Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: hamirpur

हमीरपुर और बांदा में एमपी की बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर..

हमीरपुर और बांदा में एमपी की बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः मध्यप्रदेश में जबरदस्त बरसात से यूपी के बुंदेलखंड में भी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। माताटीला बांध से छोड़े गए 3:30 लाख क्यूसेक पानी के चलते बेतवा का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर बांदा में भी बेतवा और केन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। एमपी की बारिश से उफनाई नदियां  बताया जाता है कि अब जलस्तर 101 मीटर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही हमीरपुर का जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने निचले इलाकों में बाढ़ चौकियां व नावों की तैनाती करने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वे पूरी तरह से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही ग्रामीणों को भी अलर्ट कर दिया गया है। ये भी पढ़ेंः जब बांदा की केन नदी का पत्थर देखकर बोले राष्ट्रपति…...
सुसाइडनोट से खुला राज, पत्नी के जान देने पर पति ने ही डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर खुद भी लगाई थी फांसी

सुसाइडनोट से खुला राज, पत्नी के जान देने पर पति ने ही डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर खुद भी लगाई थी फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पति-पत्नी ने अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस घटना का कारण प्रारंभिकतौर पर बेरोजगारी को मान रही है। तीनों की मौत दो से तीन दिन पहले हो चुकी थी। आज घर से शवों की दुर्गंध आने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर खुलवाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हांलाकि बाद में पुलिस को मिले सुसाइड नोट से साफ हो गया है कि बृजेंद्र ने पत्नी के सुसाइड के बाद बेटे की हत्या की और फिर खुद भी जान दे दी। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। हमीरपुर के राठ के गुलाबनगर मोहल्ले की घटना  यह हृदयविदारक घटना हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के ग...
हमीरपुर में छोटा बेटा ही निकला परिवार के पांच लोगों का हत्यारा, संपत्ति के लालच में बन बैठा शैतान

हमीरपुर में छोटा बेटा ही निकला परिवार के पांच लोगों का हत्यारा, संपत्ति के लालच में बन बैठा शैतान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः हमीरपुर शहर के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर गुरुवार को एक परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्याओं ने सभी को हिलाकर रख दिया था। हत्या की इस वारदात को इतनी दरिंदगी से अंजाम दिया गया था कि चार के छोटे बच्चे से लेकर 85 साल की वृद्धा तक किसी को नहीं छोड़ा गया। सभी की हथौड़े और सिलबट्टे से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या की गई। लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड तक जिसने भी घटना के बारे में सुना दंग रह गया। शासन ने पुलिस अधिकारियों की टीम इसके खुलासे के लिए लगाई। संपत्ति का लालच बना हत्याकांड की वजह  कानपुर जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश को इसके खुलासे की मानिटरिंग के लिए लगाया गया। उधर, जिला पुलिस के अधिकारी भी खुलासे में जुटे थे। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और इस जघन्य वारदात के 24 घंटे से पहले ही पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि इसी परिवार का बड़ा बेटा निक...
हमीरपुर पहुंचे सामूहिक हत्याकांड की जांच को एडीजी प्रेमप्रकाश, हथौड़े-सिलबट्टे से वारदात ही बड़ा सुराग, कोई नजदीकी है हत्यारा

हमीरपुर पहुंचे सामूहिक हत्याकांड की जांच को एडीजी प्रेमप्रकाश, हथौड़े-सिलबट्टे से वारदात ही बड़ा सुराग, कोई नजदीकी है हत्यारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः हमीरपुर में गुरुवार शाम एक परिवार के पांच लोगों के नृशंस हत्याकांड के दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारों की तलाश में लगी रही। शासन के आदेश पर खुद एडीजी (कानपुर जोन) प्रेमप्रकाश, हमीरपुर पहुंचे और हत्याकांड वाले घर का मौका मुआयना किया। साथ ही घर के मुखिया से भी बातचीत की। इस मौके पर डीआईजी बांदा, हमीरपुर के पुलिस कप्तान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ऐसे हुई थी पूरी वारदात   बताते चलें कि गुरुवार शाम को हमीरपुर शहर के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर रहने वाले नूरबक्श के छोटे बेटे रईस (27), उसकी पत्नी रोशनी (25), बेटी आलिया (4), भांजी रोशनी (14) तथा दादी शकीना (85) की घर के भीतर हथौड़े और पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। एडीजी का मौका मुआयना   बाद में खुद शासन ने मामले में पूछताछ करते हुए जल्द खुलासे का आदेश पुलिस अधिकारियो...
शासन ने एडीजी प्रेमप्रकाश को सौंपी हमीरपुर सामूहिक हत्याकांड के खुलासे की कमान, दो डाक्टरों का पैनल कर रहा शवों का पोस्टमार्टम

शासन ने एडीजी प्रेमप्रकाश को सौंपी हमीरपुर सामूहिक हत्याकांड के खुलासे की कमान, दो डाक्टरों का पैनल कर रहा शवों का पोस्टमार्टम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/हमीरपुरः बुंदेलखंड के हमीरपुर में गुरुवार शाम को एक परिवार के पांच सदस्यों के नृशंस हत्याकांड से शासन में भी खलबली मच गई है। सरेआम, घर में घुसकर जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया और बच्चों तक की निर्मम ढंग से हत्या कर दी गई, उसने हर किसी का दिल दहला दिया। सरकार ने इस हत्याकांड को बेहद गंभीरता से लेते हुए कानपुर जोन के एडीजी प्रेमप्रकाश को इस पूरे हत्याकांड के खुलासे और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की कमान सौंपी है। उधर, सरकार से निर्देश मिलने के बाद एडीजी प्रेमप्रकाश शुक्रवार को हमीरपुर पहुंच रहे हैं। बताते चलें कि पुलिस अबतक हत्यारों के बारे में कोई खास सुराग नहीं लगा सकी है। हालांकि यह तय माना जा रहा है कि हत्याकांड की वजह पुरानी और पारिवारिक रंजिश हो सकती है। संबंधित मुख्य खबरः  हमीरपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियारों व पत्थरों स...
हमीरपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियारों व पत्थरों से कूचकर हत्या

हमीरपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियारों व पत्थरों से कूचकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः यूपी के हमीरपुर शहर कोतवाली क्षेत्र में लक्ष्मीबाई तिराहे पर एक बड़ी दिल दहला देने वाली वारदात हो गई। बदमाशों ने एक घर में घुसकर 4 और 12 साल की बच्चियों समेत एक वृद्ध और महिला समेत पांच लोगों की पत्थरों से सिर कूचकर हत्या कर दी। मरने वाले लोग एक ही मुस्लिम परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा समेत सभी अधिकारी मौके पर हैं। गुरुवार शाम हुई वारदात से इलाके में सनसनी  वारदात गुरुवार शाम करीब 7 की बताई है। वहीं मौके पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। अभी हत्या करने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे हैं। भारी पुलिस बल मौजूद है। हत्याकांड की यह वारदात जिला कारागार के पास हुई है। मामले में एसपी हमीरपुर हेमराज मीणा ने बताया है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंज...
हमीरपुर में सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका के बाद सक्रिय हुई पुलिस

हमीरपुर में सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका के बाद सक्रिय हुई पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज,बांदा/हमीरपुरः जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव सिजनौडा-करहिया गांवों के बीच सड़क के किनारे पड़ा मिला है। आसपास के लोगों ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बिंदा (75 ) निवासी ग्राम पढोरी के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की   सीओ मौदहा बालकराम ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। पुलिस को मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास से सोने की चेन, डायरी और पर्स आदि सामान मिला है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। कहा कि परिवार के लोगों से जानकारी के बाद तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। ये भी पढ़ेंः जेल में तै...
बुंदेलखंड के हमीरपुर में भीषण हादसा, पांच बारातियों की मौत-कई घायल

बुंदेलखंड के हमीरपुर में भीषण हादसा, पांच बारातियों की मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः बारातियों को ले जा रही एक बोलेरो गाड़ी के पेड़ से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों और मृतकों को जिले के मौदहा अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा जिले के सिसोलर क्षेत्र के चांदी कला गांव के पास हुआ है। पेड़ से बोलेरो टकराने से हुआ हादसा  मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को किसी तरह गाड़ी से निकलवाकर अस्पताल भेजा। वहां ले जाते समय पांच लोगों ने दम तोड़़ दिया। बताते हैं कि ये सभी लोग मध्यप्रदेश में बड़ालेवा गांव के रहने वाले थे और वहां रहने वाले हरकत प्रजापति के बेटे की बारात करके लौट रहे थे। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हैं। वहीं मृतकों में गाड़ी चालक भी शामिल हैं। ये भी पढ़ेंः हमीरपुर में 11 साल की लड़की की निर्मम हत्या, रेप की आशंका, कब्रिस्ता...
बांदा के मटौंध में हमीरपुर के फर्नीचर कारोबारी की हादसे में मौत

बांदा के मटौंध में हमीरपुर के फर्नीचर कारोबारी की हादसे में मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः अपनी बाइक से ननिहाल जा रहे फर्नीचर कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है। बबेरू स्थित ननिहाल जाते वक्त हुआ हादसा  बताते हैं कि हमीरपुर के मौदहा निवासी गनेश प्रसाद के पुत्र सत्यम विश्वकर्मा (25) रात को बाइक से अपने ननिहाल बबेरू (बांदा) जा रहा था। इसी दौरान मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। बताया जाता है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक से उछल कर सत्यम सड़क पर जा गिरा। उसे गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने...
हमीरपुर में 11 साल की लड़की की निर्मम हत्या, रेप की आशंका, कब्रिस्तान में हुई वारदात

हमीरपुर में 11 साल की लड़की की निर्मम हत्या, रेप की आशंका, कब्रिस्तान में हुई वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र से बेहद सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है। क्षेत्र के शिवनी गांव में एक 11 साल की लड़की की निर्मम ढंग से हत्या कर दी गई। हत्या से पहले बच्ची के साथ रेप की भी आशंका जताई जा रही है। यह सनसनीखेज वारदात बीती रात की है। बच्ची का शव शनिवार सुबह मिला है। कब्रिस्तान में हुई वारदात   उसके शव पर छोटों के निशान और कपड़े देखकर उसके साथ दरिंदगी की आशंकाएं तेज हो गईं हैं। बच्ची के मां-बाप बाहर रहकर ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करते हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस महकमे के होश उड़ गए हैं। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हैं। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम को भेज रही है। ये भी पढ़ेंः कानपुर में हादसाः पीएसआईटी की बस ने आईटी के छात्रों को रौंदा, एक की मौत-दूसरा गंभीर...