
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के जसपुरा में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक भी ली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, ब्लॉक कमेटी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई है।
आगे की रणनीति पर किया विचार-विमर्श
इसमें बताया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार बूथ मतदाता सूची का वितरण कर सत्यापन कराया जाएगा। इस मौके पर युवा कांग्रेसियों ने स्मृति चिह्न देकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान को सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें: बांद में उत्खनन के खिलाफ अधिवक्ता संघ का ज्ञापन-हस्ताक्षर अभियान होगा शुरू
बैठक में बी लाल भाई, रहमत शेख, आरिफ निजामी, संतोष द्विवेदी, भागवत प्रसाद द्विवेदी, शशिकांत अवस्थी, दीपेंद्र सिंह, राजबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी: यूपी में कल से नौतपा-पूरब से पश्चिम तक बरस रही आग-6 दिन बाद बारिश..
भीषण गर्मी: यूपी में कल से नौतपा-पूरब से पश्चिम तक बरस रही आग-6 दिन बाद बारिश..
