Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

यूपी के थाने में सपा नेता के भाई का हैप्पी-बर्थडे, कोतवाल नपे

यूपी के थाने में सपा नेता के भाई का हैप्पी-बर्थडे, कोतवाल नपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के एक थाने में सपा नेता के भाई का केक काट कर जन्मदिन मनाना थानेदार को भारी पड़ा। वीडियो-फोटो वायरल हुए तो कोतवाल नप गए। एसपी ने कोतवाल को हटाकर अपराध शाखा भेज दिया है। घटनाक्रम क्षेत्र में काफी चर्चित हो रहा है। जानकारी के अनुसार हसनपुर कोतवाली में समाजवादी पार्टी के नेता के भाई का जन्मदिन सेलिब्रेट हुआ। SP ने जांच के बाद लिया एक्शन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो खूब चर्चा हुई। वीडियो में कोतवाली सुशील कुमार वर्मा और अन्य पुलिस कर्मी दिखाई पड़ रहे थे। मामला बीजेपी नेताओं तक पहुंचा तो एसपी से शिकायत हुई। देर रात पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर वर्मा को हटाकर अपराध शाखा भेज दिया। वहीं विनय कुमार को हसनपुर कोतवाली का नया कोतवाल बनाया गया है। ये भी पढ़ें : घोसी की तरह बांदा में भी BJP की बड़ी हार, लचर संगठन, न मंत्री का जादू- न विधायकों की चमक आ रही काम...
बांदा में डेंगू से सेंटमैरी के छात्र की मौत, दो नए पाॅजिटिव मिले..

बांदा में डेंगू से सेंटमैरी के छात्र की मौत, दो नए पाॅजिटिव मिले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में डेंगू पांव पसार रहा है। हम सभी को सावधान रहने की जरूरत है। जानकारी मिली है कि सेंटमैरी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की डेंगू से कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं डेंगू से पीड़ित दो नए पाॅजिटिव मरीज भी मिले हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बारिश के बाद डेंगू का लार्वा तेजी के साथ पनप रहा है। ये भी पढ़ें : दुखद : बांदा में राज्यमंत्री के पीआरओ के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर दी जान  ऐसे में डेंगू मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़़ती जा रही है। इसी बीच खबर आई है कि शहर के अर्दली बाजार कटरा मुहल्ले के रहने वाले स्वास्तिक मिश्रा (15) पुत्र नागेंद्र मिश्र बुखार से पीड़ित थे। परिवार के लोग बांदा जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद कानपुर ले गए। 4 सितंबर को स्वास्तिक को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्...
दुखद : बांदा में राज्यमंत्री के पीआरओ के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

दुखद : बांदा में राज्यमंत्री के पीआरओ के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। बांदा के राज्यमंत्री के पीआरओ दिलीप गुप्ता के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी है। परिवार के लोगों ने देखा तो कोहराम मच गया। घटना शहर के छोटी बाजार मोहल्ले की है। मृतक परिवार की इकलौती संतान था। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार की इकलौती संतान थे 10वीं के छात्र कुवंर जी जानकारी के अनुसार शहर के छोटी बाजार मुहल्ले के रहने वाले दिलीप गुप्ता जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के पीआरओ हैं। उनका बेटा कुवंर जी (14) ने बीती रात फांसी लगा ली। बताते हैं कि रात करीब साढ़े 12 बजे जब उनके पिता दिलीप घर पहुंचे तो कुंवर अपने कमरे में नहीं थे। उन्होंने छत पर जाकर देखा तो बेटा फांसी पर लटका हुआ था। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। ये भी पढ़ें : बांदा में छात्रा ने लगाई फांसी तो य...
बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर युवक शाहिद की मौत, परिवार में कोहराम

बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर युवक शाहिद की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर शाहिद (40) की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब वह खेतों की रखवाली के लिए जा रहे थे। बताते हैं कि आसपास पानी भरा होने के कारण वह रेलवे पटरी पर होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान माल गाड़ी आ गई। उसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। अतर्रा थाना क्षेत्र के जरुआ चौकी के रहने वाले शाहिद अली (40) के पास मिले मोबाइल फोन से उनकी पहचान हो सकी। परिजनों को सूचना दी गई। उनके चचेरे भाई जाहिद अली ने बताया कि वह किसानी करते थे। उनके पास खुद की जमीन नहीं थी, लेकिन बटाई पर खेत ले रखे थे। मृतक अपने परिवार में एक बेटा और चार बेटियां छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप  https://samarneetinews.com/student-hanged-herself-in-banda-young-man-con...
बांदा में छात्रा ने लगाई फांसी तो युवक ने खा लिया जहर, दोनों की मौत

बांदा में छात्रा ने लगाई फांसी तो युवक ने खा लिया जहर, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में दो अलग-अलग दुखद घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया। एक 17 साल की छात्रा ने मां की डाट से नाराज होकर फांसी लगा ली। वहीं 23 साल के युवक ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। लड़के के परिवार वालों का कहना है कि उनका बेटा तनाव में था। क्यों तनाव में था, इस बारे में उनको जानकारी नहीं है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र के बनबरौली गांव के मजरा स्वामीदीन डेरा के रहने वाले संतोष यादव की बेटी रोशनी (17) ने बीती रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मां की नींद खुली तो देखा बेटी अपने बिस्तर पर नहीं है। मां निर्मला ने इधर-उधर तलाश की। बाद में कमरे में देखा तो वह फांसी पर लटक रही थी। परिवार के लोगों ने किसी तरह शव को नीचे उतारा। मौके ...
बांदा : हाईटेंशन लाइन से चिपका व्यक्ति धू-धूकर जला, चोरी के लिए..

बांदा : हाईटेंशन लाइन से चिपका व्यक्ति धू-धूकर जला, चोरी के लिए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज : बांदा में तिंदवारी रोड पर एक टाइल्स दुकान के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग में हाईटेंशन लाइन से चिपककर एक व्यक्ति धू-धूकर जल गया। सुबह उसका जला हुआ शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कराई। पता चला कि मरने वाला व्यक्ति शहर की काशीराम कालोनी का रहने वाला रईस उर्फ राजा है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की क्राइम हिस्ट्री देखी जा रही है। माना जा रहा है कि वह चोरी करने गया था और वहां रखे सेंट्रल एसी के कटे हुए कैबिल के जरिए हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया है। इससे करंट से उसकी मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। ये भी पढ़ें : घ...
UP : बसपा नेता एवं जिपं सदस्य समेत 8 पर छेड़छाड़ का मुकदमा, दो पक्षों में विवाद..

UP : बसपा नेता एवं जिपं सदस्य समेत 8 पर छेड़छाड़ का मुकदमा, दो पक्षों में विवाद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : विवाद के बाद एक महिला के आरोपों पर बसपा नेता एवं बिसंडा से जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू और बिसंडा के बाघा के रहने वाले उनके फुफेरे भाई दीपक साहू समेत आठ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा लिखा गया है। चर्चा है कि दो पक्षों में आपसी विवाद से जुड़ा मामला है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा लिख लिया गया है, लेकिन जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति से बात करने का प्रयास किया गया। उनका फोन नहीं उठा। दो पक्षों में पुराने विवाद की बात आ रही सामने जानकारी के अनुसार बांदा जिले के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि करीब एक सप्ताह पहले बसपा नेता निवासी बिसंडा, उसका फुफेरा भाई दीपक साहू और कुछ अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए थे। ये भी पढ़ें : घोसी की तरह बांदा में भी BJP की बड़ी हार, लचर संगठन, न मंत्री क...
अपना ख्याल रखिए ! बांदा में मौसमी बीमारियों का प्रकोप, 20 नए मरीज भर्ती..

अपना ख्याल रखिए ! बांदा में मौसमी बीमारियों का प्रकोप, 20 नए मरीज भर्ती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा : आप सभी को अपना ख्याल रखने की जरूरत है। खासकर बारिश के इस मौसम में मौसमी और मच्छरों से जनित बीमारियों के प्रति सावधाना रहना होगा। डेंगू के तीन मरीज मिलने के बाद बांदा में वायरल फीवर भी काफी जोर पकड़ रहा है। बुखार की चपेट में आने पर पीड़ित लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। शनिवार जिला अस्पताल में वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की लंबी कतार   लगी रही। बताते हैं कि सात मरीजों की डेंगू जांच भी हुई। हालांकि, सभी की निगेटिव रिपोर्ट आई। 20 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से लगभग सभी बेड फुल हैं। मौसमी बीमारियों में लगातार बढ़ोत्तरी, डेंगू का भी डर जानकारी के अनुसार मौसमी परिवर्तन से बीमारियों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मच्छरों के प्रकोप से बीमारियां बढ़ रही हैं। अबतक डेंगू के पांच मरीज जिले में मिल चुके हैं। ये भी...
बांदा में सास-बहू समेत 4 पर वज्रपात, बाल-बाल बची जान-हालत गंभीर

बांदा में सास-बहू समेत 4 पर वज्रपात, बाल-बाल बची जान-हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से सास-बहू समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बबेरू थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बबेरू के निभौर की रहने वाली सधुवा की पत्नी शोभा (40) अपनी सास बेसनिया (70) के साथ आज दोपहर खेतों पर काम कर रही थीं। इसी बीच बारिश से बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। पेड़ पर बिजली गिरने से झुलसी सास-बहू बताते हैं कि तभी आकाशीय बिजली पेड़ आ गिरी। इससे दोनों सास-बहू बुरी तरह से झुलस गईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं मरका के अरमार गांव के रहने वाले रामखेलावन (70) और विजय (16) भी शनिवार दोपहर खेत में मवेशी चरा रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान बारिश के बीच बिजली गिरने से दोनों बुरी तरह झुलस ग...
बांदा : नाबालिग युवती का अपहरण, 3 युवकों के खिलाफ FIR..

बांदा : नाबालिग युवती का अपहरण, 3 युवकों के खिलाफ FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तीन युवकों के खिलाफ शहर कोतवाली में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित पिता का कहना है कि 22 अगस्त को तीनों आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने आरोपी खाईंपार मोहल्ले के रहने वाले अन्नू, राजा और संतोष के खिलाफ एक 17 साल की लड़की के अपहरण का मुकदमा हुआ है। लड़की के पिता ने यह मुकदमा लिखाया है। उधर, कोतवाली पुलिस ने लड़की की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लड़की को बरामद किया जाएगा। ये भी पढ़ें : दर्दनाक : बांदा में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गाड़ी छोड़ चालक-परिचालक फरार.. https://samarneetinews.com/chitrakoot-lover-dies-after-falling-from-train-in-police-custody-...