Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

MP के राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ में निधन, मेदांता में थे भर्ती

MP Governor Lalji Tandon dies in Medanta Hospital, Lucknow

समरनीति न्यूज, लखनऊः मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का आज मंगलवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। वह 85 वर्ष के थे। इसकी जानकारी उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्वीट करते हुए साझा की। उनकी हालत बीते कई दिनों से बेहद चिंताजनक थी। वह लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। सोमवार को मेदांता अस्पताल की ओर से एक बुलेटिन भी जारी हुआ था। इसमें उनकी हालात गंभीर बताई गई थी।

11 जून को मेदांता में हुए थे भर्ती

वह बीती 11 जून को मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद 15 जून से उनकी तबियत ज्यादा खबर हो गई थी। बताते चलें कि मूल रूप से यूपी की राजनीति में सक्रिय रहने वाले लाल जी टंडन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई के सहयोगी रहे। उन्होंने लखनऊ से 15वीं लोकसभा का चुनाव भी जीता था। बाद में 2018 में उनको बिहार का गवर्नर बनाया गया। इसके बाद 2019 में उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया था। उनकी गिनती यूपी के बड़े नेताओं में होती थी।

ये भी पढ़ेंः Covid-19: सीएम योगी बोले, अनलॉक में भी भीड़ इकट्ठा न होने दें, पुलिस करे पेट्रोलिंग

ये भी पढ़ेंः