Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: विवादित बोल

मंत्री के विवादित बोल- पीएम मोदी लिपगार्ड लगाकर करते हैं मॅाडल्स की तरह कैटवाक

मंत्री के विवादित बोल- पीएम मोदी लिपगार्ड लगाकर करते हैं मॅाडल्स की तरह कैटवाक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर राजनीतिक दलों का प्रचार-प्रसाद अपने चरम पर है। इन चुनाव में नेता एक-दसूरे पर कीचड़ ही नहीं उछाल रहे, बल्कि मर्यादा की सीमाएं भी लांघ रहे हैं। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह, मेनका गांधी, साक्षी महाराज और संघमित्रा के साथ-साथ आजम खान के विवादित बोल सुन ही चुके हैं, अब कांग्रेस के एक मंत्री ने प्रधानमंत्री पर विवादित बयान दिया है। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के मंत्री लखन घनघोरिया ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होठों पर लिपगार्ड लगाते हैं और माडल्स की तरह कैटवॅाक करते हैं। मंत्री ने कहा, सज-संवर कर निकलते हैं प्रधानमंत्री   इतना ही नहीं सतना में सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री लखन घनघोरिया इससे आगे बढ़ गए। मंत्री ने कहा कि जिस देश में 70 फीसद से ज्यादा लोग गरीबी रेखा के नी...
लोकसभा-2019ः नेताओं के अमर्यादित बोल : संघमित्रा ने कहा, मैं उनसे बड़ी गुंडी बन जाऊंगी, सपा नेता बोला- गुंडी बने या ठुमके लगाएं, उनका पेशा..

लोकसभा-2019ः नेताओं के अमर्यादित बोल : संघमित्रा ने कहा, मैं उनसे बड़ी गुंडी बन जाऊंगी, सपा नेता बोला- गुंडी बने या ठुमके लगाएं, उनका पेशा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः चुनावों में नेताओं के बेतुके और विवादित बयान सुनने को मिलते ही है। इस चुनाव में भी यह सिलसिया शुरु हो चुका है। नया बयान बदायूं से भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा का आया है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि उनसे बड़ी गुंडी कोई नहीं है। वैसे संघमित्रा की जुबान पहली बार नहीं फिसली है। पहले भी संघमित्रा बोलती रहीं विवादित बोल   इसके पहले 2014 लोकसभा चुनाव में उन्होंने मैनपुरी में एक सभा के दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जनसभा को संबोधित करते हुए संघमित्रा ने कहा कि अपना आशीर्वाद मुझे दें, अगर आपके बीच कोई गुंडागर्दी करने आता है या किसी ने आपके सम्मान, स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की तो उन गुंडों से भी बड़ी गुंडी संघमित्रा बन जाएगी। संघमित्रा यूपी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। संभल के सपा ने...
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा बोले, राहुल गांधी से परिपक्वता सीखें दूसरे दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा बोले, राहुल गांधी से परिपक्वता सीखें दूसरे दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः बीजेपी सांसद एवं फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए बगावती तेवर दिखाए। फिल्मों में शाटगन के नाम से मशहूर भाजपा नेता सिन्हा ने कहा कि पहले भाजपा में लोकशाही थी लेकिन अब पूरी तरह से तानाशीह है। एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में शामिल सिन्हा ने कहा कि भाजपा उनकी अपनी पार्टी है और उन्होंने कभी पार्टी के खिलाफ नहीं बोला। एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोले बगावती बोल  आज भी पार्टी के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं। कहा कि वह तो सिर्फ पार्टी को आइना दिखाने का काम कर रहे हैं। पूर्व मंत्री सिन्हा ने कहा कि वह सच रहे हैं और आगे भी सच बोलते रहेंगे। इस कार्यक्रम में राहुध गांधी की भी अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने जमकर तारीफ की। कहा कि बेहद कम समय में राहुल गांधी में जो परिपक्वता आई है, उससे दूसरे राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को भी सीख ले...
विवादित बोलने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह अब ये क्या बोल गए…

विवादित बोलने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह अब ये क्या बोल गए…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः विवादित बोल बोलकर अपनी पार्टी की मुसीबतें बढ़ाने वाले बलिया के बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी (भाजपा) को एससी/एसटी बिल पर तगड़ा बयान देकर कटघरे में खड़ा करने का काम किया है। उनका यह बयान पार्टी को असहज करने वाला है। इस बार विधायक सुरेंद्र सिंह ने बयानबाजी में एक कदमा आगे बढ़ते हुए यहां तक कह डाला कि अगर ओबीसी के 2-4 विधायक भी तैयार हो जाएं तो वह इस्तीफा तक दे सकते हैं। विधायक ने कहा है कि राजनीति में केवल मत लेने के लिए इंसान और इंसानियत की हत्या करना बिल्कुल अपराध है और यह पाप है। कहा कि सभी सर्वदलीय लोगों ने जो बिल प्रस्तुत किया है। उसने भारत की आत्मा को झकझोरा है। ये भी पढ़ेंः अब सोज ने कश्मीर पर उगला जहर, सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया करारा जवाब 70 वर्षों बाद आज जातिवाद समाप्त हो चुका था और छुआछूत भी मिट चुका था लेकिन क...