Friday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: SamarnitiNews

UP : 11 जिलों के एसपी समेत 22 IPS के तबादले, खीरी-मुजफ्फरनगर व जालौन में नए कप्तान

UP : 11 जिलों के एसपी समेत 22 IPS के तबादले, खीरी-मुजफ्फरनगर व जालौन में नए कप्तान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 11 जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के क्रम में जालौन, लखीमपुरखीरी और मुजफ्फरनगर, कानपुर देहात, बलरामपुर और इटावा में नए पुलिस कप्तान तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह है IPS अफसरों की तबादला सूची सोनम कुमार अब डीसीपी आगरा इसी तरह सोनम कुमार को संतकबीर नगर के पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर अब आगरा कमिश्नरेट का डीसीपी नियुक्त किया गया है। राजेश सक्सेना को रायबरेली का एसपी नियुक्त किया गया है। वह अबतक बलरामपुर के एसपी थे। इराज राजा को जालौन का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। बताया जाता है कि स्थानांतरित हुए सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने को कहा गया है। पुल...
Banda : सड़क हादसों में छात्र समेत 3 की मौत, कई घायल

Banda : सड़क हादसों में छात्र समेत 3 की मौत, कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में बांदा जिले में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक छात्र भी शामिल हैं। लखनऊ से बाइक पर घर जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के गड़ांव गांव के रहने वाले बाबू का बेटा रोहित (19) अपने माता-पिता के साथ लखनऊ में रहकर पढ़ते थे। बुधवार रात बाइक से गांव जा रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। कोहरा बन रहा हादसों का कारण परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक हाइस्कूल का छात्र था। इसी तरह एक अन्य हादसे में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रमजूपुर गांव के राकेश (35) पुत्र झल्लू अपने साथी कल्लू (35) पुत्र मंझा प्रसाद, रिधाराम (32) पुत्र शिवपर्सन घायल हो गए। राकेश की ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। एक अन्य दुर्घटन...
जाम में फंसे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आधा किमी पैदल चले-फिर वापस लौटे

जाम में फंसे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आधा किमी पैदल चले-फिर वापस लौटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : Deputy CM Brijesh Pathak in jam आज कानपुर में खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए नामांकन की तारीख थी। भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक के नामांकन में शामिल होने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी पहुंचे। डिप्टी सीएम श्री पाठक जाम में बुरी तरह से फंस गए। इस दौरान वह कार से उतरकर करीब आधा किमी तक पैदल भी चले। फिर भी जाम से निकलना संभव नहीं हुआ। MLC नामांकन में शामिल होने का था कार्यक्रम पुलिस लगभग पौन घंटे तक मशक्कत करती रही। इसके बाद पुलिस ने उनको जाम से निकाला। भाजपा ने कानपुर-उन्नाव स्नातक के लिए पार्टी के वर्तमान एमएलसी अरुण पाठक तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। स्नातक सीट लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के पास ही रही है। पाठक के नामांकन में आज डिप्टी सीएम वहां पहुंचे हैं। इस दौरान इतनी भीड़ जुट गई कि उसे काबू में करना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था। किसी तरह पुलिस ने हालात काबू म...
Breaking : बांदा में कोहरे का कहर, डिवाइडर से टकराई बाइक-एक की मौत

Breaking : बांदा में कोहरे का कहर, डिवाइडर से टकराई बाइक-एक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कोहरा अब जानलेवा होता जा रहा है। बांदा जिले के नरैनी में साढ़ू के घर से तेरहवीं का निमंत्रण कर लौट रहे व्यक्ति की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक पर बैठा एक व्यक्ति दूसरी ओर गिरा और वहां से गुजर रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट मृतक की पहचान मध्यप्रदेश पन्ना के ग्राम रमजूपुर के रहने वाले राजेश (37) के रूप में हुई है। मृतक का दोस्त सियाराम (32) और कल्लू (35) घायल हो गए हैं। गुढ़ा चौकी इंचार्ज अजीत प्रताप सिंह ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक की पत्नी रेखा की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। https://samarneetinews.com/banda-police-pulled-out-drunkard-from-well-by-lying-on-the-cot-this-shocking-case/ ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड एक्स...
Banda : ड्राइवर ने रास्ते में महिला सवारी से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

Banda : ड्राइवर ने रास्ते में महिला सवारी से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके साथ एक बोलेरो चालक ने रास्ते में उस समय दुष्कर्म किया, जब वह बांदा से घर लौट रही थी। महिला कमासिन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि वह बांदा से कमासिन अपने घर बोलेरो से जा रही थी। रास्बते में चालक ने उसके साथ गंदा काम किया। दुष्कर्म करते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया है। वहीं आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी चालक का पता नहीं चल सका है। यह जरूर पता चला है कि ड्राइवर मुस्लिम है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश कर उसे जेल भेजा जाएगा। ये भी पढ़ें : बांदा : शराबी को कुएं से पुलिस ने चारपाई पर लिटाकर निकाला, हैरान कर देगा यह मामला..  ये भी पढ़ें : बांदा : भागवत कराकर दिल्ली गया इंजीनियर का परि...
VIP ट्रेन में गंदे बदबूदार कंबल से यात्री हुए बीमार, बुलानी पड़ी डाक्टरों की टीम

VIP ट्रेन में गंदे बदबूदार कंबल से यात्री हुए बीमार, बुलानी पड़ी डाक्टरों की टीम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रेलवे के गंदे बेडरोल की लगातार यात्रियों द्वारा शिकायतें सामने आ रही हैं। अब कृषक एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे करीब एक दर्जन यात्रियों को गंदे और बदबूदार कंबल दे दिए गए। इन यात्रियों की तबियत बिगड़ गई। उनको उल्टियां होने लगीं। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे कंट्रोल रूम में की। ट्रेन जैसे ही बादशाहनगर पहुंची तो रेलवे मंडल अस्पताल के डाक्टरों ने यात्रियों का इलाज शुरू किया। वहीं दूसरी ओर रेलवे का कहना है कि लखनऊ जंक्शन से ट्रेन के छूटने से पहले ही यात्रियों की शिकायत पर कंबल बदल दिए गए थे। कृषक एक्सप्रेस से जुड़ा है पूरा मामला ट्रेन नंबर 15008 कृषक एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से गोरखपुर के रास्ते वाराणसी सिटी जा रही थी। इसी दौरान एसी-3 की बोगी बी-5 में सुमित शर्मा समेत अन्य यात्रियों ने कंबल से बदबू आने की शिकायत की। बताते हैं कि टीटीई से शिकायत पर कुछ यात्रियों के कंबल ब...
…जरा संभलकर उठाएं काॅल, लड़की ने अश्लील Video call कर वसूले कई लाख

…जरा संभलकर उठाएं काॅल, लड़की ने अश्लील Video call कर वसूले कई लाख

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में ब्लैकमेलिंग का पूरा गैंग सक्रिय है। एक युवक को एक लड़की ने अश्लील वीडियो काल की। इसके बाद 10 सेकेंड का वीडियो बना लिया। पीड़ित युवक ने घबराकर काल कट कर दी। तबतक लड़की ने अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो रिकार्ड कर लिया। बाद में ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित को अलग-अलग नंबरों से काल करते हुए धमकियां दी गईं। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस बताते हैं कि युवक को धमकाते हुए ब्लैकमेल कर 4 लाख रुपए वसूले गए। पीड़ित ने गोमतीनगर विस्तार थाने में रिपोर्ट लिखाई है। प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश चतुर्वेदी का कहना है कि शारदा अपार्टमेंट में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनको 2 जनवरी की रात एक लड़की की वीडियो काल आई थी। वह अश्लील हरकतें दिखाई दी। इसके बाद काल काट दी गई। फिर अलग-अलग नंबरों से उनसे रुपए वसूलने के लिए धमकी के फोन आए। पुलिस मामले की जांच कर ...
UP : दर्दनाक हादसा, गुमटी रौंदते हुए नहर में पलटा डंपर, 3 से ज्यादा की मौत

UP : दर्दनाक हादसा, गुमटी रौंदते हुए नहर में पलटा डंपर, 3 से ज्यादा की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, रायबरेली : आज तड़के बुधवार सुबह एक भीषण हादसे में 3 से ज्यादा लोगों की जानें चली गईं। कई लोग घायल भी हो गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब कोहरे में एक डंपर अनियंत्रित होकर गुमटी को रौंदता हुआ नहर में जाकर पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोहरे में बढ़ रही हादसों की संख्या जानकारी के अनुसार रायबरेली के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में आज बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण एक डंपर खगियाखेड़ा गांव के पास गुमटी में बैठे लोगों को रौंदता हुआ नहर में जा पलटा। उस समय सभी लोग गुमटी के पास बैठे चाय पी रहे थे। हादसा बांदा-बहराइच राजमार्ग पर हुआ। मृतकों में ललई (65) पुत्र बद्री, लल्लू (50) पुत्र सत्यनारायण, रविंद्र (35) पुत्र छेदीलाल के रूप में हुई है। वहीं अशोक बाजपेई, रामप्रकाश, दीपेंद्र और संतोष घायल हो गए हैं। https://samarneetinews.com/wi...
बांदा : बेटी के सामने बूढ़ी मां ने तपड़कर तोड़ा दम, खुद भी गंभीर

बांदा : बेटी के सामने बूढ़ी मां ने तपड़कर तोड़ा दम, खुद भी गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : संकष्टी चतुर्थी पर गणेश पूजन के लिए घर से पूजा का सामान लेने निकलीं एक वृद्ध महिला की हादसे में दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक पर सवार वृद्धा नीचे गिर पड़ीं। पीछे से आ रहा ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर बैठी उनकी बेटी घायल हो गईं। बताते हैं कि बूढ़ी मां ने बेटी के सामने ही तड़पकर दम तोड़ दिया। हालांकि, बेटी की हालत भी गंभीर है। हादसे के बाद ट्रक चालक को पकड़ा जानकारी के अनुसार बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में अकोना गांव के अंगद (22) अपनी मां चंदा देवी (50) और नानी गुजरतिया (70) के साथ बाइक से मंगलवार दोपहर घर से निकले थे। ये लोग संकष्टी चतुर्थी पर गणेश भगवान की पूजा का सामान लेकर बबेरू मंडी से लौट रहे थे। बताते हैं कि मंडी से निकलते ही पीछे स...
हनीमून पर पति को बेहोश कर पत्नी रफूचक्कर, CCTV में कैद, अब फंसा यह पेंच..

हनीमून पर पति को बेहोश कर पत्नी रफूचक्कर, CCTV में कैद, अब फंसा यह पेंच..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : हनीमून पर निकले पति-पत्नी के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पत्नी ने हनीमून के दौरान अपने पति को बेहोश कर दिया और खुद रफूचक्कर हो गई। हालांकि, भागते समय पत्नी सीसीटीवी फुटैज में कैद हो गई। अलीगढ़ के दूल्हे राजा और आगरा की दुल्हन का यह चौंकाने वाला मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश में चर्चाओं में बना है। जी हां, बात चौंकाने वाली है लेकिन है सौ फीसद सच। आगरा का लड़का, अलीगढ़ की लड़की, ऋषिकेश में चर्चाएं जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में गुरुद्वारा रोड पर रहने वाले सत्यम टंडन की शादी आगरा की मिनाक्षी से नवंबर 2022 में हुई थी। दोनों पति-पत्नी घर से हनीमून मनाने के लिए 9 दिसंबर को मसूरी पहुंचे। वहां से दोनों ऋषिकेश आ गए। वहां एक होटल में कमरा लिया। सत्यम टंडन का आरोप है कि होटल में उनकी नई नवेली पत्नी ने उन्हें खाने के बाद चाय दी। चाय में कुछ नशीला पदार्थ पिला...