Thursday, March 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

UP : पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, डीजी जेल बदले

UP : पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, डीजी जेल बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : आईपीएस अधिकारी आरके विश्वकर्मा को कार्यवाहक डीजीपी बनाने के साथ यूपी सरकार ने पांच और सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को जिन अधिकारियों को बदला है उनमें डीजी जेल आनंद कुमार भी शामिल हैं। डीजी जेल आनंद कुमार को कोआपरेटिव भेज दिया गया है। एसएन साबत बने नए डीजी जेल डीजी पावर कार्पोरेशन एसएन साबत को नया डीजी जेल नियुक्त किया गया है। इसी तरह एडीजी प्रशांत कुमार को कानून व्यवस्था और अपराध के स्पेशल डीजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। वहीं डीजी सीबीसीआईडी विजय कुमार को निदेशक सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एडीजी क्राइम रहे एमके बशाल को स्पेशल डीजी पावर कार्पोरेशन बनाकर भेजा गया है। ये भी पढ़ें : कानपुर : हमराज कांप्लेक्स के टाॅवर में भीषण आग, बुझाने में जुटीं अग्निशमन गाड़ियां ...
बांदा पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यह है पूरा कार्यक्रम

बांदा पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यह है पूरा कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बांदा में हैं। सुबह उनका काफिला बांदा पहुंचा। सबसे पहले चित्रकूट से आते समय खुरहंड में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पर उनका स्वागत हुआ। वहां से डिप्टी सीएम सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचने वाले हैं। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 11 बजे वह भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बार संघ के शपथ ग्रहण समारोह में रहेंगे मुख्य अतिथि इस बैठक में सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस जाएंगे। वहां से 1 बजे सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। फिर पौने 3 बजे बांदा के हार्पर क्लब में नव निर्वाचित बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद महोबा जिले के लिए रवाना हो जाएंगे। ये भी पढ़ें : निकाय चु...
चित्रकूट में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, ताबड़तोड़ निरीक्षण-कामतानाथ स्वामी के दर्शन भी..

चित्रकूट में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, ताबड़तोड़ निरीक्षण-कामतानाथ स्वामी के दर्शन भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को चित्रकूट दौरे पर रहे। उन्होंने विकास योजनाों की प्रगति देखने के लिए ताबड़तोड़ निरीक्षण किए। कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। साथ ही भगवान कामतानाथ स्वामी के दर्शन भी किए। संत रामभद्राचार्य से आशीर्वाद भी लिया। डिप्टी सीएम ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आरक्षियों के आवासीय भवनों का निरीक्षण कर काम जल्द पूरा करने को कहा। 200 बेड के अस्पताल के जल्द संचालन के निर्देश डीएम-एसपी को जल्द से जल्द काम पूरा कराकर बिल्डिंग हैंड ओवर कराने को कहा। फिर 200 शैया एमसीएच विंग खोह अस्पताल का भी निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से फोन पर वार्ता कर तत्काल 200 शैया एमसीएच विंग खोह का संचालन शुरू कराने को कहा। गोवंशों को गुड़ खिलाकर सेवा करते दिखे डिप्टी सीएम श्री पाठक ने ग्राम पंचायत खोह में संचा...
UP Cabinet : यूपी कैबिनेट की 22 प्रस्तावों पर मुहर, खेल नीति और NCERT पाठ्यक्रम लागू करने को मंजूरी

UP Cabinet : यूपी कैबिनेट की 22 प्रस्तावों पर मुहर, खेल नीति और NCERT पाठ्यक्रम लागू करने को मंजूरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने कुल 22 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके साथ ही प्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं। प्रदेश के लिए नई खेल नीति मंजूर हो गई है। साथ ही कक्षा एक और दो में एनसीईआरटी (NCERT) के पाठ्यक्रम को लागू करने का प्रस्ताव भी मंजूर हो गया है। कैबिनेट बैठक के बाद उच्च शिक्षा मंत्री जयवीर सिंह ने प्रेसकांफ्रेंस करते हुए प्रस्तावों की जानकारी दी। कैबिनेट के खास फैसलों को बिंदुवार इस तरह समझिए। इन प्रस्तावों को मिली कैबिनेट में मंजूरी यूपी में कक्षा-1 और कक्षा-2 में एनसीईआरटी (NCERT) का पाठ्यक्रम लागू होगा। यूपी में खेल विकास प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी। सभी जिलों में ग्रामीण इलाकों में स्टेडियम बनाए जाएंगे। श्रीराम की अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को चार लेन बनाया जाएगा। इसके लिए 200 करोड़ रुपए का प्रस्ताव मंजूर हु...
बांदा में ‘एक टेंडर’ बार-बार हो रहा कैंसल, जिला पंचायत पर उठ रहे सवाल

बांदा में ‘एक टेंडर’ बार-बार हो रहा कैंसल, जिला पंचायत पर उठ रहे सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खनिज संपदा बालू और गिट्टी से समृद्ध बुंदेलखंड के बांदा में जिला पंचायत से जुड़े एक टेंडर इस समय काफी चर्चा में है। टेंडर से ज्यादा उसका बार-बार कैंसल होना चर्चा का विषय बना है। दरअसल, दो बार आनलाइन यह टेंडर जारी हो चुका है, लेकिन कोई आवेदन करने आगे नहीं आया। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। जिला पंचायत से होने वाले खनिज तहबाजारी के इस करोड़ों के टेंडर ने नई चर्चा छेड़ दी हैं। जिला पंचायत दो बार निविदाएं जारी कर चुका है, दोनों बार कैंसल हो गईं। अब तीसरी बार जिला पंचायत ने इसकी तारीख 14 मार्च लगाई है। सवाल यह है कि क्या सचमुच बांदा में खनिज संपदा से मोटे मुनाफे वाले टेंडर को लेने के लिए कोई इच्छुक नहीं है। या फिर पर्दे के पीछे से कोई गेम खेला जा रहा है। जिसके लिए मचती थी खींचतान, अब सन्नाटा क्यों.. कुछ खास जानकारों का तो यह भी कहना है कि बीते वर्ष भी ऐसा ही हु...
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता का निधन, CM योगी ने शोक जताया

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता का निधन, CM योगी ने शोक जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की माता रामा देवी का आज बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह 97 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही स्वतंत्र देव सिंह से फोन पर बात कर सांत्वना भी दी है। सीएम योगी ने शोक जताया बताते चलें कि मिर्जापुर के जमालपुर क्षेत्र के ओडी गांव के रहने वाले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता के निधन की सूचना पर लोग शोक संवेदना देने पहुंच रहे हैं। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव वाराणसी एयरपोर्ट से मिर्जापुर स्थित अपने पैतृक आवास के लिए निकले हैं। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट, वाराणसी में होगा। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। https://samarneetinews....
सदन में अखिलेश यादव ने खूब दिखाई धार, मजबूत विपक्ष बनकर उभरे

सदन में अखिलेश यादव ने खूब दिखाई धार, मजबूत विपक्ष बनकर उभरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : नेता प्रतिपक्ष के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में हमलावर नजर आ रहे हैं। अपने पिता की राहों पर चलते हुए अखिलेश यादव ऐसे पहले नेता प्रतिपक्ष हैं , जिनके पिता भी सीएम रहने के बाद नेता प्रतिपक्ष बने थे। बजट सत्र के दौरान नेता सदन योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बीच नोंक झोंक दिखी वहीं पहली बार नेता प्रतिपक्ष, सत्ताधारी दल के नेताओं पर भारी पड़ते नजर आए। एक मजबूत विपक्ष का नजारा किया पेश सदन में अखिलेश यादव की मौजूदगी एक मजबूत विपक्ष के नजारे को पेश कर रहा है। बजट सत्र में अखिलेश यादव पूरी तैयारी के साथ पहुंच रहे हैं, और इसका असर दिख रहा है कि सरकार के मंत्रियों को जवाब पर जवाब देना पड़ रहा है। अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना, नेहा सिंह राठौर को नोटिस दिए जाने, किसानों की आय दोगुनी करने के साथ ही विकास के मुद्दे पर सरकार को घेरा। सरकार...
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बनेंगे यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के चेयरमैन

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बनेंगे यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के चेयरमैन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का यूपी ओलंपिक एसोसिएशन का चेयरमैन पक्का है। 19 साल बाद एसोसिएशन में चेयरमैन पद पर नियुक्ति का यह पहला मौका होगा। इससे पहले 2004 में कलराज मिश्रा इस पर चयनित हुए थे। दरअसल, शुक्रवार को नामांकन की आखिरी तिथि थी। इसलिए तय हो गया है कि 5 मार्च को यूपी बैडमिंटन अकादमी में होने वाले चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित होंगे। नामांकन की आखिरी तिथि आपको बता दें कि वर्ष 2007 के बाद से उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध हो रहा है। वहीं विराज सागर दास लगातार दूसरी बार अध्यक्ष और आनंदेश्वर पांडेय आठवीं बार महासचिव बन सकते हैं। इसी तरह अपर मुख्य सचिव खेल डॉ. नवनीत सहगल का भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनना लगभग तय है। https://samarneetinews.com/dr-rohit-mehrotra-created-history-in-kanpur-cochlear-implant-surgery-of-100...
कानपुर: डाॅ. रोहित ने रचा इतिहास-1000 मूक-बधिर बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ा-जागरूकता रैली आयोजित

कानपुर: डाॅ. रोहित ने रचा इतिहास-1000 मूक-बधिर बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ा-जागरूकता रैली आयोजित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर के जाने-माने ईएनटी सर्जन डाॅक्टर रोहित मेहरोत्रा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। उन्होंने सरकारी योजना के तहत 1000 बच्चों की सफल काॅक्लियर इंप्लांट सर्जरी कर मूक-बधिर बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ा है। ये बच्चे अबतक न सुन सकते थे। न बोल सकते थे। मगर अब सामान्य जीवन जी रहे हैं। खिलखलाते बच्चों को देख खूब बजीं तालियां बताते हैं कि पूरे प्रदेश में इतनी संख्या में काॅक्लियर इंप्लांट सर्जरी करने वाले डाॅक्टर रोहित मेहरोत्रा इकलौते चिकित्सक हैं। विश्व कर्ण दिवस के मौके पर इन बच्चों के साथ कानपुर में विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। भव्य कार्यक्रम में उनको उत्साहित किया गया। कानपुर में मोतीझील गेट से लाजपत भवन तक सैंकड़ों मूक-बधिर बच्चों की एक जागरुकता रैली निकाली गई। मोतीझील गेट से लाजपतभवन तक खूबसूरत नजारा यह रैली स्वर्गीय डाॅ. एसएन मेहरोत्र...
भाजपा और सपा में फोटो वार से गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश बोले-फोटो तो मेरी सीएम योगी के भी साथ

भाजपा और सपा में फोटो वार से गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश बोले-फोटो तो मेरी सीएम योगी के भी साथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद अब भाजपा और सपा के बीच फोटो वार शुरू हो गया है। इस फोटो वार से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। दरअसल, इस हत्याकांड के मुख्य षणयंत्रकारी सदाकत खान के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव की फोटो वायरल हुई है। ऐसे में बीजेपी ने सपा मुखिया को निशाने पर ले लिया। अखिलेश यादव ने पलटवार में कही यह बात पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि फोटो तो मेरी मुख्यमंत्री योगी के साथ भी हैं। मुख्यमंत्री योगी के साथ भी मेरी फोटो वायरल हुई हैं। कहा कि यह सोशल मीडिया का जमाना है, किसी के साथ किसी की फोटो हो सकती है। ये भी पढ़ें : यूपी में कई DM बदले, 14 IAS अफसरों के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट.. उधर, इसी बीच समाजवादी पार्टी ने ट्वीटर पर सदाकत खान की और फोटो वायरल कर दीं। इनमें सदाकत बीजेपी के पूर्व विधायक के साथ दिखाई दे ...