Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP Panchayat Chunaav-2021 : बांदा भाजपा जिलाध्यक्ष ने उम्मीदवारों को माला पहनाकर दिया जीत का मंत्र

UP Panchayat Chunaav-2021 : Banda BJP District President garlanded candidates, gave mantra of victory

समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बांदा से पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके बाद आज गुरुवार को बांदा के भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने सभी उम्मीदवारों को पार्टी कार्यालय में माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। फिर उनको विजयश्री के लिए क्षेत्रों में रवाना किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस मौके पर उम्मीदवारों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियों को क्षेत्रीय मतदाताओं को बताएं। साथ ही जनसेवक के रूप में मतदाताओं से जिताने की अपील करें।

संगठनात्मक रूप से भी कमर कसी

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने बताया कि संगठनात्मक रूप से पंचायत चुनाव की पूरे जिले में तैयारी चल रही है। सभी क्षेत्रों का दौरा करने के साथ-साथ आम लोगों से मिलने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा जोरदार ढंग से जीत दर्ज कराएगी। बताते चलें कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला संगठन बीते कई महीनों से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा रहा है। खुद जिलाध्यक्ष सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। आज पार्टी कार्यालय में उन्होंने सभी उम्मीदवारों से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें : जिला पंचायत चुनाव 2021 : बांदा के भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी