Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: आरोप

यहां मुख्यमंत्री के कुत्ते की मौत पर बवाल, डाक्टर पर मुकदमा..

यहां मुख्यमंत्री के कुत्ते की मौत पर बवाल, डाक्टर पर मुकदमा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः तेलंगाना से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। वहां के मुख्यमंत्री के कुत्ते की मौत पर बवाल मच गया। लापरवाही की बात कहते हुए पशु चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायत में कहा गया है कि पशु चिकित्सक की लापरवाही से कुत्ते की मौत हुई है। बताया जाता है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) के सरकारी आवास, प्रगति भवन में एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई। डाक्टर पर लापरवाही का आरोप   इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने उस पशु चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा लिखा है जिसके इंजेक्शन लगाने के बाद कुत्ते की मौत हुई थी। चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। यह मुकदमा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 429 और पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम की धारा 11 (4) के तहत लिखा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस   सूत्रों का कहना है कि बीती 11 सितंब...
बांदा में महिला का शव लटका मिला, भाई ने जीजा पर लगाए बेहद संगीन आरोप..

बांदा में महिला का शव लटका मिला, भाई ने जीजा पर लगाए बेहद संगीन आरोप..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। उसका शव फांसी पर उसी की साड़ी के फंदे से लटका शव मिला है। चौंकाने वाली बात यह है कि विवाहिता के भाई ने आरोप लगाया है कि मृतका का पति यानि उसका जीजा, अवैध रूप से दारू बनाने का काम करता है और रात में बेचता भी था। इसके बाद कुछ लोग घर आकर शराब पीकर उसकी बहन से गलत हरकतें करते थे। भाई ने जताई बहन की हत्या की आशंका  उसने आशंका जताई है कि ऐसे ही लोगों ने बहन के साथ रेप करके उसकी हत्या करके शव को टांग दिया है। बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बड़ेहा अंश स्योढ़ा लाली का पुरवा की रहने वाली राधालली (35) पत्नी रामकरण का शव गुरुवार सुबह उसके घर में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई चुन्नीलाल ने पोस्टमार्टम हाउस पर आरोप ल...
चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा बोली, डीएम दे रहे हैं धमकी, यूपी पुलिस से खतरा..

चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा बोली, डीएम दे रहे हैं धमकी, यूपी पुलिस से खतरा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाने वाली पीड़िता छात्रा ने बड़ा बयान दिया है। उसने कहा कि शाहजहांपुर पुलिस चिन्मयानंद के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिख रही है और उसे यूपी पुलिस से जान का खतरा है। कहा कि इसी वजह से उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को खुद के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी देनी पड़ी, जिसके बाद जीरो में रिपोर्ट दर्ज हुई है। मीडिया से मुखातिब पीड़िता का कहना है कि पूर्व मंत्री चिन्मयानंद ने 1 साल तक उसका यौनशोषण किया है और उसके पास इसके सबूत भी हैं। लड़की ने यह भी कहा कि उसने एसआईटी को भी सारी जानकारी दे दी है। प्रेसवार्ता में कहा, 1 साल तक चिन्मयानंद ने किया यौन शोषण     प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत में पीड़िता ने शाहजहांपुर के जिलाधिकारी पर आरोप लगाया है कि वह उनके पिता को धमकी दे रहे हैं। उसने कहा कि डीएम ने उनक...
बांदा में आग से झुलसी विवाहिता की मौत, मायके पक्ष का यह आरोप..

बांदा में आग से झुलसी विवाहिता की मौत, मायके पक्ष का यह आरोप..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गिरवा थाना क्षेत्र के जरर गांव के मजरा गोवर्धन पुरवा निवासी जगना की पत्नी सरस्वती (24) शुक्रवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थीं। बाद में देर रात उन्होंने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।उनके पति का कहना था कि वह खाना बनाते समय लगी आग के कारण झुलसी थीं। भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप  वहीं मृतका के भाई कल्लू निवासी रसिन (चित्रकूट) का आरोप है कि 3 वर्ष पूर्व उसकी बहन की शादी हुई थी और बहनोई लगातार दहेज की मांग को लेकर मारपीट करता था। आरोप है कि उसी ने दहेज के लिए बहन को जलाकर मार डाला है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ेंः बांदा में दो विवाहिताओं की असमय मौत से परिवारों में हाहाकार मचा  ...
Wife Swapping: कानपुर में पत्नी के खुलासे  के बाद व्यापारी पति समेत दोस्त और महिला मित्र पर मुकदमा

Wife Swapping: कानपुर में पत्नी के खुलासे के बाद व्यापारी पति समेत दोस्त और महिला मित्र पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में एक कारोबारी पर उसी की पत्नी द्वारा दोस्त से संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाने का मामला तूल पकड़ रहा है। दरअसल, व्यापारी की इस घिनौनी हरकत को लेकर गुमटी के व्यापारी भी स्तब्ध हैं। आरोपी व्यापारी गुमटी में ही दुकान चलाता है। उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही गिरफ्तारी भी हो सकती है। बताते हैं कि इससे पहले भी इस व्यापारी पर पत्नी के उत्पीड़न और दूसरे गंभीर आरोप लग चुके हैं। प्रेसवार्ता करने के साथ एडीजी से शिकायत  बताते चलें कि दो दिन पहले एक महिला ने एडीजी से शिकायत करके व वाकयदा प्रेसवार्ता करते हुए अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का कहना था कि उसका पति एक व्यापारी है और गुमटी में दुकान करता है। वह अक्सर अपने घर पर दोस्त को लाता है और उसके साथ संबंध बनाने को कहता है। इतना ही नहीं महिल...
भाजपा के बड़े नेताओं के निधन पर साध्वी को शक, विपक्ष कर रहा मारक शक्ति का प्रयोग..

भाजपा के बड़े नेताओं के निधन पर साध्वी को शक, विपक्ष कर रहा मारक शक्ति का प्रयोग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीते एक साल में प्रभावी व्यक्तित्व के धनी कई भाजपा नेताओं के निधन से पूरा देश दुखी भी है और स्तब्ध भी। ऐसे में भोपाल सीट से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का एक बड़ा ही चौंकाने वाला आरोप सामने आया है। हालांकि साध्वी पहले भी अपने बयानों को लेकर भाजपा की किरकिरी करा चुकी हैं। अब नए चौंकाने वाले बयान में साध्वी ने कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के निधन को लेकर उनको शक है कि विपक्ष इसके लिए मारक शक्ति का इस्तेमाल कर रहा है। इससे उनके नेताओं की असमय मौत हो रही है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का दावा   इतना ही नहीं अपनी बात कहते हुए साध्वी ने यहां तक कहा है कि जब वह चुनाव लड़ रही थीं, तब एक संन्यासी ने उनसे कहा था कि यह बहुत बुरा समय चल रहा है और भाजपा नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। दरअसल, साध्वी ने ये बातें सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा कार्यालय में उस ...
कानपुर में छेड़छाड़ का हाईप्रोफाइल मामला, सीएसए के प्रोफेसर के खिलाफ महिला लेक्चरर ने लिखाई रिपोर्ट

कानपुर में छेड़छाड़ का हाईप्रोफाइल मामला, सीएसए के प्रोफेसर के खिलाफ महिला लेक्चरर ने लिखाई रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में महिला प्रोफेसर से छेड़छाड़ का एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के एग्रो बिजनेस विभाग के प्रोफेसर मुनीष कुमार के खिलाफ गेस्ट लेक्चरर ने छेड़छाड़ के प्रयास, धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। खास बात यह है कि इस मामले में विश्वविद्यालय दो बार अपनी जांच में आरोपी प्रोफेसर को क्लीन चिट दे चुका है। एसएसपी से भी पीड़िता ने शिकायत की, जिसके बाद जांच की बात कही गई। बाद में परेशान होकर पीड़िता ने सुसाइड की बात कही और एडीजी प्रेम प्रकाश से मिलकर शिकायत की। एडीजी के आदेश पर हरकत में आई नवाबगंज पुलिस ने मामले की रिपोर्ट लिखी और जांच शुरू की। बताते हैं कि मूल रूप से बरेली के रहने वाले इस आरोपी प्रोफेसर के पास वर्तमान में विवि के निदेशक प्रशासन एवं मॉनीटरिंग जैसे महत्वपूर्ण पदों की भी जिम्मेदारी है। पीड...
बांदा में आग से झुलसी युवती ने दम तोड़ा, हत्या का आरोप

बांदा में आग से झुलसी युवती ने दम तोड़ा, हत्या का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः करतल चौकी के भवानीपुर गांव निवासी युवती को बीती 28 जुलाई को संदिग्ध हालात में आग से जल जाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक विवाहिता की मां ने अपने दामाद पर दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भवानीपुर गांव निवासी शोभना (23) पत्नी रामचंद्र बीती 28 जुलाई को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने के कारण झुलस गई थी। 28 जुलाई को संदिग्ध हालात में जली थी विवाहिता   उसके पति का कहना था कि मच्छर भगाने के लिए आग जलाते समय आग लगने से उसकी पत्नी जल गई थी। हालांकि मामला संदिग्ध था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। सोमवार रात उसकी मौत से परिजन बेहाल हो गए। मृतका की मां गेंदा रानी निवासी ग...
अपडेटः कानपुर के आर्यनगर में अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

अपडेटः कानपुर के आर्यनगर में अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के आर्यनगर में स्थित एल्डोराडो अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला के पिता व अन्य मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि बीते ढाई साल से उनका दामाद अपने परिजनों के साथ मिलकर बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया   मृतका का नाम हर्षिता अग्रवाल (27) था और उनके पति का नाम उत्कर्ष अग्रवाल है जो कि एक कारोबारी है। बताते हैं कि घटना के वक्त कारोबारी की मां रानू फ्लैट में मौजूद थी। आरोप है कि सास और बहू में झगड़ा था और सास पर प्रताड़ना का आरोप था। मृतक हर्षिता के पिता एवं कागज कारोबारी, काकादेव के मोतीनगर अपार्टमेंट निवासी पदम अग्रवाल हैं। आरोपः दो करोड़ रुपए दहेज की मांग कर रहे थे ससुराली उनका आरोप है कि दामाद और उसके परिवार के लोग शादी के बाद से दहेज में दो करोड़ रुपए मांग रहे थे। न देने पर...
कानपुर में ग्राम प्रधान के भाई की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप

कानपुर में ग्राम प्रधान के भाई की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के चौबेपुर गांव में एक ग्राम प्रधान के भाई की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। वारदात मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। सुनोड़ा के ग्राम प्रधान सतेंद्र बहादुर सिंह के बड़े भाई राजेंद्र बहादुर (58) मंगलवार को अपनी पत्नी को चौबेपुर छोड़ने के लिए गए थे। इसके बाद उनको वापस घर आना था लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की। पास पड़े मिले लाठी-डंडे, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान  बाद में उनका शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। लोगों का कहना है कि उनके शरीर पर चोटों के गंभीर निशान थे। कई जगहों पर लाठियों और डंडों के अलावा धारदार हथियार जैसी चीज से प्रहार के भी निशान हैं। शव के पास में कई डंडे पड़े थे और सड़क से लेकर पास के फुटपाथ तक खून फेला हुआ था। घटनास्थल के हालात देखकर ऐसा लग रहा था कि हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से उनका कत्ल ...