समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः मुंबई के एक 5 स्टार होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक बॉलिवुड एक्ट्रेस समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पकड़ी गईं दो महिलाओं में एक बॉलिवुड एक्ट्रेस और दूसरी मॅाडल है। पुलिस ने दोनों को होटल पर रेड मारकर गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अधिकारी का यह भी कहना है कि इस मौके पर दो लड़कियों को वहां बचाया भी गया है।
पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर मारी रेड
बताते हैं कि पुलिस ने रेड डालने से पहले अपने एक आदमी को नकली ग्राहक बनाकर वहां भेजा था। इसके बाद सभी को रंगे हाथों पकड़ा। पकड़ी गई एक एक्ट्रेस अमृता धनोआ है जो पहले भी पकड़ी जा चुकी है। बताया जाता है कि यह एक्ट्रेस बिग बॅास-13 के कंटेस्टेंट रहे अभिनेता अरहान खान की एक्स गर्लफ्रैंड भी है।

एकट्रेस के साथ एक मॅाडल भी हुई गिरफ्तार
मुंबई पुलिस के डीएसपी डीएस स्वामी के निर्देशन में पड़ी इस छापेमारी में पुलिस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि ‘बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अमृता धनोआ (32) के साथ दूसरी स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस रिचा सिंह को पकड़ा गया है। दोनों पर बड़े होटलों में लड़कियों को कॅालगर्ल बनाकर सप्लाई किया जाता था।

दो लड़कियों को मौके से पुलिस ने बचाया
बताया कि इस आपरेशन के लिए पुलिस ने नकली ग्राहकों को होटल में भेजकर लड़कियों के सप्लायर्स से मुलाकात करने को कहा। इसके बाद जब लड़कियों के पास ग्राहकों को ले जाया गया तो पुलिस ने रेड डाल दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अमृता धनोआ के साथ ऋचा सिंह के खिलाफ डिंडोशी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (3), 34 और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 4, 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ेंः पॅाश इलाके में चौथी मंजिल के फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस पहुुंची तो हुआ गंदा खुलासा..
ये भी पढ़ेंः अमरिका में भारतीय अभिनेत्रियों से देहव्यापार कराने वाला इंडियन कपल गिरफ्तार