Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बड़ी खबर : बांदा में पलटी स्कूल वैन, 8 बच्चे घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

बड़ी खबर : बांदा में पलटी स्कूल वैन, 8 बच्चे घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू में एक स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद पानी से भरे गहरे गढ्डे में जा घुसी। स्कूल वैन में 8 बच्चे सवार थे। आठों को चोटें आईं हैं। इनमें से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण बबेरू के सनराइज पब्लिक स्कूल की थी बस जिन दो बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया है, उनके नाम अमित (13) पुत्र विनोद कुमार निवासी मर्का और इजान (10) पुत्र इरफान निवासी मर्का बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल के डाक्टर का कहना है कि बच्चों को चोटें हैं। हालांकि, खतरे जैसी कोई बात नहीं है। स्थिति सामान्य है। ये भी पढ़ें : DPS स्कूल की बस से स्मैक तस्करी, बाप-बेटे कर रहे थे बड़ा खेल, दोनों गिरफ्तार-लपेटे में और भी.. बाकी बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की जा...
बांदा : अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज का होली मिलन, खूब उड़ा गुलाल

बांदा : अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज का होली मिलन, खूब उड़ा गुलाल

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : होली मिलन समारोह भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर में अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज छोटी बाजार की ओर से आयोजित किया गया। शाम करीब 4 बजे शुरू हुए कार्यक्रम का सिलसिला देर रात तक चला। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। नन्हे-मुन्नें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने किए सांस्कृति कार्यक्रम लोगों ने गुझिया आदि का भी आनंद लिया। अध्यक्ष हरिशंकर सर्राफ ने कहा कि होली आपसी द्वेष और अहंकार मिटाने वाला त्योहार है। यह प्रेम की जीत का पर्व है। सभी को आपसी गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए। ये भी पढ़ें : बांदा में माफिया मुख्तार का करीबी ठेकेदार रफीकुस्समद गिरफ्तार, यह है पूरा मामला..  कोषाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से आपस में प्रेम बांटने का आह्वान किया। कहा कि सभी को एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल...
बांदा में रेलवे यात्री से लूट, स्टेशन के पास लहूलुहान कर नगदी-कपड़े ले भागे

बांदा में रेलवे यात्री से लूट, स्टेशन के पास लहूलुहान कर नगदी-कपड़े ले भागे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रेलवे स्टेशन के पास चार लोगों ने एक यात्री को घेरकर पीटने के बाद लूट लिया। विरोध पर लुटेरों ने यात्री को लोहे की राड से बुरी तरह से पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां यात्री का इलाज चल रहा है। रेलवे केबिन के पास हादसा बताया जाता है कि छतरपुर के कटरा के रहने वाले संतराम (28) पुत्र मुन्नीलाल सोमवार रात दिल्ली जाने के लिए डीसीडीएफ कालोनी से होते हुए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में केबिन के पास चार लोगों ने उन्हें घेरकर रोक लिया और सामान छीनने लगे। विरोध पर चारों ने बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। ये भी पढ़ें : Mahoba : केंद्रीय मंत्री गडकरी और CM योगी ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण सिर पर डंडा और लोहे की राड दे मारी। इससे वह खून से लतपत हालत में बे...
बांदा में माफिया मुख्तार का करीबी ठेकेदार रफीकुस्समद गिरफ्तार, यह है पूरा मामला..

बांदा में माफिया मुख्तार का करीबी ठेकेदार रफीकुस्समद गिरफ्तार, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जेल में बंद माफिया डाॅन मुख्तार के करीबी मददगार एक ठेकेदार को आज बांदा पुलिस ने शहर के बाबूलाल चैराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुख्तार को जेल में सामान पहुंचाने से लेकर शहर में उसके गुर्गों को ठिकाने दिलाने के मामले में पुलिस इस ठेकेदार और इसके बेटे से पूछताछ कर चुकी है। ठेकेदार के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में पुलिस ने रफीकुस्समद को पकड़ा है। फर्जी ID वाले सिम और 50 हजार की मांगी थी रंगदारी गिरफ्तार हुए ठेकेदार का नाम रफीकुस्समद है, जो शहर के अलीगंज इलाके का रहने वाला है। उसपर आरोप है कि पिस्टल के बल पर उसने एक दुकानदार से 50 हजार रुपए नगदी और फर्जी आईडी वाले दर्जनों एक्टिवेट सिमों की रंगदारी मांगी थी। न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी ठेकेदार रफीकुस्समद को माफिया मुख्तार अंसारी का काफी करीबी बताया जा रहा है। ये...
बांदा में विज्ञान प्रदर्शनी, इन छात्र-छात्राओं को मिले पुरस्कार..

बांदा में विज्ञान प्रदर्शनी, इन छात्र-छात्राओं को मिले पुरस्कार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मंडलस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी का आयोजन जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में हुआ है। शुभारंभ उप शिक्षा निदेशक मंसाराम, जिला विद्यालय निरीक्षक विजयपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आज इस विज्ञान प्रदर्शनी में टॉप 10 मॉडल सलेक्ट किया गया। इन छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। आज जिन टाप-10 माडल को सलेक्ट किए गए। इन छात्र-छात्राओं को मिले पुरस्कार उनमें प्रथम स्थान पर अजिंक्य कुशवाहा सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर, द्वितीय स्थान पर अतुल राजपूत सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर, तृतीय स्थान पर सत्यम चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, अंशिका गुप्ता चौथे नंबर पर जीजीआईसी बांदा रहीं। अब स्टेट लेबल पर करेंगे प्रतिभाग इसी क्रम में अंश गुप्ता पांचवे नंबर पर दिग्वि...
बांदा में वाल्मीकि समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

बांदा में वाल्मीकि समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : वाल्मीकि समाज द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय वाल्मीकि सुदर्शन समाज की ओर से आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक समरसता समाज के प्रमुख सहयोगी एवं भाजपा नेता अजित कुमार गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि ने कही यह बात अवस्थी पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेता अजीत गुप्ता ने कहा कि इतना अपार स्नेह-प्रेम और पुत्रवत भाव व सम्मान पाकर वह गौरांवित महसूस कर रहे हैं। कहा कि इसके लिए वाल्मीकि समाज और सामाजिक समरसता क्षेत्र के प्रमुख लोगों को वह धन्यवाद देते हैं। इस मौके पर नगर पालिका ईओ बुद्ध प्रकाश यादव, हेमंत, संजीव, आयोजक राजेंद्र बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में भीषण हादसे, जीजा-साले समेत चार की मौत ये भी पढ़ें : IPS Transfer : हमीरपुर-बिजनौर और बरेली, ललितपुर एसपी समेत 12 IPS के तबा...
बांदा में कार-बाइक की टक्कर, जीजा की मौत-साला गंभीर

बांदा में कार-बाइक की टक्कर, जीजा की मौत-साला गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले के मर्का थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहे जीजा-साले की कार से टक्कर हो गई। घायल हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। कार चालक वाहन लेकर फरार मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव के मजरा बजहा पुरवा के रहने वाले मोहनलाल (36) अपने साले नत्थू (35) के साथ बबेरू कस्बे से बाइक से घर लौट रहे थे। हरदौली गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : रिश्तों का एक और कत्ल, अब मामा की हत्या में भांजा गिरफ्तार- वजह वही.. दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान मोहनलाल ने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते ह...
रिश्तों का एक और कत्ल, अब मामा की हत्या में भांजा गिरफ्तार- वजह वही..

रिश्तों का एक और कत्ल, अब मामा की हत्या में भांजा गिरफ्तार- वजह वही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कल खबर सामने आई थी कि महोखर में बेटे ने दो साथियों के साथ मिलकर बाप की हत्या कर डाली। जमीनी लालच में इस घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले नशेबाज बेटे को पुलिस ने उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। लोग इस घटना को भूले भी नहीं थे कि आज पुलिस ने एक और खुलासा किया। मटौंध में हुए भवानीदीन हत्याकांड का खुलासा मटौंध क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव में एक 70 साल के वृद्ध भवानीदीन की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव शुक्रवार सुबह घर में पड़ा मिला था। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मौके पर पहुंचकर खुद स्थिति का जायजा लिया था। ये भी पढ़ें : बांदा में ‘एक टेंडर’ बार-बार हो रहा कैंसल, जिला पंचायत पर उठ रहे सवाल साथ ही हत्याकांड के खुलासे के लिए अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए थे। आज पुलिस ने इसका खुलासा किया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना...
बांदा में ‘एक टेंडर’ बार-बार हो रहा कैंसल, जिला पंचायत पर उठ रहे सवाल

बांदा में ‘एक टेंडर’ बार-बार हो रहा कैंसल, जिला पंचायत पर उठ रहे सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खनिज संपदा बालू और गिट्टी से समृद्ध बुंदेलखंड के बांदा में जिला पंचायत से जुड़े एक टेंडर इस समय काफी चर्चा में है। टेंडर से ज्यादा उसका बार-बार कैंसल होना चर्चा का विषय बना है। दरअसल, दो बार आनलाइन यह टेंडर जारी हो चुका है, लेकिन कोई आवेदन करने आगे नहीं आया। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। जिला पंचायत से होने वाले खनिज तहबाजारी के इस करोड़ों के टेंडर ने नई चर्चा छेड़ दी हैं। जिला पंचायत दो बार निविदाएं जारी कर चुका है, दोनों बार कैंसल हो गईं। अब तीसरी बार जिला पंचायत ने इसकी तारीख 14 मार्च लगाई है। सवाल यह है कि क्या सचमुच बांदा में खनिज संपदा से मोटे मुनाफे वाले टेंडर को लेने के लिए कोई इच्छुक नहीं है। या फिर पर्दे के पीछे से कोई गेम खेला जा रहा है। जिसके लिए मचती थी खींचतान, अब सन्नाटा क्यों.. कुछ खास जानकारों का तो यह भी कहना है कि बीते वर्ष भी ऐसा ही हु...
बांदा में वृद्ध की हत्या, 15 बीघा जमीन के इर्दगिर्द शक की सुईं-भांजा हिरासत में..

बांदा में वृद्ध की हत्या, 15 बीघा जमीन के इर्दगिर्द शक की सुईं-भांजा हिरासत में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : देहात कोतवारी के महोखर में हुए हत्याकांड को लोग भूले भी नहीं थे कि आज फिर जिले में एक हत्या की वारदात सामने आ गई। मटौंध थाना क्षेत्र में एक 70 साल के वृद्ध की गला दबाकर हत्या करने की खबर आई है। घटना मोहनपुरवा गांव की है। वहां रहने वाले भवानीदीन का शव आज उनके घर में पड़ा मिला। मौके से फरार भांजे को पुलिस ने पकड़ा गांव के चौकीदार से सूचना पकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन खुद मौके पर पहुंचे और अधीनस्थों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। कुष्ठ रोग से भी पीड़ित थे मृतक, 15 बीघा जमीन जानकारी के अनुसार मोहनपुरवा गांव के भावनीदीन (70) अविवाहित थे। उनके परिवार में कोई नहीं था। सिर्फ भांजा मीतू उनकी देखभाल करता था। वह वृद्ध थे और कुष्ठ रोग से पीड़ित भी थे। बताते हैं कि आज उनका शव मिला तो हत्या की जानकारी हुई। ये भी पढ़ें : बांदा में भीषण...