Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: mla

भाजपा विधायक को साइबर ठगों ने लगाया चूना, कार्ड से उड़ाए रूपए

भाजपा विधायक को साइबर ठगों ने लगाया चूना, कार्ड से उड़ाए रूपए

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः कालपी से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रताप सिंह के साथ साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि विधायक के डेबिट कार्ड से 20 रूपए निकाल लिए गए हैं। विधायक के कार्ड से पैसे निकालने के लिए पहले ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर कार्ड के बारे में जानकारी ली थी। इसकेबाद रूपए निकाल लिए। विधायक ने इस मामले में राजधानी के हजरंतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।...
उन्नाव गैंगरेप मामलाः सीबीआई ने पीड़िता के पिता पर रिपोर्ट लिखाने वाले टिंकू को किया गिरफ्तार

उन्नाव गैंगरेप मामलाः सीबीआई ने पीड़िता के पिता पर रिपोर्ट लिखाने वाले टिंकू को किया गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः  उन्नाव गैंगरेप मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता के खिलाफ फर्जी रिपोर्ट लिखाने वाले टिंकू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि टिंकू ने ही पीड़िता के पिता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। यह रिपोर्ट 3 अप्रैल को लिखाई गई थी जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता के पास से एक तमंचा बरामद किया था। इस रिपोर्ट के आधार पर पीड़िता के पिता को फर्जी ढंग से जेल भेजने के मामले में तत्कालीन माखी एसओ और दरोगा पहले ही जेल में हैं। बताते चलें कि मामले में विधायक कुलदीप सिंह, विधायक का भाई अतुल सेंगर, तत्कालीन माखी एसओ अशोक भदौरिया, दरोगा कामता प्रसाद सिंह, पहले ही जेल में हैं। देर रात टिंकू को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।  टिंकू की गिरफ्तारी से अनुमान लगाया जा रहा है कि आगे चलकर और बड़े खुलासे हो सकते हैं।...
अपनी ही सरकार के काम पर विधायक ने उठाई ऊंगली

अपनी ही सरकार के काम पर विधायक ने उठाई ऊंगली

Breaking News, लखनऊ, सीतापुर
सीतापुरः  जिले के सेवता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने  अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित काशीपुर व मल्लापुर में शारदा नदी के किनारे कटान से बचाव के लिए 25 करोड़ की लागत से स्टड निर्माण कराए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल  उठाए  ग्रामीणों के मानकविहीन निर्माण कार्य की शिकायत पर शुक्रवार को विधायक तिवारी दल बल के साथ काशीपुर व मल्लापुर पहुंचे। विधायक ने निर्माण कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया।मौके पर जिन बोरियों में बालू भरी गई थी उनकी सिलाई भी नहीं की गई थी मौके पर जाल भी नहीं मिला निगरानी के लिए ठेकेदार व सिचाई प्रखंड का कोई इंजीनियर भी मौजूद नहीं था। विधायक ने नाराजगी जताई। जिले के नोडल अधिकारी व सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन राज्य, मणि यादव ने गुरुवार को काशीपुर मल्लापुर में चल र...
उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी विधायक को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत

उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी विधायक को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
लखनऊः  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्नाव गैंगरेप व हत्या के मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत याचिका खारिज कर दी। इतना ही नहीं हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने विधायक की अर्जी पर दखल देने से भी साफ इंकार कर दिया। सुनवाई कर रही बेंच ने जांच एजेंसी की उस अर्जी को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि पीड़िता के पिता की मौत की वजह जानने के लिए एम्स के डाक्टरों का नया मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया जाए। सीबीआई का कहना था कि पीड़िता के पिता की मौत की वजह, दो अलग-अलग मेडिकल बोर्डों ने अलग-अलग बताई हैं। इससे स्थिति अस्पष्ट हो गई है। इसलिए तीसरे मेडिकल बोर्ड बनाने को मंजूरी दी जाए। अदालत ने कहा कि सीबीआई को खुद ऐसे फैसले लेने का अधिकार है। इसलिए अदालत सीधेतौर पर इसमें कोई दखल नहीं देगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर सीबीआई को कोई परेशानी है तो अलग से अर्जी दाखिल कर सकती है। उधर, मा...
विधायकों को धमकी देने वाले तकनीकि के मंझे खिलाड़ी

विधायकों को धमकी देने वाले तकनीकि के मंझे खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः  भाजपा के विधायकों को धमकियां देने वाले अपराधि फुल्ली प्रोफेशनल हैं और तकनीकि में काफी मझे हुए खिलाड़ी हैं। यह वजह है कि देश की जांच एजेंसियां उनके बारे में कोई सुराग नहीं लगा पा रही हैं। दरअसल, सूत्रों की माने तो जांच एजेंसियों को धमकी देने वालों को पकड़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका बड़ा कारण है अपराधियों का तकनीकि रूप से मंझा हुआ होना है। वर्चुअल नंबरों का किया उपयोग, लोकेशन कभी अमेरिका तो कभी पाकिस्तान दिख रही मतलब अपराधी तकनीक के अच्छे जानकार हैं। अपराधियों ने विधायकों को धमकी वाले जो मैसेज भेज हैं उसमें उन्होंने प्राक्सी आइपी एड्रेस से लेकर अन्य बातों में भी काफी सावधानियां बरती हैं। यानी जांच एजेंसियों से बचने के लिए पहले ही फंडे अपना चुके हैं। इन अपराधियों ने धमकी देने को तीन वर्चुअल नंबरों का उपयोग किया है। जानकार बताते हैं कि अमूमन वर्चुअल नंबरों की आ...