Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: mla

बांदा : पीएम मोदी के जन्मदिन पर सदर विधायक ने कार्यकर्ताओं संग बांटा सामान

बांदा : पीएम मोदी के जन्मदिन पर सदर विधायक ने कार्यकर्ताओं संग बांटा सामान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बुंदेलखंड में भी इसे लेकर गर्मजोशी दिखाई दी। बांदा मंडल मुख्यालय पर भाजपाईयों ने जरूरतमंदों को जरूरत का सामान दिया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। गरीबों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। अलावा अखिलेश श्रीवास्तव, कल्लू राजपूत, अखिलेश नाथ दीक्षित, कमलेश अवस्थी, राकेश गुप्ता, रंजीत सिंह, राम कृष्ण शुक्ला, रजत सेठ, अनिरुद्ध त्रिपाठी, पुष्कर द्विवेदी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : PM Modi जन्मदिन सप्ताह : प्रदेश अध्यक्ष स्वंतत्रदेव सिंह ने कहा-पीएम मोदी तपस्वी  ...
बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी का तूफानी दौरा, सड़कों का लोकार्पण-समस्याओं का निस्तारण

बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी का तूफानी दौरा, सड़कों का लोकार्पण-समस्याओं का निस्तारण

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विधानसभा के बिसंडा मंडल समेत पूरे क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। कई जगहों पर सीसी रोड का लोकार्पण करने के साथ ही गांवों में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। अधिकारियों को बुलाकर निस्तारण भी कराया। इस दौरान सबसे बड़ा मामला बुंदेलखंड एक्सप्रेस से जुड़ा धूरी गांव का था। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आउटर पास की समस्या निपटी वहां हजारों ग्रामीणों का कहना था कि धूरी गांव से गुजरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एक आउटर पास की जरूरत है। विधायक ने लोगों की बात सुनीं, समस्या को सही पाया। इसके बाद यूपीडा के अधिकारियों को बुलाकर उनके साथ विचार-विमर्श किया। साथ ही नया प्रस्ताव बनाकर ग्रामीणों की समस्या दूर करने को कहा। विधायक से मिलने को चौपाल में जुटे लोग सदर विधायक ने लोगों से कहा कि कोरोना संकट काल में खुद का बचाव भी करें। सरकार उनके साथ है और ...
UP : देवरिया सदर के बीजेपी विधायक का बीमारी से निधन

UP : देवरिया सदर के बीजेपी विधायक का बीमारी से निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश से आज शुक्रवार को दुखद खबर सामने आई है। पूर्वांचल के देवरिया जिले के सदर विधायक जन्मेजय सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनका निधन लखनऊ में हुआ है। कई महीनों से बीमार थे विधायक बताया जाता है कि वह कई महीनों से बीमार थे। बीती देर रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोग उनको पहले सिविल अस्पताल और फिर लोहिया संस्थान लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको बचाने का प्रयास किया। तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। ये भी पढ़े : लखनऊ में बांदा के विधायक पर हमला, गनर की वर्दी फाड़ी, साले का झगड़ा सुलटाने गए थे ससुराल उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया। हालांकि, रिपोर्ट निगेटिव आई। बताते चलें कि जन्मेजय सिंह का जन्म 7 जुलाई 1945 को देवरिया में हुआ था। उनके पिता का...
यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा एमपी में गिरफ्तार, भदोही पुलिस की टीम रवाना

यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा एमपी में गिरफ्तार, भदोही पुलिस की टीम रवाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि उनको आगर मालवा जिले से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई एमपी पुलिस ने यूपी की भदोही पुलिस की सूचना पर की है। इस मामले में भदोही के एसपी रामबदन सिंह ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। एसपी ने बताया है कि विधायक को भदोही लाने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि विजय मिश्रा और उनकी पत्नी व बेटे के खिलाफ उन्हीं के एक रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने मुकदमा लिखाया था। 2017 में निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले विजय मिश्रा पर उनके रिश्तेदार ने आरोप लगाए थे। इसके बाद एक दिन पहले विधायक विजय मिश्रा ने खुद की जान को खतरा बताते हुए वीडियो जारी किया। ये भी पढ़े : लखनऊ में बांदा के विधायक पर हमला, गनर की वर्दी फाड़ी, साले का झगड़ा सुलटा...
लाॅकडाउन-3ः बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी का पुनीत कार्य निरंतर जारी

लाॅकडाउन-3ः बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी का पुनीत कार्य निरंतर जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लाॅकडाउन-3 में भी सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का लंच पैकेट और राशन वितरण का कार्यक्रम लगातार जारी है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर इसमें अपनी सहभागिता दर्ज करा रहे हैं। बहरहाल, इस राशन किट वितरण में कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था काफी अच्छी रही। विधायक बोले, लाॅकडाउन तक जारी रहेगा वितरण इस बारे में विधायक द्विवेदी का कहना है कि उनका यही प्रयास है कि किसी को भी भूखा न सोने दें। इसलिए जितना संभव हो रहा है ज्यादा से ज्यादा लोगों को राशन और लंच पैकेट मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि उनकी टीम भी इस काम में पूरे उत्साह से काम कर रही है। ये भी पढ़ेंः कोरोना लाॅकडाउनः बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी की अद्भुत पहल, 1 काॅल पर गरीब तक पहुंचेगा खाना  कहा कि क्षेत्रीय जनता से उनका यही वादा है कि लाकडाउन बढ़ेंगा तो आगे भी वितरण जारी रहे...
लाॅकडाउन-3: बांदा में निरंतर जारी सदर विधायक का राशन वितरण कार्यक्रम

लाॅकडाउन-3: बांदा में निरंतर जारी सदर विधायक का राशन वितरण कार्यक्रम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा लाॅकडाउन-1 से शुरू हुआ लंच पैकेट और राशन वितरण का कार्यक्रम लाकडाउन-3 तक निरंतर जारी है। राशन वितरण के लिए गुरुवार को सदर विधायक द्विवेदी खुद शहर के छोटी बाजार स्थित मैरिज हाल पहुंचे। इसके अलावा क्योटरा और गायत्री नगर में भी राशन किट वितरित की गईं। यह जानकारी विधायक द्विवेदी के मीडिया प्रभारी रजत सेठ ने दी। बताया कि राशन वितरण का यह कार्यक्रम पूरे लाॅकडाउन में चलेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में सदर विधायक के समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः Lockdown: ‘राजनीति’ से परे राजनीति के योद्धा, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और.....
बांदाः विधायक ब्रजेश प्रजापति की अपील, घरों में रहे-कोरोना से लड़ें

बांदाः विधायक ब्रजेश प्रजापति की अपील, घरों में रहे-कोरोना से लड़ें

उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 मई तक लाॅकडाउन बढ़ाने की घोषणा के साथ ही जिले के तिंदवारी विधायक ने बांदावासियों से बड़ी अपील की है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बताए रास्ते पर चलकर ही, यानी लाॅकडाउन का अनुशासन पूर्वक पालन करके ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को हराया जा सकता है। तिंदवारी के विधायक ब्रजेश प्रजापति ने कहा कि कोरोना से डरे नहीं, बल्कि घर में रहते हुए कोरोना से लड़ाई करें। कहा कि यही कोरोना से जीत का एक मंत्र है। हर किसी का जागरुक होना जरूरी कहा कि बांदा जिले की एक बहुत बड़ी आबादी गांवों में निवास करती है। ऐसे में यहां लोगों की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि लाॅकडाउन का पालन सुनिश्चित कराए।विधायक प्रजापति ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में पूरी कोशिश कर रहे हैं को लोगों को लाॅकडाउन क...
कोरोना लाॅकडाउनः बांदा में विधायक प्रकाश द्विवेदी के लंच पैकेट बने गरीबों का सहारा

कोरोना लाॅकडाउनः बांदा में विधायक प्रकाश द्विवेदी के लंच पैकेट बने गरीबों का सहारा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लाॅकडाउन के दौरान गरीब और जरुरतमंदों तक उनकी जरुरत का सामान और खाना पहुंचाने का सिलसिला जारी है। जहां प्रशासन अपने स्तर से काम कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के कार्यालय में बने कंट्रोल रूम पर आने वाली 1-1 काॅल पर जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए 6 नंबर जारी किए गए हैं जिनपर काॅल करके लोग खाना मंगवा रहे हैं। लाॅकडाउन में कारगर व्यवस्था आज मंगलवार को भाजपा सदर विधायक के प्रतिनिधि रजत सेठ ने सभी फोन काॅल पर लोगों के बीच पहुंचकर लंच पैकेटों का वितरण किया। साथ ही राशन सामग्री का भी वितरण किया, ताकि लोग अपने घरों में भी जरुरत के हिसाब से खाना बना सकें। 21 दिन के लाॅक डाउन के दौरान बांदा में सदर विधायक की यह पहल काफी कारगर साबित हो रही है। एक-दूसरे से प्रेरणा लेते हुए अन्य लोग भी इस तरह के समाजिक कार्यों में जिम्मेदारी निभ...
कुलदीप सेंगर की विधानसभा सदस्यता रद्द, बांगरमऊ सीट खाली

कुलदीप सेंगर की विधानसभा सदस्यता रद्द, बांगरमऊ सीट खाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा सदस्यता भी रद्द हो गई है। विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही बांगरमऊ सीट अब खाली हो गई है। इस सीट पर अब उप चुनाव होगा। विधानसभा प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सेंगर की सदस्यता उसी दिन से ही समाप्त हो गई है जिस दिन सजा सुनाई गई थी। अब अधिसूचना के अनुसार 20 दिसंबर 2019 से उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट को खाली माना गया है। दिल्ली की 30 हजारी कोर्ट ने सुनाई थी सजा बताते चलें कि अदालत ने कुलदीप सेंगर को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने सेंगर को 1 अगस्त 2019 को पार्टी से निकाल दिया गया था। वह उन्नाव में 2017 के दुष्कर्म प्रकरण में दोषी पाए गए हैं। अब आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। 20 दिसंबर को ...
विधायक कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा, उन्नाव दुष्कर्म मामला

विधायक कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा, उन्नाव दुष्कर्म मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी के बहुचर्चित उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषी करार विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही विधायक को पीड़िता को 25 लाख रुपए जुर्माना देने की भी सजा हुई है। मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कहा है कि मामले में नरमी बरते जाने का कोई बिंदु नजर नहीं आया है। सेंगर एक लोकसेवक था और उसने जनता के साथ विश्वासघात किया है। अदालत ने कहा कि सेंगर ने जो भी किया, वह बलात्कार पीड़िता को डराने-धमकाने के लिए किया है। इस दौरान विधायक कुलदीप सेंगर के परिजन भी वहां मौजूद रहे। अदालत ने दिया था दोषी करार बताते चलें कि इस मामले में 4 जून 2017 को उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में एक 17 साल की लड़की ने गांव के ही शुभम और उसके साथी चौबेपुर के अवधेश तिवारी अगवा कर ले गए थे। करीब 8 महीने बाद मिली किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई थी...