Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: kanpur

कानपुर के बारातियों की बस फतेहपुर में हादसे का शिकार, 1 की मौत-कई गंभीर

कानपुर के बारातियों की बस फतेहपुर में हादसे का शिकार, 1 की मौत-कई गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः कानपुर देहात के पुखराया से आई बारातियों की बस फतेहपुर जिले के बिंदकी-खजुहा मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। हादसा बीती रात उस वक्त हुआ जब बस बारातियों को लेकर पुखराया (कानपुर देहात) वापस लौट रही थी। रास्ते में यह बस 40 बारातियों को लेकर ट्रैक्टर से टकरा कर खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। इनमें से 8 को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। वहीं बस चालक की मौत हो गई है। पुखराया वापस लौट रहे थे बाराती बताया जाता है कि बिंदकी नगर के लंका केवटरा मोहल्ला के सुरेंद्र गोस्वामी की बेटी की बारात बुधवार को कानपुर देहात के पुखराया से आई थी। पुखराया के रहने वाले रामलखन गोस्वामी अपने बेटे सुलभ की बारात लेकर यहां आए थे। देर रात अगवानी और जयमाल कार्यक्रम के बाद करीब 40 बाराती बस में बैठकर वापस जाने के लिए निकले। बताते हैं कि इस दौरान ख...
महिला सिपाही का इंसाफः गंदी हरकत पर शोहदे को सरेआम जूते से पीटा

महिला सिपाही का इंसाफः गंदी हरकत पर शोहदे को सरेआम जूते से पीटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के बिठूर में आज मंगलवार सुबह शनिदेव चौराहे के पास सरेराह छात्राओं से गंदी हरकतें करने वाले शोहदे को महिला सिपाही ने तगड़ा सबक सिखाया। महिला सिपाही ने शोहदे को पकड़कर जूते से पीटा। उसके सिर पर ताबड़तोड़ जूते बरसाए, ताकि दोबारा बहू-बेटियों के साथ ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। बाद में इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सभी लोग महिला सिपाही की सराहना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ गया। इसके बाद मनचले के खिलाफ बिठूर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस उसे जेल भेज रही है। वीडियो वायरल, पुलिस ने भेजा जेल बताया जाता है कि सरकार की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर जिलों की पुलिस प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आज बिठूर क्षेत्र में पुलिस की एंटी रोमियो टीम लगी थी। शनिदेव चौराहे पर आज सुबह एक शोहदा खड़ा होकर छात्र...
कानपुर जेल में विधिक साक्षरता शिविर, बंदियों को दी गई कानून की जानकारी

कानपुर जेल में विधिक साक्षरता शिविर, बंदियों को दी गई कानून की जानकारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सचिव चिंताराम ने बंदीजनों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया गया। साथ ही संविधान के मूल कर्तव्यों की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शिवेंद्र पांडेय ने संविधान की प्रस्तावना व संविधान में उल्लेखित मूल कर्तव्यों के संबंध में बंदियों को विस्तार से जानकारी दी। दोबार गलती न करने की सलाह साथ ही कानून संबंधित जरूरी जानकारी भी दी गई। वहीं जेल विजिटर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप द्विवेदी ने बंदियों को अपनी गलती सुधारने व भविष्य में दोबारा गलती न करने की सलाह दी। साथ ही संविधान में मूल कर्तव्यों को धारण करने की सलाह भी दी। कहा कि जीवन में इंसान से गलतियां हो जाती हैं, लेकिन हम सभी को इनसे सीख लेते हुए दोबारा न करने की शपथ लेनी चाहिए। इस मौके पर चिंताराम सचिव जिला वि...
कानपुर के मानवेंद्र स्वरूप करोड़ों की छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप में  गिरफ्तार

कानपुर के मानवेंद्र स्वरूप करोड़ों की छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप में गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः उतराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। कानपुर की शिक्षा जगत की जानी-मानी हस्ती मानवेंद्र स्वरूप को करोड़ों रुपए की छात्रवृत्ति गबन के आरोप में एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोप है कि अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्र/छात्राओं का अपने स्कूल में फर्जी प्रवेश दिखाकर फीस प्रतिपूर्ति के रूप में समाज कल्याण विभाग से करोड़ों रुपए की धनराशि का गबन किया गया है। एसआईटी ने की थी मामले की जांच इसकी जांच एसआईटी द्वारा की गई थी और जांच में काफी हद तक मामला सही पाया गया है। इसके बाद कानपुर के बड़े शिक्षा व्यवसाई मानवेंद्र स्वरूप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ देहरादून जिले के प्रेमनगर थाना में एसआईटी टीम द्वारा धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। उत्तराखंड में हुई है गिरफ्तारी जांच के दौरान छात्र-छात्राओं के भी बयान लिए गए। बताते हैं कि उक्त...
सिपाही पति की मौत की खबर सुन पत्नी दो मंजिल से कूदी

सिपाही पति की मौत की खबर सुन पत्नी दो मंजिल से कूदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सिपाही पति की मौत की खबर सुनकर बेहाल पत्नी ने दो मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे की मौत और बहू की गंभीर हालत से परिवार में हाहाकार मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि सिपाही पति ने बीमार बेटे की हालत को देखते हुए दो दिन पहले जहर खा लिया था। तभी से उनका कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई, जो पत्नी से बर्दाश्त नहीं हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने हालात को संभालने का प्रयास किया। दुखी परिवार को सांत्वना दी। मूलरूप से कासगंज के निवासी थे सिपाही जसवीर बताया जाता है कि मूलरूप से कासगंज जिले के सहावर नगला चौबे गांव के रहने वाले जसवीर सिंह शाक्य (34) यूपी पुलिस में 2005 बैच के सिपाही थे। वर्तमान में उनकी जूही थाने में तैनाती थी और उनकी ड्यूटी जेल सुरक्षा म...
कानपुरः IPS अपर्णा गुप्ता बनीं SP साउथ, रवीना त्यागी का तबादला

कानपुरः IPS अपर्णा गुप्ता बनीं SP साउथ, रवीना त्यागी का तबादला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले की पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) रहीं रवीना त्यागी का तबादला हो गया है। शासन ने मंगलवार को जिन 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, उन्हीं में श्री मति त्यागी का भी तबादला हुआ है। उनको कानपुर में ही सीबीसीआईडी में एसपी बनाकर भेजा गया है। अब वह सीबीसीआईडी की जिम्मेदारी संभालेंगी। वह करीब दो साल इस पद पर तैनात रहीं और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया। रवीना त्यागी का सीबीसीआईडी में तबादला बताते चलें कि बीते लगभग दो साल से रवीना त्यागी कानपुर में तैनात थीं। साउथ में रहते हुए उन्होंने महिला अपराधों को रोकने में खास पहल की। साथ ही पुलिस चौकियां भी खुलवाईं। आम लोगों के भी उनकी छवि एक बेहद शांत-सौम्य और जिम्मेदार अधिकारी की रही। यही वजह है कि आम लोग भी उनके तबादले की खबर से खुद को थोड़े असहज महसूस कर रहे हैं। वहीं सीबीसीआईडी में इस पद पर तैनात आईपीएस कमलेश्वरी चंद को...
73 ट्रेनें निरस्त, कहीं जाने कर रहे हैं प्लेनिंग तो जरूर पढ़ें ये खबर..

73 ट्रेनें निरस्त, कहीं जाने कर रहे हैं प्लेनिंग तो जरूर पढ़ें ये खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः अगर आप ट्रेन से यात्रा करके कहीं जाने की प्लेनिंग कर रहे हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए, क्योंकि कानपुर में गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य की वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट की 73 ट्रेनों को रेलवे ने फिलहाल निरस्त कर दिया है। इनमें 64 एक्सप्रेस ट्रेनें हैं, जबकि 9 ट्रेनें पैसेंजर हैं। ये ट्रेनें 4 और 5 दिसंबर से निरस्त होंगी। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें 12 जनवरी तक निरस्त ही रहेंगी। इसलिए कहीं जाने की प्लेनिंग करने से पहले यह जान लें कि आप जिस गाड़ी से जाने की प्लेनिंग कर रहे हैं वह चल भी रही है या निरस्त हो चुकी है। इसके बाद ही आगे की यात्रा की प्लेनिंग करें। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते फैसला बताते हैं कि नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने से रेल रूट पर सिग्नल की व्यस्था बेहतर हो जाएगी, जिसके बाद ट्रेनों को आउटर पर फंसे रहने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। ...
बांदा-बुंदेलखंड से जुड़ीं ये ट्रेनें हुईं निरस्त, जरूर पढ़ें यह खबर..

बांदा-बुंदेलखंड से जुड़ीं ये ट्रेनें हुईं निरस्त, जरूर पढ़ें यह खबर..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः अगर बांदा से आप कानपुर, लखनऊ या दुर्ग और दूसरे स्थानों पर जाने की प्लेनिंग कर रहे हैं तो कृप्या इस खबर को जरूर पढ़ लें। इसके बाद ही कोई प्लेनिंग करें। क्योंकि रेलवे ने कुल 73 ट्रेनों को निरस्त किया है। इसकी वजह कानपुर-झांसी रेलमार्ग के विद्युतीकरण को लेकर कानपुर में गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य है। दिल्ली-हावड़ा रूट की 73 ट्रेनों को रेलवे ने फिलहाल निरस्त कर दिया है। इनमें 64 एक्सप्रेस ट्रेनें हैं, जबकि 9 ट्रेनें पैसेंजर हैं। ये ट्रेनें 4 और 5 दिसंबर से निरस्त होंगी। इनमें बुंदेलखंड खासकर बांदा से होकर गुजरने वाली और यहां आने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। इसलिए कोई भी प्लेनिंग करने से पहले अपनी ट्रेन को लेकर सही स्थिति जरूर जान लें। कानपुर-चित्रकूटधाम इंटरसिटी इन तारीखों में.. कानपुर-चित्रकूटधाम इंटरसिटी (14109/1411) 5, 25, 26, 27 दिसंबर और 12 जनव...
दो दिन के कार्यक्रम में कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति, पूर्व छात्रों से की यह अपील..

दो दिन के कार्यक्रम में कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति, पूर्व छात्रों से की यह अपील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिन के कार्यक्रम में कानपुर पहुंचे हैं। पीएसआइटी (PSIT) में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के बाद राष्ट्रपति कोविंद विश्वविद्यालय भी गए। वहां पुरातन छात्र सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने विश्वविद्यालय को एक लाख 11 हजार रुपए की धनराशि देते हुए पूर्व छात्रों से विश्वविद्यालय को तकनीकी व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अपील भी की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कहा, तकनीक के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा कानपुर राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कानपुर पीएसआइटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में कहा कि तकनीकी के क्षेत्र में कानपुर लगातार आगे बढ़ रहा है। यहां आईआईटी, हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय तथा पीएसआईटी समेत कई तकनीकी संस्थान मौजूद हैं, जो कई क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। कहा कि यहां की आईआईटी देश के सबसे पुर...
3 हजार में खरीदे 12 हजार के नकली नोट, ऐसे चढ़े STF के हत्थे

3 हजार में खरीदे 12 हजार के नकली नोट, ऐसे चढ़े STF के हत्थे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एसटीएफ (STF) लखनऊ ने कानपुर के हरबंश मोहाल थाना पुलिस की मदद से आज शनिवार सुबह जाली नोटों के दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। साथ ही इनके कब्जे से 9400 रुपए के जाली नोट बरामद किए हैं। ये सभी नोट 100 और 200 की नई करेंसी के बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि एसटीएफ ने कुछ दिन पहले लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में कार्रवाई की थी। जहां पश्चिम बंगाल के मालदा से तस्करी कर लाए गए 170000 रुपए के जाली नोटों के साथ एक महिला व दो युवकों को पकड़ा था। इंटौजा क्षेत्र में कार्रवाई की अगली कड़ी तीनों की कॉल डिटेल सर्विलांस पर लगाने के बाद पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा था। इसी क्रम में शनिवार सुबह एसटीएफ ने माल रोड पर मुरे कंपनी पुल के पास से हरबंश मोहाल पुलिस के सहयोग से दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक की पहचान नौबस्ता मछलिया निवासी अमित राठौर और दूसरी की पहचान बिनागवां ...