Thursday, March 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

साली से इश्क-ससुर से याराना, फिर ऐसे हुआ 4 लोगों का नरसंहार, मासूम तक नहीं छोड़ा..

साली से इश्क-ससुर से याराना, फिर ऐसे हुआ 4 लोगों का नरसंहार, मासूम तक नहीं छोड़ा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : साली से इश्क का भूत एक एक व्यक्ति को ऐसा चढ़ा कि उसने अपने ससुर के साथ मिलकर नरसंहार कर डाला। एक-दो नहीं, बल्कि मासूम समेत चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से पूरा इलाका हिल गया था। पुलिस लगातार वारदात के खुलासे में लगी थी। काफी जांच के बाद खुलासा हुआ। हत्यारोपी ससुर गिरफ्तार हो चुका है, वहीं दामाद फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रही है। यह खुलासा आज बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एक प्रेसवार्ता में किया। 15 अप्रैल को बड़ोखर बुजुर्ग में हुई थी 4 लोगों की हत्या बताते चलें कि बीती 15 अप्रैल को गिरवां क्षेत्र के बड़ोखरबुजुर्ग गांव में चार लोगों की हत्या हो गई थी। गांव के चुन्नू, उनकी पत्नी कैलशिया और भाभी व पोते प्रियांशु को बेरहमी से मार डाला गया था। धारदार हथियारों से वारदात करने के बाद हत्यारे बड़ी चालाकी से भाग निकले थे। घटना ...
‘धीरेंद्र शास्त्री धर्म के ठेकेदार नहीं, आसाराम बापू और रामरहीम जैसे उदाहरण भी’- परमहंसाचार्य

‘धीरेंद्र शास्त्री धर्म के ठेकेदार नहीं, आसाराम बापू और रामरहीम जैसे उदाहरण भी’- परमहंसाचार्य

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : धीरेंद्र शास्त्री को धर्म का ठेकेदार न मानिए, उनके बयान बेतुके हैं। इनके पीछे आसाराम और राम-रहीम जैसे उदाहरण भी हैं। ये बातें जगतगुरु परमहंसाचार्य ने कहीं। अयोध्या में उनका बयान सामने आया है। जगतगुरु ने लोगों से अपील की है कि धीरेंद्र शास्त्री में निष्ठा रखिए, लेकिन उनको सनातन धर्म का ठेकेदार न मानिए। क्योंकि इसके पीछे राम रहीम और आसाराम बापू जैसे लोगों के उदाहरण भी हैं। कहा- सनातन धर्म का कोई ठेकेदार न हुआ है न होगा जब ऐसे लोगों पर आरोप लगते हैं तो इनके जैसों को मानने वाले खुद को ठगा महसूस करते हैं और सनातन धर्म के प्रति उदासीनता आती है।जगतगुरु परमहंसाचार्य ने कहा कि किसी भी कथावाचक के पास कितनी ही भीड़ क्यों न आए, सनातन धर्म का ठेकेदार नहीं हो सकता। सनातन धर्म के प्रति आस्था रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति की धर्म के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ...
UP : अमरोहा-फिरोजाबाद में नए डीएम, 6 IAS के तबादले

UP : अमरोहा-फिरोजाबाद में नए डीएम, 6 IAS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। फिरोजाबाद और गोंडा समेत कई जिलों में नए डीएम तैनात किए गए हैं। वहीं कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद कुमार सिंह को बलरामपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रवि रंजन को हटा दिया गया है। राजेश त्यागी अमरोहा के नए डीएम गोंडा के डीएम उज्ज्वल कुमार को फिरोजाबाद का नया डीएम बनाया गया है। वहीं निदेशक नगरीय निकाय नेहा शर्मा को गोंडा जिले का डीएम बनाया गया है। राजेश त्यागी विशेष सचिव उच्च शिक्षा को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है। कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ये भी पढ़ें : चिराग तले अंधेरा : बांदा में BDA के सामने अवैध दुकानें, आखिर किसका संरक्षण..? https://samarneetinews.com/banda-huge-hospital-on-green-b...
बांदा में पति ने की पत्नी की हत्या, पारिवारिक कलह में वारदात- SP मौके पर..

बांदा में पति ने की पत्नी की हत्या, पारिवारिक कलह में वारदात- SP मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात आज तड़के सुबह हुई। हत्यारोपी ने घर के पास बने एक देव स्थान से नुकीली चीज लाकर पत्नी के गले में मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तड़के सुबह हुई हत्या की वारदात जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव में सूरजबली ने अपनी पत्नी मीरा की हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात सुबह करीब साढ़े 4 बजे के आसपास हुई है। परिवार में दोनों के पांच बच्चे हैं। बताते हैं कि आरोपी शराबी किस्म का व्यक्ति है और लगातार पति-पत्नी के बीच मारपीट हुआ करती थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि फारेंसिक टीम ने...
दर्दनाक हादसे, स्कूटी-बाइक में टक्कर, युवती समेत 4 की मौत

दर्दनाक हादसे, स्कूटी-बाइक में टक्कर, युवती समेत 4 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज अलग-अलग हादसों में एक युवती समेत 4 लोगों की मौत हो गई। ये हादसे जिले के तिंदवारी, मटौंध, कमासिन और देहात कोतवाली क्षेत्र में हुए। पुलिस ने सभी मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक परिवारों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार शाम तिंदवारी कस्बे के रहने वाले अर्जुन (30) शाम को बाइक पर सवार होकर काम से जा रहे है। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी से उनकी टक्कर हो गई। स्कूटी पर अजय नाम का युवक सवार था। मटौंध में चलती बाइक से गिरकर युवती की मौत टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे। दोनों को ही सिर व दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायल हालत में दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टरों वहां अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं अजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ये ...
Breaking : झांसी में ट्रक ने 6 किशोरों को रौंदा, 3 की मौत

Breaking : झांसी में ट्रक ने 6 किशोरों को रौंदा, 3 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसी : झांसी-कानपुर एनएच पर खिल्ली गांव के पास एक ट्रक ने 6 किशोरों को रौंद दिया। इससे 3 किशोरों की दर्दनाक ढंग से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सभी किशोर मड़ोराखुर्द गांव से खिल्ली टहलने निकले थे। पुलिस मौके पर है, कार्रवाई जारी है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : UP : इंस्पेक्टर-दरोगा ने लूटी सर्राफा व्यापारी से 50 किलो चांदी, गिरफ्तार  ये भी पढ़ें : UP : इंस्पेक्टर-दरोगा ने लूटी सर्राफा व्यापारी से 50 किलो चांदी, गिरफ्तार ...
UP : इंस्पेक्टर-दरोगा ने लूटी सर्राफा व्यापारी से 50 किलो चांदी, गिरफ्तार

UP : इंस्पेक्टर-दरोगा ने लूटी सर्राफा व्यापारी से 50 किलो चांदी, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर देहात : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के इंस्पेक्टर, दरोगा और हेड कांस्टेबल ने व्यापारी का पीछा किया। औरैया के इस सर्राफा व्यापारी से पुलिस कर्मियों ने 50 किलो चांदी लूट ली। महकमे में व्यापारी के आरोपों से हड़कंप मच गया। एसपी कानपुर देहात ने इंस्पेक्टर और दरोगा के आवास से चांदी बरामद कराई है। दोनों पुलिस कर्मियों, इंस्पेक्टर और दरोगा को औरैया पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं हेड कांस्टेबल फरार बताया जा रहा है। घटना से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। आगरा के रहने वाले हैं सर्राफा व्यापारी कहा जा रहा है कि आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ औरैया में मुकदमा दर्ज होगा। वहीं से उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। वहीं फरार सिपाही की तलाश की जा रही है। सर्राफा व्यापारी का नाम मनीष सोनी है, जो कि आगरा के रहने वाले हैं। घटना के समय वह आगरा से फतेहपुर जा रहे थे। आरोपी पुलिस कर्मियों...
Banda : बाहर सील-अंदर निर्माण ! ग्रीन बेल्ट पर बना अस्पताल

Banda : बाहर सील-अंदर निर्माण ! ग्रीन बेल्ट पर बना अस्पताल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत और स्थानीय नेताओं की शह पर बड़ा मामला सुर्खियों में है। करीब 3 साल पहले ग्रीन बेल्ट पर अवैध रूप से बनाए जा रहे अस्पताल भवन को तत्कालीन तेज तर्रार अधिकारियों ने सील कर दिया था। तत्कालीन बीडीए सचिव/सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल ने 2020 में ग्रीन बेल्ट पर बने इस व्यवसायिक अस्पताल भवन पर छापा मारा। जांच-पड़ताल की गई थी। तत्कालीन बीडीए अधिकारियों ने की थी सीलिंग की कार्रवाई फिर बिना नक्शा पास ग्रीन बेल्ट पर व्यवसायिक भवन को सील कर दिया। सीलिंग की यह कार्रवाई काफी चर्चा में रही थी। अस्पताल भवन बनवाने वालों ने राजनीतिक पहुंच भिड़ाई। लेकिन अधिकारियों की दृढ़ इच्छा शक्ति के सामने बात नहीं बनी। पर्दे डालकर भीतर ही भीतर करा रहे निर्माण को लेकर चर्चाएं जानकारों का कहना है कि फिर अधिकारियों का तबादला हुआ तो नए अधिकार...
सीएम योगी ने घायल बच्ची को चाकलेट देकर पुचकारा, जीवा हत्याकांड में लगी थी गोली

सीएम योगी ने घायल बच्ची को चाकलेट देकर पुचकारा, जीवा हत्याकांड में लगी थी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में कोर्ट रूम में हुए कुख्यात संजीव जीवा के दुस्साहसिक हत्याकांड की गूंज दूसरे दिन भी सुनी गई। विपक्ष ने सरकार को घेरने का काम किया, तो मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इस हत्याकांड में बदमाशों की गोली से घायल बच्ची को देखने ट्रामा सेंटर पहुंचे। बच्ची को चाकलेट देकर उसे पुचकारा भी। जीवा हत्याकांड में बच्ची को भी लगी थी गोली सीएम योगी ने घायल बच्ची का हाल जानने के साथ-साथ उसके परिजनों से भी मुलाकात की। डेढ़ साल की बच्ची एससी-एसटी कोर्ट रूम में हुए हत्याकांड के दौरान गोली लगने से घायल हो गई थी। इस हत्याकांड के दौरान बदमाशों की गोली से एक पुलिसकर्मी कमलेश और लाल मोहम्मद भी घायल हुए थे। संबधित खबर पढ़ें : लखनऊ में कुख्यात संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या, मुख्तार अंसारी का था करीबी दोनों क...
पोल खुली : बांदा शहर में ओवरलोड बालू लदा ट्रक मंदिर पर पलटा, बाल-बाल बचीं कई जिंदगियां

पोल खुली : बांदा शहर में ओवरलोड बालू लदा ट्रक मंदिर पर पलटा, बाल-बाल बचीं कई जिंदगियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के धड़ल्ले से चलने की 'समरनीति न्यूज' की खबर सच साबित हुई। बीती देर शहर के कालूकुआं चौराहे पर बालू लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह ट्रक चौराहे पर बने हनुमान मंदिर पर पलटा। इससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कई जिंदगियां बाल-बाल बच गईं। बजरंग दल के लोगों ने वहां पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही ओवरलोडिंग पर खनिज विभाग, आरटीओ विभाग और पुलिस मिलीभगत की पोल भी खुल गई। पुलिस ने भी माना ओवरलोड बालू लदा ट्रक उधर, सीओ सिटी गवेंद्र पाल ने स्वीकारा कि बालू लदा ट्रक ओवरलोड था और नो इंट्री के समय शहर में घुसा। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों की खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। बताते चलें कि जिले में आरटीओ विभाग और खनिज विभाग की मिलीभगत से ओवरलोडिंग जारी है। बालू और ...