Thursday, October 29सही समय पर सच्ची खबर...

फतेहपुर में लगातार बारिश से इंद्राआवास ढहा, दंपति व दो मासूम घायल

प्रतिकात्मक फोटो।
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः लगातार हो रही बारिश से 16 महीने पूर्व बना इंद्रा आवास ढह गया। इस दौरान मलबे में दंपति व उनके दो मासूम बच्चे दबकर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
घटना जिले के मलवां थाना क्षेत्र के धमईखेड़ा गांव की है।अधिकारी मौके पर पहुंचकर हाल-चाल ले रहे हैं। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं जिले के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।