Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

यह कैसा प्यार : जिसके लिए लड़की से लड़का बनी, वहीं धोखा दे गई, अब आगे..

jhansi-in-jhansi-girl-married-friend-by-posing-as-boy-now-matter-reached-court

समरनीति न्यूज, झांसी : झांसी में समलैंगिक प्यार में पड़ीं दो सहेलियों की शादी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना बबीना के खैलार गांव की एक लड़की ने प्रेमिका के लिए 12 लाख रुपए खर्च करके जेंडर चेंज (लिंग परिवर्तन) कराया। आरोप है कि फिर उसी प्रेमिका (लड़की) ने दूसरे लड़के के चक्कर में आकर उसे धोखा दे डाला। अब बेचारी न इधर की रही और न उधर की।

jhansi-in-jhansi-girl-married-friend-by-posing-as-boy-now-matter-reached-court

प्रेमिका का दिल अब लड़के पर आया तो बदल गई

परेशान होकर अब लड़की से लड़का बनी सना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले में पुलिस की एंट्री हुई। एक्शन में आई बबीना पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया। वहां से फिलहाल उसे जमानत मिल गई है। मामले की अगली सुनवाई होगी। पूरा मामला काफी चर्चा में है। जानकारी के अनुसार बबीना के खैलार इलाके में रहने वाली सना खान एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम थीं। साल 2016 में वह प्रेमनगर इलाके में किराए के मकान पर रहा करती थीं।

jhansi-in-jhansi-girl-married-friend-by-posing-as-boy-now-matter-reached-court

पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार, अब आगे..

बताया जा रहा है कि मकान मालिक की बेटी सोनल श्रीवास्तव (26) से उनकी दोस्ती गहरी हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। यह बात जब सोनल के परिजनों को मालूम चली तो उन्होंने 10 अगस्त 2017 को सना से अपना घर खाली करा लिया। इससे नाराज होकर सोनल ने भी परिवार वालों से झगड़ा किया। फिर अपनी सहेली सना के साथ रहने भी चली गई। बताते हैं कि बाद में दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगीं। सना इस कदर सहेली के प्यार में डूब गईं कि उन्होंने अपना लिंग बदलवा लिया।

jhansi-in-jhansi-girl-married-friend-by-posing-as-boy-now-matter-reached-court

लड़के के आने से दोनों के रिश्तों में आई दीवार

लड़की से लड़का बना गईं। बताते हैं कि दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में जून 2020 में ऑपरेशन कराकर वह लड़का बन गईं। सना ने अपना नाम सोहेल खान रखा। सना उर्फ सोहेल का कहना है कि ऑपरेशन के बाद बॉडी रिकवर होने में करीब एक साल लगे। अप्रैल 2022 से सोनल एक अस्पताल में नौकरी कर रही थी। इस बीच उसका एक लड़के से प्रेम संबंध हो गया।

ये भी पढ़ें : Banda : मुझसे शादी करो या मार डालो, प्रेमी ने काट डाला गला, 20 साल की लड़की की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा

आरोप है कि फिर सोनल बेवफा हो गई और सना उर्फ सुहेल खान को तवज्जों देना बंद कर दिया। सना और सोनल अलग-अलग हो गए। दोनों के बीच दीवार खड़ी हो गई। अब सना ने कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। अब मामला कोर्ट में है। गुरुवार को बबीना की भेल चौकी इंजार्च प्रकाश सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने सोनल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। बबीना इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह का कहना है कि एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर सोनल को पकड़ा गया था। कोर्ट से उसे जमानत मिली है। अब अगली सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें : समलैंगिक : बांदा में बीएलएड छात्रा को BSC वाली सहेली से हुआ प्यार, शादी कर साथ रहने की जिद्द पर अड़ीं