Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: kanpur

बड़ी खबरः अब शुगर मिल्स के ‘वेस्ट’ से जलेंगे गांवों में घरों के चूल्हे, प्रेसमेड से बनेगी बायोगैस व सीएनजी

बड़ी खबरः अब शुगर मिल्स के ‘वेस्ट’ से जलेंगे गांवों में घरों के चूल्हे, प्रेसमेड से बनेगी बायोगैस व सीएनजी

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट की ओर से एक अच्छी खबर आ रही है। इंस्टीट्यूट में प्रेसमेड से बायो गैस व सीएनजी बनाने की तकनीकि विकिसत की है। इतना ही नहीं बुधवार को इंस्टीट्यूट में प्रेसमेड से बायो गैस तैयार करके इसके द्वारा चूल्हा जलाकर भी दिखा दिया गया। दूसरी ओर शुगर एक्सपर्ट ने पायलेट प्रोजेक्ट लगाकर 50 केजी प्रेसमड से 450 बायो सीएनजी बनाई है। इस बात की जानकारी एनएसआई डायरेक्टर प्रो. नरेंद्र मोहन अग्रवाल ने दी। श्री अग्रवाल ने बताया है कि इस टेक्नोलॉजी से ग्रामीण क्षेत्र में किसान अपने घरों में बायोगैस का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं। करीब एक केजी बायो सीएनजी बनाने में 18 से 20 रुपए खर्च होंगे। नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट ने प्रेसमेड से बायो गैस व सीएनजी बनाने की तकनीक विकसित की  उन्होंने बताया है कि संस्थान की शिखा सिंह व प्रोफेसर सीमा परोहा ने मिलकर इस बायो गैस व सीएनजी के ...
संदेह के घेरे में हैलट को ऑक्सीजन सप्लाई देने वाली कंपनियां, प्रशासन कराएगा ऑडिट

संदेह के घेरे में हैलट को ऑक्सीजन सप्लाई देने वाली कंपनियां, प्रशासन कराएगा ऑडिट

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर मेडिकल कॉलेज से जुड़ी एक खास और बड़ी खबर सामने आई है। पता चला हैं कि यहां ऑक्‍सीजन सप्लाई करने वाली कंपनियां अब संदेह के घेरे में हैं। ऐसे में अब तक इन्होंने जितनी ऑक्सीजन भी सप्लाई की है। हैलट प्रशासन उसका ऑडिट कराने की तैयारी में जुट गया है। बता दें कि हर साल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल ऑक्सीजन सप्लाई के नाम पर एक करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च करते हैं लेकिन अब आरोप है कि ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनियां खपत से ज्यादा सप्लाई दिखा कर पैसा वसूल कर रही हैं। बिल बनाने में किया जाता गड़बड़झाला   बताते चलें कि हैलट व संबद्ध अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई का ठेका पनकी ऑक्सीजन व मुरारी इंडस्ट्रीयल गैसेस के पास है। ऑक्सीजन प्लांटों में बड़े सिलेंडरों के साथ ही मरीजों के लिए छोटे सिलेंडरों की सप्लाई होती है। अभी हैलट व किसी भी संबद्ध अस्पताल में किस सिलेंड...
विश्व जनसंख्या दिवस : शहर की बढ़ती आबादी निगल रही है मूलभूत सुविधाएं

विश्व जनसंख्या दिवस : शहर की बढ़ती आबादी निगल रही है मूलभूत सुविधाएं

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति डेस्‍कः शहरों में तेजी से बढ़ती आबादी अब चिंता का सबब बनती जा रही है. ऐसे में बात करें कानपुर की तो पिछले 1 दशक में कानपुर की आबादी 2 गुनी से ज्यादा हो चुकी है. मौजूदा समय में कानपुर की आबादी 50 लाख के आंकड़े को भी पार कर चुकी है. भटकना पड़ता है छोटी-छोटी जरूरतों के लिए  जनसंख्या विस्फोट के चलते कानपुराइट्स अब मूलभूत सुविधाओं के लिए भी भटकने लगे हैं. सड़कों पर टै्रफिक का बोझ बढ़ता जा रहा है, हरियाली कम हो रही है और प्रदूषण बढ़ रहा है. कूड़े और गंदगी के ढेर में शहर तब्दील हो चुका है. हर दिन 500 नए वाहन सड़कों पर उतर रहे हैं. सरकारी हॉस्पिटल्स में मरीजों की संख्या इस कदर बढ़ गई है कि 11,000 की आबादी पर 1 डॉक्टर है, जबकि 1000 की आबादी पर 1 डॉक्टर होना चाहिए. सालाना बच्चों के पैदा होने की दर कुल आबादी का 11 परसेंट तक हो गई है. प्रदूषण पर नहीं लग रहा है लगाम  शहर में बढ़त...
2020 में कानपुर को मिल जाएगा अपना बड़ा एयरपोर्ट

2020 में कानपुर को मिल जाएगा अपना बड़ा एयरपोर्ट

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वो ये कि अहिरवां एयरपोर्ट के विस्तार के लिये अब बजट प्रस्तावित हुआ है और सुनने में आया है कि 2020 तक कानपुर को बड़ा एयरपोर्ट मिल जाएगा. एयरपोर्ट से हाई-वे को जोड़ा जाएगा. एयरपोर्ट पर लगभग 120 करोड़ की लागत से नया टर्मिनल बनाया जाएगा. जानकारी मिली है कुछ ऐसी  जी हां, आप सही सुन रहे हैं. इसको लेकर आपको बता दें कि इसके लिए नए टर्मिनल के लिए जमीन का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है. पीडब्ल्यूडी ने बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. एयरपोर्ट पर जल्द ही अन्य शहरों के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की जानी हैं. इसके विस्तार को देखते हुए एयरपोर्ट को नए टर्मिनल की जरूरत है. मौजूदा समय में बना हुआ टर्मिनल बेहद छोटा है. प्रस्‍ताव रखा गया है ऐसा  मंग...
अमावस्याः बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं को तीर्थ कराएंगी मेला स्पेशल ट्रेनें

अमावस्याः बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं को तीर्थ कराएंगी मेला स्पेशल ट्रेनें

Breaking News, Today's Top four News, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, झांसी/कानपुरः झांसी रेलवे मंडल ने अमावस्या मेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना को देखते हुए दो अतिरिक्त ट्रेनें मेला स्पेशल नाम से चलाने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों की समयसारणी भी जारी की है। हर छोटे-बड़े स्टेशन पर ट्रेनों को पहुंचने और छूटने का समय बताया गया है। ये दोनों ट्रेनों 12 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक चलेंगी। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। पहली मेला स्पेशल ट्रेनः  यह ट्रेन झांसी - चित्रकूट धाम कर्वी के मध्य संचालित की जायेगी। इसका प्रस्थान समय झांसी से 10.10 बजे, ओरछा से 10.27 बजे, बरूआसागर से 10.39, निवाडी से 10.50, मगरपुर से 10.57, टेहरका से 11.08, रानीपुर रोड से 11.20, मऊरानीपुर से 11.32, रोरा से 11.44, हरपालपुर से 11.55, घुटई से 12.05, बेलाताल से 12.18, कुलपहाड से 12.42, चर...
IIT ने पकड़ी कोर्ट की राह, दशमलव के पेंच में फंसा मामला

IIT ने पकड़ी कोर्ट की राह, दशमलव के पेंच में फंसा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईआईटी को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है। वह यह कि जेईई एडवांस 2018 में न्‍यूमेरिकल सवालों को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में दायर याचिका को जवाब देने के लिए आईआईटी कानपुर अब आठवीं की गणित की किताब का सहारा लेगा। इसके लिए कोर्ट में किताब को पेश किया जाएगा। एनसीईआरटी के इस आठवीं की किताब में न्‍यूमेरिकल वैल्‍यू 11, 11.0, 11.00 को एक समान बताया गया है। एक छात्रा ने दायर की है याचिका  दरअसल मद्रास की एक छात्रा ने याचिका दायर की है कि जिन लोगों ने दशमलव के बाद के दो अंकों तक उत्‍तर सही दिया है, उनका समय ज्‍यादा खर्च हुआ है, लेकिन जो अब रिजल्‍ट जारी किया गया है, उसमें दशमलव के बाद के अंकों को महत्‍व नहीं दिया गया है. इस पर कोर्ट ने आदेश दिया है कि ऐसे छात्रों को भी पूरी तरह से वरीयता दी जाए. उनकी रैंक ऊपर की जाए. म...
कानपुर के चमनगंज में मोहम्मद अली पार्क के पास बिल्डिंग में लगी आग, कई लोग फंसे

कानपुर के चमनगंज में मोहम्मद अली पार्क के पास बिल्डिंग में लगी आग, कई लोग फंसे

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
ब्रैकिंगः समरनीति न्यूज, कानपुरः  थाना चमनगंज क्षेत्र के मोहमद अली पार्क के पीछे बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आग बुझाने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में कई लोग फंसे हो सकते हैं।...
बुंदेलखंडः ससुराल जा रहा था युवक, रास्ते में ट्रक की चपेट में आकर उड़े टांग के चिथड़े

बुंदेलखंडः ससुराल जा रहा था युवक, रास्ते में ट्रक की चपेट में आकर उड़े टांग के चिथड़े

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के फतेहपुर चिल्ला मार्ग पर तारा गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक का पहिया उसकी टांग के उपर से निकल गया। इससे उसकी पूरी टांग के चिथड़े उड़ गए। आसपास के लोग उसे उठाकर जिला अस्पताल बांदा पहुंचे। वहां से उसे चिंताजनक हालत में कानपुर रिफर कर दिया गया। बताते हैं कि मंगलवार को चिल्ला थाना के कस्बा निवासी राम कुमार निषाद का 28 साल का युवा बेटा रामगोपाल निषाद बाइक से अपनी ससुराल बांदा जा रहा था। रास्ते में तारा गांव के पास सामने से आए ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। युवक बाइक लेकर ट्रक के सामने जा गिरा। इससे ट्रक का पहिया उसकी टांग से गुजरता हुआ चिथड़े उड़ाता निकल गया। युवक सड़क पर पड़ा तड़फता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को सड़क से उठाकर आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचवाया। वहां सूचना पाकर परिवार के लो...
कानपुर हैलट अस्पताल के आईसीयू के एसी खराब, चार मरीजों की मौत 

कानपुर हैलट अस्पताल के आईसीयू के एसी खराब, चार मरीजों की मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News
  कई दिन से खराब थे एसी, शिकायत पर भी नहीं जागा हैलट प्रबंधन  समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के हैलट अस्पताल केे आईसीयू के दो एसी प्लांट खराब हो जाने से चार मरीजों की मौत का मामला प्रकाश में आने से हड़कंप मच गया है। वहीं हैलट के अधिकारी भी अब एसी ठीक कराने में अब तेजी दिखा रहे हैं। बताते हैं कि हैलट के मेडिसिन विभाग के इंसेटिव केयर यूनिट यानी आईसीयू के दोनों एसी प्लांट बुधवार रात से खराब पड़े थे। इसकी शिकायत भी ड्यूटी पर तैनात सिस्टर ने की थी लेकिन फिर भी इसे हल्के में लिया गया। लापरवाही के चलते हालात इतने बिगड़ गए कि बुधवार रात को ही 2 मरीजों की मौत हो गई। बात यहीं नहीं रूकी बल्कि हरदोई के संडिला निवासी एक अन्य व्यक्ति रसूल बख्श व उन्नाव के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति की भी गुरूवार को मौत हो गई। इसके बावजूद हैलट प्रबंधन पूरी तरह बेफ्रिक होकर बैठा रहा। आईसीयू के एसी फेल होने ...
विश्व पर्यावरण दिवसः ‘परिवर्तन’ संग पौधरोपण को आगे हुई ‘पहल’

विश्व पर्यावरण दिवसः ‘परिवर्तन’ संग पौधरोपण को आगे हुई ‘पहल’

Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कानपुर परिवर्तन फोरम व लाल इमली कॉलोनी के क्षेत्रीय नागरिकों की संस्था पहल पौधरोपण किया गया। दोनों संस्थाओं ने मकराबर्टगंज स्थित बड़ी पार्क में 60 बड़े वृक्षों के पौधे लगाए। साथ ही इनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस कार्यक्रम के रेडियो पार्टनर "रेडियो मिर्ची" द्वारा कार्यक्रम में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। परिवर्तन के अनूप कुमार दिवेदी  ने बताया है कि क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा इस पार्क की बहुत अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है। पहल संस्था के  श्री बंटी सेंगर के आग्रह पर परिवर्तन संस्था ने पूरे पार्क को उनकी संस्था के साथ मिलकर समय-समय पर पौधरोपण का आश्वासन दिया है। साथ ही दीवारों पर चित्रकारी कर स्वच्छता का संदेश देने का संकल्प भी लिया है। प्रमुख रूप से परिवर्तन के कैप्टन एस. सी. त्रिपाठी, संदीप जैन, राजेश ग्रो...