Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: kanpur

कानपुर के कारोबारी का दुष्कर्म आरोपी बेटा आयुष खेमका गिरफ्तार

कानपुर के कारोबारी का दुष्कर्म आरोपी बेटा आयुष खेमका गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बीते 8 माह से अपने रसूख के दम पर पुलिस से बच रहे कानपुर के बड़े गुटखा कारोबारी का दुष्कर्म आरोपी बेटा आयुष खेमका पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आयुष बीते 8 माह से फरार चल रहा था। सूत्रों की माने तो अपनी हैसियत के दम पर पुलिस पर जांच में बचाने का दवाब बनाया जा रहा था। सूत्रों की माने तो पुलिस ने भी आरोपी की हैसियत के मद्देनजर उसकी गिरफ्तारी में उतनी तेजी नहीं दिखा रही थी जितनी अमूमन ऐसे मामलों में दिखाती है। बाद में दवाब बढ़ने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए लखनऊ जेल भेज दिया है। आठ महीने से तलाश रही थी पुलिस बताया जाता है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एनआरआई सिटी में रहने वाले सुनील खेमका कानपुर के प्रतिष्ठित गुटखा कारोबारी हैं। इतना ही नहीं शुद्ध प्लस समेत उनके कई और ब्रांड चलते हैं। सुनील की कंपनी में काम करने वाली एक न...
कानपुर में खुलासाःWhatsapp-Facebook और Twitter पर सेक्स रैकेट ग्रुप, आनलाइन डिमांड पर कॅाल गर्ल्स..

कानपुर में खुलासाःWhatsapp-Facebook और Twitter पर सेक्स रैकेट ग्रुप, आनलाइन डिमांड पर कॅाल गर्ल्स..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पुलिस ने एक बड़े हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है जो पूरी तरह से सोशल मीडिया के जरिए फल-फूल रहा था। इसकी संचालिका एक महिला थी जो अपनी दूसरी सहयोगियों के साथ WhatsApp-Facebook और Twitter पर ग्रुप बनाकर सेक्स रैकेट चला रही थी। बताते हैं कि यह महिला पहले भी सेक्स रैकेट का संचालन करने पर गिरफ्तार हुई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए ग्राहकों की बुकिंग लेती थीं और फिर ऑनलाइन डिमांड पर कॉल गर्ल्स को बड़े-बड़े शहरों से बुलाती थीं और बाद में उनको ग्राहकों के पास सप्लाई कर दिया जाता था। पुलिस ने कई और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यह खुलासा कानपुर की नजीवाबाद थाना पुलिस ने किया है। काफी समय से मिल रही थीं सूचनाएं बताया जाता है कि पुलिस को काफी समय से शहर में व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशलमीडिया प्लेटफार्म के जरिये सेक्स रैकेट के संचालन ...
कानपुरः बहन से इकलौते भाई ने यह बात कहकर लगा ली फांसी, हाहाकार

कानपुरः बहन से इकलौते भाई ने यह बात कहकर लगा ली फांसी, हाहाकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नवाबगंज की दीनदयाल कालोनी में रहने वाले पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि 25 साल के युवक ने आत्महत्या से पहले अपनी बहन से कहा कि अब तुम ही पापा-मम्मी का बेटा भी हो। इसके बाद उसने कमरे में अंदर से कुंडी बंद करने के बाद फांसी लगा ली। घटना शनिवार देर रात की है। बहन ने कमरे में खिड़की से झांककर देखा तो उसकी चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उनको इस अनहोनी की कतई आशंका नहीं थी। शहर के नवाबगंज की घटना नवाबगंज थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद का कहना है कि मौके पर सुसाइड नोट तो नहीं मिला है लेकिन प्रथम दृष्टया मामला परिवार से झगड़कर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता...
कानपुर में सुरक्षित नहीं बहू-बेटियां, ताबड़तोड़ 3 जगहों पर चेन लूट

कानपुर में सुरक्षित नहीं बहू-बेटियां, ताबड़तोड़ 3 जगहों पर चेन लूट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में बहू-बेटियां सड़कों पर चलती सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन चेन स्नैचिंग का शिकार हो रही हैं। आज बुधवार को कानपुर शहर में एक नहीं बल्कि तीन जगहों पर तीन महिलाएं लूट का शिकार हो गईं। यह तीनों घटनाएं ऐसी जगहों पर हुईं जो सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील कहे जाते हैं। एक घटना तो ऐसी जगह पर हुई जहां से कुछ दूरी पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पहली घटना में गुमटी नंबर-5 निवासी प्लाई कारोबारी रितेश त्रिवेदी की पत्नी प्रिया त्रिवेदी आज सुबह लगभग 11 बजे स्कूटी से अपनी सास शशि को लेकर स्वरूप नगर में स्थित एक डाक्टर की क्लीनिक जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में वीवीआईपी क्षेत्र मोतीझील रोड पर पूर्व मेयर के आवास के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी के सामने बाइक को अड़ाने की कोशिश की। बाइक पर था स्कूटी का नंबर इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, तभी बदमाश उनके गले में पड़ी चेन तोड़ ...
कानपुर में युवक ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को..

कानपुर में युवक ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कल्याणपुर के मसवानपुर में पंकज गौतम (32) नाम के व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी नेहा (27) को शुक्रवार शाम घर में गोली मार दी। तमंचे से पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी ने बाद में घर की छत पर जाकर खुद को भी गोली मार ली। परिजन दोनों को हैलट लेकर पहुंचे। तबतक दोनों दम तोड़ चुके थे। फरवरी महीने में हुई थी दोनों की शादी बताते हैं कि शहर के ही घंटाघर के स्वरूप नगर की रहने वाली नेहा की शादी फरवरी में ही कपड़ों की सिलाई का ठेका लेने वाले मसवानपुर के पंकज से हुई थी। बताते हैं कि बीते दिवस नेहा ने मायके जाने को लेकर कुछ कहा तो घर में विवाद शुरू हो गया। दोनों में मारपीट हुई फिर पंकज ने घर में रखा तमंचा निकाला और नेहा की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। पत्नी को गोली मारने के बाद वह छत की ओर भागा, वहां जाकर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे एसपी पश्चिम अनिल कुमार...
कानपुर में बीच सड़क पर बिखरीं हजारों मछलियां, बटोरने के चक्कर में सबकुछ भूल गए लोग

कानपुर में बीच सड़क पर बिखरीं हजारों मछलियां, बटोरने के चक्कर में सबकुछ भूल गए लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के अर्मापुर थाना क्षेत्र में गन फैक्ट्री रोड पर आज मंगलवार को अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। दरअसल, मछलियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। फिर क्या था, जिसे देखो अपना काम छोड़कर मछलियां बटोरने में लग गया। जहां मछलियां बिन पानी छटपटा रही थीं। वहीं दूसरी ओर वहां से गुजर रहे लोग मछलियां बटोरने में लग गए। बीच सड़क फैले ट्रक से गिरे पानी में हजारों मछलियां तड़प रही थीं। दफ्तर तक जाना भूल गए मौके से गुजर रहे राहगीर अपने दफ्तर जाना भूल गए, बल्कि जमीन पर पड़ीं मछलियां पकड़ने लगे। इस दौरान जिसको जितना मौका लगा, उतनी मछलियां उठाकर ले गए। मछलियां पकड़ने के चक्कर में लोग इस कदर आपा खो बैठे कि वहां भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई। आम जनता के साथ-साथ पुलिस भी मौका नहीं चूकी। कुछ पुलिस कर्मी भी मछलियां बटोरते हुए नजर आए। कुछ लोग हंगामा भी करने लगे। इसके बाद वहा...
कानपुर के रीजेंसी में कैशियर की मौत पर बवाल, भर्ती से पहले का डेथ सर्टिफिकेट व 5 से 7 लाख बढ़ाया बिल

कानपुर के रीजेंसी में कैशियर की मौत पर बवाल, भर्ती से पहले का डेथ सर्टिफिकेट व 5 से 7 लाख बढ़ाया बिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां रविवार को यूनियन बैंक के कैशियर की गोविंदनगर स्थित रीजेंसी नर्सिंग होम में मौत हो गई। इसके बाद यूनियन बैंक के कर्मचारियों और मृतक के परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में रिशेप्सन पर रखा कंप्यूटर भी तोड़ डाला। मृतक के परिजनों और साथियों का आरोप है कि नर्सिंग होम ने मरीज को भर्ती करने से तीन दिन पहले का डेथ सर्टिफिकेट बनाकर दिया। साथ ही कुछ घंटे में ही अस्पताल का बिल 5 से 7 लाख बढ़ा दिया गया। बताया जाता है कि प्रेम चंद्र शुक्ला (35) परमट में यूनियन बैंक में कैशियर पद पर तैनात थे, उनके एक दो माह की बेटी है और लगभग तीन साल पहले ही शादी हुई थी। घटना को लेकर कई घंटे बवाल बना रहा। मौत से 5 घंटे पहले तक 5 लाख था बिल, बाद में 7 लाख उनको डेंगू होने के कारण 10 दिन पहले ही गोविंद नगर स्थित रीजेंसी अस्पातल में इलाज के लिए भर्...
कानपुर में किसान की पीट-पीटकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

कानपुर में किसान की पीट-पीटकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में वाजिदपुर गांव में गुरुवार सुबह भैंस बांधने के विवाद में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त हुई जब किसान सब्जियां बेचने के लिए जा रहे थे। बताते हैं कि वाजिदपुर निवासी हरी बाबू और प्रदीप राठौर के बीच घर के सामने भैंस बांधने को झगड़ा चल रहा है। दोनों के बीच इसे लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है। बताते हैं कि पुलिस को भी इसकी शिकायत जा चुकी है। दो दिन पहले भी दोनों में विवाद हो चुका है। सुबह तड़के 3 बजे हुई घटना आरोप है कि आज गुरुवार तड़के सुबह करीब 3 बजे हरीबाबू सब्जी बेचने बाइक से जा रहा था। इसी बीच रास्ते में घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के प्रदीप और उसके भाइयों ने उसपर लाठियों से हमला कर दिया। लाठियों के ताबड़तोड़ प्रहार से मौके पर ही वह बेहोश होकर गिर पड़े। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी ...
कानपुर में नर्सिंग होम पर छापा, बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर सील

कानपुर में नर्सिंग होम पर छापा, बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बर्रा-2 क्षेत्र में औषधि विभाग की टीम ने शास्त्री चौराहा स्थित मानदेय नर्सिंग होम पर छापा मारा। वहां फर्जी तरीके से चल रहे मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। बताया जाता है कि इस मेडिकल स्टोर की शिकायत विभाग को लंबे समय से मिल रही थी। औषधि निरीक्षक संदेश मौर्या के नेतृत्व में टीम ने बुधवार छापेमारी की कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि छापे के दौरान हुई कागजों की जांच पड़ताल में संचालक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं दिखा सके। फार्मासिस्ट भी नहीं था मौजूद इस वजह से संचालक को नोटिस जारी की गई है। बताते हैं कि मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं था। औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर को सील किया दिया है। औषधि निरीक्षक मौर्या ने यह भी बताया है कि नर्सिंग होम में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चल रहा था। बताया कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराने क...
कानपुर में पत्रकार की हत्या, सगे भाइयों ने प्रापर्टी के लिए कत्ल कर उन्नाव में फेंकी लाश

कानपुर में पत्रकार की हत्या, सगे भाइयों ने प्रापर्टी के लिए कत्ल कर उन्नाव में फेंकी लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर से एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है जिसमें दो सगे भाइयों ने अपने तीसरे भाई पत्रकार विजय गुप्ता की प्रापर्टी के लालच में गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं ये दोनों भाई इस कदर प्रापर्टी के लालच अंधे हो गए कि हत्या के बाद शव को तेजाब डालकर जला डाला। शातिराना अंदाज में शव को उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया। हत्याकांड में दोनों भाइयों के साथ एक तीसरा साथी भी था। पुलिस का कहना है कि सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं फरार आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। प्रापर्टी को लेकर था भाइयों में विवाद खास बात यह है कि ठीक दिवाली के दिन तीनों भाइयों में विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। तब विजय ने बाद में थाना रायपुरवा पहुंचकर बड़े भाइयों से हत्या का खतरा जताते हुए मदद मांगी थी, लेकिन थाना पु...