Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: local news

Breaking : बांदा शहर में युवक ने फांसी लगाई, तय थी शादी

Breaking : बांदा शहर में युवक ने फांसी लगाई, तय थी शादी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक युवक ने शहर में आज फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव छत के छल्ले के सहारे फांसी पर लटकता मिला। घटना बांदा शहर के निम्नीपार मुहल्ले की है। मृतक का नाम रामबाबू उर्फ लल्लू (30) पुत्र रामचरन था। बताते हैं युवक यहां-वहां काम करके अपना जीवन यापन करता था। मई में उसकी शादी तय हो चुकी थी। फांसी लगाने का कारण अज्ञात उसके फांसी लगाने का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उनको जरा भी अंदेशा नहीं था कि युवक ऐसा कदम उठा सकता है। उधर, पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। किन कारणों से युवक ने फांसी लगाई। इस बारे में पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। https://samarneetinews.com/banda-fire-broke-out-in-general-store-at-bus-s...
Lucknow : होटल सील- कार फूंकने वाले दबंगों पर पुलिस के बाद LDA का एक्शन

Lucknow : होटल सील- कार फूंकने वाले दबंगों पर पुलिस के बाद LDA का एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में पार्टी में तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर मेजर की कार फूंकने वाले दबंगों को सजा भी तगड़ी मिली है। पुलिस ने एक एक दबंग के होटल को सील कर दिया है। यह कार्रवाई गोमतीनगर के विशालखंड-2 में एलडीए की ओर से की गई है। दरअसल, मंगलवार को जिस होटल मिलानो और कैफे को सील किया है, उसके बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी है कि उसका मानचित्र मकान का पास कराया था। बाद में इसे होटल बना दिया। एलडीए ने होटल को सील करने के बाद उसके प्रबंधक को नोटिस जारी करते हुए 12 जनवरी तक जवाब मांगा है। बताते चलें कि इसी होटल में रविवार देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर दबंगों ने एक मेजर की कार को पेट्रोल डालकर फूंक डाला था। मामले में जोनल अधिकारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि विशालखंड में भूखंड संख्या 2/91 के 200 वर्ग मीटर पर यह होटल वाला व्यावसायिक परिसर ...
नाकाम मोहब्बत : एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी-प्रेमिका

नाकाम मोहब्बत : एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी-प्रेमिका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : Lovers Suicide Case मोहब्बत नाकाम होते दिखाई दी तो एक प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। कुछ ही देर में दोनों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लिया। दोनों की पहचान कराने में पुलिस को घंटों लग गए। क्योंकि दोनों के चेहरे और शरीर के कई हिस्से गायब हो चुके थे। दोनों के ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लड़का 12वीं तो लड़की 11वीं की थी छात्रा जानकारी के अनुसार कानपुर के झींझक सम्राट अशोक नगर के रहने वाले सुभाष यादव का पुत्र अंकित इंटर का छात्र था। उसका सुखदेव की बेटी मोहनी पाल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोहनी 11वीं की छात्रा थी। ये भी पढ़ें : दरिंदा बना प्रेमी, झगड़े के बाद प्रेमिका की अंगुली और हाथ की नस काटकर हाईवे पर फेंका दोनों के प्रेम संबंधों का परिवार के लोगों को पता चल गया था। प...
बांदा : भाजपा नेत्री रागिनी शिवहरे ने महिला बंदियों को गरम कपड़े-बच्चों को खिलौने बांटे

बांदा : भाजपा नेत्री रागिनी शिवहरे ने महिला बंदियों को गरम कपड़े-बच्चों को खिलौने बांटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की वरिष्ठ भाजपा नेता जिला मंत्री डाक्टर रागिनी शिवहरे ने जिला कारागार में महिला बंदियों और उनके बच्चों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने महिला जेल में बंद महिला बंदियों को स्वेटर का वितरण किया। इस मौके पर प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे। भाजपा नेत्री ने महिला बंदियों के बच्चों को खिलौने भी बांटे। खिलौनों को पाकर बच्चों के चेहरे खिले हुए नजर आए। वहीं महिला बंदियों ने भी गरम कपड़े पाकर भाजपा नेता रागिनी शिवहरे को धन्यवाद दिया। प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि रागिनी जी के सहयोग से करीब 46 महिला बंदियों को सर्दी के नए कपड़े मिले हैं। कुछ बच भी गए हैं, जो आगे महिला बंदियों को दिए जाएंगे। बच्चों को खिलौने बांटे गए हैं। उनका यह सहयोग सराहनीय है। जेल प्रशासन भी बंदियों को सर्दी से बचाने के उपाय कर रहा है। ये भी पढ़ें : समरनीति न्यूज ...
Banda : अध्यक्ष बने होरीलाल और बालकृष्ण मंत्री..

Banda : अध्यक्ष बने होरीलाल और बालकृष्ण मंत्री..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ जनपद (बांदा) का चुनाव रविवार को सदर तहसील सभागार में संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक पूर्व प्रांतीय महामंत्री कुंवर बिहारी निगम और चुनाव अधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष मधुराज प्रजापति रहे। दोनों की देखरेख में चुनाव हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से होरीलाल को जिलाध्यक्ष, बालकृष्ण शिवहरे को जिला मंत्री, कमलेश श्रीवास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इशहाक अहमद को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहन साहू को उपमंत्री, छंगूराम वर्मा को कोषाध्यक्ष और गुलाब सिंह ऑडीटर चुने गए। इसके बाद पर्यवेक्षक कुंवर बिहारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। ये भी पढ़ें : समरनीति न्यूज आफिस में ARTO से ओवरलोडिंग-ट्रैफिक रूल्स और एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खास खबर..   ...