Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Update Mukhtar Ansari : माफिया विधायक मुख्तार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, बैरक नंबर-15 में शिफ्ट

Mukhtar Ansari : Mafia MLA Mukhtar's corona report negative, shift to barrack number-15

समरनीति न्यूज, ब्यूरो : बांदा जेल में बंद माफिया विधायक मुख्तार अंसारी की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं लगभग 40 घंटे बाद यानि आज गुरुवार को मुख्तार को बांदा जेल की बैरक नंबर-15 में शिफ्ट कर दिया गया है। पहले विधायक मुख्तार को 16 नंबर बैरक में रखा गया था। लगभग 26 महीने बाद मुख्तार फिर बांदा जेल के उसी बैरक में है जिसमें पहले बंद था। बताते हैं कि बैरक में गर्मी से निजात के लिए सिर्फ पंखे की व्यवस्था है। जेल सूत्र बताते हैं कि उसे जेल में कोई वीआईपी सुविधा नहीं मिल रही है। हालांकि, सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। मेडिकल जांच हो रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है।

बेचैनी भरी रही जेल में पहली रात

दरअसल, जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल के नियमानुसार मुख्तार को रखा जा रहा है। जहां तक मुख्तार की सेहत की बात करें तो उसकी कमर में दर्द है और कमर काफी कमजोर हो चुकी है। फिलहाल उसे उठने-बैठने के लिए भी सहारे की जरूरत पड़ती है।

ये भी पढ़ें : Breaking News: मकान में भीषण विस्फोट से 5 की मौत व 4 घायल, बचाव कार्य जारी 

उधर, जेल सूत्रों की माने तो मुख्तार की बांदा कारागार में पहली रात काफी बेचैनी भरी कटी। रातभर करवटें बदलीं। बीच-बीच में उठकर टहलते दिखाई दिया। सुबह चेहरे में तनाव सा दिखाई दे रहा है। उधर, जेल अधिकारी सुरक्षा के लिहाज से हर बात का ख्याल रख रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों से हर चीज पर नजर रखी जा रही है। वहीं डीजी जेल खुद मुख्तार के जुड़े मामले की मानिटरिंग कर रहे हैं। हर पल की अपडेट भी ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Update-Mukhtar Ansari : जेल पर उड़ेंगे ड्रोन-सुरक्षा घेरा कड़ा, मुख्तार का नया पता बैरक नंबर-15, बांदा कारागार