Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: mumbai

मुंबई में फुटओवर ब्रिज गिरने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या हुई छह, घायलों में 34 लोग शामिल

मुंबई में फुटओवर ब्रिज गिरने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या हुई छह, घायलों में 34 लोग शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटी) रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज का एक आधा हिस्सा गिरने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है जबकि 34 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में अपूर्वा प्रभु (35), रंजना काम्बले (45) तथा जाहिद (32) और भक्ति शिंदे (40) के अलावा तापेंद्र (35) हैं। बताया जाता है कि मृतक दोनों महिलाएं जीटी अस्पताल में काम करती थीं। हादसे के वक्त थी ब्रिज पर भीड़  बताते हैं कि जिस समय यह हादसा हुआ, ब्रिज पर काफी भीड़ थी। नीचे सड़क मार्ग पर भी वाहनों का आना-जाना जारी था। रात का वक्त होने की वजह से लोग दफ्तरों से घरों को जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान ब्रिज का आधा हिस्सा गिर गया। ये भी पढ़ेंः वाराणसी में शिवपुर के तरना बाजार में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की प्लेटें गिरीं, बाल-बाल बचे लोग ब्रिज पर चल रहे लोग नीचे आकर गिरे और मलबे...
GOOD NEWS: कैंसर मरीज के लिए मुंबई में रहना फ्री और खाने के देंगे होंगे बस 10 रुपए, एक संस्था की पहल

GOOD NEWS: कैंसर मरीज के लिए मुंबई में रहना फ्री और खाने के देंगे होंगे बस 10 रुपए, एक संस्था की पहल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के कोने-कोने से टाटा हास्पिटल मुंबई में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए एक अच्छी खबर है। ऐसे मरीजों को अब फ्री में रहने और कम खर्च में खाने की व्यवस्था की दिशा में कुछ लोगों ने हाथ बढ़ाया है। फिलहाल 17 फ्लैट से यह नेक काम शुरू किया गया है। आने वाले दिनों में फ्लैट्स की संख्या और बढ़ सकती है। ऐसे में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझने वाले लोगों के लिए यह शुरूआत किसी वरदान से कम नहीं है। मुंबई की एक संस्था ने की नेक पहल  बताते चलें कि कैंसर पीड़ित व्यक्ति और उसके परिवार को मानसिक दिक्कतों के साथ-साथ मुंबई इलाज कराने में खासी दिक्कतें होती हैं। सबसे बड़ी दिक्कत वहां रहने और खाने की होती है। लोग टाटा मेमोरियल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, खारघर न्यवी मुंबई में इलाज कराने जाने के दौरान खाने और रहने की दिक्कतों से बुरी तरह से जूझते हैं। ये भी...
मुंबई में खूबसूरत माडल मानषी दीक्षित का कत्ल, सूटकेस में मिली लाश

मुंबई में खूबसूरत माडल मानषी दीक्षित का कत्ल, सूटकेस में मिली लाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः जिंदगी में कुछ बनने के सपने सजाकर मुंबई आई एक माडल का सिर्फ ढाई हजार के लिए कत्ल हो गया। 20 साल की इस खूबसूरत माडल का कत्ल उसी के साथी ने किया। हत्या की वजह प्रारंभिक तौर पर ढाई हजार रुपए को लेकर विवाद बताया जा रहा है। हत्यारोपी को पुलिस ने एक कैब ड्राइवर की समझदारी की मदद से पकड़ लिया है। रुपए के विवाद में साथी पर हत्या का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार किया  बताते हैं कि मानसी दीक्षित नाम की 20 साल की खूबसूरत माडल अपनी कैरियर को लेकर काफी संजीदा थी। सोमवार को उसका अपने साथी 19 साल के मुजम्मिल सईद नाम के युवक से विवाद हो गया। घटना के समय माडल उसके घर गई हुई थी। वहीं दोनों में ढाई हजार रुपए को लेक विवाद हुआ। ये भी पढ़ेंः मोदी के खिलाफ चुनाव के सवाल पर शाटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन.. इसी दौरान बात इतनी बढ़ गई कि मुजम्मिल ने लोहे की राड से प्रहार कर...
समरनीति न्यूज-अपडेटः मुंबई से आए डाक्टर्स की देखरेख में आईपीएस सुरेंद्र दास, सुसाइडनोट की जांच में जुटी पुलिस

समरनीति न्यूज-अपडेटः मुंबई से आए डाक्टर्स की देखरेख में आईपीएस सुरेंद्र दास, सुसाइडनोट की जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः एसपी पूर्वी, आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार दास द्वारा जहर खाने के मामले में गुरूवार सुबह तक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। महकमे के साथ-साथ उनको जानने वाले लोग भी काफी दुखी हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सभी उनके अच्छे सौम्य स्वभाव की चर्चा करते सुने जा रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। उधर, देर रात मुंबई से तीन एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम डा. प्रणव ओझा के नेतृत्व में अपने खास चिकित्सीय उपकरणों के साथ कानपुर पहुंची। यहां रिजेंसी अस्पताल में इस टीम ने काम भी शुरू कर दिया है। फारेंसिक टीम ने घर पर की सुरागगसी, 7 लाइन का सुसाइड नोट मिला    उधर, दूसरी ओर फारेंसिक टीम के एक्सपर्ट ने आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास के सरकारी आवास पर पहुंचकर छानबीन की है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जा...
मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, हर तरफ पानी-पानी

मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, हर तरफ पानी-पानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। वहां जोरदार बारिश हुई है। हालात यह हैं कि मौसम विभाग ने 7 से 11 जून के बीच भारी बरसात होने की चेतावनी देते हुए लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2-4 दिनों में मुंबई में 200 मिमी बारिश का अनुमान है। मानसून को देखते हुए राज्य सरकार और म्यूनिसिपल कार्पोरेशन ने इससे बचने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर, बीएमसी ने अपने अधिकारियों से सप्ताहभर काम करने के आदेश दिए हैं। वहीं नगर निगम के स्कूलों में बनाए गए शेल्टर्स को 24 घंटे खुले रखने का आदेश दिया गया है। बताया जाता है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण 8 से 11 जून तक उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय और असम में तेज बारिश हो सकती है।...