Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: fatehpur

बड़ी खबरः फतेहपुर में राखी बांधने जा रहीं दो बहनों की ट्रक से कुचलकर मौत

बड़ी खबरः फतेहपुर में राखी बांधने जा रहीं दो बहनों की ट्रक से कुचलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले में हुई एक बेहद दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। भाई को राखी बांधने जा रहीं दो बहनों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसा फतेहपुर के जहांनाबाद थाना क्षेत्र में जहांनाबाद-डीघरुवा मार्ग पर ग्राम खजुरिहा के पास हुआ। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहांनाबाद थाना क्षेत्र में जहांनाबाद-डीघरुवा मार्ग पर ग्राम खजुरिहा के पास हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर  बताया जाता है कि जिले के बकेवर थाने के पहाड़ीपुर गांव निवासी अनिल निषाद आज सुबह फतेहपुर के ही जाफरगंज थाने के कोरउली गांव में रहने वाली अपनी बहन महिला बुध्दन (45) व गांव में ही रहने वाली मौसी चिनकी (40) पत्नी मुन्ना निषाद को बाइक से लेकर ननिहाल राखी बांधने लेकर जा रहा था। खजुररिहा गांव के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार द...
फतेहपुर में लगातार बारिश से इंद्राआवास ढहा, दंपति व दो मासूम घायल

फतेहपुर में लगातार बारिश से इंद्राआवास ढहा, दंपति व दो मासूम घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः लगातार हो रही बारिश से 16 महीने पूर्व बना इंद्रा आवास ढह गया। इस दौरान मलबे में दंपति व उनके दो मासूम बच्चे दबकर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना जिले के मलवां थाना क्षेत्र के धमईखेड़ा गांव की है।अधिकारी मौके पर पहुंचकर हाल-चाल ले रहे हैं। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं जिले के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। ...
अस्पताल खाली, ब्लाक गंदा और हैंडपंप खराब, हैरान डीएम ने लगाई फटकार

अस्पताल खाली, ब्लाक गंदा और हैंडपंप खराब, हैरान डीएम ने लगाई फटकार

कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले के धाता ब्लाक का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी आंजनेय सिंह बुधवार को स्वास्थ केंद्र के डाक्टर गैरहाजिर मिले। ब्लाक में गंदगी और हैंडपंप खराब पड़ा था। इसी तरह बाजार में बनी सड़की की गुणवत्ता संदेहास्पद मिली। लिहाजा डीएम ने साथ चल रहे एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह को जांच के आदेश दिए। साथ ही ब्लाक, स्वास्थ के अधिकारियों को फटाकर लगाते हुए तत्काल सुधार का आदेश दिया। दोबार कमियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सुबह लगभग 7 बजे जिलाधिकारी आंजनेय सिंह, एसडीएम प्रहलाद सिंह के साथ धाता ब्लाक पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। हालत काफी खराब मिले। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। गंदगी देखकर डीएम ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ब्लाक परिसर का हैंडपंप खराब पड़ा था। साथ ही ओडीएफ में कई गांव शून्य प्रगति पर थे। डीएम...
फेतहपुर में खनन माफियाओं का बड़ा खेल, डीएम के फर्जी साइन से जारी कर लिया खनन का लाइसेंस, मुकदमा

फेतहपुर में खनन माफियाओं का बड़ा खेल, डीएम के फर्जी साइन से जारी कर लिया खनन का लाइसेंस, मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः बुंदेलखंड में बालू खनन माफियाओं का दुस्साहस किसी से छिपा नहीं है। कानून को ताक पर रखकर अवैध खनन का सिलसिला जारी है। सत्ताधारी नेताओं के इशारों पर चल रहा अवैध खनन रोकने की हिम्मत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अधिकारी इक्का-दुक्का वाहनों पर कार्रवाई करके खुद की पीठ थपथपा लेते हैं। दूसरी ओर बालू माफियाओं का दुस्साहस इतना बढ़ चुका है कि अब अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। बुंदेलखंड के फतेहपुर जिले में जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से बालू खनन की अनुज्ञप्ति जारी कराने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एक दो बालू ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बताते हैं कि फतेहपुर जिले में अढावाल निवासी शिवकुमार और फैजाबाद निवासी शेषनाथ पांडे बालू का खनन कर रहे हैं जिस बालू खंड का ये लोग संचालन कर रहे हैं उसकी अनुज्ञप्ति जारी न...
फतेहपुरः खुले में रखा मिला हजारों टन गेहूं, एसडीएम ने लगाई जमकर फटकार

फतेहपुरः खुले में रखा मिला हजारों टन गेहूं, एसडीएम ने लगाई जमकर फटकार

खेत किसान, बुंदेलखंड
खागा गेहूं खरीद केंद्र के निरीक्षण में मिली लापरवाही, सुधार की चेतावनी  समरनीति न्यूज, फतेहपुरः उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह ने आज मंडी समिति खागा के गेहूं खरीद केंद्रों की जांच की। खुले में रखे गेहूं को उचित स्थान पर रखवाते हुए उन्होंने मंडी समिति के अधिकारियों को अनाज को किसी भी कीमत को बर्बाद न होने दिया जाए। एसडीएम सिंह ने मंडली समिति के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए हैं कि किसानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि अगर उनको किसानों से कोई शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई करेंगे। वहां गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा था जिसे बाद में नीलामी चबूतरों पर रखवाया गया। एसडीएम श्री सिंह ने बताया कि शनिवार को वहां कुल 310 कुंटल गेहूं की खरीद हुई। उधर, एसडीएम सिंह ने सामुदायिक केंद्र खागा का भी आकस्मित निरीक्षण किया। वहां स्टाफ मौजूद...