Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

Breaking : बांदा में मोबाइल चार्ज करते वक्त युवक की करंट से मौत

Breaking : बांदा में मोबाइल चार्ज करते वक्त युवक की करंट से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मोबाइल का चार्जर लगाते वक्त करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया। बताते हैं कि बोर्ड के पास तार कटा हुआ था। उससे हाथ छू जाने से युवक करंट की चपेट में आ गया। जबतक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उसकी सांसें थम चुकी थीं। बाद में चिकित्सकों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज सुबह हुआ हादसा बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी राजेंद्र तिवारी (26) पुत्र कामता प्रसाद आज सुबह घर पर मोबाइल चार्ज कर रहे थे। इसी बीच चार्जर का प्लग लगाते समय स्विच बोर्ड के पास कटे तार से उनका हाथ छू गया। करंट से वह बुरी तरह चिपक गए। परिजनों ने किसी तरह उनको बिजली के तार से अलग किया। इसके बाद उनको अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में पत्नी की मौत से तनाव में था युवक, ट्रेन के आगे कूदा.....
CoronaVirus : बांदा में 130 नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने से हड़कंप

CoronaVirus : बांदा में 130 नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सोमवार को बांदा में कोरोना जांच रिपोर्ट ने सभी को हिलाकर रख दिया। इसमें 130 कोरोना संक्रमित नए केस सामने आए हैं। बताते चलें कि बीते कई दिनों से लगातार 100 से ज्यादा कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आ रहे हैं। हालांकि, प्रशासन लगातार स्थिति को संभालने की कोशिश में कदम उठा रहा है। नाइट कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है। लगातार 100 से ज्यादा संक्रमित आ रहे सामने मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से जारी कोरोना जांच रिपोर्ट में आज छनेहरा लालपुर गांव में 1, स्वराज कालोनी गली नंबर-1 में 1 केस, जिला अस्पताल में 1, डीएम कालोनी में 2, खिन्नीनाका में 1, कटरा में 2, महोखर गांव में 1, आवास विकास में 1, ज्योति नगर में 1, केन रोड क्योटरा में 1, धीरज नगर में 1, जारी गांव में दो, फिल्म सेट जारी में दो, राजपूत नगर तिंदवारी रोड में 2 पाॅजिटिव केस मिले हैं। ये भी पढ़ें : Coronavirus : अब पूरे बां...
Update : बांदा में घर से लापता युवक का शव केन नदी के पास पड़ा मिला

Update : बांदा में घर से लापता युवक का शव केन नदी के पास पड़ा मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते दो दिन से घर से लापता एक युवक का शव केन नदी के किनारे पड़ा मिला। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना कैसे हुई। पुलिस ने यह भी कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी युवक की मौत का सही कारण पता चलेगा। इससे जांच में काफी मदद मिलेगी। कांसीराम कालोनी का रहने वाला था युवक दरअसल, शहर कोतवाली की कांशीराम कालोनी (हरदौली) के रहने वाले विजय कुमार के बेटे विष्णु (22) दो दिन पहले शाम को घर से लापता हो गए थे। ये भी पढ़ें : Update Covid19 : बांदा में बेकाबू कोरोना, 1 की मौत, 62 नए पाॅजिटिव, कुल संख्या 3989 परिवार के लोगों ने उनकी का...
UP Panchayat Election2021 :  भाजपा जिलाध्यक्ष से खास बातचीत, जानिए पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का क्या है प्लान

UP Panchayat Election2021 : भाजपा जिलाध्यक्ष से खास बातचीत, जानिए पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का क्या है प्लान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
सौम्या श्रीवास्तव, बांदा : बुंदेलखंड में इस वक्त पंचायत चुनाव (UPPanchayatElection) को लेकर माहौल पूरी तरह अपने चरम पर है। बांदा में जिला मुख्यालय से लेकर गांव-गांव चौपालों पर सिर्फ चुनावी अटकलें ही सुनाई दे रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है। हालांकि, बांदा में भाजपा संगठनात्मक रूप से काफी पहले से इसके लिए कमर कस चुकी थी। खासकर बीजेपी के जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद कई महीनों से खुद सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जा-जाकर बूथ स्तर पर काम कर रहे थे। कड़ी मेहनत के बल पर आत्मविश्वास से लवरेज महीनों की कड़ी मेहनत के कारण ही वह, पंचायत चुनाव में पार्टी की शानदार जीत को लेकर आत्मविश्वास से लवरेज हैं। 'समरनीति न्यूज कार्यालय' में भाजपा जिलाध्यक्ष से पंचायत चुनाव को लेकर आज खास बातचीत हुई। इस मौके पर समरनीति न्यूज (Samarneetinews) के डायरेक्टर/एडिटर इन च...
Update Covid19 : बांदा में बेकाबू कोरोना, 1 की मौत, 62 नए पाॅजिटिव, कुल संख्या 3989

Update Covid19 : बांदा में बेकाबू कोरोना, 1 की मौत, 62 नए पाॅजिटिव, कुल संख्या 3989

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। आज गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 62 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। इसके साथ ही बांदा में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3989 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 310 हैं। सीएमओ की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि आज कुल 2301 कोरोना जांच हुईं। वहीं बांदा में एक वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई है। सीेएमओ डा. एनडी शर्मा ने इसकी पुष्टि भी की है। सीएमओ डा. शर्मा ने बताया है कि कोरोना संक्रमित इंदिरा नगर के रहने वाले बुजुर्ग सतीश कुमार (76) की गुरुवार को मौत हो गई है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना जांच के बाद बुधवार को उनकी जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद उनको मेडिकल कालेज में क्वारंटीन किया गया था। 22 महिलाएं-40 पुरुष और 6 बच्चे शामिल इनमें 900 आरटीपीसीआर और 1384 एंटीजेन और ट्रनाट से कुल 17 जांचें हुईं। इन जांचों में कुल 62 नए...
UP Panchayat Chunaav-2021 : बांदा भाजपा जिलाध्यक्ष ने उम्मीदवारों को माला पहनाकर दिया जीत का मंत्र

UP Panchayat Chunaav-2021 : बांदा भाजपा जिलाध्यक्ष ने उम्मीदवारों को माला पहनाकर दिया जीत का मंत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बांदा से पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके बाद आज गुरुवार को बांदा के भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने सभी उम्मीदवारों को पार्टी कार्यालय में माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। फिर उनको विजयश्री के लिए क्षेत्रों में रवाना किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस मौके पर उम्मीदवारों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियों को क्षेत्रीय मतदाताओं को बताएं। साथ ही जनसेवक के रूप में मतदाताओं से जिताने की अपील करें। संगठनात्मक रूप से भी कमर कसी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने बताया कि संगठनात्मक रूप से पंचायत चुनाव की पूरे जिले में तैयारी चल रही है। सभी क्षेत्रों का दौरा करने के साथ-साथ आम लोगों से मिलने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा जोरदार ढंग से जी...
जिला पंचायत चुनाव 2021 : बांदा के भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी

जिला पंचायत चुनाव 2021 : बांदा के भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बांदा जिले के जिला पंचायत वार्ड सदस्यों की सूची जारी कर दी है। सभी 30 वार्डों की सूची जारी होने के बाद उम्मीदवार नए जोश के साथ मैदान में उतर गए हैं। सूची के अनुसार वार्ड-1 कमासिन प्रथम से दिनेश प्रसाद, वार्ड-2 कमासिन द्वितीय से धनंजय करवरिया तथा वार्ड-3 कमासिन तृतीय से मंजू देवी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसी तरह वार्ड-4 बबेरू प्रथम से अजय सिंह पटेल, वार्ड-5 बबेरू द्वितीय से देवानंद द्विवेदी तथा वार्ड-6 बबेरू तृतीय से सुनील पटेल और वार्ड-7 बबेरू चतुर्थ से सीताराम भारतीय को वार्ड सदस्य पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। जसपुरा प्रथम से श्वेता सिंह गौर उम्मीदवार इसी तरह वार्ड-8 बबेरू पंचम से राजनारायण द्विवेदी, वार्ड-9 तिंदवारी प्रथम में शशि प्रभा सिंह और वार्ड-10 तिंदवारी द्वितीय से ममता देवी तथा वार्ड-11 तिंदवारी तृ...
बांदा DM ने रेडक्रास सोसाइटी की बैठक ली, आडिट न कराने पर जताई नाराजगी

बांदा DM ने रेडक्रास सोसाइटी की बैठक ली, आडिट न कराने पर जताई नाराजगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में रेडक्रास सोसाइटी की प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें सदस्य संख्या बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यता शुल्क के अतिरिक्त 5100 रुपए सहयोग राशि रखने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इससे रेडक्रास की गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित की जा सकेंगी। जिलाधिकारी ने चौकीदार को 1000 रुपए मानदेय दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने सोसाइटी के कोषाध्यक्ष द्वारा आडिट न कराए जाने पर नाराजगी भी जाहिर की। समय से आडिट कराने के निर्देश समय से आडिट कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि सभी निजी चिकित्सालयों में सहयोग राशि जमा कराई जाए। ये भी पढ़ें : Breaking News : बांदा में होटल मालिक के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, नौकर ही.. जिला विद्यालय निरीक्षक सुनिश्चित...
खास खबर : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल से लाने बांदा से रवाना होंगी पुलिस टीमें

खास खबर : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल से लाने बांदा से रवाना होंगी पुलिस टीमें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल से लेने के लिए बांदा से जल्द ही पुलिस टीमें रवाना हो रही हैं। पुलिस टीम में तेजतर्रार पुलिस कर्मियों को रखा गया है, ताकि सुरक्षा में कोई खामी न रहे। मुख्तार को लाने के लिए पुलिस सुरक्षा काफी दुरुस्त की गई है। इसके लिए आईजी चित्रकूटधाम मंडल के.सत्यानारायण ने रात में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्तार को बांदा लाने के लिए पूरा रोडमैप तैयार किया गया। आईजी ने जरूरी दिशा-निर्देश देने के साथ ही तैयारियों को परखा। देर रात IG ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक बताया जाता है कि बांदा से जाने वाली टीमें सोमवार को रवाना होंगी। प्रिजन वैन से मुख्तार को बांदा लाया जाएगा। बताते हैं कि एडीजी प्रेमप्रकाश और आईजी नारायण ने रात 11 बजे गूगल मीट पर वार्ता के बाद इसे अंतिम रूप दिया। ये भी पढ़ें : माफिया MLA मुख्तार अंसारी को पंजाब...
Banda Corona News : बांदा में 19 नए कोरोना पाॅजिटिव, कुल संख्या 82..

Banda Corona News : बांदा में 19 नए कोरोना पाॅजिटिव, कुल संख्या 82..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना वायरस के नए केस लगातार सामने आ रहे हैं। आज रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना जांच रिपोर्ट में 19 नए केस सामने आए हैं। इनमें 7 महिलाएं शामिल भी हैं। वहीं एक 3 साल का बच्चा और 15 साल का किशोर बालक भी पाॅजिटिव पाया गया है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार की जांच रिपोर्ट में मिले नए केस आज की जांच रिपोर्ट के बारे में बात करें तो कुल 19 कोरोना पाॅजिटिव केस में शहर के इंदिरा नगर में एक 15 साल का किशोर बालक, छोटी बाजार निवासी एक 62 साल के बुजुर्ग की जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। इसी क्रम में रामलीला रोड निवासी 28 साल के युवक, कालूकुआं निवासी 36 वर्षीय महिला, शंकर नगर निवासी 59 वर्षीय महिला भी कोरोना पाॅजिटिव पाई गई हैं। माॅस्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी 64 वर्षीय बुजुर्ग, कालू कुआं के ही 42 साल के व्य...