Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: mla

हमीरपुर-बीजेपी विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद, एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या में सजा

हमीरपुर-बीजेपी विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद, एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या में सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रदेश में बीजेपी की बेचैनी बढ़ाने वाली और बुंदेलखंड के लिए सनसनीखेज खबर आ रही है। दिनदहाड़े एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्याकांड में बीजेपी के हमीरपुर विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद की सजा हो गई है। यह सजा मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सुनाई है। बताया जा रहा है कि विधायक पर एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या का दोष सिद्ध हुआ है। 26 जनवरी 1997 का है मामला  अदालत ने बीजेपी विधायक समेत 10 लोगों को सजा सुनाई है। यह मामला 26 जनवरी 1997 का है। घटना वाले दिन दिनदहाड़े एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। सजा पाने वालों में बीजेपी विधायक अशोक चंदेल के अलावा आशुतोष सिंह उर्फ डब्बू, साहब सिंह, रघुवीर सिंह, भान सिंह, श्याम सिंह के अलावा प्रदीप सिंह और उत्तम सिंह आदि लोग शामिल हैं। उधर, पीड़ित परिवार को 22 साल बाद न्याय मिला है। ये भी पढ़ेंः एसटी...
देखें वीडियोः भरी बैठक में भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधायक राकेश बघेल पर बरसाए जूते, दोनों तलब…

देखें वीडियोः भरी बैठक में भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधायक राकेश बघेल पर बरसाए जूते, दोनों तलब…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के संतकबीर नगर इलाके में भारतीय जनता पार्टी के सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश बघेल पर जमकर जूते बरसाए। एक बैठक के दौरान बीजेपी विधायक और सांसद शरद त्रिपाठी के बीच बहस होने लगी। इस दौरान देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई। सांसद शरद त्रिपाठी ने मंत्री के सामने ही विधायक राकेश बघेल पर पैर से जूता निकालकर जमकर बरसाए। उधर, बताया जाता है कि चुनावी दौर पार्टी नेताओं में जूता-लात की जानकारी हाईकमान को भी हो गई है। लोग दोनों पर थू-थू कर रहे हैं। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने दोनों को लखनऊ तलब किया है। 8-10 जूते मारने के बाद पीटा   माना जा रहा है कि दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। मौके पर दोनों के समर्थकों में भारी तनाव है। हांलाकि बाद में सांसद शरद त्रिपाठी ने अपने किये पर पछतावा जाहिर किया है और खुद के बर्ताव पर दुख प्...
बुंदेलखंड की नेतागर्दीः पंपलेट पर नहीं छपा विधायक जी का नाम तो समर्थकों ने बंद कराया मैच

बुंदेलखंड की नेतागर्दीः पंपलेट पर नहीं छपा विधायक जी का नाम तो समर्थकों ने बंद कराया मैच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/महोबाः अभी कुछ दिन पहले बांदा के एक विधायक ने एसपी-डीएम की मीटिंग में बैठने के लिए ऊंची कुर्सी न मिलने पर काफी बवाल किया था। यहां तक कि बुंदेलखंड से राजधानी लखनऊ तक इसके चर्चे हुए थे। अब ऐसा ही मिलता-जुलता एक मामला पास के महोबा जनपद में सामने आया है। चरखारी कस्बे में चल रहा है अंतर्राष्ट्रीय हाकी टूर्नामेंट वहां चरखारी कस्बे में अंतर्राष्ट्रीय हाकी टूर्नामेंट हो रहा है। बताया जाता है कि इस दौरान चरखारी के भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत का नाम पंपलेट में नहीं छपा था। बस फिर क्या था। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड के इस पूर्व मंत्री और 5 बार एमएलए रहे नेता ने घर वापसी कर भाजपा को दिया तगड़ा झटका.. विधायक के समर्थकों ने इससे भड़कते हुए मैच ही रुकवा दिया। बताते हैं कि समर्थक कई गाड़ियां लेकर सीधे खेल के ग्राउंड में घुस गए और वहां चल रहे हाकी मैच को रोक दिया। क्षेत्रीय विध...
सत्ता का नशाः बीजेपी विधायक ने़ DM के सामने डीआईओएस को पीटा..

सत्ता का नशाः बीजेपी विधायक ने़ DM के सामने डीआईओएस को पीटा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बलिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने आज एक और बड़ा कारनामा कर डाला। विधायक सुरेंद्र सिंह ने आज बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक से कलेक्ट्रेट में आयोजित भरी बैठक में  मारपीट कर दी। दरअसल, विधायक सुरेंद्र सिंह और बलिया के डीआईओएस के बीच काफी समय से तनातनी चली आ रही थी जो आज मारपीट में बदल गई।  सांसद ने कलेक्ट्रेट में बुलाई थी बैठक, सभी अधिकारी थे मौजूद  दरअसल शनिवार सांसद भरत सिंह ने सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें सभी अधिकारी और विधायक-सांसद मौजूद थे। समीक्षा बैठक में जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक तथा आला अधिकारियों के सामने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे अपने समर्थकों के साथ विद्यालय निरीक्षक को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। ये भी पढ़ेंः अपह्रत प्रदीप को लेकर आसपास ही कह...
एसटीएफ का खुलासाः अपने ही विधायक अशोक चंदेल की हत्या कराना चाहता था बीजेपी नेता राजीव शुक्ला !

एसटीएफ का खुलासाः अपने ही विधायक अशोक चंदेल की हत्या कराना चाहता था बीजेपी नेता राजीव शुक्ला !

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीते दिवस हमीरपुर के बड़े भाजपा नेता राजीव शुक्ला के घर पर हुई छापेमारी के पीछे असल वजह अब खुलकर सामने आ गई है। दरअसल, असल वजह का खुलासा वाराणसी में एसटीएफ के अधिकारियों ने किया है। एसटीएफ के अधिकारियों द्वारा खुलासे के तहत बताया गया है कि बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले की सदर विधानसभा से विधायक अशोक चंदेल की हत्या की साजिश रची जा रही थी जिसमें भाजपा नेता राजीव शुक्ला मुख्य भूमिका में थे। एसटीएफ ने सुबह ही कर लिया था अजय कुमार ‘हड्डी’ की गिरफ्तार   इसी वजह से पहले सुबह भाजपा नेता के करीबी को एसटीएफ ने उठाया। बाद में पूछताछ के बाद भारी पुलिस बल के साथ सीओ सदर ने भाजपा नेता के घर छापेमारी करते हुए वहां से कार्बाइन और डबल बैरल बंदूक बरामद की थी। लगभग 2 घंटे घंटे चली इस छापेमारी को लेकर पुलिस अधिकारी काफी देर से कुछ बोलने को तैयार हुए थे। 50 हजार के ईनामी चंदन सोनकर...
उन्नाव से बड़ी खबरः रेप केस में फंसे बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा

उन्नाव से बड़ी खबरः रेप केस में फंसे बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उन्नाव से बड़ी खबर है। रेप केस में फंसे भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने अपने विद्यालय से रेप पीड़िता का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया था। जबकि बताते हैं कि रेप पीड़िता कभी विधायक के स्कूल में पढ़ी ही नहीं है। ऐसे में प्रमाण पत्र पूरी तरह से फर्जी साबित हो रहा है। अपने विद्यालय से पीड़िता का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का आरोप, प्रबंधक-प्रधानाचार्य भी लपेटे में  पुलिस सूत्रों का कहना है कि विधायक पर आरोप है कि माखी स्थित अपने स्कूल कुंवर वीरेंद्र सिंह शिक्षा निकेतन, उन्होंने रेप पीड़िता का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी कराया है। इस मामले में विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले के खुलासे से हड़कंप मच गया है। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर भी कार्रवाई हो स...
विवादित बोलने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह अब ये क्या बोल गए…

विवादित बोलने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह अब ये क्या बोल गए…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः विवादित बोल बोलकर अपनी पार्टी की मुसीबतें बढ़ाने वाले बलिया के बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी (भाजपा) को एससी/एसटी बिल पर तगड़ा बयान देकर कटघरे में खड़ा करने का काम किया है। उनका यह बयान पार्टी को असहज करने वाला है। इस बार विधायक सुरेंद्र सिंह ने बयानबाजी में एक कदमा आगे बढ़ते हुए यहां तक कह डाला कि अगर ओबीसी के 2-4 विधायक भी तैयार हो जाएं तो वह इस्तीफा तक दे सकते हैं। विधायक ने कहा है कि राजनीति में केवल मत लेने के लिए इंसान और इंसानियत की हत्या करना बिल्कुल अपराध है और यह पाप है। कहा कि सभी सर्वदलीय लोगों ने जो बिल प्रस्तुत किया है। उसने भारत की आत्मा को झकझोरा है। ये भी पढ़ेंः अब सोज ने कश्मीर पर उगला जहर, सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया करारा जवाब 70 वर्षों बाद आज जातिवाद समाप्त हो चुका था और छुआछूत भी मिट चुका था लेकिन क...
कैराना में सपा की जीत पर कालिख पोत रहा समाजवादी विधायक, कार्रवाई से बचने को निकला विदेश

कैराना में सपा की जीत पर कालिख पोत रहा समाजवादी विधायक, कार्रवाई से बचने को निकला विदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैराना और नूरपुर विधानससपा सीटों पर उप चुनाव में हुई जीत पर भले ही सपा इतरा रही हो। लेकिन उसी की पार्टी का कैराना विधायक ही इस जीत पर कालिख पोत रहा है। अपने ही विधानसभा क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को मामले में समझौता करने, नहीं तो जान से मारने की धमकी देने का आरोपी कैराना विधायक नाहिद हसन पश्चिमी उत्तर प्रदेश, खासकर सहारनपुर, मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे क्षेत्र में अपनी करतूत से सपा की साख को बट्टा लगा रहा है। हांलाकि पहले भी अपनी हरकतों से यह विधायक चर्चाओं में रहा है। एेसे में आने वाले दिनों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।   पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बनी है सपा विधायक की करतूत, गैंगरेप पीड़िता को दी थी जान से मारने की धमकी  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ...
बुंदेलखंडः मंदिर में भाजपा महिला विधायक के जाने पर गंगाजल से कराई गई धुलाई

बुंदेलखंडः मंदिर में भाजपा महिला विधायक के जाने पर गंगाजल से कराई गई धुलाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः तमाम प्राकृतिक आपदाओं से जूझते बुंदेलखंड के पिछड़ेपन का कारण कहीं न कहीं यहां फैला अंधविश्वास भी है। ऐसे ही अंधविश्वास से जुड़ा एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। हमीरपुर जिले में भाजपा विधायक के मंदिर में कदम रखने पर पूरे मंदिर को गंगाजल से धुलवाया गया। इतना ही नहीं मंदिर में स्थापित प्रतिमा को इलाहाबाद ले जाकर गंगा में स्नान कराया गया। ग्रामीणों का कहना था कि महिला विधायक के मंदिर में प्रवेश के बाद वह अपवित्र हो गया था। अगर उसे पवित्र न किया जाता तो बड़ी आपदा आ सकती थी। बताया जाता है कि बीती 12 जुली को राठ विकास खंड के मुस्करा खुर्द गांव में बीजेपी की महिला विधायक मनीषा अनुरागी एक स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इसी दौरान पास में स्थित एक प्राचीन मंदिर के बारे में लोगों ने उनको बताया। धूम ऋषि के इस मंदिर के बारे में सुनकर विधायक मनीषा भी वहां...
कुलदीप सेंगर के भतीजे पर कराटे चैंपियन युवती ने कराया अश्लील वीडियो वायरल करने का मुकदमा, विधायक भी लपेटे में

कुलदीप सेंगर के भतीजे पर कराटे चैंपियन युवती ने कराया अश्लील वीडियो वायरल करने का मुकदमा, विधायक भी लपेटे में

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव दुष्कर्म मामले में जेल में बंद भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के डॉक्टर भतीजे के खिलाफ नेशनल कराटे चैंपियन ने कानपुर में छेड़छाड़, लूटपाट, धमकाने और अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि विधायक की शह पर उसके भतीजे ने यह सब किया है। मामला तब का है जब पीड़ित युवती संविदा पर फार्मासिस्ट के पद पर उन्नाव में तैनात थी। आरोप है कि विधायक की प्रभाव के चलते इस मामले में उन्नाव पुलिस ने पहले इस मामले में धमकाकर समझौता करा दिया था। कानपुर की रहने वाली कराटें चैंपियन युवती ने बर्रा थाने में लिखाई रिपोर्ट, उन्नाव तैनाती के दौरान जबरदस्ती का आरोप  नेशनल कराटे चैंपियन रही बर्रा निवासी एक युवती का आरोप है कि वर्ष 2015 से 17 तक वह उन्नाव के एक सरकारी चिकित्सालय में संविदा पर फार्मासिस्ट के पद पर नौकरी कर रही थी। उसी दौरान विधायक कुलदीप...