Thursday, July 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in up

यूपी में रविवार को फूटा कोरोना का बड़ा बम, 100 पाॅजिटिव केस मिले

यूपी में रविवार को फूटा कोरोना का बड़ा बम, 100 पाॅजिटिव केस मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में पिछले कुछ घंटों में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि लाकडाउन-5 में मिली छूट का शायद लोग गलत फायदा उठा रहे हैं और बेपरवाही के साथ घूम रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट में कुल 72 पॉजिटिव मामले मिले हैं। इनमें 14 मामले अकेले राजधानी के हैं, जबकि मुरादाबाद के 12, संभव और हरदोई के 10-10, रामनगरी अयोध्या के 9 व 3 कन्नौज तथा 2-2 शाहजहांपुर और उन्नाव के शामिल हैं। वहीं कौशांबी, पीलीभीत और मिर्जापुर के एक-एक मामले शामिल हैं। इसके साथ ही संबंधित जिलों के अधिकारियों ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बिजनौर में 7, हमीरपुर में 2 पाॅजिटिव मिले इसके साथ ही बिजनौर के 7 और बुंदेलखंड के हमीरपुर में भी दो पाॅजिटिव लोग मिले हैं। इस तरह यूपी में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 10185 ...
25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका अनामिका गिरफ्तार, यह है असली नाम..

25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका अनामिका गिरफ्तार, यह है असली नाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कासगंजः यूपी के 25 जिलों में एक साथ नौकरी करके फर्जीवाड़ा करने वाली शिक्षिका अनामिका शुक्ला को आज शनिवार को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यूपी की कासगंज पुलिस ने शिक्षिका को उस वक्त गिरफ्तार किया है, जब उसने पद से इस्तीफा देने के लिए अपने साथी को बेसिक शिक्षाधिकारी के दफ्तर में भेजा। इसके बाद शिक्षिका कार्यालय के पास से पकड़ा गया। पुलिस शिक्षिका से पूछताछ कर रही है। बता दें कि इस शिक्षिका की पुलिस को काफी तलाश थी। शिक्षिका ने 25 जगह पर नौकरी करते हुए सरकार को 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगा दिया। अब पूछताछ के दौरान शिक्षिका लगातार नए-नए खुलासे कर रही है जिनसे पुलिस भी हैरान हैं। इस दौरान शिक्षिका ने एक और बड़ा खुलासा किया है। असली नाम प्रिया सिंह, दस्तावेजों में लिखाया 'अनामिका शुक्ला' दरअसल, मामले में कासगंज के अपर पुुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया ह...
यूपीः 10 IPS अफसरों के तबादले, प्रशांत कुमार नए ADG लॉ एंड ऑर्डर

यूपीः 10 IPS अफसरों के तबादले, प्रशांत कुमार नए ADG लॉ एंड ऑर्डर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज मंगलवार शाम को यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ा और महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। इस दौरान 10 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को नया यूपी का नया एडीजी ला एंड आर्डर बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर एडीजी कानून व्यवस्था पीवी रमाशास्त्री को डीजी विजलेंस बनाया गया है। पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की संभावना पहले से जताई जा रही थी। इसके साथ ही नए एडीजी लाॅ एंड आर्डर प्रशांत कुमार के रूप में कार्यभार संभालने को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजीव सभरवाल बनाए गए ADG मेरठ इसी क्रम में आईपीएस अधिकारी राजीव सभरवाल को एडीजी मेरठ जोन बनाया गया दिया है। वहीं आईपीएस अंजू गुप्ता जो कि अबतक एडीजी विमैन पावर थीं, उनको एडीजी पीटीएस मेरठ के पद पर तैनात दी गई है। वहीं आईपीएस लक्ष्मी सिंह को आईजी लखनऊ रेंज के ...
बड़ी खबरः यूपी में एस्मा लागू, अब सरकारी कर्मचारी नहीं कर सकेंगे हड़ताल

बड़ी खबरः यूपी में एस्मा लागू, अब सरकारी कर्मचारी नहीं कर सकेंगे हड़ताल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः वैश्विक महामारी कोरोना के संकट से निपटने में जुटी यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज शुक्रवार को सरकारी मशीनरी को लेकर बड़ा फैसला किया। दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के बीच सरकारी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सरकार ने प्रदेश में एस्मा लागू कर दिया है। प्रदेश में अब यह कानून लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लग जाएगी। हालांकि, सरकार के इस फैसले की कर्मचारी संगठनों ने निंदा की है। वहीं दूसरी ओर काफी लोगों ने सराहना भी की है।  कोरोना संकट के बीच सरकार का अहम फैसला वहीं आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। अब कर्मचारियों के लिए एस्मा को मानना जरूरी होगी, वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। बताते चलें कि एस्मा कानून पहली बार 1968 में लागू हुआ था। इसे संकट के वक्त कर्मचारियों की हड़ताल रोकने को बनाया गया था। क...
यूपी में 3 जिलों के CMO नपे, कोविड-19 के दौरान लापरवाही पर गाज

यूपी में 3 जिलों के CMO नपे, कोविड-19 के दौरान लापरवाही पर गाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संकट के प्रकोप को कम करने में जुटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बुधवार को सख्त फैसला लिया। सरकार ने बुलंदशहर, आगरा समेत तीन जिलों के सीएमओ को हटा दिया। उनके स्थान पर नई तैनाती हुई है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित बुलंदशहर और आगरा के सीएमओ के तबादले रहे हैं। सरकार ने बुलंदशहर के सीएमओ केएन तिवारी को उनके पद से हटा दिया है। उन्हें मुरादाबाद स्थानांतरित करते हुए उनके स्थान पर जिला अस्पताल मुरादाबाद में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात डा. भवतोष शंखधर को बुलंदशहर का नया सीएमओ बना दिया गया है। बुलंदशहर-आगरा और मथुरा में नए सीएमओ बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने यूपी के तीन सीएमओ को कोविड-19 के दौरान लापरवाही बरतने पर उनके पदों से हटाया है। बुलंदशहर की ही तरह मथुरा के सीएमओ डा शेर सिंह को मुरादाबाद आरएफपीटीसी स्थानांतरित कर दिय...
यूपी में आंधी-तूफान से 22 की मौत, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

यूपी में आंधी-तूफान से 22 की मौत, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संकट के बीच रविवार शाम को आए आंधी-तूफान में प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। राजधानी लखनऊ से लेकर पश्चिमी यूपी, मध्य क्षेत्र तक अचानक मौसम इतनी तेजी के साथ खराब हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। आंधी-बारिश और वज्रपात ने प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर तबाही मचाई। धूल भरी आंधी से बड़े विशाल पेड़ उखड़ गए। इस दौरान आंधी में हादसों से प्रदेश में कुल 22 लोगों की मौत की सूचना मिली है। वहीं फसलों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है। साथ ही शहरों में काफी कुछ अव्यवस्थित हो गया है। आंधी के साथ ही कई शहरों में अंधेरे छा गया। मुख्यमंत्री योगी ने दुख जताया उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्राकृतिक आपदा पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति सांत्वना प्रकट की है। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। बताया जाता है कि मध्य उत्तर ...
UP Lockdown-3: शराब बिक्री पर खास खबर, रेड जोन-हाॅटस्पाॅट छोड़ सभी जगह बिकेगी दारू

UP Lockdown-3: शराब बिक्री पर खास खबर, रेड जोन-हाॅटस्पाॅट छोड़ सभी जगह बिकेगी दारू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना वायरस संकट के दौर में देशभर में लाकडाउन-3 शुरू हो चुका है। 4 मई से लागू लाॅकडाउन-3 अब 17 मई तक लागू रहेगा। सरकार ने कोरोना पाॅजिटव केस मिलने के सिलसिले को देखते हुए शहर को तीन जोन में बांट दिया है। रेड जोन, आरेंज जोन और ग्रीन जोन। अब सरकार आरेंज और ग्रीन जोन वालों को राहत देने जा रही है। सरकार ने फैसला किया है कि लॉकडाउन 3 में यूपी में रेड जोन छोड़कर अन्य जगहों पर शराब की दुकानें दिन में 9 घंटे खुली रहेंगी। शराब बिक्री की सशर्त मिली अनुमति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शराब की बिक्री को सशर्त अनुमति दे दी है। इसके साथ ही लाॅकडाउन-3 में यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने इस छूट को लेकर सरकार की गाइडलाइन जारी कर दी है। सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि शराब खरीददारी के दौरान किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे ...
अपडेटः Corona Virus: लाॅकडाउन में सिपाही पर चाकू से हमला, आरोपी पकड़ा गया

अपडेटः Corona Virus: लाॅकडाउन में सिपाही पर चाकू से हमला, आरोपी पकड़ा गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोरोना वायरस संकट से जूझ रही ताज नगरी आगरा में यह महामारी प्रचंड रूप धारण कर चुकी है, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी चिकित्सकों के साथ मिलकर लोगों को बचाने को जूझ रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में एक युवक ने पुलिस के सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। घटना रविवार की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान गैलाना रोड निवासी सचिन के रूप में हुई है।  रविवार को हुई घटना से मचा हड़कंप बताया जाता है कि रविवार को एक युवक ने पुलिस के सिपाही पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वह लॉकडाउन के नियमों का पालन करा रहे थे। घटना आगरा के थाना हरीपर्वत इलाके श्री टाकीज के पास की है। वहां पुलिस ने बैरियर लगा कर सड़क पर आने-जाने वालों पर नजर रख रही है, ताकि लाकडाउन का पूरी तरह से पालन कराय...
खास खबरः यूपी में अगले 3 दिन बदले रहेंगे मौसम के मिजाज

खास खबरः यूपी में अगले 3 दिन बदले रहेंगे मौसम के मिजाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेत किसान, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश में शनिवार को हुई हल्की बूंदाबांदी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया। हर कोई बरसात की उम्मीद छोड़ चुका था और बीते कुछ दिनों से कड़क धूप अच्छी-खासी गर्मी का भी एहसास करा रही थी। ऐसे में अचानक बारिश ने प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को अचंभित कर दिया। मौसम विभाग की माने तो ऐसा जम्मू-कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ बना होने के कारण हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक इसी तरह मौसम में हलचल बनी रहेगी। मौसम विभाग ने जताई संभावना पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने कम दबाव के चलते मौसम में यह बदलाव होगा। अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी। कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी भी आ सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम दबाव वाला क्षेत्र होने के कारण ...
बड़ी खबरः लाॅकडाउन की पाबंदियों के बीच 20 अप्रैल से खुलेंगे सरकारी दफ्तर

बड़ी खबरः लाॅकडाउन की पाबंदियों के बीच 20 अप्रैल से खुलेंगे सरकारी दफ्तर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में लाॅकडाउन की पाबंदियों के बीच 20 अप्रैल से सभी सरकारी दफ्तारी खुलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस दिशा में बड़ा फैसला लिया है। सोमवार से सभी सरकारी दफ्तरों को खोलने के आदेश दिए गए हैं। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की ओर से इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, इस बात के भी निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी दफ्तरों में सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी व्यवस्था की जाए। सोमवार से दफ्तर खुलने की तैयारी शुरू बताया जा रहा है कि फिलहाल सोमवार को ऑफिस में विभागाध्यक्ष के साथ समूह क तथा ख के कर्मचारी ही पहुंचेंगे। सरकारी ने उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह रोस्टर के हिसाब से कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित कराएं। इससे कर्मचारी अल्टरनेट व्यवस्था के तहत अपनी ड्यूटी कर सकेंगे। रोस्टर के जरिए कराया जाएगा काम विभाग के सिर्फ 33 प्रतिशत कर्मचारियो...