Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: lucknow

Update : खूबसूरत हसीना की कुत्ते के पिल्ले से क्रूरता, FIR दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

Update : खूबसूरत हसीना की कुत्ते के पिल्ले से क्रूरता, FIR दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : तहजीब के शहर लखनऊ में एक खूबसूरत हसीना की क्रूरता का ऐसा अफसाना सामने आया है कि हर आदमी दांतों तले ऊंगली दबाने को मजबूर हो गया है। एक बेजुबान कुत्ते के बच्चे को यह हसीना अपने पैरों तले कुचलती सी दिखाई दे रही है। कुत्ते का बच्चा चिल्ला रहा है, दर्द से करहा रहा है, लेकिन मैडम हसीना पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। लग्जरी कार की सीट पर शार्ट पहनकर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती इस हसीना को उसके दर्द से कोई चुभन महसूस नहीं हो रही है।  विभूतिखंड पुलिस ने दर्ज की एफआईआर बहरहाल, मैडम की करनी का यह वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। अब जल्द ही पुलिस उसतक पहुंच भी जाएगी। दरअसल, राजधानी के विभूतिखंड के ओमैक्स सिटी हाइट्स अपार्टमेंट में रहने वाली पूजा ढिल्लन नाम की इस आरोपी महिला पर कुत्ते के दो पिल्लों को पैरों से कु...
लखनऊ में बड़ी कार्रवाई : BSP विधायक/माफिया मुख्तार अंसारी की दो इमारतें ढहाई गईं

लखनऊ में बड़ी कार्रवाई : BSP विधायक/माफिया मुख्तार अंसारी की दो इमारतें ढहाई गईं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : माफियाओं के खिलाफ यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बसपा विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के लखनऊ स्थित अवैध कब्जे वाली दो इमारतें ढहा दी गई हैं। बता दें कि पूर्वांचल के माफिया मुख्तार की वाराणसी, मऊ और गाजीपुर के बाद अब राजधानी लखनऊ में स्थिति अवैध कब्जे वाली इमारतें ढहाई जा रही हैं। डालीबाग में शत्रु संपत्ति पर बनी थीं दो इमारतें आज गुरुवार को मऊ सदर सीट से विधायक गैंगस्टर मुख्तार की लखनऊ की दो संपत्तियों को एलडीए ने ढहा दिया है। इसके साथ ही अब प्रशासन माफिया से ही बिल्डिंग तोड़ने के साथ अबतक का किराए का खर्चा भी वसूल करेगी। ये भी पढ़े : लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर धू-धूकर जला ATM, हड़कंप मचा बताते हैं कि ये दोनों इमारतें डालीबाग में थीं और इनको ढहाने के लिए एलडीए अधिकारियों के साथ प्रशासन और पुलिस के लोग वहां पहुंचे...
Update : बड़ी खबर : लखनऊ में दो रोडवेज बसें टकराईं, 6 की मौत- 8 घायल

Update : बड़ी खबर : लखनऊ में दो रोडवेज बसें टकराईं, 6 की मौत- 8 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज बुधवार सुबह एक भीषण सड़के हादसे दो रोडवेज बसें ओवरटेक के दौरान आमने-सामने जा टकराईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इससे 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ओवरटेक बनी हादसे की वजह वहीं उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा लखनऊ-हरदोई रोड पर काकोरी क्षेत्र में हुआ है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य कराया। जेसीबी मशीन से बसें हटाई गईं जेसीबी मशीन के साथ किसी तरह बसों को अलग करके घायलों को निकाला गया। दोनों बसों के ड्रावरों और कंडक्टरों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। एक ट्रक के चालक जाहिर ने घटना के बारे में जानकारी देत...
फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी लड़की ने ठगे 13 लाख से ज्यादा

फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी लड़की ने ठगे 13 लाख से ज्यादा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : झूठे और धोखेबाजों की दुनिया में कमी नहीं हैं। फिर चाहे देश में हो या विदेश। असल जिंदगी हों या सोशल मीडिया की दुनिया। हर जगह ऐसे लोग भरे पड़े हैं जो झूठ की बुनियाद पर रिश्तें बनाकर धोखा देने से बाज नहीं आते। फेसबुक पर ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक विदेशी लड़की ने फेसबुक पर दोस्ती करके राजधानी लखनऊ के एक लड़के से 13.50 लाख रुपए की ठगी कर ली है। युवती यूके की बताई जा रही है। हालांकि, यह जांच का विषय है कि लड़की यूके की है या भारत की ही किसी लड़की ने फेक आईडी बनाकर घटना को अंजाम दिया है। राजधानी लखनऊ से जुड़ा है मामला बताया जाता है कि यह पूरा मामला राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र से जुड़ा है। वहां रहने वाले सुदीप नाम के युवक से चार महीने पहले एक लोरा नाम की युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोनों में इसके बाद दोस्ती का सिलसिला शुरू हो गया। फिर युवती ने सुदीप से कहा कि लख...
बड़ी खबर : UP के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक पीजीआई में भर्ती, सांस लेने में थी तकलीफ

बड़ी खबर : UP के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक पीजीआई में भर्ती, सांस लेने में थी तकलीफ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को कोरोना संक्रमण के दौरान सांस लेने में तकलीफ के होने पर पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। पत्नी के कोरोना संक्रमित होने के बाद कानून मंत्री ब्रजेश पाठक होम आईसोलेशन में रह रहे थे। रविवार सुबह उनको सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद आनन-फानन में उनको संजय गांधी पीजीआई ले जाया गया। वहां उनको भर्ती किया गया है। चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। लखनऊ-हरदोई और उन्नाव में प्रार्थनाएं जारी बताते चलें कि वहां पहले से सरकार के चार मंत्री और नेता प्रतिपक्ष शामिल हैं। इसी बीच बुधवार को कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। उनको संजय गांधी पीजीआइ ले जाया गया। वहां भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है। उधर, लखनऊ से लेकर हरदोई और उन्नाव में कानून मंत्र...
Corona Fraud : लखनऊ में कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बनाने का खुलासा, FIR

Corona Fraud : लखनऊ में कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बनाने का खुलासा, FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ एक ओर कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है तो दूसरी ओर इसकी जांच रिपोर्ट में फर्जीबाड़े का भी खुलासा होने लगा है। देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों में एक पीजीआई में जालसाजों ने दो मरीजों की कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव बनाकर दे दी। इस गड़बड़ी को वहां के एक चिकित्सक ने पकड़ लिया। मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे का कहना है कि एफआईआर दर्ज हो गई है और जांच की जा रही है। राजधानी के PGI थाने में रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू बताया जाता है कि जालसाजों ने 1500 रुपए में पीजीआई की फर्ज़ी कोरोना रिपोर्ट तैयार करके दो मरीजों को दे दी। इस रिपोर्ट को निगेटिव बनाया गया है। फर्जी रिपोर्ट को कार्डियोलॉजी विभाग के डा शशांक पांडे ने उस वक्त पकड़ लिया, जब वहां जमा हुई। वहां डाक्टर को इलाज से पहले दोनों में कोरोना के लक्षण मिले। तब पता...
MP के राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ में निधन, मेदांता में थे भर्ती

MP के राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ में निधन, मेदांता में थे भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का आज मंगलवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। वह 85 वर्ष के थे। इसकी जानकारी उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्वीट करते हुए साझा की। उनकी हालत बीते कई दिनों से बेहद चिंताजनक थी। वह लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। सोमवार को मेदांता अस्पताल की ओर से एक बुलेटिन भी जारी हुआ था। इसमें उनकी हालात गंभीर बताई गई थी। 11 जून को मेदांता में हुए थे भर्ती वह बीती 11 जून को मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद 15 जून से उनकी तबियत ज्यादा खबर हो गई थी। बताते चलें कि मूल रूप से यूपी की राजनीति में सक्रिय रहने वाले लाल जी टंडन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई के सहयोगी रहे। उन्होंने लखनऊ से 15वीं लोकसभा का चुनाव भी जीता था। बाद में 2018 में उनको बिहार का गवर्नर बनाया गया। इसके बाद 20...
लखनऊः IPS नवनीत सिकेरा और मंत्री कमल रानी वरुण समेत 224 को कोरोना, 3 की मौत

लखनऊः IPS नवनीत सिकेरा और मंत्री कमल रानी वरुण समेत 224 को कोरोना, 3 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में कोविड-19 को लेकर स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। अब नए मामलों में आइपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा व मंत्री कमल रानी वरुण समेत कुल 224 लोगों के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इतना ही नहीं कोरोना से तीन लोगों की मौत भी हो गई है। बता दें कि अबतक राजधानी लखनऊ में कुल 48 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। साथ ही 3531 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आईपीएस व मंत्री की रिपोर्ट पाॅजिटव शनिवार को आई रिपोर्ट में आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। इसी तरह राज्यमंत्री कमल रानी वरुण की जांच सिविल अस्पताल में हुई। ये भी पढ़ेंः कोरोना वायरस का सेक्स लाइफ पर क्या असर, पढ़िए एक्सपर्ट की राय  उनको पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहीं आईपीएस नवनीत सिकेरा आनंदी वाटर पार्क के कोविड सेंटर में भर्ती हैं। कुल 224 लोगों में ...
खास खबरः बांदा में खनिज वसूली सिंडीकेट पर कार्रवाई में ‘छोटे’ नपे, लेकिन ‘बड़े’ बच निकले

खास खबरः बांदा में खनिज वसूली सिंडीकेट पर कार्रवाई में ‘छोटे’ नपे, लेकिन ‘बड़े’ बच निकले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः इसमें दो राय नहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बुंदेलखंड समेत पूरे प्रदेश में खनन माफियाओं की कमर तोड़कर रख दी है। खासकर अवैध खनन करने वालों की। इसके बावजूद अवैध वसूली का सिंडीकेट बुंदेलखंड में कुछ जगहों पर आज भी हावी है। इसकी बड़ी वजह है सिंडीकेट की सरकारी मशीनरी से लेकर राजनीतिक गलियारे में गहरी घुसपैठ। शायद यही वजह है कि बड़े से बड़ा अपराध करके भी असल लोग आसानी से बच निकलते हैं और छोटे पकड़े जाते हैं। यहां बात सिर्फ माफियाओं की नहीं, बल्कि खनिज विभाग जैसे महकमों में जमें उन लोगों की भी हो रही है जिनकी संलिप्तता ऐसे मामलों में बराबर बनी रहती है।  26 जून को पड़ा था एंटी करप्शन टीम का छापा  इसका बड़ा उदाहरण बीती 26 जून को बांदा में उस वक्त देखने को मिला जब लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने जिले के चिल्ला थाने से कुछ ही दूरी पर स्थिति एक अवैध वसूली बैरिय...
CBSE 12th Result-2020: लखनऊ की दिव्यांशी को 600 में 600 अंक, इंडिया टाॅपर

CBSE 12th Result-2020: लखनऊ की दिव्यांशी को 600 में 600 अंक, इंडिया टाॅपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें राजधानी लखनऊ की छात्रा दिव्यांशी ने 600 में 600 अंक हांसिल करते हुए इंडिया टाॅप किया है। दिव्यांशी जैन का इस परीक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट रहा है। छात्रा दिव्यांशी का सपना है कि वह शोध क्षेत्र में जाकर काम करें। दिव्यांशी की सफलता से उनका परिवार बेहद खुश है। उनके पिता एक व्यापारी हैं और मां गृहणी। श्रेया और यशराज ने भी बढ़ाया मान इसी तरह लखनऊ के इंदिरानगर की रहने वाली रानी लक्ष्मी बाई स्कूल की छात्रा श्रेया श्रीवास्तव व छात्र यश राज ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए परिवार के साथ-साथ पूरे शहर का मान बढ़ाया है। इसी स्कूल की छात्रा आस्था त्रिपाठी और छात्र समीर ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए परिवार का मान बढ़ाया है। व्यापारी की बेटी हैं छात्रा दिव्यांशी जैन सीबीएसई की 12वीं की परीक्...