Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

बांदा में यूको बैंक शाखा में मनाया गया स्थापना दिवस

बांदा में यूको बैंक शाखा में मनाया गया स्थापना दिवस

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में आवास विकास कालोनी में स्थित यूको बैंक की शाखा में 78वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर शिव दत्त तिवारी और बच्चा लाल मौजूद रहे। बैंक कर्मियों का दोनों ही अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों ने बैंक की सेवाओं पर प्रकाश डाला। कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर आवास विकास शाखा की प्रबंधक मधु स्नातक, सहायक शाखा प्रबंधक हितेश कुमार वर्मा, कैशियर बालेंद्र सिंह, प्रीती साहू, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा : देश के पहले बालिका विद्यालय की पहली महिला प्रिंसिपल की जयंती मनाई...
बांदा : देश के पहले बालिका विद्यालय की पहली महिला प्रिंसिपल की जयंती मनाई

बांदा : देश के पहले बालिका विद्यालय की पहली महिला प्रिंसिपल की जयंती मनाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सावित्री बाई फूले महिला अधिकार संघ के तत्वावधान में सहोदिया देवी इंटर कालेज कुसमा खटौरा में देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की 190वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्षता प्रधानाचार्य गुडिया देवी ने की। संचालन की जिम्मेदारी रामभवन कुशवाहा जिला महासचिव जन अधिकार पार्टी ने निभाई। मुख्य अतिथि के दौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री बाई फूले महिला अधिकार संघ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष उमा कुशवाहा रहीं। सावित्री बाई फूले के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश मुख्य अतिथि ने गौतम बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्री बाई फूले के चित्रों पर फूल चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि खुद हमेशा कष्टों से भरा हुआ जीवन व्यतीत किया, ताकि समाज सुख से रहे। कहा कि माता सावित्री ने महाराष्ट्र के पुणे में पहला बालिका विद्यालय खोला था जिसमें पहली मह...
बांदा व्यापार मंडल ने स्थानांतरित सिटी मजिस्ट्रेट को दी विदाई

बांदा व्यापार मंडल ने स्थानांतरित सिटी मजिस्ट्रेट को दी विदाई

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से स्थानांतरित सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान समारोह में उनका माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न भेंट किए गए। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार जैन द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकाल को सराहा पदाधिकारी संतन भाई द्वारा करोना काल की सेवाओं की चर्चा की गई। प्रकाश साहू द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया। नगर पालिका के सभासदों ने भी सिटी मजिस्ट्रेट का माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार राज और संचालन महामंत्री अमित सेठ भोलू ने किया। युवा व्यापारी रोहित जैन भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : यूपी में 9 डीएम समेत 25 IAS और 3 PCS के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट.....
Update- Banda Breaking : बांदा में टाॅप टेन अपराधी के हाथों पिटी पुलिस-गाड़ी भी तुड़वाई, 8 पर मुकदमा

Update- Banda Breaking : बांदा में टाॅप टेन अपराधी के हाथों पिटी पुलिस-गाड़ी भी तुड़वाई, 8 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में अपराधियों का दुस्साहस किस हद तक बढ़ा हुआ है इसका जीता-जागता नमूना देखने को मिला। वहां एक टापटेन अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चौकी इंचार्ज से लेकर सिपाहियों तक से न सिर्फ मारपीट की, बल्कि पिटाई के बाद पुलिसकर्मी की गाड़ी तोड़कर भाग निकला। बाद में सीओ और थाना प्रभारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मुख्य आरोपी यानी टाॅपटेन अपराधी को पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। टाॅपटेन अपराधी को खुला छोड़ना पड़ा भारी मामले में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले ने कहीं न कहीं पुलिस की लापरवाही का खुलासा किया। टाॅप टेन अपराधी कैसे खुला घूम रहा था। अबतक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुआ। ऐसे सवाल पुलिस को ही कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। फोर्स के पहुंचने से पहले भाग निकला पूरा मामल...
बांदा में नया साल और शराब : देर रात तक ओवररेट, खुले रहे पिछले गेट

बांदा में नया साल और शराब : देर रात तक ओवररेट, खुले रहे पिछले गेट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नए साल की पहली रात शहर में हुई न्यू इयर पार्टियों में जमकर शराब की बिक्री हुई। शराब की दुकानों के सामनेके गेट बंद रहे, पिछले खुले रहे। रातभर ओवररेट शराब बिकती रही। नए साल की रात 12 बजे के इंतजार में और फिर उसके बाद भी पार्टियों का दौर चला। कोरोना संकट के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग की बातें खोखली साबित हुईं। दूसरे दिन भी ऐसा ही रहा हाल यही हाल नए साल के दूसरे दिन भी देखने को मिला। शहर के आसपास स्थित ढाबों पर भी खुलेआम शराब पार्टियां चलीं। जिले के आबकारी विभाग ने पहले ही दुकानदारों के पेंच कसे थे, कि देर रात दुकानें न खुलें। इसके बावजूद ऐन मौके पर सख्ती काम नहीं आई। देर रात तक बिक्री का सिलसिला जारी रहा। मामले में आबकारी इंस्पेक्टर से बात करने का प्रयास किया गया। उनसे संपर्क नहीं हो सका। शहर के पुराने कचहरी क्रासिंग, रेलवे स्टेशन के पास और कालूकुआं चौराहे से लेकर गल्ला ...
बांदा में दीवारी नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का जोरदार प्रदर्शन

बांदा में दीवारी नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का जोरदार प्रदर्शन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केन नदी किनारे ग्राम कहला के सिद्ध स्थान कालोथर बाबा में बुंदेली विशाल दीवारी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बाहरी क्षेत्रों से आई टीमों ने प्रतिभाग किया। ग्राम कहलाए गंछाए गोड़ीबाबाए हटेटी पुरवाए निम्नीपार और राष्ट्रीय स्तर की ख्यातिप्राप्त बड़ोखर खुर्द के रमेश पाल की टीम ने भी प्रदर्शन किया। केन किनारे स्थित कहला गांव के देवस्थान में आयोजन दीवारी नृत्य के दौरान लाठियों की चटचटाहट से इलाका गुंजायमान हो उठा। बुंदेलखंड दीवारी नृत्य ने लोगों का मनमोह लिया। नववर्ष के मौके पर दीवारी टीम के सदस्यों को गिफ्ट एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान ओम प्रकाश, शोभाराम कश्यप, रामप्रसाद सोनी, शैलेंद्र सिंह, सोनू भैया, अनिरुद्ध प्रताप, केतू यादव, रामू निषाद, मनीष कुमार, सत्यनारायण, सोमचंद्र निषाद आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में अखिल भारतीय कुर्मी क्ष...
बांदा में जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को दी विदाई

बांदा में जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को दी विदाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सिटी मजिस्ट्रेट और बीडीए सचिव के तौर पर शानदार पारी खेलने वाले सुरेंद्र सिंह चाहल का मुरादाबाद एडीएम के तौर पर स्थानांतरण हो गया है। अपनी तैनाती में बांदा विकास प्राधिकरण यानी बीडीए की नई साख बनाने वाले और अतिक्रण के खिलाफ मजबूत अभियान को अंजाम देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट की छवि सख्त अधिकारी की रही। हालांकि, उन्होंने जनहित की समस्याओं को भी उतनी ही तेजी से निपटाया। इसलिए लोगों की बीच अलग पहचान रही। इसी बीच गुरुवार देर शाम उनके तबादले की खबर आई। मुरादाबाद एडीएम के पद पर संभालेंगे कार्यभार शासन ने उनका अच्छा कामकाज देखते हुए प्रमोशन किया। इतना ही नहीं उनको मुरादाबाद जैसे बड़े जिले का अपर जिलाधिकारी यानी एडीएम बनाकर भेजा गया है। यह अपने आप में बड़ी बात है। आज शुक्रवार को बांदा के कलेक्ट्रेट सभागार में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी आनंद कुमार सि...
बांदा : टेंपो की टक्कर से गिरे, कार ने रौंदा, पति की मौत और पत्नी व 5 घायल

बांदा : टेंपो की टक्कर से गिरे, कार ने रौंदा, पति की मौत और पत्नी व 5 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति नयूज, बांदा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी उनकी पत्नी व सास गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसी तरह तीन और लोग हादसे में घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के कतरावल गांव के रहने वाले कमलेश (35) शुक्रवार दोपहर पत्नी शिव प्यारी (30) तथा सास रानी (60) को बाइक से लेकर ससुराल देवरार जा रहे थे। रास्ते में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।  वाहन चालक मौके से हुए फरार  तीनों बाइक सवार गिर पड़े। एक अन्य कार वहां से गुजर रही थी और कार से कुचलकर कमले बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। टेंपो और कार ...
बांदा में समोसे लेने गया छात्र रहस्यमय ढंग से गायब, FIR

बांदा में समोसे लेने गया छात्र रहस्यमय ढंग से गायब, FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के चमरौली तिराहे से एक किशोर उस समय गायब हो गया जब वह अपने मामा से समोसा लेने गया था। काफी देर तक जब बच्चा घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पता न चलने पर परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है। बालक की तलाश में जुटी पुलिस बताया जाता है कि कालूकुआं पुलिस चौकी क्षेत्र के के चमरौली तिराहे के पास रहने वाले राजेश कुमार का भांजा अभय (14) उनके घर पर रहकर पढ़ाई करता है। शाम को घर से समोसा लेने जाने की बात कहकर निकला। फिर वापस नहीं लौटा। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि बालक की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ये भी पढ़ें : बांदा में जाम में फंसी अपहरणकर्ताओं की कार, चिल्लाती हुई कूदकर भागी कौशांबी से अपह्रत लड़की..  ...
बांदा में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने मनाया स्थापना दिवस

बांदा में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने मनाया स्थापना दिवस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज यहां अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का 127वां स्थापना दिवस जिला इकाई कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल ने की। पदाधिकारीयों ने महासभा के संस्थापक बाबू रामाधीन व भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर भी माल्यार्पण किया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, कमलेश, सुरेश, संतोष चैरसिया, कुलदीप सिंह, अरविंद सिंह, राममूरत पटेल आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर महिला से दुष्कर्म, बुरी तरह से पिटाई...