लहर

उधर, नए पाॅजिटिव मरीजों में चार दलेलपुरवा और एक-एक मरीज किदवई नगर के रहने वाले हैं। वहीं कर्नल गंज, चमनगंज के भी एक-एक मरीज हैं। हैलट के प्रमुख अधीक्षक डा. प्रोफसर आरके मौर्या की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में कुल 8 पाजिटिव नए केस आए हैं। बताया गया है कि शनिवार को 8 मामले सामने आने के बाद संख्या 302 हो चुकी है।

ये भी पढ़ेंः WWE महिला रेसलर का बड़ा निजी खुलासा, इस वजह से कई साल डिप्रेशन में गुजारे..