Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

विवादित बोलने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह अब ये क्या बोल गए…

विधायक सुरेंद्र सिंह। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, लखनऊः विवादित बोल बोलकर अपनी पार्टी की मुसीबतें बढ़ाने वाले बलिया के बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी (भाजपा) को एससी/एसटी बिल पर तगड़ा बयान देकर कटघरे में खड़ा करने का काम किया है। उनका यह बयान पार्टी को असहज करने वाला है। इस बार विधायक सुरेंद्र सिंह ने बयानबाजी में एक कदमा आगे बढ़ते हुए यहां तक कह डाला कि अगर ओबीसी के 2-4 विधायक भी तैयार हो जाएं तो वह इस्तीफा तक दे सकते हैं। विधायक ने कहा है कि राजनीति में केवल मत लेने के लिए इंसान और इंसानियत की हत्या करना बिल्कुल अपराध है और यह पाप है। कहा कि सभी सर्वदलीय लोगों ने जो बिल प्रस्तुत किया है। उसने भारत की आत्मा को झकझोरा है।

ये भी पढ़ेंः अब सोज ने कश्मीर पर उगला जहर, सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया करारा जवाब

70 वर्षों बाद आज जातिवाद समाप्त हो चुका था और छुआछूत भी मिट चुका था लेकिन कुछ लोगों ने उसे फिर जीवंत कर समाज को एक गलत रास्ते पर ढकेला है। इस बिल से बीजेपी के जो परंपरागत मतदाता हैं। वह काफी दुखी हैं। विधायक सिंह ने चेतावनी दी है कि इसका खामियाजा उत्तर प्रदेश की धरती पर भारतीय जनता पार्टी को आने वाले दिनों में भुगतना पड़ेगा। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि शीर्ष नेतृत्व ने भी वोट की राजनीति करके इस तरह का बिल पास कराया है जो ना समाज के लिए सही है और न ही देश के लिए। विधायक ने कहा कि इससे प्रजातंत्र कमजोर होगा।

मुस्लिम लड़कियों को तीन तलाक से बचना है तो हिंदू लड़कों से करें शादी, हिंदू धर्म अपनाएं- साध्वी प्राची

विधायक ने यह भी कहा कि वह इस बिल से बहुत दुखी हैं और गैर हरिजन समाज के लोगों के साथ यह अत्याचार हुआ है। जहां इंसान और इंसानियत की रक्षा ना हो सके तो वह राजनीति से संयास ले सकते हैं। बताते चलें कि इससे पहले भी विधायक सुरेंद्र सिंह कई बार विवादित बयान देकर अपनी सरकार और पार्टी की किरकिरी करा चुके हैं। वह विवादित बोल के लिए पहचाने जाते हैं।