Monday, December 22सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तरप्रदेश

बांदा शहर में दर्दनाक घटना, करंट से 17 साल के अनुज की मौत

बांदा शहर में दर्दनाक घटना, करंट से 17 साल के अनुज की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। करंट लगने से एक 17 साल के लड़के अनुज की जान चली गई। परिवार में बुरी तरह से कोहराम मच गया। तभी मृतक की चाची और दादी को करंट के झटके लगे। तब उनको पता चला कि घर में करंट फैल चुका है। बालक की मौत से पूरा परिवार बेहाल है। वहीं मोहल्ले के लोग भी दुखी हैं। सर्वोदय नगर में हुई घटना जानकारी के अनुसार सर्वोदय नगर में ओम प्रकाश सिंह का परिवार रहता है। उनका 17 साल का बेटा अनुज आज सुबह घर के ऊपरी निर्माणाधीन हिस्से में पहुंचा। वहां घर की खिड़की को जैसे ही छुआ करंट के झटके से छत से नीचे आ गिरा। ये भी पढ़ें : UP : दवा लेने जा रही महिला से गैंगरेप, गहरे सदमे में पीड़िता, 7 पर मुकदमा उपर से गिरे अनुज को देख परिवार के लोग दौड़े। लेकिन तबतक उसने दम तोड़ दिया था। परिवार के लोग यही समझ रहे थे कि उसकी मौत छत से गिरने से हु...
UP : हिस्ट्रीशीटर ने रंगदारी के लिए चलाई गोली, पुजारी के सीने में धंसी, रेफर

UP : हिस्ट्रीशीटर ने रंगदारी के लिए चलाई गोली, पुजारी के सीने में धंसी, रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से पुजारी को गोली मार दी। लहूलुहान होकर गिरे घायल पुजारी को उठाकर परिवार के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां पुजारी की हालत गंभीर बनी रही। बांदा में डाक्टरों ने गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। आरोपी मौके से भाग निकला। तेरही माफी गांव की घटना जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरही माफी गांव के सुरेंद्र मिश्रा (55) कर्म कांडी ब्राह्मण यानी पुजारी हैं। घरों में पूजा-पाठ और हवन कराते हैं। बताते हैं कि आज बुधवार सुबह पड़ोसी के यहां तेरहवी संस्कार में हवन-पूजन की तैयारी कर रहे थे। तभी पड़ोसी हिस्ट्रीशीटर घर में घुस आया और शराब के लिए रुपए मांगने लगा। पुलिस ने कही यह बात रुपए देने से मना करने पर हिस्ट्रीशीटर लल्लू बाजपेई ने उन्हें गोली मार दी। गोली सीने में लगते ही वह गिर पड़े। घाय...
UP : दवा लेने जा रही महिला से गैंगरेप, गहरे सदमे में पीड़िता, 7 पर मुकदमा

UP : दवा लेने जा रही महिला से गैंगरेप, गहरे सदमे में पीड़िता, 7 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : महिला अपराधों को लेकर यूपी की योगी सरकार लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं। इसके बावजूद इनमें कमी होते दिखाई नहीं दे रही। राजधानी लखनऊ में एक महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। पीड़िता गहरे सदमे में है, इसलिए पुलिस ज्यादा पूछताछ नहीं कर सकी। मामला सुशांत गोल्फ सिटी इलाके का है। सड़क से घसीटकर बाग में किया गैंगरेप जानकारी के अनुसार गोसाईगंज क्षेत्र में एक दलित महिला मंगलवार दोपहर घर से अकेले दवाई लेने निकली थीं। दोपहर 12 बजे करीब खुर्दही बाजार के पास कटरा बक्सा के रहने वाले अनवर और उसके 6 साथियों ने उन्हें पकड़ लिया। ये भी पढ़ें : यूपी में 8 जिलों के DM बदले, बांदा-सीतापुर-मुरादाबाद और सहारनपुर में नए डीएम इसके बाद घसीटकर एक बाग में ले गए। वहां सभी ने उनके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। महिला के विरोध ...
UP : पत्नी ने खाया जहर-पति छत से कूदा और फिर..

UP : पत्नी ने खाया जहर-पति छत से कूदा और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पारिवारिक विवाद के चलते एक परिवार में ऐसी घटना हुई कि पति-पत्नी दोनों अस्पताल पहुंच गए। पत्नी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव की रहने वाली नवविवाहिता पूजा का किसी बात को लेकर पति कृष्ण कुमार से विवाद हो गया। पत्नी की हालत गंभीर बताते हैं कि नाराज पति ने पत्नी को डांट दिया। पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को पता चला। पत्नी की हालत बिगड़ती देख पति ने https://samarneetinews.com/in-banda-attempted-4-times-died-in-5th-retired-tehsildar-suicide-case/ छत से छलांग लगा दी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल के मामा राजा भईया का कहना है कि तीन दिन पहले ही युवक घर आया था। पारिवारिक विवाद में दोनों ने यह कदम उठाया है। ये भी पढ़ें...
Women’s Day : विरासत को बखूबी संभालतीं बांदा की ये अपराजिता..

Women’s Day : विरासत को बखूबी संभालतीं बांदा की ये अपराजिता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, समरनीति स्पेशल
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : Women'day Special हर साल 8 मार्च का यह दिन दुनियाभर में महिलाओं के योगदान, उनके त्याग और साहस को समर्पित रहता है। आज तमाम संघर्षों से लड़ते हुए महिलाएं हर क्षेत्र में नई कीर्ति स्थापित कर रही हैं। बुंदेलखंड के बांदा में भी ऐसी ही कुछ अपराजिता हैं जो अपनी विरासत को बखूबी संभाल रही हैं। आइये मिलिए इन महिलाओं से, जिन्होंने जीवन के संघर्षों से कभी हार नहीं मानी। आज उपलब्धियों का नया इतिहास रच रही हैं। ये हैं बांदा की अपराजिता। नाना-दादा की विरासत को संजोती राजनेता अमिता बाजपेई बांदा में महिला राजनेता के तौर पर अमिता बाजपेई एक ऐसा निर्विवादित नाम है जिन्हें अपने दादा और नाना से समाजसेवा और राजनीति की एक समृद्ध विरासत मिली है। बुंदेलखंड में रूढ़िवादिता की चुनौतियों को पार कर अमिता अपनी विरासत को बखूबी संभाल रही हैं। उन्होंने वर्ष 2009 में बांदा-चित्रकूट लोकसभा...
UP : बांदा में नशे में हद भूला युवक फांसी पर झूला-परिवार में कोहराम

UP : बांदा में नशे में हद भूला युवक फांसी पर झूला-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नशे में युवक ने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवलोचन पुरवा मवई गांव का अज्जू यादव (25) रात में नशे की हालत में घर पहुंचा। वहां कमरा बंद करके फांसी लगा ली। पत्नी नेहा ने दरवाजा खुलवाया, लेकिन कोई आहट नहीं हुई। दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे के घुसे तो देखा वहां शव फांसी पर लटक रहा था। मृतक के पिता का कहना है कि घटना का कारण अज्ञात है। ये भी पढ़ें : बांदा में पति-पत्नी को उम्रकैद, 6 माह पहले छात्र की चाकू मारकर की थी हत्या  ...
Lucknow : महिला सिपाहियों ने लिंग परिवर्तन के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र, अब चक्कर में अफसर

Lucknow : महिला सिपाहियों ने लिंग परिवर्तन के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र, अब चक्कर में अफसर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी पुलिस की दो महिला सिपाहियों ने लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष बनने का मन बनाया है। दोनों ने डीजीपी मुख्यालय को इस संबंध में अनुमति के लिए आवेदन भी भेज दिया है। वैसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है, लेकिन मामला यूपी पुलिस की सिपाहियों से जुड़ा है। इसलिए उनकी भर्ती और सेवा संबंधित शर्तें भी मायने रखती हैं। अधिकारी मामले में विचार करने में जुटे यही वजह है कि दोनों महिला आरक्षियों के लिंग परिवर्तन के आवेदन के बाद डीजीपी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी चक्कर में पड़ गए हैं। कहा जा रहा है कि यह पहला मौका है जब अधिकारियों के पास महिला आरक्षियों का ऐसा कोई लिंग परिवर्तन का आवेदन आया है। एक गोंडा और दूसरी गोरखपुर में तैनात पुलिस सूत्रों ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अर्जी देने के बाद दोनों महिला आरक्षियों ने हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। एडीजी स्...
शख्सियत ‘आराधना’, बेजुबानों के नाम इनकी जिंदगी..

शख्सियत ‘आराधना’, बेजुबानों के नाम इनकी जिंदगी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, समरनीति स्पेशल
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (बांदा) : वफादारी का जब कहीं जिक्र होता है तो इंसानों से पहले बेजुबान जानवरों का ख्याल आता है। फिर चाहे वह कुत्ता हो, बिल्ली हो या कोई गोवंश। इन बेजुबान वफादारों की सेवा का जिम्मा भी एक शख्सियत ने उतनी ही वफादारी से करने की ठानी है। इस शख्सियत का नाम है आराधना। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के बांदा जिले की रहने वाली हाइली क्वालीफाइड आराधना सिंह एक रिटायर्ड कमिश्नर की बेटी हैं। कम उम्र में आराधना बेजुबानों की सेवा की जो अद्भुतगाथा लिख रही हैं, वह हर किसी के बस की बात नहीं है। रोज 40 किलो चावल, सब्जियों से बनता है बेजुबानों का खाना अन्ना पशुओं के लिए रोज डलवाती हैं 1 कुंटल भूसा जी हां, आराधना रोज करीब 40 किलो चावल का खाना पकवाकर स्ट्रीट डाॅग के लिए तैयार कराती हैं। फिर उसे रिक्शे से गली-गली कई जगहों पर बंटवाया जाता है। यह सिलसिला रोजाना चलता है। उनके खाने के इं...
बांदा DIOS ने गैरहाजिर शिक्षकों और कर्मचारियों का रोका वेतन, स्पष्टीकरण..

बांदा DIOS ने गैरहाजिर शिक्षकों और कर्मचारियों का रोका वेतन, स्पष्टीकरण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सरकारी स्कूलों में शिक्षिकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह ने शासकीय व अशासकीय के माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर कार्रवाई की है। साथ ही गैरहाजिर पांच शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इनसे मांगा गया स्पष्टीकरण जानकारी के अनुसार जीजीआईसी तिंदवारी के निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक संजीव कुमार बिना किसी सूचना के गैरहाजिर मिले। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज पचनेही की सहायक अध्यापक बसंत करन सिंह, वंदना व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी करुणेश प्रसाद द्विवेदी बिना सूचना गैरहाजिर पाए गए। इन लोगों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। ये भी पढ़ें : बांदा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट, यह है पूरा मामला.. साथ ही पठन-पाठन और सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सत...
व्यक्ति को घेरकर लाठियों से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, हाथ-पैर तोड़े, पांच पर मुकदमा..

व्यक्ति को घेरकर लाठियों से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, हाथ-पैर तोड़े, पांच पर मुकदमा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक व्यक्ति की लाठियों से पीट-पीटकर बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने मृतक के हाथ और पैरों तक को तोड़ डाला। तबतक लाठियां बरसाते रहे जबतक वह मर नहीं गया। इसके बाद पांचों हत्यारोपी मौके से भाग निकले। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब मरने वाला व्यक्ति खेत की रखवाली कर रहा था। बताते हैं कि हत्यारोपियों ने खेत में बकरी जाने पर हुए विवाद में दिन में उसे जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल, पांचों हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। खेत में बकरी जाने पर टोकने पर विवाद, धमकी देकर की हत्या जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव के ब्रजमोहन (40) बीती रात अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच पड़ोसी गुड्डू खान के भतीजे सनी खान ने अपनी बकरियां ब्रजमोहन के धान खेत मे...