Saturday, October 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने गणेश महोत्सव का किया शुभारंभ, जयकारों से गूंजा पंडाल

बांदा : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने गणेश महोत्सव का किया शुभारंभ, जयकारों से गूंजा पंडाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में गणेश महोत्सव का बड़ी ही धूमधाम से शुभारंभ हुआ। गणेश भवन में जलशक्ति विभाग के मंत्री रामकेश निषाद ने दीप जलाकर गणेश महोत्सव शुभारंभ किया। फिर गणेश जी की प्रतिमा पर फूल-मालाएं चढ़ाईं। पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। जलशक्ति मंत्री श्री निषाद ने नूतन बाल समाज द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा का भी अनावरण किया। माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। इस अवसर पर मंत्री रामकेश ने कहा कि गणपति बप्पा का हर एक रूप हमें सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भी धैर्य न छोड़े। साहस और विवेक के साथ आगे बढ़ते जाएं। कहा कि गणपति बप्पा के बड़े कान यह संदेश देते हैं कि हमें दूसरों की बातें ध्यान से सुननी चाहिए। साथ ही छोटा मुख बताता है कि हमें कम बोलना चाहिए। बलशाली शरीर संदेश देता है कि श्रम से...
Banda : पारिवारिक कलह-कलेश में 3 लोगों ने मौत को लगाया गले, परिवारों में कोहराम

Banda : पारिवारिक कलह-कलेश में 3 लोगों ने मौत को लगाया गले, परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पारिवारिक कलह-कलेश और निराशा के चलते लोग खुद का अनमोल जीवन गवां रहे हैं। कहा जा रहा है कि बांदा में सड़क हादसों के बाद सबसे ज्यादा अगर मौतें हो रही हैं तो उसकी वजह आत्महत्याएं हैं। अगर ऐसा है तो यह सचमुच चिंता का विषय है। बीते 24 घंटों में तीन युवकों ने पारिवारिक कलह-कलेश में मौत को गले लगा लिया। परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कालिंजर क्षेत्र में हुई पहली घटना जानकारी के अनुसार कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव के मजरा धनेश्वरपुरवा राकेश (28) ने जहर खा लिया। परिवार के लोग पहले नरैनी स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कालेज बांदा लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। मृतक के ताऊ जयपाल का कहना है कि शराब पीकर घर पहुंचे राकेश ने पत्नी से विवाद के बाद जान दे दी। ये भी पढ़ें : बांदा : खनिज निरीक्षक को पीटने वाले...
UP : पत्नी को ससुराल छोड़कर लौटे युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

UP : पत्नी को ससुराल छोड़कर लौटे युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के अतर्रा रेलवे क्रासिंग के पास आज एक युवक का शव रेलवे पटरी पर मिला है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के रहने वाले रामू शुक्ला ने मृतक की पहचान अपने बड़े भाई श्रीराम के रूप में की। दिल्ली में रहकर काम करते थे श्रीराम मृतक के भाई का कहना है कि उनके भाई श्रीराम दिल्ली में रहकर काम करते थे। एक महीने पहले दिल्ली से गांव आ गए थे। बुधवार को उसकी सास का देहांत हो गया था। वह पत्नी सुमन को छोड़ने हमीरपुर जिले के खंडेह गांव गए थे। वहां से लौटकर आने पर ट्रेन पटरी पर शव मिला है। मृतक के दो बच्चे भी हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा : सिर में तमंचा सटाकर चलाई गोली, परिजनों ने बताई यह वजह..    ...
बांदा में बीजेपी सदस्यता अभियान का पार्टी कार्यालय से शुभारंभ

बांदा में बीजेपी सदस्यता अभियान का पार्टी कार्यालय से शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला भाजपा कार्यालय बांदा में बीजेपी के राष्ट्रव्यापी ‘सदस्यता अभियान 2024’ का आज शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, संतोष गुप्ता, मालती बासू आदि मौजूद रहे। सदर विधायक ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि राष्ट्र नवनिर्माण के इस सदस्यता महाअभियान में सभी भागीदार बनें। साथ ही खुद भाजपा के सदस्य बनें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाएं। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा विधायक को अपने ही गनर से जान को खतरा! थाने में लिखाई रिपोर्ट ये भी पढ़ें : UP : भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, कहा- TV पर बहुत बोलते हो, बचोगे नहीं..  ...
बांदा के स्कूल-कालेजों में टीचर्स-डे की धूम, शिक्षकों का भरपूर सम्मान

बांदा के स्कूल-कालेजों में टीचर्स-डे की धूम, शिक्षकों का भरपूर सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शिक्षक दिवस के अवसर पर आज बांदा में सभी स्कूल-कालेजों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शिक्षकों का सम्मान किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं और छोटे बच्चों ने भी अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं को गिफ्ट दिए। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि प्रबंधक प्रशांत शर्मा रहे। शिक्षकों को सम्मानित कर दिए उपहार सर्वप्रथम अतिथियों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय ने अतिथियों को रोली-चंदन का तिलक लगाकर एवं बैच अलंकरण कर स्वागत किया। अतिथियों एवं प्रधानाचार्य ने विद्यालय के प्रवक्ताओं, सहायक अध्यापकों को सम्मानित गया। फिर अतिथियों ने प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश पांडे को उपहार देकर सम्मानित किया। उधर, संत तुलसी पब्ल...
UP : इकलौते बेटे की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम

UP : इकलौते बेटे की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : खेलते समय पैर फिसलने से 4 साल का परिवार का इकलौता बेटा मासूम आकाश तालाब में डूब गया। जब काफी देर दिखाई नहीं दिया तो परिवार के लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया। बाद में तालाब में उसका शव उतराता हुआ दिखाई दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर घटना की जानकारी ली। बिसंडा के जरोहरा की घटना जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के जरोहरा गांव के तिलक राज यादव का 4 साल का बेटा आकाश तालाब किनारे खेल रहा था। बताते हैं कि खेलते समय किसी तरह पैर फिलने से तालाब में गिरकर डूब गया। शाम को खेत से घर लौटे पिता ने देखा तो बच्चा घर में नहीं दिखा। ये भी पढ़ें : UP : रात में बायफ्रैंड संग रुकी, सुबह कालूकुआं पुल से कूदी युवती, दो गिरफ्तार परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में तालाब में मासूम का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। जीवित होने की संभावना में परिवार के लोग बच्चे ...
UP : कालेज गेट पर छात्रों का धरना-प्रदर्शन, एडमिशन में भ्रष्टाचार के आरोप

UP : कालेज गेट पर छात्रों का धरना-प्रदर्शन, एडमिशन में भ्रष्टाचार के आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में एडमिशन को लेकर महाविद्यालय प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए छात्रों ने धरना दिया। कालेज गेट पर बैठकर धरना देते हुए नारेबाजी भी की। मामला नए छात्र-छात्राओं के दाखिले को लेकर है। फिर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा। कुलपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा छात्र नेताओं का आरोप है कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रवेश सीट ज्यादा होने के बावजूद कम सीटों में प्रवेश फार्म लिए जा रहे हैं। ये सीटें अपने करीबियों के लिए बचाई जा रही हैं, जिनसे बाद में साठ-गांठ करके दाखिले दिए जाएंगे। इस अवसर पर प्राचार्य ने एक सप्ताह में सीट बढ़वाने और जांच कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर छात्र नेता लव सिन्हा, शैलेंद्र वर्मा, सुधांशु चौहान, शुभांशु खरे, दीपक गुप्ता, योगेंद्र पाल, आदि दर्जनों छात्र नेता ...
बांदा में छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बांदा में छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के लोहिया पुल के पास छात्र का शव रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिजनों का कहना है कि छात्र के दोस्त उसे घर से बुला ले गए थे। उन्होंने हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया है। रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का शव जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के रहने वाले सुशील (22) पचनेही स्थित एक महाविद्यालय में बीए के छात्र थे। परिजनों का कहना है कि रविवार को पास में रहने वाले कुछ दोस्त उन्हें घर से बुला ले गए थे। रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की। आज सुबह शव पड़ा होने की जानकारी मिली। मृतक के चचेरे भाई राहुल का कहना है कि वह दो भाइयों में छोटा था। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बस से कुचलकर चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर  ये भी पढ़ें : Banda : पन्ना में डू...
Breaking : बांदा में बस से कुचलकर चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर

Breaking : बांदा में बस से कुचलकर चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। भतीजा बाइक से उछलकर दूर गिरा। जबकि चाचा पहिये के नीचे आ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई। भतीजा चला रहा था बाइक जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के कुंज बिहारी (58) अपने भतीजे विवेक (25) के साथ बाइक से जा रहे थे। बाइक भतीजा चला रहा था। https://samarneetinews.com/banda-forest-department-budget-worth-crores-and-plantation-on-paper/ देहात कोतवाली क्षेत्र के ददरिया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी। विवेक बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं कुंज बिहारी की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि दोनों बाइक से बा...
Banda : पन्ना में डूबी युवती, बांदा में मिला शव, पिता ने कही यह बात..

Banda : पन्ना में डूबी युवती, बांदा में मिला शव, पिता ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मध्य प्रदेश के पन्ना में 3 दिन पहले डूबी युवती का शव आज बांदा के नरैनी में मिला। परिवार के लोगों ने उसकी पहचान भी कर ली है। मृतका के पिता ने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले खेत से घर लौटते समय पन्ना के बल्दूपुरवा गांव के रामविशाल की बेटी सुमन नाले में गिर गई थीं। वह तेज बहाव में बहकर लापता हो गईं। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव पहचाना परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर काफी तलाश की, मगर बेटी का कुछ पता नहीं चला। आज नरैनी के पुगरी पुल के नीचे पेड़ की जड़ में फंसा सुमन का शव मछुआरों ने देखा तो थाना पुलिस को सूचना दी। ये भी पढ़ें : बांदा : हिंदुओं की एकता से मजबूत होगा देश, विहिप के स्थापना दिवस पर बोले अतिथि पुलिस ने शव को बाहर निकलवार छानबीन शुरू की। मृतका के पिता राम विशाल आदि प...