Wednesday, June 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: hindi news

बांदा में IMA ने लगाया पियाऊ..राहगीरों को मिली राहत

बांदा में IMA ने लगाया पियाऊ..राहगीरों को मिली राहत

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कचेहरी चौराहे पर पियाऊ लगाया। पियाऊ में ठंडे पानी के साथ पेठे का वितरण किया गया। इससे कचेहरी चौराहे से होकर गुजरने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली।  शहर के प्रमुख चिकित्सकों ने दी सहभागिता बताते चलें कि भीषण गर्मी में बीते कई दिनों से बांदा का अधिकतम तापमान लगातार पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है। इससे पहले पूरे देश और एशिया में बांदा का अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री रह चुका है। ऐसे में जिला प्रशासन ने भी चौराहों पर टेंट और पियाऊ लगवाने की व्यवस्था की है। वहीं समाजसेवी भी पियाऊ लगवाने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में आज आईएमए ने पियाऊ लगवाया। इसमें शहर के डाॅ नरेंद्र गुप्ता, डाॅ जे विक्रम, डाॅ प्रज्ञा जायसवाल, डाॅ अशोक गुप्ता, डाॅ एसपी गुप्ता, डाॅ शबाना रफीक, डाॅ मोनिका सक्सेना, डाॅ केशव गुप्ता, डाॅ हर्ष भार्...
भीषण गर्मी: यूपी में कल से नौतपा-पूरब से पश्चिम तक बरस रही आग-6 दिन बाद बारिश..

भीषण गर्मी: यूपी में कल से नौतपा-पूरब से पश्चिम तक बरस रही आग-6 दिन बाद बारिश..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। कल से यूपी में नौतपा भी शुरू हो रहे हैं। नौतपा यानी भीषण गर्मी के 9 दिन। पूरब से पश्चिम तक मानो आग बरस रही है। उधर, शनिवार को लगातार बांदा उत्तर प्रदेश में अधिकतम 46.2 डिग्री के साथ नंबर वन पर रहा। दूसरे नंबर पर प्रयागराज 46 डिग्री और तीसरे नंबर पर झांसी 44.9 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में बारिश का भी अनुमान है। अगले 6 दिन बाद बारिश के आसार हालांकि, मौसम विभाग ने अगले छह दिन बाद प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं। पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जिलों में सूरज आग बरसा रहा है। तपिश और लू के थपेड़ों ने आम जनमानस को हिलाकर रख दिया है। पूरे प्रदेश ही नहीं देश में बांदा जिला अब भी सबसे गर्म बना हुआ है। अभी कुछ दिन ऐसे ही सताएगी गर्मी मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से नौतपा शुरू हो...
बांदा में दर्दनाक हादसा, मां-बेटे की मौत, पिता और दो बच्चे घायल

बांदा में दर्दनाक हादसा, मां-बेटे की मौत, पिता और दो बच्चे घायल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बांदा के कालिंजर में बाइक सवार मां-बेटे की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं पिता और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। सीओ प्रवीन यादव ने घटना की जानकारी दी। कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है। कालिंजर से निवाइच जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, कटरा कालिंजर गांव के कमल कुमार अपनी पत्नी सुनीता (30) और 3 बच्चे शिवानी (5), शिवांशी (3) और शिवांश (डेढ़ वर्ष) के साथ बाइक से जा रहे थे। ये सभी लोग बांदा के निवाइच गांव एक निमंत्रण में जा रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा भूरागढ़ पुल: पिता ने डांट दिया तो बेटे ने उठा लिया खौफनाक कदम.. बताते हैं कि रास्ते में रामनगर चौराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। टक्कर इतनी तेजी थी सभी लोग सड़क...
बांदा भूरागढ़ पुल: पिता ने डांट दिया तो बेटे ने उठा लिया खौफनाक कदम..

बांदा भूरागढ़ पुल: पिता ने डांट दिया तो बेटे ने उठा लिया खौफनाक कदम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पिता की डांट से नाराज बेटे ने खौफनाक कदम उठा लिया। बेटे ने नाराज होकर भूरागढ़ पुल से केन नदी में कूदकर जान दे दी। बताते हैं कि पिता ने बेटे को मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर डांट दिया था। यह बात बेटे को इतनी बुरी लगी कि बांदा में भूरागढ़ केन नदी पुल पर पहुंच गया। वहां से नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भूरागढ़ केन नदी पुल की घटना जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रा स्थित कुम्हारनडेरा के राजेंद्र चालक हैं। बताते हैं कि उन्होंने अपने बेटे अनुज (17) को मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर डांट दिया। ये भी पढ़ें: बांदा में पानी के लिए हाहाकार, सड़कों पर उतरे महिलाएं-बच्चे, सड़क जाम-प्रदर्शन  नाराज होकर बेटा देर शाम घर से निकल गया। इसकेबाद ...
बांदा में पानी के लिए हाहाकार, सड़कों पर उतरे महिलाएं-बच्चे, सड़क जाम-प्रदर्शन

बांदा में पानी के लिए हाहाकार, सड़कों पर उतरे महिलाएं-बच्चे, सड़क जाम-प्रदर्शन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पानी के लिए हाहाकार मचा है। जलसंस्थान की लापरवाही आम जनता पर भारी पड़ रही है। लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और महाराणा प्रताप चौराहे पर जाम लगा दिया। बाद में आश्वासन देकर सिटी मजिस्ट्रेट ने जाम खुलवाया। दरअसल, बांदा जलसंस्थान के लापरवाह अधिकारियों की सुस्त कार्यशैली से भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। कुछ इलाकों में लोग पानी की बूंद-बूद को तरस रहे हैं। जलसंस्थान अधिकारियों की लापरवाही पड़ रही भारी शुक्रवार को शहर के देवनगर पाल (झील का पुरवा) मोहल्ले के लोगों का पेयजल संकट को लेकर गुस्सा फूट पड़ा। इस मोहल्ले में लंबे समय से पेयजल संकट है। भीषण गर्मी में बीते कई दिनों से यही हालात हैं। ये भी पढ़ें: पेयजल संकट से जूझ रहा शहर, फिर भी लीकेज पर कंट्रोल नहीं लोगों का कहना था कि जलसंस्थान के अधिकारी शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं कर रहे थे। शुक्रवार को मह...
बांदा: मंत्री से मिली ‘गुंडा टैक्स’ से त्रस्त ट्रक यूनियन, जिला पंचायत पर गंभीर आरोप..

बांदा: मंत्री से मिली ‘गुंडा टैक्स’ से त्रस्त ट्रक यूनियन, जिला पंचायत पर गंभीर आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जिला पंचायत के गुंडा टैक्स वसूली के खिलाफ ट्रक यूनियन ने आवाज उठाई है। इतना ही नहीं ट्रक यूनियन ने राज्यमंत्री रामकेश निषाद से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए जिला पंचायत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताते चलें कि गुंडा टैक्स वसूली का खुलासा 'समरनीति न्यूज' ने किया। साथ ही लगातार इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। सपा इस मामले में भाजपा को घेर रही है। वहीं आज ट्रक यूनियन ने राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया है। बताते हैं कि मंत्री ने ट्रक यूनियन को जल्द ही उच्चाधिकारियों से बात कर इस गुंडा टैक्स वसूली रुकवाने का आश्वासन दिया है। 'पांडे ग्रुप' की बांदा में खुलेआम गुंडागर्दी दरअसल, बांदा जिला पंचायत का वर्ष 2026-27 के लिए खनिज परिवहन शुल्क वसूली का ठेका 'पांडेय समूह' के नाम हुआ है। यह ठेका 19,04,99,368 रुपए में स्वीकृत हुआ। संबंधित खबरें पढ़ें:बांदा जिला पंचायत:...
सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी

सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सहारनपुर में कैराना सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर हुई है। मामले में सांसद इकरा हसन समेत 7 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह एफआईआर सहारनपुर में डीआईजी कार्यालय के बाहर सड़क जाम करने के आरोप में हुई है। घटनाक्रम बीती 19 मई का है। एफआईआर में कैराना सांसद इकरा हसन समेत 7 लोग नामजद आरोपी हैं। यह है पूरा मामला दरअसल, यह घटनाक्रम 19 मई को तब हुआ जब सांसद इकरा हसन जसाला गांव के मोनू कश्यप की हत्या के मामले में डीआईजी से मिलीं। सांसद के साथ में मृतक मोनू कश्यप की मां भी थीं। ये भी पढ़ें: UP: राकेश टिकैत से अभद्रता का मामला गरमाया, भाकियू किसान पंचायत में सांसद इकरा भी पहुंचीं इस दौरान सांसद का कहना था कि डीआईजी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इकरा हसन के समर्थक कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए। इससे यातायात प्रभावित होने की बात कही गई। ...
यूपी: हाईकोर्ट ने फ्रीज किए लखनऊ महापौर के वित्तीय- प्रशासनिक अधिकार

यूपी: हाईकोर्ट ने फ्रीज किए लखनऊ महापौर के वित्तीय- प्रशासनिक अधिकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल को अड़ियल रवैय्या भारी पड़ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने भाजपा से लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल के अधिकार फ्रीज कर दिए। डीएम और नगर आयुक्त देखेंगे कामकाज कोर्ट ने जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को अगले आदेशों तक नगर निगम का कामकाज देखने को कहा है। हाईकोर्ट ने यह फैसला वार्ड संख्या-73 फैजुल्लागंज से निर्वाचित पार्षद ललित किशोर तिवारी को 5 महीने बाद भी शपथ न दिलाने पर सुनाया है। ये भी पढ़ें: सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती  ये भी पढ़ें: लखनऊ: तालाब में गिरी कार, हाई कोर्ट के दो अधिवक्ताओं की मौत  https://samarneetinews.com/cm-yogi-says-21500-teachers-instructors-will-be-recruited-in-up/  ...
UP: एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराकर जली बस, चालक की जिंदा जलकर मौत

UP: एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराकर जली बस, चालक की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराकर बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस जलकर राख हो गई। बस चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से झुलस गया। बताते  हैं कि यह डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर गुड़गांव जा रही थी। बस यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कानपुर से गुड़गांव जा रही थी बस जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री बैठे थे। हादसा रात लगभग 2 बजे हुआ। ये भी पढ़ें: यूपी में 5 IAS और कई PCS के तबादले, कानपुर-फिरोजाबाद के CDO बदले.. यह बस कानपुर से गुड़गांव जा रही थी। फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ तेजस त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य कराया। हादसे में बस कंडक्टर झुलस गया है। ये भ...
बांदा में स्व. राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

बांदा में स्व. राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रेलवे स्टेशन रोड पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी एकत्रित हुए। फिर स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी कांग्रेसियों ने किया नमन साथ ही आधुनिक भारत के निर्माता स्व. राजीव गांधी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि 1984 से 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे स्व. राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर युग की शुरूआत की। ये भी पढ़ें: UP: राहुल गांधी बोले, ‘देश के सामने आर्थिक संकट और PM Modi विदेश घूम रहे’ कांग्रेस कार्यालय से सभी कांग्रेसी नेता नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। वहां जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित द्वारा वृद्धजनों को बिस्कुट व दालमोट पैकेट के साथ शीतल पेयजल ...