Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breakingnews

बांदा में ग्रेजुएशन की छात्रा ने जहर खाकर दी जान

बांदा में ग्रेजुएशन की छात्रा ने जहर खाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीए में पढ़ने वाली एक छात्रा ने सुसाइड कर ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि घटना का कारण अज्ञात है। जानकारी के अनुसार बबेरू कस्बे में रहने वाले सत्यनारायण की बेटी काजल (18) ने मंगलवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की वजह नहीं बता सके परिवार के लोग हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। घरवाले छात्रा को लेकर जिला अस्पताल आए। वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। आज बुधवार को काजल की सांसें थम गईं। मृतका के मामा रविंद्र कुमार निवासी तिंदवारी का कहना है कि मृतका बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पिता की मिठाई की दुकान है। ये भी पढ़ें : बांदा में रेलवे यात्री से लूट, स्टेशन के पास लहूलुहान कर नगदी-कपड़े ले भागे ...
बड़ी खबर : बांदा में पलटी स्कूल वैन, 8 बच्चे घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

बड़ी खबर : बांदा में पलटी स्कूल वैन, 8 बच्चे घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू में एक स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद पानी से भरे गहरे गढ्डे में जा घुसी। स्कूल वैन में 8 बच्चे सवार थे। आठों को चोटें आईं हैं। इनमें से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण बबेरू के सनराइज पब्लिक स्कूल की थी बस जिन दो बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया है, उनके नाम अमित (13) पुत्र विनोद कुमार निवासी मर्का और इजान (10) पुत्र इरफान निवासी मर्का बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल के डाक्टर का कहना है कि बच्चों को चोटें हैं। हालांकि, खतरे जैसी कोई बात नहीं है। स्थिति सामान्य है। ये भी पढ़ें : DPS स्कूल की बस से स्मैक तस्करी, बाप-बेटे कर रहे थे बड़ा खेल, दोनों गिरफ्तार-लपेटे में और भी.. बाकी बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की जा...
UP : ट्रेन में TTE ने महिला के सिर पर किया…, नौकरी से बर्खास्त

UP : ट्रेन में TTE ने महिला के सिर पर किया…, नौकरी से बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिहार से अमृतसर जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार रात एक महिला यात्री के सिर पर टीटीई ने पेशाब कर दिया। इससे ट्रेन में हड़कंप मच गया। महिला के पति और दूसरे यात्रियों ने टीटीई को पकड़ लिया। बाद में जब ट्रेन लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंची तो उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया। बताते हैं कि टीटीई मुन्नालाल नशे की हालत में था। रेलवे ने तत्काल किया नौकरी से बर्खास्त मामले की जानकारी मिलते ही रेल मंत्री ने टीटीई की बर्खास्तगी के आदेश दिए। साथ ही कहा कि ऐसे मामलों में सरकार जीरो टालरेंस पर कायम हैं। टीटीई को न्यायिक हिरासत में पेश किया गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। ये भी पढ़ें : रेलवे यात्री से लूट, स्टेशन के पास लहूलुहान कर नगदी-कपड़े ले भागे आरोपी टीटीई सहारनपुर डिवीजन में तैनात है। उसका नाम मुन्ना लाल है। यात्र...
प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : उन्नाव जिले में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र में गंगाघाट रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूरी पर एक युवक-युवती के शव मिले हैं। बताते हैं कि दोनों शव रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूरी पर छमक नाली पुलिया के पास डाउन ट्रैक किनारे पड़े देखे गए। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस और जीआरपी दोनों पहुंचे। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर एक बाइक भी खड़ी मिली है। पुलिस को बाइक और कुछ सामान भी मिला साथ ही मौके से पुलिस को एक मोबाइल फोन और एक बैग भी मिला है। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी अवनीश कुमार सिंह का कहना है कि बैग में खाने का सामान और कुछ कपड़े हैं। दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि युवक कानपुर के चौबेपुर का रहने वाला राजबहादुर पुत्र कुंज बिहारी है। वहीं युवती कानपुर देहात क्षेत्र की रहने वाली शिवानी पुत्री सज्जन है। पुलिस का कहना ...
कानपुर में दर्दनाक हादसा, दंपती और 3 बच्चों की जिंदा जलकर मौत, बुजुर्ग झुलसी

कानपुर में दर्दनाक हादसा, दंपती और 3 बच्चों की जिंदा जलकर मौत, बुजुर्ग झुलसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक दंपती और उनकी तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। परिवार की एक बुजुर्ग महिला झुलस गई हैं। सूचना मिलने पर डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात देखे जानकारी के अनुसार रूरा के हारामऊ बंजारन डेरा के रहने वाले मजदूर सतीश (25) अपने परिवार के साथ झोपड़ीनुमा घर में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी काजल (22), बेटा सन्नी (7), संदीप (4) और बेटी गुड़िया (2) और मां रामश्री (49) हैं। बताते हैं कि बीती रात झोपड़ी में शार्टसर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी आग का गोला बन गई। बच्चों और माता-पिता की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। वृद्धा रामश्री आग में झु...
बांदा में कार-बाइक की टक्कर, जीजा की मौत-साला गंभीर

बांदा में कार-बाइक की टक्कर, जीजा की मौत-साला गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले के मर्का थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहे जीजा-साले की कार से टक्कर हो गई। घायल हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। कार चालक वाहन लेकर फरार मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव के मजरा बजहा पुरवा के रहने वाले मोहनलाल (36) अपने साले नत्थू (35) के साथ बबेरू कस्बे से बाइक से घर लौट रहे थे। हरदौली गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : रिश्तों का एक और कत्ल, अब मामा की हत्या में भांजा गिरफ्तार- वजह वही.. दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान मोहनलाल ने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते ह...
बांदा में पुजारी की हत्या, घर में मिला खून से लतपत शव

बांदा में पुजारी की हत्या, घर में मिला खून से लतपत शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक पुजारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में हुई। बताते हैं कि वहां मंदिर के पुजारी शत्रुह्न तिवारी (60) अपने परिवार के साथ रहते थे। देर रात उनकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस हत्या की इस घटना को किसने अंजाम दिया। इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ परिजनों से भी पूछताछ की गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुजारी के एक बेटी और बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। https://samarneetinews.com/banda-bulldozers-guns-cartridges-and-cash-worth-lakhs-recovered-at-houses-of-mafia-mukh...
Breaking : बुजुर्ग कपड़ा कारोबारी ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Breaking : बुजुर्ग कपड़ा कारोबारी ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के स्वरूपनगर क्षेत्र में एमराल्ड गार्डन की 16वीं मंजिल से मंगलवार शाम एक बुजुर्ग कपड़ा कारोबारी ने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना से लोगों में खलबली मच गई। नीचे मौजूद गार्ड ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची स्वरूपनगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। पाॅश इलाके में घटना से मची खलबली जानकारी के अनुसार स्वरूपनगर थाना क्षेत्र के एमराल्ड गार्ड टावर नंबर चार में 16वीं मंजिल पर बुजुर्ग कपड़ा व्यवसाई सुरेंद्र आहूजा (67) रहते हैं। बताते हैं कि उनकी जरनलगंज में कपड़े की दुकान है। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा गौरव है। बेटा कपड़े की दुकान संभालता है। बताते हैं कि कुछ महीनों से सुरेंद्र आहूजा अवसाद में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार के मददगारों के घरों पर चला बुल्डोजर, बंदूकें-कारतूस-लाखों कैश बरामद मंगलवार शा...
यूपी की बड़ी खबर : महिला डिप्टी जेलर गिरफ्तार, जेल में अब्बास-निखत को मिलाने में मुख्य रोल..

यूपी की बड़ी खबर : महिला डिप्टी जेलर गिरफ्तार, जेल में अब्बास-निखत को मिलाने में मुख्य रोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : चित्रकूट की जेल में विधायक अब्बास अंसारी को उसकी पत्नी निखत से जेल में चोरी-छिपे घंटों मुलाकात कराने के मामले में महिला डिप्टी जेलर चंद्रकला को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, इस मामले की जांच को गठित एसआईटी की जांच में खुलासे के बाद यह एक्शन लिया गया है। किसी जेल अधिकारी की पहली गिरफ्तारी मंगलवार को डिप्टी जेलर चंद्रकाल को गिरफ्तारी के बाद लखनऊ में एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : उमेश पाल हत्याकांड का एक बदमाश अरबाज मुठभेड़ में ढेर एसआईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि चंद्रकला ने अब्बास और निखत को मिलवाने में मुख्य रोल निभाया था। बताते चलें कि इस मामले में अबतक किसी जेल अधिकारी की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है। इससे पहले इतने लोग जा चुके हैं जेल इससे पहले पुलिस ने निखत के साथ उस...
प्यार में कांटा बना पिता, बेटी ने प्रेमी से कराया कत्ल, एक मोबाइल रिंग ने खोला राज..

प्यार में कांटा बना पिता, बेटी ने प्रेमी से कराया कत्ल, एक मोबाइल रिंग ने खोला राज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक बेटी पर प्यार का ऐसा भूत चढ़ा कि वो अच्छा-बुरा सब भूल गई। उसने अपने प्रेमी और उसके साथी संग मिलकर पिता का कत्ल करा दिया। पिता को ठिकाने लगाने के बाद प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी चालाकी से पूरे मामले में परिवार और पुलिस को गुमराह भी करने का प्रयास किया। हालांकि, जांच में सच्चाई खुलती गई। आखिरकार पुलिस ने युवती, उसके प्रेमी और एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों अब जेल की रोटियां तोड़ेंगे। पूरा मामला बिसंडा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुए पूर्व बीडीसी हत्याकांड के खुलासे का है। पूर्व बीडीसी हत्याकांड का मामला बांदा पुलिस अक्षीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में दो दिन पहले बिसंडा क्षेत्र में हुए पूर्व बीडीसी सदस्य मोतीलाल यादव (45) की हत्या के खुलासे में पुलिस जुटी थी। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा गया था। ये भी पढ़ें : खास खबर : डाॅन बाप-बेट...