Tuesday, November 10सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने किया दंगल का शुभारंभ

बांदा MLA प्रकाश द्विवेदी ने किया दंगल का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पिंडखर में विराट दंगल का शुभारंभ किया। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विराट दंगल में पहॅुच कर पहलवानों से मिलकर उनका हौंसला बढ़ाया। बताते चलें कि हर साल की तरह होने वाले इस दंगल में आसपास के जिलों से भी पहलवान आए हुए हैं। इसके बाद गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। साथ ही अधिकारियों/कर्मचारियों को त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। इस अवसर में ग्राम प्रधान अनूप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश  ...
बांदा के बीपीएम कालेज में धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी

बांदा के बीपीएम कालेज में धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भागवत प्रसाद मेमोरियल कालेज में गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। यूरो किड्स भागवत प्रसाद कैंपस, श्रीनाथ विहार में हर्षोल्लास इसका आयोजन हुआ। सर्वप्रथम विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती संध्या कुशवाहा ने भगवान गणेश के चित्र पर तिलक किया। मनमोहक झांकियों में दिखाई दिए बच्चे फिर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश वंदना भी की। गणेश वंदना स्कूली बच्चों ने की। इसके बाद बच्चों ने कई भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। झांकिया भी प्रस्तुत कीं। झांकियों में कोई गणेश, कोई शिव तो कोई पार्वती बना। बाद में सभी बच्चों को गिफ्ट दिए गए। ये भी पढ़ें : बांदा : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने गणेश महोत्सव का किया शुभारंभ, जयकारों से गूंजा पंडाल  ...
UP : माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा

UP : माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट जिला जेल में बंद रहे विधायक अब्बास अंसारी समेत 5 लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि चित्रकूट जेल में बंद रहने के दौरान विधायक अब्बास ने जेल से गैंग चलाया। अब्बास पर डराने-धमकाने व मारपीट करने के भी आरोप हैं। आरोपियों में एक सपा नेता भी शामिल है। साथ में सपा नेता फराज खान समेत 4 और पर भी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार का कहना है कि चित्रकूट जेल में बंद रहने के दौरान विधायक अब्बास अंसारी पर गाजीपुर के अपने चालक नियाज अंसारी और कर्वी के सपा नेता फराज खान के साथ मिलकर गैंग चलाने का आरोप है। गैंग चलाकर अब्बास ने रंगदारी वसूलने के अलावा लोगों को डराने-धमकाने का काम किया। https://samarneetinews.com/nawabsinghyadavs-brother-neeluyadav-surrendered-in-kannauj/ इनके साथ कैंटीन व्यवस्थापक रहे कर्वी के नवनीत सचान औ...
UP : भाजपा विधायक को अपने ही गनर से जान को खतरा! थाने में लिखाई रिपोर्ट

UP : भाजपा विधायक को अपने ही गनर से जान को खतरा! थाने में लिखाई रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अभी कुछ दिन पहले मथुरा के मांट के भाजपा विधायक ने खुद की जान को खतरा बताया था। रिपोर्ट में लिखाया है कि फोन काॅल करके उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। इसी बीच एक और भाजपा विधायक ने खुद की जान को खतरा बताया है। बहराइच के बीजेपी विधायक विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपने ही गनर से खुद की जान का खतरा बताया है। विधायक ने मामले की शिकायत हरदी थाना में की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महसी से विधायक हैं सुरेश्वर सिंह जानकारी के अनुसार महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह का कहना है कि सिपाही आनंद राय और होमगार्ड अबुल खान उनकी हत्या कर सकते हैं। इतना ही नहीं दोनों हत्या की साजिश रच रहे हैं और किसी भी समय उनकी गोली मारकर हत्या कर सकते हैं। पुलिस ने विधायक की तहरीर पर थाना हरदी में संबंधित धाराओं में मुकदमा ...
बांदा में छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बांदा में छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के लोहिया पुल के पास छात्र का शव रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिजनों का कहना है कि छात्र के दोस्त उसे घर से बुला ले गए थे। उन्होंने हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया है। रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का शव जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के रहने वाले सुशील (22) पचनेही स्थित एक महाविद्यालय में बीए के छात्र थे। परिजनों का कहना है कि रविवार को पास में रहने वाले कुछ दोस्त उन्हें घर से बुला ले गए थे। रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की। आज सुबह शव पड़ा होने की जानकारी मिली। मृतक के चचेरे भाई राहुल का कहना है कि वह दो भाइयों में छोटा था। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बस से कुचलकर चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर  ये भी पढ़ें : Banda : पन्ना में डू...
Breaking : बांदा में बस से कुचलकर चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर

Breaking : बांदा में बस से कुचलकर चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। भतीजा बाइक से उछलकर दूर गिरा। जबकि चाचा पहिये के नीचे आ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई। भतीजा चला रहा था बाइक जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के कुंज बिहारी (58) अपने भतीजे विवेक (25) के साथ बाइक से जा रहे थे। बाइक भतीजा चला रहा था। https://samarneetinews.com/banda-forest-department-budget-worth-crores-and-plantation-on-paper/ देहात कोतवाली क्षेत्र के ददरिया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी। विवेक बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं कुंज बिहारी की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि दोनों बाइक से बा...
Banda : पन्ना में डूबी युवती, बांदा में मिला शव, पिता ने कही यह बात..

Banda : पन्ना में डूबी युवती, बांदा में मिला शव, पिता ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मध्य प्रदेश के पन्ना में 3 दिन पहले डूबी युवती का शव आज बांदा के नरैनी में मिला। परिवार के लोगों ने उसकी पहचान भी कर ली है। मृतका के पिता ने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले खेत से घर लौटते समय पन्ना के बल्दूपुरवा गांव के रामविशाल की बेटी सुमन नाले में गिर गई थीं। वह तेज बहाव में बहकर लापता हो गईं। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव पहचाना परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर काफी तलाश की, मगर बेटी का कुछ पता नहीं चला। आज नरैनी के पुगरी पुल के नीचे पेड़ की जड़ में फंसा सुमन का शव मछुआरों ने देखा तो थाना पुलिस को सूचना दी। ये भी पढ़ें : बांदा : हिंदुओं की एकता से मजबूत होगा देश, विहिप के स्थापना दिवस पर बोले अतिथि पुलिस ने शव को बाहर निकलवार छानबीन शुरू की। मृतका के पिता राम विशाल आदि प...
UP : भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, कहा- TV पर बहुत बोलते हो, बचोगे नहीं..

UP : भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, कहा- TV पर बहुत बोलते हो, बचोगे नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक भाजपा विधायक को बेटे समेत जान से मारने की धमकी मिली है। इससे विधायक का परिवार दहशत में है। बताते हैं कि मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक को किसी व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने विधायक की तहरीर पर अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मुकदमा लिखा है। बीते दिनों दिया था विवादित बयान दरअसल, भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने हाल ही में एक निजी टीवी चैनल को एक राजनीतिक पार्टी की प्रमुख के खिलाफ बड़ा बयान दिया था। विधायक का कहना है कि इसके बाद से अज्ञात लोगों द्वारा फोन करके धमकियां दी जा रही हैं। ये भी पढ़ें : मथुरा : शाही ईदगाह को बम से उड़ाने की धमकी, कार के शीशे तोड़कर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार विधायक का कहना है कि सोशल मीडिया एक्स पर लिखा जा रहा है कि जो भी विधायक की जीभ काटकर देगा तो उ...
जब अचानक मंत्री रामकेश निषाद पहुंचे बांदा मेडिकल कालेज, औचक निरीक्षण से हड़कंप

जब अचानक मंत्री रामकेश निषाद पहुंचे बांदा मेडिकल कालेज, औचक निरीक्षण से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा मेडिकल कालेज में आज उस समय अचानक हड़कंप मच गया, जब यूपी के जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद अचानक वहां पहुंचे। मंत्री श्री निषाद ने मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण करते हुए मरीजों से हालचाल लिया। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। एक-एक मरीज से बात करते हुए दवाओं और मिल रहीं स्वास्थ सुविधाओं की जानकारी ली। बोले, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं उन्होंने अस्पताल स्टाॅफ का ड्यूटी रजिस्टर देखा। साथ ही अस्पताल में मौजूद डाक्टरों और अन्य स्टाफ को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। मंत्री श्री निषाद के मेडिकल कालेज में रहने के दौरान हड़कंप सा मचा रहा। स्वास्थ्यकर्मी व्यवस्थाएं संभालने में लगे रहे। बातचीत में जलशक्ति मंत्री श्री निषाद ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति की मूल जरूरत है। कहा, आगे भी जारी रहेंगे ऐसे औचक...
बांदा : हिंदुओं की एकता से मजबूत होगा देश, विहिप के स्थापना दिवस पर बोले अतिथि

बांदा : हिंदुओं की एकता से मजबूत होगा देश, विहिप के स्थापना दिवस पर बोले अतिथि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस को बांदा में कालूकुआं क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परमेश्वर दास महाराज (कुरसेजा धाम) ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन राम सुहावन दास महाराज, अंकुर दास छोटे महारज कुरसेजा धाम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ संचालक सुरेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने सभी को संबोधित भी किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदुओं को पुन: जागृत होना होगा। ये भी पढ़ें : बांदा वन विभाग की चालबाजी, कागजों में दौड़ता-मगर हकीकत में दम तोड़ता वृक्षारोपण अभियान हिंदुओं की एकता ही देश को मजबूत बनाएगी। राष्ट्...