Sunday, August 9सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

बांदा में हादसे में दुकानदार की मौत, जून में होनी थी शादी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए एक हादसे में कार की टक्कर से एक दुकानदार की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दुकानदार अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक की अगले महीने शादी होनी थी। जानकारी के अनुसार गिरवां के सोहाव गांव के रोहित मिश्रा (24) गिरवां कस्बे में चाय की दुकान चलाते थे। कार की टक्कर से हुआ हादसा रोज की तरह शनिवार रात वह दुकान बंद करने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में सुखारी पुरवा के पास सामने से आ रही कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : BreakingNews : बांदा में सगे भाई-बहन की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम बताते हैं कि टक्कर इतनी तेज थी कि रोहित उछलकर खेतों में जा गिरे। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर...
UP : इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में मौत, उल्टा लटकर युवक कर रहा था स्टंटबाजी

UP : इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में मौत, उल्टा लटकर युवक कर रहा था स्टंटबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : Instagram Reel रील बनाने के चक्कर में आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी युवक-युवतियां हरकतों से बाज नहीं आ रहे। बांदा में रील बनाने की ऐसी ही एक घटना में युवक ने जान गवां दी। बताते हैं कि यह युवक खैराडा गांव में सरकारी स्कूल की छत से उल्टा लटककर मोबाइल से वीडियो बनवाते हुए स्टंटबाजी कर रहा था। तभी नीचे गिरा और सिर में गंभीर चोट से उसकी मौत हो गई। इंस्टाग्राम रील बनाने का शौकीन था युवक जानकारी के अनुसार खैराडा गांव के वरदानी का 21 साल का बेटा शिवम इंस्टाग्राम पर रील बनाकर शेयर करने का शौकीन था। वह गुरुवार सुबह वीडियो बनाने के लिए घर से पास के जूनियर हाईस्कूल पहुंचा। वहां स्कूल की छत पर चढ़ गया। फिर ध्वजारोहण के लिए बने पिलर में पैर फंसाकर उल्टा लटक गया। ये भी पढ़ें : चित्रकूट : इंस्टा रील से परिवार खत्म, बेटी-पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले पिता ...
यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज 2 बजे, इन वेबसाइट्स पर देखें..

यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज 2 बजे, इन वेबसाइट्स पर देखें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज 20 अप्रैल को आ रहा है। दोपहर 2 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रयागराज स्थित मुख्यालय से प्रेसवार्ता कर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र-छात्राओं को इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्याकांत शुक्ला ने पत्र जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। इन ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें रिजल्ट upmsp.edu.in upresults.nic.in results.upmsp.edu.in ये भी पढ़ें : #पहला_चरण : यूपी में कुल मतदान 57.54% , पहले चरण में 8 सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग   ये भी पढ़ें : UP : होटलों में बंधक बनाकर छात्रा से गैंगरेप, दो दिन बाद इस हाल में पहुंची घर..    ...
कल आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें..

कल आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए खास खबर है। 10वीं और 12वीं का यूपी बोर्ड का रिजल्ट कल यानी शनिवार 20 अप्रैल को आ रहा है। छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार दोपहर 2 बजे यूपी बोर्ड का रिजल्ट आएगा। आज यूपी बोर्ड द्वारा इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे खत्म होगा रिजल्ट इसमें कहा गया है कि 2024 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे आएगा। यह रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज से घोषित होगा। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। बोर्ड के मुताबिक इस साल 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में हिस्सा लिया था। ये भी पढ़ें : UP : प्रयागराज में महिला सिपाही और पुरुष कांस्टेबल के शव कमरे में मिले, ...
बांदा में दर्दनाक हादसा, बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

बांदा में दर्दनाक हादसा, बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सड़क हादसों का ग्राम लगातार बढ़ता जा हा है। बेटी को लेकर बाइक से जा रहे एक व्यक्ति और उसके रिश्तेदार की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक को बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। बताते हैं कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में चित्रकूट का एक व्यक्ति शामिल अतर्रा थाना क्षेत्र के बसरेही गांव के मातादीन (62) पुत्र छितानी अपने रिश्तेदार राजकुमार (44) निवासी बारामाफी पहाड़ी चित्रकूट के साथ बाइक से जा रहे थे। ये भी पढ़ें : बांदा : सुसाइड नोट में यह बात..लिखकर नीलम ने खत्म की जीवनलीला, पुलिस बोली.. उनके साथ उनकी बेटी भी थी। तीनों लोग एक ही बाइक से बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव जा रहे थे। रास्ते में ओरन के पास सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को...
UP : सुसाइड नोट में यह बात..लिखकर नीलम ने खत्म की जीवनलीला, पुलिस बोली..

UP : सुसाइड नोट में यह बात..लिखकर नीलम ने खत्म की जीवनलीला, पुलिस बोली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तीन छोटे बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ एक मां ने फांसी लगाकर जान दे दी। जान देने वाली महिला का नाम नीलम था और उम्र 32 साल। बांदा के शांतिनगर मोहल्ले में हुई इस घटना में चौंकाने वाली बात यह है कि महिला के सिर में बालों के बीच सुसाइड नोट मिला है। उसमें महिला ने सुसाइड की थोड़ी अजीब वजह बताई है। हालांकि, पुलिस मामले में सावधानी से कदम बढ़ा रही है। मामला आत्महत्या का है या कुछ और। इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। शहर के शांतिनगर का मामला जानकारी के अनुसार बांदा शहर के शांतिनगर मोहल्ले के सूर्यभान की पत्नी नीलम (32) ने आज गुरुवार दोपहर घर में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा ली। घटना के समय उनके 3 बच्चे, आकांक्षा (9) व अनन्या (7) और आदित्य (5) पास के कमरे में खेल रहे थे। https://samarneetinews.com/upsc-2024-bandas-daughter-farheen-zahid-becomes-ias-officer/ कुछ देर ...
Banda : राम नाम के जयकारों से गूंजा बांदा, गाजे-बाजे संग निकली भव्य शोभा यात्रा

Banda : राम नाम के जयकारों से गूंजा बांदा, गाजे-बाजे संग निकली भव्य शोभा यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। राम भक्तों ने जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल हुए। सभी गाजे-बाजे के साथ भजन कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। शहर के प्रमुख मार्ग भगवा झंडों और झंडियों से सजे नजर आए। शोभा यात्रा में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण व हनुमान के वेशभूषा में कलाकार भी नजर आए। वहीं श्रद्धालुओं में महिलाओं भी शामिल रहीं। वहीं राजनीतिक दलों के लोगों ने कई जगह पंडाल लगाकर प्रसाद वितरण भी कराया। इसमें भाजपा, सपा और दूसरे दलों के लोग भी शामिल रहे। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी अपने समर्थकों के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहे। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवार, सीओ सिट...
अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक, करोड़ों रामभक्त बने साक्षी

अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक, करोड़ों रामभक्त बने साक्षी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला का पहला जन्मोत्सव अद्भुत, अकल्पनीय और अविस्मरणीय रूप से मनाया गया। रत्न जड़ित पीतांबरी यानी पीला वस्त्र व सोने का मुकुट धारण कर श्री रामलला ने भक्तों को आज दर्शन दिए। आज उस समय अध्यात्म और विज्ञान का अद्भुत संगम नजर आया, जब सूर्य की किरणों ने 5 मिनट प्रभु श्री राम का अपनी किरणों से तिलक किया। करोड़ों लोग बने पावन अवसर के साक्षी इस कार्यक्रम का प्रसारण न्यूज चैनलों के माध्यम हुआ। घरों पर बैठे करोड़ों लोग इस पल के साक्षी बने। दरअसल, रामनवमी के पावन अवसर पर भजन-कीर्तन के साथ लोग इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए लालायित नजर आए। ये भी पढ़ें : अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर..  मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने मंदिर के कपाट खोले तो घंटा घड़ियाल बजने बजने लगे। श्रद्धालुओं ने भजन-गायन शु...
Banda : राम नवमी-मंत्री रामकेश निषाद ने कराया मंदिर का जीर्णोद्धार, प्राण-प्रतिष्ठा में उमड़ी भारी भीड़

Banda : राम नवमी-मंत्री रामकेश निषाद ने कराया मंदिर का जीर्णोद्धार, प्राण-प्रतिष्ठा में उमड़ी भारी भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जल शक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अपने पैतृक गांव में राम मंदिर का जीर्णाद्धार कराया है। आज इसी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भगवान राम की जयकार होती रही। भक्तों ने खूब जयकारे लगाए। सभी भक्तिभाव में डूबे नजर आए। उधर, राज्यमंत्री ने आने वाले अतिथियों के साथ ग्रामीणों का भी स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। उधर, मंत्री श्री निषाद ने बताया कि उनकी काफी इच्छा थी कि पारिवारिक मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर भंडारे का भी आयोजन कराएं। ये भी पढ़ें : UPSC 2024 : बांदा की बेटी फरहीन जाहिद बनीं IAS अफसर वह शुरू से चाहते थे कि गांव में पूजा का ऐसा मंदिर हो, जहां सभी लोग मिल-जुलकर पूरे भक्त...
पढ़िए ! बांदा DM ने नवोदय विद्यालय में बच्चों को क्या दिए सफलता के टिप्स..

पढ़िए ! बांदा DM ने नवोदय विद्यालय में बच्चों को क्या दिए सफलता के टिप्स..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नवोदय विद्यालय में बांदा की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने असेंबली सेड के निर्माण कार्य को विद्यालय को समर्पित किया। सीएसआर बजट के सहयोग से बने इस शेड से स्कूली बच्चों को अब बड़ी सुविधाएं मिलेंगी। गर्मी-बारिश और सर्दी के मौसम में खेलकूद तथा अन्य क्रियाकलापों में आसानी रहेगी। सोशल एक्टिविटी के लिए निर्मित शेड किया समर्पित इस अवसर पर डीएम श्री मति नागपाल ने बच्चों को सफलता के टिप्स भी दिए।  उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चे बहुत प्रतिभाशील, लगनशील एवं अनुशासन का पालन करने वाले हैं। ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद पर महिला के गंभीर आरोप, कहा-‘मेरी बेटी के पिता हैं रविकिशन-छिपकर की शादी’ आगे चलकर सभी बच्चे सफलता के नए आयाम हांसिल करेंगे। डीएम ने बच्चों को सफलता के टिप्स दिए। कहा कि शिक्षा के प्रति निरंतर सजग रहें। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में किस...