Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को दी विदाई

District Magistrate bids farewell to City Magistrate Surendra Singh in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सिटी मजिस्ट्रेट और बीडीए सचिव के तौर पर शानदार पारी खेलने वाले सुरेंद्र सिंह चाहल का मुरादाबाद एडीएम के तौर पर स्थानांतरण हो गया है। अपनी तैनाती में बांदा विकास प्राधिकरण यानी बीडीए की नई साख बनाने वाले और अतिक्रण के खिलाफ मजबूत अभियान को अंजाम देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट की छवि सख्त अधिकारी की रही। हालांकि, उन्होंने जनहित की समस्याओं को भी उतनी ही तेजी से निपटाया। इसलिए लोगों की बीच अलग पहचान रही। इसी बीच गुरुवार देर शाम उनके तबादले की खबर आई।

मुरादाबाद एडीएम के पद पर संभालेंगे कार्यभार

शासन ने उनका अच्छा कामकाज देखते हुए प्रमोशन किया। इतना ही नहीं उनको मुरादाबाद जैसे बड़े जिले का अपर जिलाधिकारी यानी एडीएम बनाकर भेजा गया है। यह अपने आप में बड़ी बात है। आज शुक्रवार को बांदा के कलेक्ट्रेट सभागार में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने उनको भेंट देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रमोशन के लिए बधाई दी। साथ ही उनके कार्यकाल की सराहना भी की। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्थानांतरित अधिकारी को विदाई देते हुए उपहार भेंट किए।

ये भी पढ़ें : Big News : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के DM समेत 17 IAS के तबादले