Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: SamarnitiNews

यूपी में भूकंप, अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत में झटके, घरों-दफ्तरों से निकले लोग

यूपी में भूकंप, अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत में झटके, घरों-दफ्तरों से निकले लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज मंगलवार दोपहर दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में दोपहर करीब ढाई बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर के अलावा अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, पीलीभीत, बरेली और लखीमपुर खीरी में मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। नेपाल था भूकंप का केंद्र सभी लोग अपने घरों, दफ्तरों और स्कूलों से बाहर निकल आए। बाद में सबको पता चला कि यह भूकंप के झटके थे। भूकंप के झटको की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। पीलीभीत में लोग विकास भवन से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी के अनुसार, भूकंप दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन के करीब 10 किमी अंदर बताया जा रहा है। ये भी पढ़ें : UP Weather : इन जिलों में येलो अलर्ट, 4 दिन बारिश के बीच ऐसा ही रहेगा मौसम ये भी पढ़ें : UP Weather : ...
बांदा में सिपाही की मां पर गोली चलाई, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में सिपाही की मां पर गोली चलाई, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सिपाही की पत्नी के ऊपर गोली चलाने की मामला सामने आया है। हालांकि, महिला ने अपने जेठ-जिठानी पर ही आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला जमीनी विवाद का है। गोली चलने की पुष्टी नहीं हुई है। घटना बांदा शहर के अतर्रा चुंगी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार सिपाही अभिषेक दीक्षित जालौन में तैनात हैं। शहर के अतर्रा चुंगी क्षेत्र का मामला उनका परिवार अतर्रा चुंगी चौकी क्षेत्र में रहता है। बीती रात कुछ लोगों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। जब उनकी मां शिवकांती दीक्षित ने दरवाजा खोला तो गोली चला दी। हालांकि, वह बाल-बाल बच गईं। बताया जा रहा है कि बाद में गोली चलाने वाले भाग निकले। मामले में सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी ने कहा कि दो पक्षों में जमीनी विवाद का मामला है। जांच की जा रही है। गोली चलने की अभी पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस...
Accident : बांदा में बाइक-आटो की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

Accident : बांदा में बाइक-आटो की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक और आटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार पैगंबरपुर गांव के रहने वाले राकेश मोहन (25) अपने दो साथियों के साथ विद्यासागर (25) और कमल सिंह (26) के साथ सोमवार देर शाम गिरवां से घर लौट रहे थे। आटो सवार पांच लोग घायल वह गांव के पास पहुंचे ही थे, कि तभी नरैनी की ओर जा रही बाइक ने उनको टक्कर मार दी। बाइक चला रहे राकेश मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे विद्यासागर और कमल घायल हो गए। ऑटो सवार नरेंद्र पाल (30) निवासी पतरहा, श्रीकांत (44) निवासी राजनगर, नरैनी, मधु (22) निवासी रिसौरा, सियालाल (50) निवासी मुरवां, प्रभावती निवासी रिसौरा गंभीर रूप से घायल हो गए। https://samarneetinews....
बांदा में तीन तलाक, पत्नी को घर से निकाला, अब FIR..

बांदा में तीन तलाक, पत्नी को घर से निकाला, अब FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक तीन तलाक का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरा मामला बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र का गांव हरदौली का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आलमपुर की रहने वाली एक युवती की शादी हरदौली गांव के अफसार पुत्र अख्तर से हुई थी। पुलिस ने लिखी रिपोर्ट, आरोपी की तलाश बताते हैं कि युवक ने पत्नी को तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंचीं। उनका एक कुछ माह का बच्चा भी है। पीड़िता का कहना है कि लंबे समय से दहेज के लिए पति और ससुराल पक्ष के लोग उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। बीती 9 अगस्त को पति ने घर से 3 बार तलाक कहकर निकाल दिया था। सीओ बबेरू राकेश सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी ...
UP : ब्लैकमेलिंग कर चलती कार में गैंगरेप-रुपए वसूली, साहसी पीड़िता ने कराई FIR..

UP : ब्लैकमेलिंग कर चलती कार में गैंगरेप-रुपए वसूली, साहसी पीड़िता ने कराई FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : फेसबुक (Facebook) के जरिए एक महिला से युवक ने दोस्ती की। फिर दोस्तों के साथ कार में घुमाने के बहाने उससे चलती गाड़ी में गैंगरेप किया गया। नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया। फिर ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाते रहे। रुपए भी वसूलते रहे हैं। अब मांग बढ़ती जा रही है। वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने आखिरकार हिम्मत से काम लिया। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। facebook से हुई थी महिला से दोस्ती यह पूरा मामला कानपुर के किदवईनगर थाना क्षेत्र का है। थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताते हैं कि मूलरूप से कानपुर देहात क्षेत्र की रहने वाली महिला वर्तमान में काकादेव क्षेत्र में रहती हैं। फरवरी 2021 में फेसबुक से उसकी दोस्ती बिधनू...
बांदा की अफसाना, शादी के 8 महीने बाद ही फांसी पर लटकती मिली

बांदा की अफसाना, शादी के 8 महीने बाद ही फांसी पर लटकती मिली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शादी के सिर्फ 8 महीने बाद ही एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में लगातार बाइक मांग रहे थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ही उन्होंने युवती की हत्या करके शव को लटका दिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। 9 मई को हुई थी शादी, दहेज हत्या का आरोप जानकारी के अनुसार मामला मटौंध थाना क्षेत्र के बोधीपुरवा गांव का कहना है। वहां रहने वाली चांद अली की पत्नी अफसाना (19) का शव आज उनकी ससुराल में लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पति व अन्य परिवार वालों ने घटना का कारण अज्ञात बताया। उधर, मृतका के पिता अलीराजा व भाई इसरार का आरोप है कि उन्होंने 9 मई को चांद से...
ढाई साल की बेटी 20 लीटर के डिब्बे में डूबी, हाथ में रह गई दूध की बोतल

ढाई साल की बेटी 20 लीटर के डिब्बे में डूबी, हाथ में रह गई दूध की बोतल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : बच्चों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। जरा सी लापरवाही जानलेवा हो जाती है। कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक हृदय विदारक घटना हो गई। एक ढाई साल की बच्ची की 20 लीटर के पानी भरे डिब्बे में डूबकर मौत हो गई। जबतक परिवार के लोगों की नजर उसपर पड़ी, बच्ची की सांसें थम चुकी थीं। बताया जाता है कि काकादेव पी ब्लॉक के रहने वाले जितेंद्र जायसवाल गुजरात के बडोदरा में किसी कंपनी में काम करते हैं। खेलते-खेलते हुए हादसे ने सभी को रुलाया उनकी पत्नी ज्योति अपनी ढाई साल की बच्ची लक्ष्मी के साथ परिवार संग रहती हैं। बच्ची हाथ में दूध की बोतल लेकर घर में खेल रही थी। बताते हैं कि इसी दौरान वहां रखे पानी से भरे 20 लीटर के डिब्बे में बच्ची सिर के बल गिर पड़ी। ये भी पढ़ें : Banda : ड्राइवर ने रास्ते में महिला सवारी से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस  काफी देर त...
यह कैसा प्यार : जिसके लिए लड़की से लड़का बनी, वहीं धोखा दे गई, अब आगे..

यह कैसा प्यार : जिसके लिए लड़की से लड़का बनी, वहीं धोखा दे गई, अब आगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसी : झांसी में समलैंगिक प्यार में पड़ीं दो सहेलियों की शादी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना बबीना के खैलार गांव की एक लड़की ने प्रेमिका के लिए 12 लाख रुपए खर्च करके जेंडर चेंज (लिंग परिवर्तन) कराया। आरोप है कि फिर उसी प्रेमिका (लड़की) ने दूसरे लड़के के चक्कर में आकर उसे धोखा दे डाला। अब बेचारी न इधर की रही और न उधर की। प्रेमिका का दिल अब लड़के पर आया तो बदल गई परेशान होकर अब लड़की से लड़का बनी सना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले में पुलिस की एंट्री हुई। एक्शन में आई बबीना पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया। वहां से फिलहाल उसे जमानत मिल गई है। मामले की अगली सुनवाई होगी। पूरा मामला काफी चर्चा में है। जानकारी के अनुसार बबीना के खैलार इलाके में रहने वाली सना खान एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम थीं। साल 2016 में वह प्रेमनग...
बांदा के प्रतिष्ठित व्यवसाई की 70 साल की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत

बांदा के प्रतिष्ठित व्यवसाई की 70 साल की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी की 70 साल की वृद्ध पत्नी की आग में जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। जांच की जा रही है। उधर, घटना को लेकर परिवार के लोगों के साथ-साथ पड़ोसी भी स्तब्ध हैं। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर अपनी समस्या सुनाई है। छोटी बाजार में घटना से हड़कंप जानकारी के अनुसार शहर के कालवनगंज मोहल्ले के छोटी बाजार निवासी सरोजनी गुप्ता (75) पत्नी स्व. पुरुषोत्तम दास गुप्ता उर्फ चुन्नीलाल (कपड़े वाले) ने शुक्रवार की रात कमरा बंद करके खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। ये भी पढ़ें : Banda : मुझसे शादी करो या मार डालो, प्रेमी ने काट डाला गला, 20 साल की लड़की की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा   उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद दूध देने आए दूधिए ने जब घर की घंटी बजाई तो दरवाजा नहीं खुल...
बांदा में विवेकानंद संदेश यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत

बांदा में विवेकानंद संदेश यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के मौके पर सांस्कृति मंत्रालय की ओर से निकाली गई विवेकानंद संदेश यात्रा आज बांदा पहुंची। यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के 50 साल पूरे होने पर स्वामी जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई है। साथ ही भाजपा की महिला नेताओं ने भी इस यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया। एक-दूसरे को बधाई दी। लखनऊ से शुरू हुई यात्रा 21 जिलों में पहुंचेगी बताते चलें कि इस यात्रा का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी को लखनऊ से हुआ था। यह यात्रा 21 जिलों और 7 मंडलों से होकर गुजरेगी। फिर सुभाष चंद्र बोस जयंती पर 23 जनवरी को लखनऊ वापस पहुंचेगी। यात्रा लखनऊ, बाराबंकी, बस्ती, अयोध्या, गोरखपुर, कुशीनगर, पड़रौना, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, काशी, भदोही, प्रयागराज, चित्रकूट से गुजरेगी। आज बांदा ...