Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: death

बांदा में पोलियो ड्राप से कथित मौत का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं आई मौत की वजह 

बांदा में पोलियो ड्राप से कथित मौत का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं आई मौत की वजह 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कथिततौर पर पोलियो ड्राप पीने से हुई अधिवक्ता की 10 माह की मासूम बेटी की मौत के मामले को लेकर दूसरे दिन भी हलचल मची रही। बच्ची के शव का तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। बताते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। ऐसे में अब बच्ची के बिसरा को सुरक्षित करके जांच के लिए भेज दिया गया है। 10 माह की थी मासूम इशिता   बताते चलें कि बांदा शहर के शंभूनगर इलाके में अधिवक्ता अभय शुक्ला उर्फ सूर्य कुमार शुक्ला उर्फ की 10 माह की बेटी इशिता की बुधवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि बच्ची की हालत पोलिया ड्राप पिलाए जाने के बाद बिगड़ी थी। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि चिकिस्ता विभाग की टीम ने खराब पोलियो खुराक पिलाई, इस कारण बच्ची की जान गई। ये भी पढ़ेंः बांदा में अधिवक्ता की 10 माह की बेटी ...
कानपुर के घाटमपुर में जहरीली शराब से बाप-बेटे की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा बीमार..

कानपुर के घाटमपुर में जहरीली शराब से बाप-बेटे की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा बीमार..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के घाटमपुर में जहरीली शराब पीने से पिता-पुत्र ने भी दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि खदरी गांव के रामबाबू (46) को बीती रात हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उसके बेटे उमेश (19) को आज सुबह हैलट लाया गया था। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के शवों का 3 डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम कराया गया है। सरकारी और निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज  साथ ही दोनों का बिसरा भी सुरक्षित कर लिया गया है। अबतक जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या अब 6 हो गई है। वहीं  अभिलेश (26), रामशंकर पासी (24), बब्बू पासी (30), मनोज कुशवाहा (22) का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि  रमेश पासी (50), भइयालाल पासी (65), छदम्मी(45) रिंकू (20), टेहनी साहू (30), नीरज पासी (24), सतीश (26) तथा टेहसी साहू (42) का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। गांव में...
बेटे और बेटी को जहर देने के बाद खुद भी फांसी पर झूला पिता, छानबीन में जुटी पुलिस

बेटे और बेटी को जहर देने के बाद खुद भी फांसी पर झूला पिता, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गाजियाबादः जिले के थाना सिहानीगेट से एक ह्रदयविदारक घटना प्रकाश में आई है। एक पिता ने कथिततौर पर पहले अपने बेटों को जहर खिलाया और बदा में खुद भी फांसी लगा ली। घटना की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि सिहानी नूरनगर के मोहन राम मंदिर के पास रहने वाले सुंदरपाल (42) ने पहले अपने दो बेटों को जहर खिलाया। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में हुई ह्रदयविदारक घटना  इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मृतकों में तुषार (15) तथा बेटी (12) शामिल है। घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। तड़के करीब साढ़े 3 बजे पुलिस को 100 नंबर पर घटना की सूचना मिली थी। पुलिस को दोनों बच्चे बेड पर मृतावस्था में लेटे हुए मिले। ये भी पढ़ेंः ट्रेन के आगे मासूम को लेकर कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत पुलिस का कहना है कि प्रारंभिकतौर पर पता चल रहा है कि द...
बांदा में नहाते समय कुएं में गिरीं बुजुर्ग महिला, निकाले जाने से पहले डूबकर हुई मौत

बांदा में नहाते समय कुएं में गिरीं बुजुर्ग महिला, निकाले जाने से पहले डूबकर हुई मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कुएं में गिरकर एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि सीमावर्ती मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के हरीनगर निवासी नोनी बाई (65) पत्नी भगवान दास अपने पड़ोसियों के साथ 5 दिन पहले चित्रकूट दर्शन को निकलीं थीं। कामतानाथ जी के दर्शन कर लौटी थीं नोनी बाई  बताते हैं कि चित्रकूट में कामतानाथ जी के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को कमासिन के जमरेहीनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचा। बताते हैं कि वहां आज रविवार सुबह नोनी बाई कुएं के किनारे बैठ कर नहा रहीं थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह कुएं में जा गिरीं। उसके साथ आए लोगों ने शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग मदद को आ पहुंचे। जबतक लोग बाहर निकाल पाते वह डूब चुकी थीं। जानकारी मिलते...
सीतापुर में हादसेे में एक व्यक्ति की मौत, विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

सीतापुर में हादसेे में एक व्यक्ति की मौत, विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, सीतापुरः पड़ोसी जिले लखीमपुर की रहने वाली एक विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण पता नहीं चला है। जीवित होने की संभावना के चलते उसे सीतापुर जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। लखीमपुर के मितौली की थी मृतका    पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सही कारण खुलकर सामने आ सकेगा। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं एक अन्य घटना में एक व्यक्ति की हादसेे में मौत हो गई। बताया जाता है कि लखीमपुर जिले के मितौली थाना क्षेत्र के चितौरा में अखिलेश की पत्नी दिव्या (22) ने घरेलू कलह के चलते घर में फांसी लगा ली। वही दूसरी घटना में सीतापुर शहर कोतवाली इलाके में लालपुर शाहपुर निवासी दुलारे (30) की ट्रैक्टर पलट जाने से दबकर मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः हादसे में घायल सीतापुर के जिला जज की दिल्ली के मेद...
बांदा में दुकानदार की हत्या करने जा रहे शराबी बेटे की गोली से मां की मौत

बांदा में दुकानदार की हत्या करने जा रहे शराबी बेटे की गोली से मां की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक शराबी और कलयुगी बेटा अपने कुर्कमों के चलते अपनी ही मां का हत्यारा बन बैठा। शनिवार शाम हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। हत्यारा बेटा मौके से फरार है। बेटे के हाथों मां की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। शराबी बेटे को रोकते-रोकते जान गवां बैठी मां  बताया जाता है कि जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम गौरी निवासी कालका प्रसाद द्विवेदी का बेटा सुशील द्विवेदी शराबी किस्म व्यक्ति है। बताते हैं कि आज शाम करीब 4 बजे शराब के नशे में धुत्त होकर सुशील अपने पड़ोसी दुकानदार विजय गुप्ता की दुकान पर पहुंचा। वहां दुकानदार से सिगरेट-गुटखा आदि कुछ सामान मांगा। दुकानदार ने पहले पुराना उधार चुकाने को कहा। ये भी पढ़ेंः बांदा में भाजपा नेता के ह...
बांदा में पोल्ट्री फार्म में भीषण आग में 3550 चूजों की जिंदा जलकर मौत, पोस्टमार्टम के साथ जांच शुरू

बांदा में पोल्ट्री फार्म में भीषण आग में 3550 चूजों की जिंदा जलकर मौत, पोस्टमार्टम के साथ जांच शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक भीषण अग्निकांड में भारी तबाही हुई। एक पोल्ट्री फार्म में लगी आग में सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। वहां मौजूद करीब 3550 चूजों (मुर्गी के बच्चों) की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह पोल्ट्री फार्म रामकिशुन नाम के व्यक्ति की देख-रेख में बांदा शहर से सटे मवई गांव में संचालित हो रहा था। बताते हैं कि पशुपालन विभाग द्वारा एनआरएलएम योजना द्वारा इस पोल्ट्री फार्म को सहायता प्रदान थी। जांच में जुटे अधिकारी  शुक्रवार रात इसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अग्निकांड में 3550 चूजे जिंदा जल गए। प्रशासन ने राजस्व विभाग और पशु चिकित्सा विभाग को इस घटना की जांच सौंपी गई है। वहीं पशु चिकित्साधिकारी द्वारा मृत चूजे का पोस्टमार्टम भी किया गया है। सूत्रों का कहना है कि जांच में इस बात का पता लगाया जाएगा कि आग किन कारणों से लगी। कहीं किसी व्यक्ति ने व्यक्तिगत फायदे के लिए तो घट...
सनसनीः बांदा शहर में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

सनसनीः बांदा शहर में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में बीती रात एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली एक 315 बोर के अवैध तमंचे से युवक की कनपटी पर दाहिनी ओर लगी। इससे युवक का सिर और चेहरा उड़ गया। घटना मृतक युवक के घर की छत पर हुई। लोगों को इसकी जानकारी सुबह हुई। घटना रात करीब ढाई बजे के आसपास की बताई जा रही है। शहर के कटरा तकिया मोहल्ले का मामला  मामला शहर के कटरा तकिया मोहल्ले का है। वहां रहने वाले चुन्नू लाल अपने परिवार के साथ महबूब के मकान में किराए पर रहते हैं। बताया जाता है कि उनके 30 साल के बेटे जैकी का खून से लथपथ शव घर की छत पर पड़ा मिला। सुबह जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक बेकरी का काम करता था। ये भी पढ़ेंः बांदा शहर के व्यस्तम इलाके में छात्रा की गोली मारकर हत्या, सनसनी  बताया जाता है कि मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे...
फतेहपुर में भीषण हादसाः एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

फतेहपुर में भीषण हादसाः एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले में हुए एक भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। इनमें परिवार की दुल्हन भी शामिल बताई जा रही है। यह हादसा रविवार रात हुसैनगंज-हथगाम मार्ग पर हुआ। बेटी को विदा कराकर ला रहे थे परिजन  बताया जाता है कि हुसैनगंज के गोपीपुर गांव निवासी राकेश पासवान की बेटी विमला की शादी बीती 25 फरवरी को जिले के ही हथगाम के नौरंगाबाद में रहने वाले धर्मेंद्र से हुई थी। बेटी को विदा कराकर राकेश बोलेरो गाड़ी से बीती रात करीब साढ़े 8 बजे परिवार के साथ घर लौट रहे थे। गाड़ी में चालक समेत करीब 15 लोग सवार थे। ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में ओवरलोड बालू लदे ट्रक का टायर फटने से रोडवेज सवार मां-बेटी समेत छह की मौत, 45 यात्री घायल बताते हैं कि रास्ते में बेला मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रिक...
बांदा में हादसाः साले के बाद जीजा की भी मौत, बच्चा गंभीर रूप से घायल

बांदा में हादसाः साले के बाद जीजा की भी मौत, बच्चा गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में गल्ला मंडी के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान एक बच्चा भी घायल हो गया है। घायल और मृतक आपस में जीजा-साले थे और एक कार्यक्रम में हमीरपुर के भरुआ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बस और बाइक की टक्कर होने से यह हादसा हुआ। इलाज के दौरान जीजा ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में 3साल का बच्चा शामिल  बताते हैं कि हमीरपुर के भरुआ थाना क्षेत्र के चंद्रपुरवा निवासी कमल साहू (40) अपने जीजा बांदा के पचनेही गांव के रहने वाले शिव नारायण साहू के साथ जा रहे थे। उनके साथ शिवनारायण साहू का 3 साल का बेटा धीरज भी था। बाइक से ये तीनों लोग बांदा से पैलानी होते हुए भरुआ जा रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में पैलानी में गल्ला मंडी के सामने सामने से आ रही बस से इनकी बाइक की तेज टक्क...