Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: TrendingNow

दिल्ली के होटल में आग, 21 लोगों की जलकर मौत-कई गंभीर रूप से झुलसे

दिल्ली के होटल में आग, 21 लोगों की जलकर मौत-कई गंभीर रूप से झुलसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में आग लग गई। आग में कम से कम 21 लोगों की जलकर मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। यह आग बिल्डिंग में स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी नाम के होटल और नीचे चल रहे लेमन ग्रीन नाम के रेस्टोरेंट में लगी। इसके बाद पूरी बिल्डिंग में फेल गई। लगभग कई लोग अस्पताल में भर्ती दिल्ली पुलिस की प्रेस रिलीज में इसकी पुष्टि की गई है। कहा गया है कि आज सुबह लगभग 8:40 बजे मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आग की सूचना मिली। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। ये भी पढ़ें: छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस, अग्निशमन सेवा और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के लोगों ने 40 लोगों की जान बचाई। ...
यूपी बीजेपी में प्रभारी मंत्रियों में बदलाव, नए जिला प्रभारियों की सूची पढ़ें..

यूपी बीजेपी में प्रभारी मंत्रियों में बदलाव, नए जिला प्रभारियों की सूची पढ़ें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में बीजेपी ने प्रभारी जिला मंत्रियों में बदलाव किया है। बीजेपी ने आज बुधवार को यूपी में नए जिला प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी की है। इस सूची में कई मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों को बदला गया है। कुछ को नया दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री तथा दोनों उप मुख्यमंत्रियों के पास 25-25 जिलों का प्रभार रहेगा। इसे यूपी में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। सुरेश खन्ना को लखनऊ-वाराणसी की जिम्मेदारी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को राजधानी लखनऊ के साथ ही वाराणसी का जिला प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। स्वतंत्र देव सिंह बने प्रयागराज-गोरखपुर के प्रभारी वहीं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को प्रयागराज और मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर का प्रभारी मंत्री बनाया...
बांदा में मोहन साहू को महिला ने मारी चप्पल-आरोप पर विधायक का जवाब

बांदा में मोहन साहू को महिला ने मारी चप्पल-आरोप पर विधायक का जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। बांदा नगर पालिका के पूर्व चैयरमेन एवं सपा नेता मोहन साहू को महिला ने चप्पल मार दी। घटना उस समय हुई जब सपा नेता अपनी गाड़ी से किसी अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। तभी महिला ने उनकी गाड़ी रुकवाकर पहले बात की। फिर पैर से चप्पल निकालकर मारना शुरू कर दिया। वीडियो में चप्पल मारने की घटना साफ दिखाई दे रही है। गाड़ी में बैठे सपा नेता घटना के बाद आगे बढ़ गए। वायरल हुआ घटना का वीडियो इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सपा नेता साहू ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए बांदा के विधायक पर आरोप लगाए हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने एसपी को प्रार्थनापत्र देने की बात कही है। ये भी पढ़ें: बांदा में छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात जानकारी के अनुसार, चप्पल मारने वाल...
Bijnor: सीएम योगी बोले-‘गाय पर दोगुलापन और दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं’

Bijnor: सीएम योगी बोले-‘गाय पर दोगुलापन और दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर पहुंचे। वहां सीएम योगी ने पाकिस्तान से विस्थापित 1645 परिवारों एवं पूर्व सैनिकों को भूमिधरी अधिकार पत्र बांटे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने बड़ा बयान दिया। बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी ने दो टूक कहा कि 'गाय पर दोगुलापन और दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।' मुख्यमंत्री ने कहा, 'गाय को हम माता मानते हैं पशु नहीं' दरअसल, मुख्यमंत्री योगी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करने वाले मौलानाओं पर कड़ा प्रहार किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजकल मौलाना-मौलवी गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग करते देखे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए घोषणा की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि मां और बेटे के रिश्तों को घोषित करने की क्या जरूरत है? मुख्यमंत्री योगी...
ध्यान रखिए! आज यूपी के इन जिलों में आंधी-गरज का अलर्ट..

ध्यान रखिए! आज यूपी के इन जिलों में आंधी-गरज का अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ: ध्यान रखिए! मौसम विभाग ने आज यूपी में आंधी-गरज का अलर्ट जारी किया है। इनमें लखनऊ, कानपुर, बांदा, सीतापुर, अमरोहा समेत 63 जिलों में आंधी और गरज का अलर्ट जारी किया है। 40 से 70 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार को 63 जिलों में 40 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने लगेगा। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया है अलर्ट लखनऊ, कानपुर, बांदा, सीतापुर, अमरोहा, बिजनौर, झांसी, बदायूं, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, सोनभद्र, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, भदौही, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संत कबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, महाराजगंज, हरदोई, कन्नौज, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सहारनपुर,...
यूपी के पूर्णकालिक DGP बने IPS राजीव कृष्ण-चार साल का इंतजार खत्म

यूपी के पूर्णकालिक DGP बने IPS राजीव कृष्ण-चार साल का इंतजार खत्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी को लंबे इंतजार के बाद पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक मिल गया। वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण को पूर्णकालिक DGP बनाया गया है। बताते हैं कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से भेजे पैनल पर शासन स्तर पर मंथन हुआ। वर्तमान कार्यवाहक DGP थे राजीव कृष्ण इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी को पूर्णकालिक DGP बनाने को मंजूरी दे दी। इस संबंध में आदेश भी जारी हो गया है। चार साल बाद उत्तर प्रदेश को स्थाई पुलिस महानिदेशक मिला है। ये भी पढ़ें: अभी नहीं थमेगी आंधी, यूपी के इन जिलों में तेज आंधी का रेड अलर्ट दरअसल, यूपीएससी ने 26 मई को बैठक हुई थी। इसके बाद IPS रेणुका मिश्रा, पीयूष आनंद तथा राजीव कृष्ण का नाम वाला पैनल सरकार को भेजा गया। 1991 बैच के आईपीएस राजीव कृष्ण के नाम पर सरकार ने मुहर लगा दी। ये भी पढ़ें: नए डीजीपी की होगी नई टीम,...
दर्दनाक-बांदा क्योटरा: पिता संग नदी में नहाने गए इकलौते बेटे की डूबकर मौत

दर्दनाक-बांदा क्योटरा: पिता संग नदी में नहाने गए इकलौते बेटे की डूबकर मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना हुई। बांदा में क्योटरा निवासी पिता संग केन नदी में नहाने गए इकलौते बेटे की डूबकर मौत हो गई। यह घटना केन नदी के बाईपास वाले पुल के पास हुई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 9 के छात्र थे परिवार के इकलौते बेटे अंश जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मुक्तीधाम के राजेद्र सिंह अपने बेटे अंश (14) के साथ केन नदी नहाने गए थे। दोनों पिता-पुत्र केन नदी भूरागढ़ बाईपास पुल के नीचे पहुंचे। वहां पिता शौच के लिए चले गए और बेटा नदी में नहाने लगा। ये भी पढ़ें: अभी नहीं थमेगी आंधी, यूपी के बांदा समेत इन जिलों में तेज आंधी का रेड अलर्ट बताते हैं कि इसी दौरान नहाते समय बालक नदी में डूब गया। पिता लौटकर वहां पहुंचे तो बेटे का कहीं कुछ पत...
अभी नहीं थमेगी आंधी, यूपी के इन जिलों में तेज आंधी का रेड अलर्ट

अभी नहीं थमेगी आंधी, यूपी के इन जिलों में तेज आंधी का रेड अलर्ट

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अभी यूपी में आंधी का दौर थमने वाला नहीं है। गुरुवार देर रात शुरू हुआ तेज आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि यूपी में 29 और 30 को भी कई जिलों में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। अबकी बार 100 किमी की रफ्तार से आंधी का अलर्ट इतना ही नहीं अबकी बार 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की आशंका है। बताते चलें कि गुरुवार रात यूपी के बुंदेलखंड, कानपुर, सीतापुर, बाराबंकी और मुरादाबाद समेत कई जिलों में आंधी आई। बुंदेलखंड, बदायूं-झांसी में जनजीवन अस्तव्यस्त 90 की स्पीड से चली तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इनमें सीतापुर, बदायूं और झांसी में ओले भी गिरने की खबरें हैं। वहीं बिजनौर, संभल, चित्रकूट, आगरा, गाजियाबाद व मथुरा में भी बारिश हुई है। अब ताजा अलर्ट में मौसम ...
यूपी: महिला दरोगा से दुष्कर्म, ससुर पर गंभीर आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा

यूपी: महिला दरोगा से दुष्कर्म, ससुर पर गंभीर आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में महिला दरोगा से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला दरोगा ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पहले पुलिस ने अपनी ही महिला दरोगा की रिपोर्ट लिखने में ढिलाई बरती। इसके बाद गुरुवार को महिला दरोगा लखनऊ में पारा थाना परिजनों और किसान यूनियन के साथ पहुंचीं। वहां काफी देर तक हंगामा हुआ। हंगामे के बाद पुलिस ने लिखी रिपोर्ट ससुर और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाते हुए महिला दरोगा बेहोश भी हो गई। बात बढ़ते देख पुलिस ने ससुर, पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी। पुलिस ने ससुर की तहरीर पर बहू (महिला दरोगा) के खिलाफ भी रिपोर्ट लिखी। प्रयागराज में तैनात पीड़ित दरोगा जानकारी के अनुसार, प्रयागराज में तैनात महिला दरोगा की शादी बीते वर्ष पारा के रहने वाले एक युवक से हुई थी। महिला दरोगा का कहना है कि शादी के बाद ससुर, पति आदि जातिसूचक टिप्प...
“उजाले अपनी यादों के..” नहीं रहे मशहूर उर्दू शायर बशीर बद्र

“उजाले अपनी यादों के..” नहीं रहे मशहूर उर्दू शायर बशीर बद्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भोपाल में मशहूर उर्दू शायर बशीर बद्र का गुरुवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार का कहना है कि उन्होंने दोपहर लगभग 12 बजे अंतिम सांसें लीं। उनकी पत्नी राहत बद्र ने उनके निधन की पुष्टि की है। भोपाल में लीं अंतिम सांसें बताते चलें कि शायर बशीर बद्र ने उर्दू शायरी को आसान और बोलचाल की भाषा में नई पहचान दिलाई। उनके शेर साहित्यिक महफिलों से निकलकर हर आम आदमी तक पहुंचे। ये भी पढ़ें: नहीं रहे रतन टाटा, 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन  बशीर बद्र के निधन के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनका एक शेर खूब साझा कर रहे हैं। बताते हैं कि यह शेर उनके घर के बाहर भी तख्ती पर लिखा हुआ है.. "उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो, न जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाए।" ये भी पढ़ें: नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत बताते चलें कि बी...