Wednesday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: mayawati

अब बसपा में भाई-भतीजावाद, माया ने भाई आनंद को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भतीजे को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर

अब बसपा में भाई-भतीजावाद, माया ने भाई आनंद को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भतीजे को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में बड़ी घोषणा करते हुए सभी को चौंका दिया। मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा भतीजे आकाश कुमार को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर घोषित कर दिया है। यह घोषणा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पहले बसपा सुप्रीमों मायावती खुद को राजनीति में परिवादवाद से दूर बताती रही हैं। बताते चलें कि रविवार को पहली बार मायावती अपने देशभर के अपने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और जोन इंचार्जों के साथ लखनऊ में बैठकर कर रही हैं। लोकसभा में 10 सीटें जीतने के बाद सक्रिय हुई बसपा   बताया जा रहा है कि यह बैठक कई राज्यों में जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर नए दिशा-निर्देश देने के लिए है ताकि पार्टी नेता चुनावों से पहले जनादेश बढ़ा सकें। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव-2019 में उत्तर प्रदेश में 10 स...
बसपा प्रमुख मायावती ने पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया की गिरफ्तारी पर साधा योगी सरकार पर निशाना

बसपा प्रमुख मायावती ने पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया की गिरफ्तारी पर साधा योगी सरकार पर निशाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को बसपा प्रमुख मायावती का समर्थन मिला है। बसपा प्रमुख ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। आज मायावती ने ट्वीट कर इस मामले में कहा कि प्रशांत की गिरफ्तारी के संबंध में मीडिया के अभियान को सीएम योगी आदित्यनाथ दबा रहे हैं। यूपी पुलिस पर कसा तंज   बसपा प्रमुख ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पत्रकार की टिप्पणी के प्रकरण पर लखनऊ पुलिस की चुस्ती काफी प्रशंसनीय है। इस मामले को पुलिस के स्वत: ही संज्ञान लेकर पत्रकार प्रशान्त कनौजिया सहित 3 की दिल्ली में गिरफ्तारी पर एडीटर्स गिल्ड आफ इंडिया ने काफी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मायावती ने कहा कि लेकिन इस सबका भाजपा सरकार पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। ये भी पढ़ेंः न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से उसी के बास ने किया रेप, नौकरी से हटाने की देता था ध...
मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने माया पर साधा निशाना, कहा- जीत होती तो श्रेय खुद लेतीं..

मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने माया पर साधा निशाना, कहा- जीत होती तो श्रेय खुद लेतीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः सपा-बसपा गठबंधन के टूटते ही दोनों ओर से बयानबाजी भी शुरू हो गई है। अखिलेश और चाचा शिवपाल के बीच विवाद में, शिवपाल का समर्थन करने वालीं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा है। अपर्णा ने कहा है कि आज सपा के प्रति मायावती जी का रुख देखकर बहुत दुख हुआ। इतना ही नहीं अपर्णा ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत मिल जाती तो पूरी की पूरी जीत का श्रेय अकेले मायावती खुद ले लेतीं। कहा कि मायावती जी को हार पचाने का साहस भी रखना चाहिए। अपर्णा ने ट्वीट करते हुए मायावती पर तंज कसा और लिखा है कि जो सम्मान नहीं पचाना जानता, वो अपमान भी नहीं पचा सकता है। बताते चलें कि कभी चाचा शिवपाल का समर्थन कर चुकीं अपर्णा को विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने मुलायम-शिवपाल के दबाव में लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन भाजपा की रीता...
बसपा सुप्रीमो मायावती की बड़ी कार्रवाई, रामवीर उपाध्याय को पार्टी से निकाला

बसपा सुप्रीमो मायावती की बड़ी कार्रवाई, रामवीर उपाध्याय को पार्टी से निकाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आने से ठीक पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी पार्टी के मजबूत नेता रामवीर उपाध्याय को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही उपाध्याय को पार्टी के सचेतक पद से भी हटा दिया है। बताया जाता है कि उपाध्याय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगे हैं। पार्टी महासचिव मेवालाल ने दी जानकारी   इस बारे में जानकारी देते हुए पार्टी महासचिव मेवालाल गौतम ने कहा है कि उपाध्याय लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधि गतिविधियों में शामिल रहे थे। इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। कहा कि उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। बताते चलें कि बीते दिनों रामवीर के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थीं। यह भी कहा गया था कि वे खुद बसपा नहीं छोड़ना चाहते थे बल्कि चाहते थे कि पार्टी ही उनको निका...
मायावती ने पूछा- मोदी ने कितना बोला झूठ, ट्रंप ने तो 800 दिन में 10 हजार बार..

मायावती ने पूछा- मोदी ने कितना बोला झूठ, ट्रंप ने तो 800 दिन में 10 हजार बार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, न्यूज डेस्कः बसपा सुप्रीमो ने आज ट्वीट का पूछा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कितना झूठ बोलते हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। मायावती ने ट्विटर पर लिखा है-'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की गलत बयानी को पकडऩे हेतु आन लाइन डाटा से वाशिंगटन पोस्ट अखबार ने रहस्योदघाटन किया है कि ट्रम्प ने 800 दिन में 10 हजार से अधिक बार झूठ व भ्रमित करने वाले दावे किए। यूएस मीडिया ने छापी है ट्रंप के बारे में जानकारी  यूएस मीडिया काफी सजग है परन्तु पीएम श्री मोदी के बारे में आपकी क्या राय है? मालूम हो बसपा सुप्रीमो मायावती आए दिन बीजेपी व पीएम मोदी पर निशाने पर लिए रहती है। पीएम मोदी पर वह कई बार आरोप लगा चुकी है कि उन्होनें अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है। वह जनता से सिर्फ वादा करते हैं। ये भी पढ़ेंः&nb...
माया ने कहा- अगणी जाति के मोदी ने खुद अपनी जाति को पिछड़ी में कराया था दर्ज, चुनाव में CBI बनी तोता

माया ने कहा- अगणी जाति के मोदी ने खुद अपनी जाति को पिछड़ी में कराया था दर्ज, चुनाव में CBI बनी तोता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः चौथे चरण के ठीक पहले बसपा सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। बीते दिनों प्रधानमंत्री द्वारा कहा गया था कि वह पिछड़ी जाति से आते हैं इसलिए उनको गालियां दी जा रही हैं, इसके बाद पीएम ने खुद को अति पिछड़ी जाति का भी बताया था। इसी का जवाब देते हुए मायावती ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी पिछड़ी नहीं, बल्कि अगड़ी जाति से आते थे। माया ने कहा कि गुजरात में अपनी सरकार आने का बाद पीएम मोदी ने खुद की जाति को पिछड़ी जाति में शामिल करवा लिया था। पीएम मोदी ने लगाया था खुद को नीच कहने का आरोप   यह बातें माया ने बीती देर शाम एक प्रेसकांफ्रेंस में कहीं। बताते चलें कि पीएम मोदी ने मायावती पर खुद को नीच कहने का आरोप लगाया था। इसपर पलटवार कर रहीं मायावती ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को कभी नीच नहीं कहा है बल्कि पूरे सम्म...
आयोग का डंडाः योगी और मायावती पर बैन, इतने दिन नहीं कर सकेंगे रैली-रोड शो

आयोग का डंडाः योगी और मायावती पर बैन, इतने दिन नहीं कर सकेंगे रैली-रोड शो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियां पूरे दम-खम के साथ प्रचार में जुटी हैं। वहीं अपनी विवादित और आचार संहिता के उल्लंघन वाली बयानबाजियों के चलते आयोग ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमों पर रैली और रोड-शो करने पर बैन लगा दिया है। यह बैन योगी पर 72 घंटे तक लागू रहेगा और मायावती पर 48 घंटे। ऐसा कदम चुनाव आयोग द्वारा दोनों को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद किया या है। आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई  बता दें कि आयोग ने यह एक्शन मामले में सुप्रीमकोर्ट द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान योगी और मायावती द्वारा कथित रूप से विद्वेष फैलाने वाले भाषणों का सोमवार को संज्ञान लेने के बाद उठाया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से जानना चाहा है कि आयोग ने इन दोनों के खिलाफ अबतक क्या कार्रवाई की है। आयोग की इस कार्रवाई से राजनीतिक हल्...
अली और बजरंगबली पर मायावती की दो टूक नसीहत, सावधान..

अली और बजरंगबली पर मायावती की दो टूक नसीहत, सावधान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
पॉलिटिकल डेस्कः 'अली' और 'बजरंग बली' विवाद में बसपा सुप्रीमो मायावती भी कूद गई है। रामनवमी के अवसर पर आज उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'चुनावी फायदे के लिए बजरंगबली और अली का विवाद पैदा करने वाली ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही देशवासियों को मायावती ने रामनवमी की शुभकामनाएं दी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि 'ऐसे समय में जब लोग श्रीराम के आदर्शों का स्मरण कर रहे हैं, तब चुनावी स्वार्थ के लिए बजरंग बली और अली का विवाद और टकराव पैदा किया जा रहा है। कहा, विवाद पैदा करने वाली ताकतों से रहेें सावधान   ऐसा विवाद पैदा करने वाली ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। वहीं जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बीएसपी सुप्रीमो ने कहा, 'जलियांवाला बाग त्रासदी के आज 100 वर्ष पूरे हो गए। आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित और उनके परिवारों के प...
मायावती ने बीजेपी पर लगाया चुनावकर्मियों के जरिए ईवीएम से धांधली करवाने का आरोप

मायावती ने बीजेपी पर लगाया चुनावकर्मियों के जरिए ईवीएम से धांधली करवाने का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर भाजपा पर ईवीएम में धांधली कराने का आरोप लगाते हुए हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सत्ताधारी बीजेपी को इस चुनाव में जनता नकार रही है। अब बीजेपी वोट नहीं बल्कि, नोट, ईवीएम की धांधली और पुलिस/प्रशासन तंत्र के दुरुपयोग पर उतर आई है। मायावती इससे पहले भी बीजेपी पर इस तरह के आरोप लगाती रही हैं। इससे पहले कैराना में हुए उप चुनाव के दौरान भी आरोप लगाए गए थे। आयोग से कार्रवाई की मांग की  माया ने आरोप लगाया है कि ईवीएम में चुनाव कर्मचारियों से ही बटन दबवाकर बीजेपी चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने आगे लिखा है कि अगर देश में लोकतंत्र के प्रति आमजनता के विश्वास को बचाना है तो आयोग की यह संवैधानिक जिम्मेदारी है कि इन बातों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान ले। साथ ही गंभीरतापूर्वक कदम उठाए, ताकि आने वाले चरणों में स्वतंत्र व निष्पक्...
मायावती का ऐलान, नहीं लड़ेंगी इस बार लोकसभा चुनाव, वजह बताई देशहित..

मायावती का ऐलान, नहीं लड़ेंगी इस बार लोकसभा चुनाव, वजह बताई देशहित..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर  उन्होंने कहा कि मैं कभी भी चुनकर संसद में जा सकती हूं। अभी पिछड़ों के लिए लडऩा है और पूरे यूपी पर ध्यान केंद्रित करना है। बसपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन का जीतना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं बसपा की प्रमुख हूं इसलिए कभी-कभी बहुत कड़ेे फैसले लेने पड़ते हैं। बसपा खेमे से इस खबर को काफी बड़ी खबर माना जा रहा है। प्रेसवार्ता में की घोषणा  अभी देशहित और पार्टी के मूवमेंट को देखते हुए मैंने चुनाव नहीं लडऩे का फैसला लिया है। अगर चुनाव बाद मौका आएगा तो देखा जाएगा। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा मिलकर चुनाव लड़ रही है। यूपी में सपा-बसपा के बीच चुनावी गठबंधन के तहत सपा के हिस्से 37 सीटें आयी हैं। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा स...