Sunday, November 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: police

बांदा पुलिस ने कब्र से निकाला महिला का शव, हत्या के आरोपों की करेगी जांच

बांदा पुलिस ने कब्र से निकाला महिला का शव, हत्या के आरोपों की करेगी जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को बांदा पुलिस ने करीब एक साल पहले दफनाया गए महिला के शव को कब्र से बाहर निकला। दरअसल, ऐसा पुलिस ने उसके परिजनों लगाए गए हत्या के आरोपों की जांच के लिए किया है। पुलिस अब इस कंकालनुमा शव का पोस्टमार्टम कराएगी। इसके बाद सच्चाई की तह तक जाएगी। दरअसल, दहेज हत्या का यह मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। 1 साल पहले संदिग्ध मौत का मामला बताते हैं कि शहर के गुलाब बाग में स्थित कब्रिस्तान में पुलिस ने एक कब्र को खुदवाना शुरू किया। मोहल्ले के लोग वहां इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस महिला के शव को कब्र से निकाला गया है, उनका नाम जरीन था। उनके परिवार के लोगों ने बताया कि 14-फरवरी 2015 को सेढ़ू तलैया निवासी नफीस से बेटी की शादी की थी। बाद में बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शहर कोतवाल जयश्याम शुक्ला का कहना है कि मुकदमा दर्ज करक...
बांदा में बड़ी वारदात, 10 साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

बांदा में बड़ी वारदात, 10 साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक 10 साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बच्ची के अस्त-व्यस्त कपड़े और हालात से उसके साथ दुष्कर्म की पूरी आशंका है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना कि प्रथमदृष्टया दुष्कर्म की बात सही नहीं लग रही है। पुलिस की फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची हुई है। बबेरू थाना क्षेत्र की घटना बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 10 साल की बच्ची रविवार की शाम को घर से चारा लेने खेतों पर गई थी। इसके बाद रात तक वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात तक तलाशने पर उसका शव गांव के बाहर झाड़ियों में पड़ा मिला। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड की बेटी गुरलीन चावला, PM मोदी से तारीफ के बाद CM योगी ...
लखनऊ : 8वीं पास का कारनामा, पोर्न साइटों पर हजारों लड़कियों की फोटो की अपलोड, वसूलता था मोटी रकम 

लखनऊ : 8वीं पास का कारनामा, पोर्न साइटों पर हजारों लड़कियों की फोटो की अपलोड, वसूलता था मोटी रकम 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसने करीब 10 हजार लड़कियों की फोटो को अश्लील साइटों पर अपलोड कर डाला। चौंकाने वाली बात यह है कि यह अपराधी बस आठवीं पास है और उसे इंटरनेट की काफी जानकारी है। उसने सबकुछ यूट्यूब से ही सीखा। अब लखनऊ के पीजीआई थाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में इस अपराधी के खुलासे से पुलिस भी हैरान है। ऐसे बनाता था लड़कियों और महिलाओं को शिकार पुलिस ने बताया कि आरोपी आठवीं फेल है, फिर भी काफी शातिर साइबर अपराधी बन गया है। वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पहले लड़कियों और महिलाओं से दोस्ती करता था। फिर उनकी आईडी हैक कर लिया करता था। दोस्ती करके उनकी प्राइवेट फोटो चैटिंग से निकालकर उसे नेकेड फोटो के साथ भी एडिट करके लगा देता था। ये भी पढ़ें : शातिर इंजीनियर का गं...
कानपुर : पुलिस ने होटल से 10 Lovers पकड़े, मैनेजर गिरफ्तार

कानपुर : पुलिस ने होटल से 10 Lovers पकड़े, मैनेजर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज सोमवार दोपहर शहर के कोपरगंज में स्थित होटल पर कलक्टरगंज पुलिस ने छापा मारा। वहां अलग-अलग बिना आईडी के कमरा लेकर 10 प्रेमी जोड़े रुके हुए थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई कंट्रोम रूम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की। सूचना पर पुलिस होटल पहुंची। वहां ठहरे लोगों की जानकारी के लिए रजिस्टरों को खंगाला। कोपरगंज में होटल पर पड़ा छापा कलक्टरगंज थाना प्रभारी राजेश पाठक ने जानकारी दी है कि सोमवार दोपहर कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि कोपरगंज में एक होटल में अवैध रूप से प्रेमी जोड़े ज्यादा पैसा देकर रुके हुए हैं। ये भी पढ़ें : UP STF का खुलासा : पुरुष डाक्टर की साजिश, महिला डाक्टर का हनीट्रैप, सकुशल बचा अपह्रत मेडिकल छात्र  इसके बाद...
पुलिस ने बैंक मैनेजर को नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में जाल बिछाकर पकड़ा

पुलिस ने बैंक मैनेजर को नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में जाल बिछाकर पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : मध्यप्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस ने एक 53 साल के बैंक मैनेजर को नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में बड़ी ही समझदारी से जाल बिछाकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बैंक मैनेजर परविंदर को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि नाबालिग लड़की इस कदर परेशान थी कि वह आत्मघाती कदम उठाने जा रही थी। लड़की का आरोप है कि बैंक मैनेजर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। सहेली ने कराई थी बैंक मैनेजर से पहचान तुकोगंज थाना प्रभारी कमलेश शर्मा का कहना है कि नाबालिग पीड़िता की सहेली ने बैंक मैनेजर से उसकी पहचान कराई थी। इसके बाद मैनेजर कई बार लड़की को घूमाने और शापिंग कराने भी ले गया। फिर एक दिन होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। शापिंग कराने के साथ गोवा तक घुमाया पुलिस का कहना है कि आरोपी बैंक मैनेजर लड़की को गोवा भी ले जा...
बांदा : घर के सामने शराब पीने से टोकने पर युवकों ने परिवार को बेरहमी से पीटा, पुलिस कर रही जांच

बांदा : घर के सामने शराब पीने से टोकने पर युवकों ने परिवार को बेरहमी से पीटा, पुलिस कर रही जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में शराब पी रहे कुछ युवकों को टोकना किसान और उनके परिवार के लोगों को भारी पड़ गया। युवकों ने घर पहुंचकर वहां हो रहे छठी कार्यक्रम के बीच किसान और उनके परिवार के लोगों से साथ मारपीट की। बताते हैं कि आरोपी जिन गाड़ियों से वहां पहुंचे थे उनमें से एक गाड़ी पर विधायक लिखा हुआ था। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव का है, जो मेडिकल कालेज के पास है। मारपीट करने वाले छात्र बताए जा रहे हैं।  वहीं पीड़ितों ने 11 लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद अबतक एफआईआर दर्ज नहीं की है। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों ने पुलिस को 11 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी उधर, पुलिस को दी गई तहरीर में नरैनी रोड, ढाबे के पास तिंद...
कानपुर में लापता डाक्टर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

कानपुर में लापता डाक्टर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के कल्याणपुर इलाके में सिद्धार्थनगर गूबा गार्डेन में रहने वाले डाक्टर बीते शनिवार शाम से लापता थे। परिवार के लोग उनकी तलाश में थे। कल्याणपुर थाने में उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीत उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि शनिवार शाम को डा. अनिल अवस्थी घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। परिवार ने कल्याणपुर थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी पुलिस ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान रात करीब 12 बजे आईआईटी की नानकारी क्रासिंग के पास एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान शुरू की। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने ...
कानपुर : जूही में सिरफिरे ने ससुराल पहुंचकर परिवार फूंका, पत्नी-बच्चे समेत 7 झुलसे-3 गंभीर

कानपुर : जूही में सिरफिरे ने ससुराल पहुंचकर परिवार फूंका, पत्नी-बच्चे समेत 7 झुलसे-3 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के जूही में एक ह्रदयविदारक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक सिरफिरे ने अपनी ससुराल पहुंचकर पूरे परिवार को फूंक डाला। सात लोग बुरी तरह से झुलस गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शुक्रवार को तड़के सुबह हुई। गंभीर हालत में झुलसे हुए लोगों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। बताया जाता है कि हरदोई के रहने वाले मुकेश की शादी कानपुर के जूही रत्तूपुरवा में रहने वाले हीरालाल की बड़ी बेटी के साथ हुई थी। पत्नी से मारपीट करने के कारण ससुर बेटी को घर ले आए थे। बाहर से कुंडी लगाकर दरवाजे के नीचे से डाला पेट्रोल आज सुबह करीब साढ़े 4 बजे सिरफिरा अपनी ससुराल पहुंचा और फिर वहां शोर मचाने लगा। पत्नी मनीषा (23) को बुलाने लगा। हीरालाल ने बताया कि जैसे ही वह बाहर आए उसने दरवाजे के नीचे से पेट्रोल डालकर आग ल...
बांदा IG ने डकैतों की तलाश में फोर्स के साथ खुद की जंगल में कांबिंग

बांदा IG ने डकैतों की तलाश में फोर्स के साथ खुद की जंगल में कांबिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अभी हाल ही में निर्माणाधीन चेकडैम पर इलाके के दस्यु गौरी यादव ने पहुंचकर मारपीट की थी। डकैत की इस हरकत से सरकारी काम पर असर पड़ा। साथ ही इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इसे देखते हुए आईजी के. सत्यनारायणा फोर्स के साथ खुद जंगलों में कांबिंग को उतर पड़े। उनके साथ बड़ी संख्या में फोर्स भी मौजूद रहा। इस दौरान जंगल के दूरस्थ इलाकों को देखा गया। डकैत गौरी यादव की तलाश डकैतों का सुराग लगाने का प्रयास किया गया। बताया जाता है कि 3 जनवरी को बहिलपुरवा (चित्रकूट) के ददरी वन क्षेत्र में अपने दो अन्य साथियों डकैत गौरी यादव पहुंचा था। वहां उसने काम कर रहे लोगों को डराते-धमकाते हुए काम रुकवा दिया। साथ ही 3 लाख रुपए की मांग की थी। इसके बाद से मामले में आईजी खुद सक्रिय हो गए हैं। आईजी खुद फोर्स के साथ जंगलों में कांबिंग कर रहे हैं। वहीं थानों की पुलिस भी सक्रिय है। पुलिस पूरी...
कानपुर के बर्रा में सनसनी : लावारिश कार में मिला युवक का शव, गला घोंटकर हत्या का शक

कानपुर के बर्रा में सनसनी : लावारिश कार में मिला युवक का शव, गला घोंटकर हत्या का शक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के बर्रा इलाके में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक स्कूल के बाहर खड़ी लावारिस कार में एक युवक का शव पड़ा मिला। यह कार बीती 31 दिसंबर की रात से वहां खड़ी थी। आसपास के लोगों ने कार खड़ी देखी तो पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने कहा, खुलासे के लिए टीमें लगाईं बताते हैं मृतक रेल बाजार के खपरा मोहाल का रहने वाला है। उसका नाम आशू (30) है। मृतक के परिजनों का कहना है कि 31 दिसंबर की रात को करीब डेढ़ बजे वह घर से निकला था। इसके बाद जब नहीं लौटा तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ये भी पढ़ें : राजधानी लखनऊ के होटल में लड़कियों से जबरन करा रहे थे गंदा काम, मैनेजर गिरफ्तार उधर, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। आसप...