Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in up

यूपी की बड़ी खबरः पांच बच्चों को लेकर गंगा में कूदी मां, पांचों मासूम डूबे

यूपी की बड़ी खबरः पांच बच्चों को लेकर गंगा में कूदी मां, पांचों मासूम डूबे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी से एक बेहद ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। एक महिला अपने पांच मासूम बच्चों को लेकर गंगा में कूद गई। थोड़ी देर बाद किसी तरह महिला खुद को तैरकर बाहर निकल आईं, लेकिन उनके पांचों बच्चे नदी में डूब गए। बाहर आने के बाद खुद महिला ने लोगों को बताया कि उन्होंने ही अपने पांचों बच्चों को डूबा दिया है। भदोही जिले में हुई घटना से हाहाकार घटना यूपी के भदोही जिले की है। वहां गंगा घाट पर रविवार सुबह एक महिला ने परिवार समेत आत्महत्या की नीयत से पांच बच्चों के साथ गंगा में छलांग लगा दी। सभी बच्चों की उम्र 12 साल के अंदर ही बताई जा रही है। घटना से पूरे इलाके में हाहाकार मच गया है। बच्चों के डूबने की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया। वहां मौजूद ज्यादातर लोगों की आंखें नम नजर आईं। वहीं बच्चों को नदी में फेंकने वाली उनकी मां गुमसुम सी बेसुध एक तरह बैठी नजर आई। खुद तैर कर बाहर निकली, बच्चे...
यूपी में 4 वरिष्ठ PCS अधिकारियों के तबादले

यूपी में 4 वरिष्ठ PCS अधिकारियों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में शासन ने प्रदेश के चार वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें आगरा, मिर्जापुर और लखनऊ शामिल है। तबादलों के इस क्रम में वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी पुष्पराज सिंह को आगरा में अपर जिलाधिकारी, प्रोटोकाल नियुक्त किया गया है। इसी तरह योगेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व , आगरा के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में रमेश चंद्र को अपर आयुक्त मिर्जापुर के पद पर नियुक्ति देते हुए स्थानांतरित किया गया है। आगरा की एडीएम प्रोटोकाॅल मंजूलता हटाई गईं वहीं पीसीएस अधिकारी मंजूलता को आयुक्त कार्यालय आगरा से संबद्ध कर दिया गया है। शासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि इन अधिकारियों को कोई अवकाश फिलहाल प्रदान न किया जाए। साथ ही तत्काल कार्यमुक्त किया जाए। बताते हैं कि यह भी कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी अपनी जिम्मेदारी तुरंत नहीं संभालता है तो उसके विरुद्...
यूपी में चार IPS अफसरों के तबादले, दो हुए थे रिटायर्ड

यूपी में चार IPS अफसरों के तबादले, दो हुए थे रिटायर्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने प्रदेश के चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। ये तबादले प्रदेश के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के सेवानिवृत होने के बाद किए गए हैं। बताते हैं कि डीजी सीबीसीआईडी वीरेंद्र कुमार तथा डीजी फायर सर्विसेज जावीद अहमद मंगलवार को सेवानिवृत हो गए थे। इसके बाद शासन ने चार आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया। चारों आईपीएस अधिकारी एडीजी स्तर के हैं। कुछ को अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया तबादलों के इस क्रम में डीजी विशेष जांच विश्वजीत महापात्रा को सीबीसीआईडी का नया डीजी नियुक्त किया गया है। इसी तरह डीजी एवं पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा को डीजी फायर सर्विस का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। वहीं हाल ही में डीजी बने वरिष्ठ आईपीएस बृजराज को पुलिस ट्रेनिक कालजे (पीटीसी) का डीजी नियुक्त किया गया है। आईपीएस चंद्रप्रकाश को एडीजी रूल्स एंड मैन्युअ...
बड़ी खबरः UP में कोरोना से दो की मौत, बस्ती में युवक के बाद मेरठ में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

बड़ी खबरः UP में कोरोना से दो की मौत, बस्ती में युवक के बाद मेरठ में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश में सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना से दो लोगों की मौत की खबर आ रही है। पहले गोरखपुर में एक मरीज के मरने की खबर आई थी। बाद में जानकारी आई कि यूपी के मेरठ में एक बुजर्ग की भी कोरोना से मौत हुई है। बताते चलें कि कोरोना को रोकने के लिए प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार युद्धस्तर पर प्रयास कर रही है। फिर भी लोगों की लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। अगर कहा जाए कि कोरोना ने अपना थर्ड स्टेज का रंग दिखाना शुरू कर दिया है तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। लोगों की लापरवाही के चलते ही यूपी में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। बस्ती के युवक की गोरखपुर में हुई थी मौत बताते चलें कि मंगलवार सुबह बस्ती के रहने वाले एक युवक की गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई थी। उसमें कोरोना होने की पुष्टि आज बुधवार को लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल की रिप...
बड़ी खबरः यूपी में कोरोना से पहली मौत, 25 साल के युवक ने तोड़ा दम

बड़ी खबरः यूपी में कोरोना से पहली मौत, 25 साल के युवक ने तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः  उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी में कोरोना से पहली मौत का मामला सामने आया है। यूपी के गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में 25 साल के युवक की कोरोना से मौत की खबर आने से हड़कंप मच गया है। बताते हैं कि कोरोना पाॅजिटिव इस युवक को 28 मार्च को बस्ती के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद गंभीर हालत होने के कारण उसे 29 मार्च को गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। आज बुधवार को उसकी लखनऊ केजीएमयू से रिपोर्ट आई तो जानकारी हुई कि वह कोरोना पाजिटिव था। आज आई जांच रिपोर्ट में खुलासा बताया जाता है कि मरने वाला यह 25 साल का युवक जिला बस्ती का रहने वाला था। यूपी में जहां कोरोना से यह पहली मौत है, वहीं देश में इतनी कम उम्र के युवक की कोरोना से पहली मौत बताई जा रही है। बस्ती के तुरकहिया मोहल्ले में रहने...
CM योगी का बड़ा फैसला, यूपी में जो जहां-वहीं रुके, बाहरी इंट्री बंद

CM योगी का बड़ा फैसला, यूपी में जो जहां-वहीं रुके, बाहरी इंट्री बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए काफी चिंतित हैं। सीएम योगी रात-दिन स्थिति पर नजर रख रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने को सीएम योगी ने सख्त फैसला किया है। अब उत्तर प्रदेश में 1 मार्च के बाद से आए सभी नागरिकों की जांच कराई जाएगी। उनमें जरा भी संक्रमण का शक होने पर उनको कवारंटाइन किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे लोगों को जहां का तहां रोकने के निर्देश दिए गए हैं। अब ऐसे लोग 14 दिन बाद ही अपने गांव या घर जा सकेंगे। इसके साथ ही किसी भी व्यक्ति को 14 अप्रैल तक यूपी में इंट्री नहीं दी जाएगी। लगातार उमड़ रही भीड़ को देखते हुए फैसला कहा गया है कि केरल और दूसरे प्रदेशों में रहने वाले यूपी के लोग इस लाॅकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। इतना ही नहीं योगी सरकार ने सभी प्रदेशों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं जो वहां रहने वाल...
कार्रवाईः यूपी में लॉकडाउन तोड़ने पर 161 FIR, हजारों गाड़ियों का चालान

कार्रवाईः यूपी में लॉकडाउन तोड़ने पर 161 FIR, हजारों गाड़ियों का चालान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर प्रदेश के 16 जिलों में लॉकडाउन किया है। ऐसे में मंगलवार को कई जिलों में लोगों ने लॉकडाउन को तोड़ा। पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। प्रदेशभर में पुलिस ने 161 एफआईआर दर्ज करते हुए सख्ती का साफ संदेश दे दिया है। बता दें कि पुलिस को यह फैसला लोगों द्वारा लॉकडाउन के बावजूद सड़कों पर निकलने के कारण करना पड़ा। लखनऊ में 52, कानपुर में 22 एफआईआर बताया जाता है कि प्रदेशभर में पुलिस ने 161 एफआईआर दर्ज की हैं। इस दौरान लखनऊ में 52, कानपुर में 22, प्रयागराज में 17 तथा गाजियाबाद में 70 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इतना ही नहीं आज मंगलवार की सुबह कुल 45 गाड़ियों को सीज किया गया है, जबकि 1345 गाड़ियों का चालान काटा गया है। दरअसल, लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर यूपी में सख्ती शुरू हो गई है। ये भी पढ...
अनोखी बातः ‘जनता कर्फ्यू’ में जन्मी बेटी, ‘कोरोना’ रखा नाम

अनोखी बातः ‘जनता कर्फ्यू’ में जन्मी बेटी, ‘कोरोना’ रखा नाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोरोना वायरस को लेकर देशभर में डर जैसा माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार इससे बचाव को लेकर तमाम प्रयास युद्धस्तर पर कर रही है। वहीं यूपी में एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है जिसमें मां-बाप ने बेटी का नाम कोरोना रखा है। इसकी वजह बड़ी दिलचस्प है। दरअसल, बच्ची का जन्म आज 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन हुआ, तो मां-बाप को उनका नाम कोरोना रखने का आइडिया आया। इसके साथ ही बच्ची और उनका नाम, पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। मामला यूपी के देवरिया जिले का है। दो पीढ़ियों बाद बेटी का जन्म, खुशी का माहौल बताया जाता है कि कौड़ीराम के सोहगौरा की रहने वालीं रागिनी त्रिपाठी का मायका देवरिया के रूद्रपुर में है। बताते हैं कि कुछ दिन से रागिनी मायके में हैं। आज रविवार को उनको प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार को लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उनको महिला जि...
बड़ी खबरः लखनऊ समेत 11 जिलों में सरकार ने बंद किए सिनेमा हॉल-मल्टीप्लेक्स

बड़ी खबरः लखनऊ समेत 11 जिलों में सरकार ने बंद किए सिनेमा हॉल-मल्टीप्लेक्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार ने शनिवार को महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सूबे के 11 जिलों राजधानी लखनऊ समेत नोएडा, गाजियाबाद में सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, स्वीमिंग पूल, क्लब, डिस्को और जिम को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। बताते हैं कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए खुद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यह निर्देश दिए हैं। इन जिलों में बंद किए गए मल्टीप्लेक्स.. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि कोरोना से बचाव के लिए एहतियातन भारत-नेपाल सीमा से सटे सिद्धार्थनगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, आगरा, लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा में 31 मार्च तक यह बंदी लागू रहेगी। सीएम योगी ने रविवार को अपने आवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी अधिकारियों को...
यूपीः मौसम विभाग का 72 घंटे का अलर्ट, भारी बारिश-ओलावृष्टि बनेगी आफत

यूपीः मौसम विभाग का 72 घंटे का अलर्ट, भारी बारिश-ओलावृष्टि बनेगी आफत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेत किसान, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुर/बांदाः मौसम विभाग ने शुक्रवार को यूपी में राजधानी लखनऊ व कानपुर के आसपास हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद 72 घंटे का अलर्ट घोषित किया है। बता दें कि कानपुर व आसपास के कुल 13 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश के साथ अचानक मौसम ने तेजी से करवट बदली। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए इस क्षेत्र के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि के साथ आंधी की चेतावनी दी गई है। ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। वहीं बताते दें कि किसानों के लिए होने वाली बारिश और ओलावृष्टि चिंता का विषय है। लखनऊ-कानपुर के आसपास के जिलों में अलर्ट घोषित मौसम विभाग की माने तो आने वाले 72 घंटों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं और आंधी की भी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। बारिश से इन इलाकों में मच ...