Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: cbi

हाथरस केस CBI ने किया टेकओवर, योगी सरकार की थी सिफारिश

हाथरस केस CBI ने किया टेकओवर, योगी सरकार की थी सिफारिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी का चर्चित हाथरस केस अब सीबीआई ने टेकओवर कर लिया है। यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की थी। अब जल्द ही सीबीआई इस केस की जांच अपने स्तर से शुरू कर देगी। अबतक हाथरस केस की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही थी। अबतक एसआईटी कर रही थी मामले की जांच हालांकि, एसआईटी टीम को यूपी सरकार ने 10 दिन और समय दिया था, लेकिन अब मामले में सीबीआई जांच भी शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि रविवार या सोमवार से सीबीआई मामले में अपने जांच शुरू कर देगी। जांच का जिम्मा सीबीआई की गाजियाबाद टीम को सौंपा गया है। 3 अक्टूबर को सीएम योगी ने की थी सिफारिश बताते चलें कि सीएम योगी ने बीती 3 अक्टूबर को मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। हालांकि, गैंगरेप पीड़िता की भाभी की ओर से कहा गया था कि वे लोग सीबीआई जांच नहीं चाहते हैं, बल्कि केस की न्यायिक जांच जज की निगर...
SSR Case : रिया से सच जानने को CBI करा सकती है पाॅलीग्राफ टेस्ट

SSR Case : रिया से सच जानने को CBI करा सकती है पाॅलीग्राफ टेस्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सच जानने में जुटी सीबीआई रिया से सच जानने की कोशिश कर रही है। ऐसे में बहुत हद तक तय माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही रिया का पालीग्राफ टेस्ट करा सकती है। बताते चलें कि शुक्रवार को सीबीआई ने रिया से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। सीबीआई ने आज भी रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस में तलब किया है। माना जा रहा है कि सीबीआई टीम इस पूरे रहस्यमय मामले में सच जानने के लिए मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती का पालीग्राफ टेस्ट करा सकती है। ये भी पढ़ें : Update SSR case : रिया चक्रवर्ती-महेश भट्ट में थी खास नजदीकियां..! व्हाट्सएप चैट वायरल हालांकि, इसके लिए सीबीआई को पहले अदालत से अनुमति लेनी होगी। मामले की पेचिदगियों को देखकर लगता है कि इसमें जल्द ही यह कदम उठाया जाएगा। कहा जा रहा है कि शुक्रवार को रिया से करीब 10 घंट...
सुप्रीम कोर्ट का फैसला : Actor सुशांत सिंह केस की CBI जांच होगी

सुप्रीम कोर्ट का फैसला : Actor सुशांत सिंह केस की CBI जांच होगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। इतना ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मामले में बिहार पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को सही ठहराया है। इसी के साथ अब CBI जांच में मुंबई पुलिस को सहयोग देने का आदेश दिया है। महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका बताते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस से सभी दस्तावेज सीबीआई को देने को कहा है। देश की सर्वोच्च अदालत के इस फैसले को महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उधर, सुप्रीमकोर्ट के फैसले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हो गया है कि बिहार पुलिस ने सही कार्रवाई की। ये भी पढ़े : सुशांत सिंह Death Case...
SSR : CBI ने रिया समेत इन 6 के खिलाफ दर्ज की FIR..

SSR : CBI ने रिया समेत इन 6 के खिलाफ दर्ज की FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इन लोगों में सीबीआई ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उसके भाई शोविक चक्रवर्ती, पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती के साथ-साथ सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी नाम के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रिया पर लगे हैं पैसों की हेराफेरी समेत कई आरोप सीबीआई ने इन सभी के खिलाफ IPC की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल, रिया पर आरोप है कि उसने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया और सुशांत के पैसों की हेराफेरी भी की है। साथ ही आपराधिक साजिश भी रची है। अभिनेत्री रिया के खिलाफ सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में मुकदमा भी दर्ज कराया है। सुशांत की मौत से पहले रिया ने खरीदी दो प्रापर्टी बताते ...
CBI ने संभाला बागपत जेल में डाॅन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच का जिम्मा

CBI ने संभाला बागपत जेल में डाॅन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच का जिम्मा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी की बागपत जेल में हुई माफिया डाॅन मुन्ना बजरंगी की हत्या की सीबीआई जांच शुरू हो गई है। सीबीआई ने हाईकोर्ट के आदेश पर मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। ऐसे में संभव है कि जल्द ही सीबीआई जांच के लिए बागपत की जेल पहुंच सकती है। बताया जा रहा है कि लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने माफिया डाॅन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हुई हत्या के मामले की छानबीन शुरू की है। बताते चलें कि इस हत्या का आरोप जेल में बंद दूसरे सजायाफ्ता माफिया सुनील राठी पर है। 25 फरवरी को हाईकोर्ट ने दिए थे आदेश दरअसल, हाईकोर्ट ने 25 फरवरी को मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की सीबीआइ जांच के आदेश दिए थे। इतना ही नहीं कोर्ट ने मामले में सीबीआई से 20 अप्रैल तक प्रोग्रेस रिपोर्ट भी मांगी है। सीबीआइ जांच शुरू होने से अब बागपत जेल के भीतर हुए इस चर्चित हत्याकांड में जेल अधिकारियों की मुश्किले...
हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया 

हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः बुधवार रात पू्र्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान काफी चौंकाने वाला घटनाक्रम भी हुआ। दरवाजा न खोले जाने पर सीबीआई चिदंबरम के घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुई। इसके बाद भी घर में चिदंबरम तक पहुंचने के लिए सीबीआई को काफी इंतजार करना पड़ा। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंचे और फिर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। सीबीआई काफी मशक्कत के बाद चिदंबर को गिरफ्तार कर सकी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन भी किया। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने चिदंबरम को गिरफ्तार किया है। चिदंबरम ने कहा, जीवन और आजादी में, आजादी को चुनेंगे   बताते चलें कि इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने कांग्रेस दफ्तर में प्रेस ...
चीफ जस्टिस ने पूछा, सीबीआई राजनीतिक रंग न होने पर ही क्यों करती है अच्छा काम

चीफ जस्टिस ने पूछा, सीबीआई राजनीतिक रंग न होने पर ही क्यों करती है अच्छा काम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने मंगलवार को हुए एक कार्यक्रम में पूछा कि आखिर सीबीआई तभी अच्छा काम क्यों करती है, जब उसमें राजनीतिक रंग न हो। दरअसल, मुख्य न्यायाधीश गोगोई ने दो वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित डीपी कोहली स्मृति व्याख्यान के 18वें संस्करण में बोलते हुए देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी की कमियों-ताकतों को लेकर साफ-साफ बात की। सीबीआई के खाली पदों पर जताई चिंता   इसके साथ ही मुख्य न्यायाधीश गोगोई ने सीबीआई के खाली पदों को लेकर बी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी में 15% कार्यकारी पद इस वक्त खाली हैं। वहीं तकनीकि विभाग में 28% पद खाली पड़े हैं। इसके साथ ही कानूनी विभाग में यह आंकड़ा 50% तक खाली है। उन्होंने कहा कि का का ओवरबर्डन कहीं न कहीं जांच को प्रभावित करता है। ये भी पढ़ेंः अब सुप्रीम कोर्ट करेगा उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के मामले की सुनवाई, मुख्य ...
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की दुर्घटना मामले में सीबीआई ने विधायक सेंगर समेत 10 नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ लिखा मुकदमा

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की दुर्घटना मामले में सीबीआई ने विधायक सेंगर समेत 10 नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ लिखा मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की दुर्घटना मामले में सीबीआई ने बुधवार को विधायक कुलदीप सेंगर समेत 10 नामजद तथा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके लिए सीबीआई ने रायबरेली के गुरुबख्सगंज थाने में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की ओर से दर्ज हत्या, जानलेवा हमला, हत्या की साजिश आदि की धाराओं में दर्ज मुकदमे को मामले का आधार बनाया है। सीबीआई की ओर से यह मुकदमा लखनऊ में दर्ज किया गया है। सीबीआई टीम ने शुरू कर दी जांच भी   बताते चलें कि विपक्षी पार्टियों से घिरी प्रदेश सरकार ने ही खुद मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति की थी। मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सीबीआई ने जांच भी शुरू कर दी है। बताते हैं कि सीबीआई की टीम रायबरेली क्षेत्र में दुर्घटना स्थल पर जांच को पहुंची। इस दौरान जांच को गठित एसआईटी की टीम भी मौजूद रही। यह है पूरा मामला   बताते चलें कि उन्नाव...
अतीक अहमद के घर सीबीआई का छापा, लखनऊ के कारोबारी के अपरहण व जेल में पिटाई का मामला

अतीक अहमद के घर सीबीआई का छापा, लखनऊ के कारोबारी के अपरहण व जेल में पिटाई का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः लखनऊ के रियल स्टेट कारोबारी को अपहरण करके देवरिया जेल में पीटने के मामले में सीबीआई ने आज सपा के पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। सीबीआई टीम भारी पुलिस बल के साथ प्रयागराज स्थित अतीक के चकिया वाले घर पहुंचे और दस्तावेज खंगाले। छापे के दौरान पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ के जवान अतीक के घर के बाहर तैनात रहे। बताते चलें कि मोहित अग्रवाल को जेल में पीटने के मामले में देश की सर्वोच्च अदालत, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं और इस मामले में अतीक के साथ उसका बेटा उमर भी नामजद है। यह छापेमारी सुबह करीब साढ़े 7 बजे शुरू हुई। इस दौरान किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। अधिकारियों ने घर के भीतर फाइलें भी देखीं और जांच करते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रहा। यह है पूरा मामला  बताते चलें कि वर्ष 2018 में 26 दिसंबर को लखनऊ के व...
लखनऊ से बुुंदेलखंड तक हड़कंप, सीबीआई की बालू माफियाओं पर ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री गायत्री व एमएलसी रमेश समेत..

लखनऊ से बुुंदेलखंड तक हड़कंप, सीबीआई की बालू माफियाओं पर ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री गायत्री व एमएलसी रमेश समेत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/हमीरपुर/बांदाः अवैध खनन को लेकर एक बार भी यूपी में सीबीआई की छापेमारी हुई। सीबीआई ने सपा सरकार में खनिज मंत्री रहे गायत्री प्रजापति समेत अधिकारियों व नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की। बताते हैं कि इस दौरान कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी हुई। गायत्री के अलावा सपा एमएलसी रमेश मिश्रा के हमीरपुर स्थित आवास समेत उत्तर प्रदेश और दिल्ली के 22 स्थानों पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की है। जेल में हैं गायत्री, भतीजे से हुई पूछताछ   गायत्री के अमेठी के आवास विकास में स्थित घर में सीबीआई के अधिकारी पहुंचे और दस्तावेजों की जांच की। सीबीआई ने अपने साथ गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे सुरेंद्र प्रजापति को ले रखा था। सुरेंद्र ने ही सारे कमरों और आलमारियों की चाबी सीबीआई को उपलब्ध कराई। सीबीआई के अधिकारियों ने सभी कमरों में जाकर के आलमारियों से कागजात व अन्य अभिलेख जब्त कर लिए ...