Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Update : बांदा में हादसा, बाइक सवार साली की मौत और जीजा की हालत गंभीर

Banda : high speed car crushed husband and wife, both of them died

समरनीति न्यूज, बांदा : आज रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में अपने जीजा के साथ बाइक से जा रहीं महिला की जान चली गई। वहीं महिला के साथ बाइक पर सवार उनके जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तेज रफ्तार डंपर की बाइक में टक्कर लगने से हुआ। हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

डंपर-बाइक की टक्कर से हादसा

बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के अदरी गांव के रहने वाले पत्नी दिलशाद की पत्नी अफसरी (35) आज दोपहर को अपने बहनोई तौकीर के साथ बाइक से बांदा आ रही थीं। रास्ते में दोहतरा और पलरा गांव के बीच तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। वहीं उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, वाहन चालक मौके से भागने में सफल रहा।

ये भी पढ़ें : बांदा के नरैनी में बैलगाड़ी पर सवार हुए सपाई, किसान यात्रा निकाली