Tuesday, November 10सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

शर्मनाक : BHU छात्रा से गैंगरेप के दो आरोपी जेल से बाहर आए, हाई कोर्ट ने दी जमानत, छात्रों का प्रदर्शन

शर्मनाक : BHU छात्रा से गैंगरेप के दो आरोपी जेल से बाहर आए, हाई कोर्ट ने दी जमानत, छात्रों का प्रदर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देश में इस समय कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की वारदात को लेकर गहरा आक्रोश है। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। आईआईटी बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप के दो आरोपियों को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंजूर की दो आरोपियों की जमानत, तीसरे पर सुनवाई बाद में.. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दोनों आरोपियों की जमानत मंजूर कर दी है। दोनों जेल से बाहर आ चुके हैं। ऐसी चर्चा है कि दोनों आरोपियों के घर पहुंचने पर उनका फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया है। सपा-कांग्रेस ने तीनों आरोपियों के BJP आईटी सेल से जुड़ा होने के लगाए थे आरोप बताते चलें कि बीते वर्ष नवंबर में छात्रा बीएचयू कैंपस में छात्रा से तीन युवकों ने दुष्कर्म किया था। इस घिनौनी और दुस्साहसिक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया था। बीएचयू...
बांदा के समाजसेवी अमित सेठ भोलू ग्वालियर में सम्मानित

बांदा के समाजसेवी अमित सेठ भोलू ग्वालियर में सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के वरिष्ठ समाजसेवी अमित सेठ भोलू को ग्वालियर( मध्य प्रदेश) में गहोई वैश्य कर्मवीर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन वैश्य एकता अखबार द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम ग्वालियर में मंथन रिजॉर्ट में आयोजित हुआ। अद्भुत सेवा भावना को सभी ने सराहा जानकारी के अनुसार पूरे देश से समाज सेवा, चिकित्सा शिक्षा, औद्योगिक क्षेत्र और पत्रकारिता आदि में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए ऐसे 79 लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें से एक बांदा के समाजसेवी अमित सेठ भोलू भी रहे। (पढ़ना जारी रखें) https://samarneetinews.com/womensday-this-aparajita-of-banda-handles-heritage-verywell/ उन्हें लावारिश शवों के अंतिम संस्कार एवं मानवीय सेवा के क्षेत्र में उनके सराहनीय अद्भुत कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान महामंडलेश्वर 1008 भारतीय निर्माणी अखाड़ा के महंत दादू म...
Banda : बेकाबू कार ने छात्रों समेत 12 लोगों को टक्कर मारी, दो गंभीर, सड़क जाम-हंगामा

Banda : बेकाबू कार ने छात्रों समेत 12 लोगों को टक्कर मारी, दो गंभीर, सड़क जाम-हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बांदा के ओरन कस्बे में छात्रों समेत कुल 12 लोगों को चपेट में ले लिया। दो छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना के बाद गुस्साए छात्रों और ग्रामीणों की भीड़ ने जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत किया। गुस्साई भीड़ ने कार में की तोड़फोड़, सड़क पर पलटी जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर ओरन कस्बे में स्थित इंटर कालेज की छुटटी हुई थी। बताते हैं कि सभी छात्र स्कूल से निकलकर अपने घरों को जा रहे थे। ये भी पढ़ें : Banda : बीटीसी Exam पास न कर पाने पर छात्रा ने दी जान तभी अतर्रा की ओर से एक तेज रफ्तार कार छात्रों, आटो रिक्शा, बाइकों को टक्कर मारते हुए मिठाई की दुकान में जा घुसी। हादसे में राहगीर और ...
हमीरपुर : नाबालिग लड़की को शराब पिलाकर 3 दरिंदों ने किया गैंगरेप, तीनों अबतक फरार

हमीरपुर : नाबालिग लड़की को शराब पिलाकर 3 दरिंदों ने किया गैंगरेप, तीनों अबतक फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक घिनौनी वारदात सामने आई है। एक नाबालिग 16 वर्षीय लड़की को साथ ले जाकर 3 लोगों ने गैंगरेप किया। इससे पहले उसे शराब पिलाई। बाद में बदहवास हाल में छोड़कर भाग गए। लड़की खुद ही किसी तरह बदहवास हालत में घर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस को सभासद लिखी बाइक की भी तलाश जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली क्षेत्र में एक 16 साल की लड़की को 3 युवक मोटरसाइकिल से खेतों की ओर सुनसान जगह पर ले गए। तीनों ने शराब पिलाकर उसके साथ दरिंदगी की। ये भी पढ़ें : बांदा : हद कर दी ! घर में उगा लिया लाखों का गांजा, पुलिस भी हैरान, एक गिरफ्तार फिर बदहवाश हालत में खेत में छोड़कर भाग निकले। पीड़िता किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को...
हद कर दी ! घर में उगा लिया लाखों का गांजा, पुलिस भी हैरान, एक गिरफ्तार

हद कर दी ! घर में उगा लिया लाखों का गांजा, पुलिस भी हैरान, एक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने मादक पदार्थों की धर-पकड़ के लिए अभियान चला रखा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे इस अभियान 'ऑपरेशन ईगल' में पुलिस को काफी सफलताएं भी मिली हैं। अब एक ऐसा मामला भी सामने आया है, जिससे बांदा पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। एक व्यक्ति ने घर में ही लाखों रुपए का गांजा उगा लिया। एसपी ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा मामला कालिंजर थाना क्षेत्र का है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में दी। पुलिस ने अभियुक्त को 65 किलोग्राम अवैध हरा गांजा और 350 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ पकड़ा है। https://samarneetinews.com/banda-dig-reviewed-law-and-order-situation-with-four-sps-of-division/ दरअसल, अभियुक्त अपने घर में बाड़े में चोरी-छिपे गांजा की खेती करने का काम कर रहा था। अभियुक्त की पहचान कालिंजर के नौगवां निवासी राजकुमार यादव के रू...
BreakingNews : बांदा में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

BreakingNews : बांदा में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बुधवार देर शाम बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई। युवक तिंदवारी क्षेत्र का रहने वाला था, जो कार्यक्रम में टोलाकला जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अन्ना मवेशियों के झुंड से टकरा गया। बबेरू स्वास्थ केंद्र में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तिंदवारी के सिंहपुर गांव का था युवक जानकारी के अनुसार बबेरू थाना क्षेत्र में टोला कला गांव के पास बाइक सवार युवक मवेशियों के झुंड से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में गांव के लोगों ने बबेरू स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों https://samarneetinews.com/friendship-on-facebook-then-obscene-videos-dirtygame-rape-blackmailing-in-banda/ ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक की पहचान तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के रहने वाले संदीप (25) पुत्र छेदीलाल के रूप में हुई। वह बाइक से...
UP : मंत्री रामकेश ने कहा-नई उर्जा के साथ आगे आएं और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं

UP : मंत्री रामकेश ने कहा-नई उर्जा के साथ आगे आएं और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान एक बड़ा अवसर है नए विचारों और उर्जा को समाहित करने का। ऐसे अभियान भविष्य में पार्टी की मजबूती का आधार बनते हैं। हम सभी को इन बातों को याद रखना है। नई उर्जा के साथ आगे आना है। सदस्यता अभियान को सफल बनाना है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदस्यों को साथ जोड़ना है। मंत्री रामकेश निषाद ने की क्षेत्र में कई कार्याशालाएं ये बातें उत्तर प्रदेश के जलशक्ति विभाग के मंत्री रामकेश निषाद ने कहीं। श्री निषाद बांदा में अपनी विधानसभा क्षेत्र तिंदवारी में मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान कार्याशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'सदस्यता अभियान-2024' को सफल बनाने के लिए जलशक्ति मंत्री लगातार क्षेत्र में कार्याशालाएं कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : योगी कैबिनेट के फैसले, गांवों में पाइप पेयजल योजना...
योगी कैबिनेट के फैसले, गांवों में पाइप पेयजल योजना को मंजूरी-कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर

योगी कैबिनेट के फैसले, गांवों में पाइप पेयजल योजना को मंजूरी-कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुनील सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की आज कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 14 प्रस्ताव पेश हुए। इनमें से 13 पर कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। इन प्रस्तावों में सबसे खास बात यह है कि जलशक्ति विभाग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल आपूर्ति योजना को मंजूरी मिलना है। अब गांवों में पाइप पेयजल योजना के तहत काम होगा। वहीं जिन गांवों में काम पूरा हो चुका है, वहां रख-रखाव मेंटिनेंस के लिए नीति लाई जा रही है। कैबिनेट की बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, जलशक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। कैबिनेट ने इन प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी आज कैबिनेट की बैठक में सेटलमेंट डीड के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। डाटा सेंटर संशोधन नीति को भी मंजूरी मिल गई। संस्कृत छात्रों के लिए स्कॉलरशिप बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंज...
UP : मंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा सदस्यता अभियान के बताए उद्देश्य, हाथ उठवाकर दिलाया संकल्प

UP : मंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा सदस्यता अभियान के बताए उद्देश्य, हाथ उठवाकर दिलाया संकल्प

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद बांदा के धुआंधार दौरे पर हैं। क्षेत्र में कई जगहों पर भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्याशालाएं कीं। हाथ उठवाकर कार्यकर्ताओं में जोश जगाया। जसपुरा समेत कई जगहों पर कार्यशाला ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प भी दिलाया। बांदा में अपनी तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में कई गांवों में सदस्यता अभियान कार्यशाला को संबोधित किया। मंत्री श्री निषाद ने ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का संकल्प भी दिलाया। ग्राम पंचायत जसपुरा में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विकास के नए आयाम तैयार कर रही है। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। जलशक्ति मंत्री रामके...
BreakingNews : बांदा में अतर्रा रोड पर भीषण हादसा, दो लोगों की मौत-दो घायल

BreakingNews : बांदा में अतर्रा रोड पर भीषण हादसा, दो लोगों की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज रविवार रात करीब पौने 9 बजे गिरवां थाना क्षेत्र में खुरहंड गांव के पास भीषण हादसा हो गया। अतर्रा रोड पर खुरहंड से पहले बरसड़ा गांव के सामने एक आटो और बाइक की टक्कर हो गई। इलाज के दौरान घायलों की हालत गंभीर हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची गिरवां पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस मृतकों की पहचान कर ली है। मरने वालों में खुरहंड गांव के मुखिया पंडित (65) और अनिल कुमार (50) शामिल हैं। गिरवा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों को मेडिकल कालेज भेजा गया है। वहां घायलों का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतकों के शव क्षत-विक्षत हो गए।  अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें : बांदा में गड़बड़झाले पर ...