Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

बांदा में फिर दर्दनाक घटना, आग में जिंदा जलकर दिव्यांग किसान की मौत

बांदा में फिर दर्दनाक घटना, आग में जिंदा जलकर दिव्यांग किसान की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीती 27 दिसंबर को जिले में हुए अग्निकांड में एक मां और उनके तीन बच्चों की मौत को लोग भूला भी नहीं पाए थे कि आज नरैनी क्षेत्र में फिर एक अग्निकांड में दिव्यांग किसान की जिंदा जलकर मौत हो गई। दरअसल, रात में रोशनी को जलाकर रखे गए दीपक की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। वहां सो रहे दिव्यांग वृद्ध किसान की जलकर मौत हो गई। मामला नरैनी क्षेत्र के पोंगरी गांव का है। वहां रहने वाले बौरा (54) पुत्र राम प्रताप बेलौहा बीती शाम खाना खाकर घर में सो गए थे। झुलसी हुई हालत में निकाला बाहर, फिर मौत रात में उनके घर में आग लग गई। गांव के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस को सूचना दी। किसी तरह वृद्ध को झुलसी हुई हालत में बाहर निकाला। कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे हिमांशु ने बताया है की उनने चाचा मूक-बधिर थे। उप जिलाधिकारी वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनो...
Update : बांदा में CBI ने बच्चों के यौन शोषण के आरोपी जेई की पत्नी को भी किया गिरफ्तार

Update : बांदा में CBI ने बच्चों के यौन शोषण के आरोपी जेई की पत्नी को भी किया गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : 50 से अधिक बच्चों के यौन शोषण के आरोपी सिंचाई विभाग के जेई के मामले में नया मोड़ आ गया है। सीबीआई ने पति के पाप को छिपाने के आरोप में उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। विभाग से निलंबित और जेल में बंद जेई रामभवन की पत्नी दुर्गावती को सीबीआई के सीओ अमित कुमार ने धारा 17 पास्को एक्ट व धारा 120बी IPC के तहत गिरफ्तार किया है। अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा सीबीआई ने जेई की पत्नी को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड मांगी। अदालत ने आरोपी महिला को 4 जनवरी 2021 तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताते चलें कि बच्चों के यौन शोषण के आरोपी जेई रामभवन को बीती 17 नवंबर को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। बताते हैं कि नरैनी कस्बे के जवाहर नगर मुहल्ले से आरोपी दुर्गावती को गिरफ्तार किया गया है। ये भी पढ़ें : Update : UP : CBI ने पकड़ा बच्चों के यौन शोष...
बांदा में बजरंग इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी, इन छात्रों ने मारी बाजी

बांदा में बजरंग इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी, इन छात्रों ने मारी बाजी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सोमवार को यहां आदर्श बजरंग इंटर कालेज में विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने किया। प्रदर्शनी के आयोजक प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडे व सह संयोजक सचिंद्र गुप्ता रहे। जूनियर वर्ग में छात्र श्याम सुंदर प्रथम रहे प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में छात्र श्याम सुंदर प्रथम रहे। वहीं छात्र आकाश सिंह, द्वितीय व छात्र ऋषि सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में छात्र सुधीर कुमार प्रथम, छात्र हर्ष सोनी द्वितीय तथा सागर साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी में निर्णायक के रूप में जेपी गुप्ता प्रवक्ता, वीरेंद्र तिवारी प्रवक्ता सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज रहे। ये भी पढ़ें : बांदा जीआईसी में प्रतियोगिता, छात्रा मोहिनी-छात्र हिमांशु अव्वल ...
अभी-अभी : बांदा में नेता जी ने भोंपू बजाकर जनता को रुलाया, प्रशासन ने बंद कराया

अभी-अभी : बांदा में नेता जी ने भोंपू बजाकर जनता को रुलाया, प्रशासन ने बंद कराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड के बांदा में रविवार को अजीबो-गरीब हालात हो गए। इंदिरानगर जैसे पाॅश इलाके की गलियों और चौराहों पर तेज आवाज में भोंपू बजने लगे। बुजुर्ग और बीमार लोगों के साथ-साथ आम लोग तेज आवाज से परेशान हो गए। ये भोंपू एक कार्यक्रम के आयोजन को टांगे गए। सुबह-सवेरे तेज आवाज से परेशान हुए लोग कोर्ट के आदेश हैं कि सुबह 10 से पहले और रात 10 के बाद लाउडस्पीकर नहीं बज सकते। आयोजनकर्ता भाजपा की चादर ओढ़ने वाले एक नेता जी थे, इसलिए आम लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें-क्या न करें। लोगों को लगा कि शायद अधिकारी उनकी पीड़ा को नहीं समझेंगे। नेता जी को कोर्ट के आदेशों की भी नहीं परवाह मरता क्या न करता, फिर भी कुछ लोगों ने प्रशासन को फोन करके अवगत कराया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले में पूरी संवेदनशीलता का परिचय दिया। न सिर्फ नेता को टाइट किया, बल्कि भोंपू भी तत्काल बंद करने के ...
Update : बांदा में हादसा, बाइक सवार साली की मौत और जीजा की हालत गंभीर

Update : बांदा में हादसा, बाइक सवार साली की मौत और जीजा की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में अपने जीजा के साथ बाइक से जा रहीं महिला की जान चली गई। वहीं महिला के साथ बाइक पर सवार उनके जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तेज रफ्तार डंपर की बाइक में टक्कर लगने से हुआ। हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी है। डंपर-बाइक की टक्कर से हादसा बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के अदरी गांव के रहने वाले पत्नी दिलशाद की पत्नी अफसरी (35) आज दोपहर को अपने बहनोई तौकीर के साथ बाइक से बांदा आ रही थीं। रास्ते में दोहतरा और पलरा गांव के बीच तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। वहीं उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, वाहन चालक मौके से भागने में सफल रहा। ये भी पढ़ें : बांदा के नरैनी में बैलगाड़ी पर सवार...
बांदा में बदमाशों की गोली से घायल युवक ने तोड़ा दम, पुलिस अबतक खाली हाथ

बांदा में बदमाशों की गोली से घायल युवक ने तोड़ा दम, पुलिस अबतक खाली हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में बदमाशों की गोली से घायल युवक ने आखिरकार दम तोड़ दिया। युवक को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। देर रात युवक की मौत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर पुलिस अबतक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस बदमाशों का पता तक नहीं लगा पाई है। यह थी पूरी वारदात बीती 14 दिसंबर को जमालपुर गांव के रहने वाले बउवा अपने घर में परचून की दुकान किया करते थे। वह किसी काम से गांव से बाहर गए हुए थे। इसी बीच चुपके से दुकान में घुसे बदमाश वहां रखी नगदी और सामान बटोरने लगे। आहट पर जागे बउआ के भाई धर्मेंद्र (35) ने बदमाशों को ललकारा। इसके बाद उनको खदेड़ने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने धर्मेंद्र पर गोलियां चला दी। बदमाशों ने एक के बाद एक दो गो...
बांदा में माध्यमिक शिक्षक संघ ने विधायकों को ज्ञापन सौंपे

बांदा में माध्यमिक शिक्षक संघ ने विधायकों को ज्ञापन सौंपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन हाल ही में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुए फैसले के अनुपालन में सौंपा गया। इस दौरान पहले सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा गया। फिर तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति को भी ज्ञापन दिया गया। शिक्षकों ने अपनी मांगें भी दोहराईं संघ के मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपे हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि सरकार के समक्ष उनकी मांगों को उठाया जाए। इस मौके पर जिला मंत्री अजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर चौब, शिवशंकर निगम तथा व्यवसायिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, देशराज सिंह, मंगल प्रसाद, मनोज त्रिपाठी, रविश...
बड़ी खबर : बांदा में मां व 3 बच्चों की जिंदा जलकर मौत

बड़ी खबर : बांदा में मां व 3 बच्चों की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार को बांदा में एक दर्दनाक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। सर्दी से बचने के लिए एक परिवार ने आग जलाई थी जिसकी चिंगारी से एक मां और उनके 3 बच्चों की जलकर मौत हो गई। तड़के सुबह हुए इस अग्निकांड में महिला और उनके तीनों बच्चों के शवों को निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। परिवार के मुखिया कल्लू यादव जयपुर में रहकर काम करते हैं। उनको घटना की जानकारी दी गई। वह भी घर पहुंच रहे हैं। वहीं जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर उचित मदद के निर्देश दिए हैं। मर्का थाना क्षेत्र में हुई घटना बताया जाता है कि मर्का थाना क्षेत्र में दुबे का पुरवा मजरा के रहने वाले कल्लू राजस्थान के जयपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी संगीता (35) अपने 3 बच्चों के साथ घर में थीं। तीनों बच्चों, बेटी अंजली (9), आशीष (6) और छोटी (3) के साथ मां घर में सो रह...
बांदा : पंचायत चुनाव से पहले 2022 की चर्चा, कांग्रेस पूर्व विधायक की होर्डिंग्स से भाजपा खेमे में भी खलबली..

बांदा : पंचायत चुनाव से पहले 2022 की चर्चा, कांग्रेस पूर्व विधायक की होर्डिंग्स से भाजपा खेमे में भी खलबली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड में पंचायत चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है और गांव-गांव में चौपालें भी सज गई हैं। पोस्टर-बैनर और वाल पेंटिंग्स प्रचार के सभी तौर-तरीके आजमाए जा रहे हैं। इन चुनावी सरगर्मियों के बीच बुंदेलखंड के बांदा मंडल मुख्यालय पर काफी कुछ बदला-बदला सा है। एक ओर भाजपा के कई माननीय फिलहाल रिश्तेदारों के जिला पंचायत के टिकट बचाने की जद्दोजहद में हैं तो वहीं कई राजनीतिक दलों के पुराने नेताओं की आहट ने राजनीतिक गुरुओं में खलबली मचा दी है। कांग्रेस के पूर्व विधायक का रातों-रात प्रचार-प्रसार तेज शहर में कांग्रेस के पूर्व विधायक के होर्डिंग्स-पोस्टर्स ने 2022 विधानसभा में बड़े बदलाव की चर्चा को हवा दे दी है। दरअसल, बांदा के मुख्य चौराहों पर पूर्व कांग्रेस विधायक दलजीत सिंह के होर्डिंग्स-पोस्टर रातों-रात तेजी से लगे हैं। यही वजह है कि शहर में पूर्व विधायक का प्रचार-प्रसार जितनी त...
बांदा में प्रधानमंत्री मोदी को सुनने को जुटे हजारों किसान

बांदा में प्रधानमंत्री मोदी को सुनने को जुटे हजारों किसान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के जसपुरा ब्लाक में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह गौर ने बताया कि एक दिन पहले से ही शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि जसपुरा में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि शंकर हवेलकर (प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सदस्य) हैं। प्रधानमंत्री को सुनने इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष भी जसपुरा में मौजूद रहे। बताते चलें कि बांदा में कुल 43 जगहों पर प्रधानमंत्री को सुनने के लिए व्यवस्था की गई। बांदा कृषि विश्वविद्यालय में मंत्री लाखन सिंह राजपूत मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Update : बांदा में भाजपा नेता से अभद्रता, रोडवेज स्टेशन इंचार्ज समेत 3 पर मुकदमा    ...